logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हुआ उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन

8 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
8 hrs ago

गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हुआ उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सट्टे की खाई बाली करते हुए कोतवाली पुलिस ने ईदगाह कौलोनी से शख्स को किया गिरफ्तार ₹1050 किए जप्त हिंडौन कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टे की खाई वाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि सपा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मर जाप्ता द्वारा दौराने गश्त मुखबिर की सूचना पर ईदगाह कौलोनी शमसान घाट की तरफ सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टे की खाईवाली करते हुये आरोपी श्यामसुन्दर पुत्र बालमुकुन्द कोली निवासी राजगिरीश अस्पताल के पास शीतला कौलोनी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 1050 रूपये जप्त किए गए।
    1
    सट्टे की खाई बाली करते हुए कोतवाली पुलिस ने ईदगाह कौलोनी से शख्स को किया गिरफ्तार ₹1050 किए जप्त 
हिंडौन कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टे की खाई वाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि सपा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मर जाप्ता द्वारा दौराने गश्त मुखबिर की सूचना पर ईदगाह कौलोनी शमसान घाट की तरफ सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टे की खाईवाली करते हुये आरोपी श्यामसुन्दर पुत्र बालमुकुन्द  कोली निवासी राजगिरीश अस्पताल के पास शीतला कौलोनी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 1050 रूपये जप्त किए गए।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *हिण्डौन में आवारा पशुओं का आतंक, रोज हो रहे हादसे* *हिण्डौन सिटी।* शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हिण्डौन बाईपास से लेकर खेड़ा तक आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला रविवार का है, जब गणेशम रिसोर्ट के सामने खेड़ा निवासी जावेद खान और फकरू मुसलमान का आवारा सांड से एक्सीडेंट हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हिण्डौन अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़कों पर झुंड में घूम रहे सांड और गायें वाहन चालकों के लिए जान का खतरा बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
    2
    *हिण्डौन में आवारा पशुओं का आतंक, रोज हो रहे हादसे*

*हिण्डौन सिटी।* शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हिण्डौन बाईपास से लेकर खेड़ा तक आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

ताजा मामला रविवार का है, जब गणेशम रिसोर्ट के सामने खेड़ा निवासी जावेद खान और फकरू मुसलमान का आवारा सांड से एक्सीडेंट हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हिण्डौन अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़कों पर झुंड में घूम रहे सांड और गायें वाहन चालकों के लिए जान का खतरा बनी हुई हैं।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    22 hrs ago
  • हिंडौन में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर जाट समाज 84 ने निकाली भव्य शोभायात्रा,'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों से गुंजायमान हुआ शहर.... ​हिंडौन सिटी। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को जाट समाज 84 द्वारा हिंडौन सिटी में एक भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास से डीजे के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा में जाट समाज 84 के वरिष्ठ बुजुर्गों और युवाओं की भारी मौजूदगी रही। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के चित्र लिए युवा पूरे रास्ते "शहीद भगत सिंह अमर रहें" और "इंकलाब जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ​शहर के विभिन्न व्यस्त एवं प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा बयाना मोड़ स्थित भगत सिंह सर्किल पहुंची। वहां उपस्थित बुजुर्गों और युवा नेताओं ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देश के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जिस निडरता और देशभक्ति के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जाट समाज 84 के पदाधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के विचारों को अपनाएं और समाज व देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। ​इस अवसर पर जाट समाज 84 के अनेक गणमान्य नागरिक, समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरी रैली के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के कार्यकर्ता भी मुस्तैद दिखे।
    1
    हिंडौन में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर जाट समाज 84 ने निकाली भव्य शोभायात्रा,'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों से गुंजायमान हुआ शहर....
​हिंडौन सिटी। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को जाट समाज 84 द्वारा हिंडौन सिटी में एक भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास से डीजे के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा में जाट समाज 84 के वरिष्ठ बुजुर्गों और युवाओं की भारी मौजूदगी रही। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के चित्र लिए युवा पूरे रास्ते "शहीद भगत सिंह अमर रहें" और "इंकलाब जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ​शहर के विभिन्न व्यस्त एवं प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा बयाना मोड़ स्थित भगत सिंह सर्किल पहुंची। वहां उपस्थित बुजुर्गों और युवा नेताओं ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देश के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जिस निडरता और देशभक्ति के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जाट समाज 84 के पदाधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के विचारों को अपनाएं और समाज व देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। ​इस अवसर पर जाट समाज 84 के अनेक गणमान्य नागरिक, समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरी रैली के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के कार्यकर्ता भी मुस्तैद दिखे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सैंडस्टोन सप्लाई चेन से बालश्रम का होगा पूरी तरह उन्मूलन: विभागों ने बनाई साझा रणनीति, बूंदी। सैंडस्टोन सप्लाई चेन में बालश्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण, रेस्क्यू, पुनर्वास और श्रमिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए माय भारत केंद्र, बूंदी में एक महत्वपूर्ण विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। आईएलओ (ILO) के बृजेश पांडे एवं एक्शनएड एसोसिएशन की स्टेट हेड सिओन कोनगाड़ी के सानिध्य तथा श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बालश्रम के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर सहमति बनी। श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि ने रेस्क्यू के दौरान एफआईआर दर्ज कराने, सख्त धाराएं लगाने, बंधुआ मजदूरों के पुनर्वास प्रमाण-पत्र और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक्शनएड-आईएलओ जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने स्पष्ट किया कि केवल रेस्क्यू पर्याप्त नहीं है; बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने से ही स्थायी बदलाव आएगा। चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), मानव तस्करी विरोधी यूनिट (AHTU), महिला अधिकारिता विभाग और माय भारत केंद्र मिलकर ग्रामीण स्तर पर 'साथिनों', जाजम बैठकों और युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएंगे। बैठक में बाल संरक्षण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सैंडस्टोन क्षेत्र में बालश्रम मुक्त माहौल बनाने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।
    1
    सैंडस्टोन सप्लाई चेन से बालश्रम का होगा पूरी तरह उन्मूलन: विभागों ने बनाई साझा रणनीति,

बूंदी। सैंडस्टोन सप्लाई चेन में बालश्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण, रेस्क्यू, पुनर्वास और श्रमिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए  माय भारत केंद्र, बूंदी में एक महत्वपूर्ण विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। आईएलओ (ILO) के बृजेश पांडे एवं एक्शनएड एसोसिएशन की स्टेट हेड सिओन कोनगाड़ी के सानिध्य तथा श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बालश्रम के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर सहमति बनी। श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि ने रेस्क्यू के दौरान एफआईआर दर्ज कराने, सख्त धाराएं लगाने, बंधुआ मजदूरों के पुनर्वास प्रमाण-पत्र और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक्शनएड-आईएलओ जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने स्पष्ट किया कि केवल रेस्क्यू पर्याप्त नहीं है; बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने से ही स्थायी बदलाव आएगा।
चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), मानव तस्करी विरोधी यूनिट (AHTU), महिला अधिकारिता विभाग और माय भारत केंद्र मिलकर ग्रामीण स्तर पर 'साथिनों', जाजम बैठकों और युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएंगे। बैठक में बाल संरक्षण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सैंडस्टोन क्षेत्र में बालश्रम मुक्त माहौल बनाने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रबी सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने के निर्देश दौसा, 28 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने, आमजन को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएं। जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिला कलक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता से विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्य, नए ट्रांसफार्मर लगाने, नवीन विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा लंबित कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने तथा विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पेयजल कनेक्शन तथा स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने तथा पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों तथा नवीन सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने तथा आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। आगामी रबी सीजन के मद्देनजर जिला कलक्टर ने जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने तथा वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा परिवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं हो। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    रबी सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने के निर्देश
दौसा, 28 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने, आमजन को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएं। जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
जिला कलक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता से विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्य, नए ट्रांसफार्मर लगाने, नवीन विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा लंबित कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने तथा विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पेयजल कनेक्शन तथा स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने तथा पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके।
जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों तथा नवीन सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने तथा आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
आगामी रबी सीजन के मद्देनजर जिला कलक्टर ने जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने तथा वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा परिवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं हो।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कुस्तला टोल प्लाजा पर शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब की बिक्री वाली शराब राजस्थान में खपाने की आशंका सवाई माधोपुर से बड़ी खबर। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर कुस्तला टोल प्लाजा के पास एक टाटा ट्रक नंबर RJ 46 GA 6281 को पकड़ा गया। ट्रक की जांच के दौरान इसमें रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब मिली है। खास बात यह है कि बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” यानी “सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए” अंकित है। कार्रवाई EC नमित मेहता, AC प्रदीप सिंह सांगावत और DEO हरीश रोलन के निर्देशों के तहत की गई। मौके पर EI अरविंद सिंह और AEO डॉ. रचना राठौड़ टिकल द्वारा शराब के कार्टन और बोतलों की गिनती की जा रही है। अब विभाग की जांच का मुख्य बिंदु यह है कि पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब सवाई माधोपुर तक कैसे पहुंची और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद शराब की मात्रा और अन्य विवरण सामने आने की उम्मीद है। गोविंद सिंह उर्फ छोटू बना ओर चैन सिंह नाथावत की मुख्य भूमिका रही।
    1
    कुस्तला टोल प्लाजा पर शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब की बिक्री वाली शराब राजस्थान में खपाने की आशंका
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर।
अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर कुस्तला टोल प्लाजा के पास एक टाटा ट्रक नंबर RJ 46 GA 6281 को पकड़ा गया। ट्रक की जांच के दौरान इसमें रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब मिली है।
खास बात यह है कि बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” यानी “सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए” अंकित है।
कार्रवाई EC नमित मेहता, AC प्रदीप सिंह सांगावत और DEO हरीश रोलन के निर्देशों के तहत की गई। मौके पर EI अरविंद सिंह और AEO डॉ. रचना राठौड़ टिकल द्वारा शराब के कार्टन और बोतलों की गिनती की जा रही है।
अब विभाग की जांच का मुख्य बिंदु यह है कि पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब सवाई माधोपुर तक कैसे पहुंची और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद शराब की मात्रा और अन्य विवरण सामने आने की उम्मीद है।  गोविंद सिंह उर्फ छोटू बना ओर  चैन सिंह  नाथावत की मुख्य भूमिका रही।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • बूंदी लाखेरी पापड़ी की बेटियों ने खेल मैदान में लहराया परचम बेटियों की मेहनत लाई रंग और राज्य स्तर पर दिखेगा दम 70 भी जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन शील्ड मेडल पर कब्जा
    1
    बूंदी लाखेरी पापड़ी की बेटियों ने खेल मैदान में लहराया परचम बेटियों की मेहनत लाई रंग और राज्य स्तर पर दिखेगा दम 70 भी जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन शील्ड मेडल पर कब्जा
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
  • हुकम सिंह कश्यप ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन: हिंडौन में शौचालयों की नियमित सफाई, मरम्मत और नए निर्माण की मांग... ​हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की खस्ताहाल स्थिति, नियमित सफाई का अभाव और नए परिसरों की आवश्यकता को लेकर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ​ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल पड़ी सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए नागरिक सुविधाओं को तत्काल सुधारने की मांग की गई है। कश्यप ने ज्ञापन सौंपने के दौरान आयुक्त को बताया कि परिषद क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के फुटपाथ, सब्जी मंडी नाले के ऊपर,कटरा बाजार और बयानिया पाड़ा के कोने पर, श्री हरदेव जी मंदिर के सामने वाली गली में,चौमुखी महादेव मंदिर के सामने, सर्राफा बाजार, कंबल वाल मार्केट,डॉ.रामराज के मकान के सामने, जिला अस्पताल के गेट के पास स्थित सार्वजनिक शौचालयों एवं पेशाबघरों की नियमित और उचित सफाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा जर्जर एवं बदहाल पड़े मूत्रालयों और शौचालयों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए ताकि वे जन-उपयोग योग्य बन सकें। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बाजार एवं कोतवाली थाना से रेलवे स्टेशन मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों और यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन पर्याप्त एवं स्वच्छ सार्वजनिक शौचालयों के अभाव में विशेषकर महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर ​नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने और मांगों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    2
    हुकम सिंह कश्यप ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन: हिंडौन में शौचालयों की नियमित सफाई, मरम्मत और नए निर्माण की मांग...
​हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की खस्ताहाल स्थिति, नियमित सफाई का अभाव और नए परिसरों की आवश्यकता को लेकर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ​ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल पड़ी सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए नागरिक सुविधाओं को तत्काल सुधारने की मांग की गई है। कश्यप ने ज्ञापन सौंपने के दौरान आयुक्त को बताया कि परिषद क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के फुटपाथ, सब्जी मंडी नाले के ऊपर,कटरा बाजार और बयानिया पाड़ा के कोने पर, श्री हरदेव जी मंदिर के सामने वाली गली में,चौमुखी महादेव मंदिर के सामने, सर्राफा बाजार, कंबल वाल मार्केट,डॉ.रामराज के मकान के सामने, जिला अस्पताल के गेट के पास स्थित सार्वजनिक शौचालयों एवं पेशाबघरों की नियमित और उचित सफाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा जर्जर एवं बदहाल पड़े मूत्रालयों और शौचालयों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए ताकि वे जन-उपयोग योग्य बन सकें। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बाजार एवं कोतवाली थाना से रेलवे स्टेशन मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों और यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन पर्याप्त एवं स्वच्छ सार्वजनिक शौचालयों के अभाव में विशेषकर महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर ​नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने और मांगों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का 29 सितंबर को विशाल विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष तथा बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया में एकत्रित होंगे। इसके बाद अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने तथा वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के साथ ही पंचायती राज चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों से अपना आवेदन साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
    1
    वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का 29 सितंबर को विशाल विरोध प्रदर्शन

सवाई माधोपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष तथा बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया में एकत्रित होंगे। इसके बाद अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने तथा वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के साथ ही पंचायती राज चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों से अपना आवेदन साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.