Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथरस। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिला। हाथरस। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिला। शुक्रवार को अलग अलग स्कूल में पढ़ने वाली दो बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और दोनों बेहोश हो गईं। बच्चियों के बेहोश होने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बच्चियों की जांच कर उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों बच्चियों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बदलते मौसम के बीच बच्चों की तबीयत बिगड़ने को लेकर अभिभावकों में भी चिंता देखने को मिल रही है।
Cp 24 news
हाथरस। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिला। हाथरस। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिला। शुक्रवार को अलग अलग स्कूल में पढ़ने वाली दो बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और दोनों बेहोश हो गईं। बच्चियों के बेहोश होने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बच्चियों की जांच कर उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों बच्चियों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बदलते मौसम के बीच बच्चों की तबीयत बिगड़ने को लेकर अभिभावकों में भी चिंता देखने को मिल रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जन आशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा 21 सितंबर से सलेमपुर से शुरू होकर 400 गांवों तक पहुंचने का दावा विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जन आशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा 21 सितंबर से सलेमपुर से शुरू होकर 400 गांवों तक पहुंचने का दावा सादाबाद। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के नेता प्रवीण पोनिया ने शनिवार को सादाबाद में प्रेस वार्ता कर जन आशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा की शुरुआत किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा और विशेष रूप से महिलाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना जाएगा। प्रवीण पोनिया ने कहा कि “गांव-गांव हर नारी से करेंगे संपर्क” अभियान के तहत क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी भागीदारी समाज की मजबूती के लिए आवश्यक है। यात्रा के दौरान महिलाओं से संवाद कर उनके मुद्दों को समझने और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने वाला सुझाव आगे की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आरएलडी नेता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करें और अधिक से अधिक महिलाओं एवं ग्रामीणों को अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पार्टी और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा के कार्यक्रम और रूट की विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में आरएलडी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट प्रवीण पौनिया रालोद नेता2
- बुलंदशहर में शादी के 51 साल बाद एक रिश्ता तलाक की दहलीज पर पहुंच गया। केस पुलिस के पास आया। पुलिस ने दोनों को बुलाकर काउंसिलिंग की। तय हुआ कि पति हर महीने 5 हजार रुपए पत्नी को देगा। महिला की उम्र 70 और पति की उम्र 75 साल है। दोनों के 4 बेटे हैं। इसमें 2 बेटे वकील और 2 दुकानदार हैं। दो बेटों ने मां और दो बेटों ने पिता को रख लिया। यहीं से दंपति में दूरियां बढ़ती गईं। दोनों की बातचीत बंद हो गई। कुछ दिन पहले पति अपनी वृद्ध पत्नी को ले आया। पत्नी बीमार हुई तो दवाई के लिए पैसे मांगे। पति ने पैसे देने से मना कर दिया। यहीं से फिर विवाद शुरू हुआ और मामला तलाक तक जा पहुंचा। फिलहाल बुलंदशहर पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए 51 साल पुराने इस रिश्ते को टूटने से बचा लिया और बुजुर्ग पति से वायदा लिया कि वो कोई दिक्कत नहीं आने देगा।1
- 🔥 वायरल टाइटल 🔥 "मंत्री जी को हो चुका है अहंकार! छाता क्षेत्र का कालनेमी कौन? जनता पूछ रही है बड़ा सवाल! 😡🔥" अन्य विकल्प: * 🚨 मंत्री जी का अहंकार चरम पर! छाता क्षेत्र का कालनेमी कौन? * 🔥 छाता क्षेत्र में सियासी घमासान! मंत्री जी के अहंकार पर उठे सवाल! * ⚡ मंत्री जी सावधान! छाता क्षेत्र का कालनेमी कौन, जनता करेगी फैसला? * 🎯 अहंकार का अंत निश्चित! छाता क्षेत्र में कालनेमी की तलाश!1
- #कानपुर के घंटाघर चौराहे पर थाना हरबंस मोहाल पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।1
- आगरा खंड के एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल द्वारा राया में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन लगभग 1000 शिक्षकों का हुआ सम्मान मथुरा जनपद के कस्बा थाना राया में आगरा शिक्षक खंड से विधान परिषद सदस्य MLC डॉ आकाश अग्रवाल द्वारा राया में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में राया मांट गोकुल महावन और नौझील क्षेत्रों के लगभग 100 विद्यालयों से आए 1000 से अधिक प्रबंधकों प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का सम्मान किया गया समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं उनका संगठन पिछले 10 से अधिक वर्षों से पूरे उत्तर प्रदेश में इस प्रकार के सम्मान समारोहों का आयोजन करता आ रहा है मथुरा जिले में इस कड़ी का यह चौथा कार्यक्रम था कार्यक्रम के दौरान वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं और मांगों पर भी चर्चा हुई वक्ताओं ने बताया कि एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल वित्तविहीन शिक्षकों के हितों के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं उन्होंने विधान परिषद में प्रमुखता से मांग उठाकर वित्तविहीन शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज की सुविधा दिलवाई है इसके अलावा 4 हजार से 6 हजार रुपये के कम वेतन पर काम कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सरकार से निश्चित मानदेय 8 हजार से 15 हजार रुपये तक तय करने की मांग भी विधान परिषद में समय समय पर उठाई जा रही है ताकि उनका जीवन यापन सुचारू रूप से हो सके4
- सादाबाद सीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, विधायक प्रदीप चौधरी ने किया शुभारंभ; मरीजों को बांटे फल सादाबाद सीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, विधायक प्रदीप चौधरी ने किया शुभारंभ; मरीजों को बांटे फल सादाबाद (हाथरस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रदीप चौधरी ने किया। प्रमुख बिंदु: रक्तदान में युवाओं का उत्साह: सेवा संकल्प गतिविधियों के तहत आयोजित इस शिविर में युवाओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। फल वितरण व स्वास्थ्य हालचाल: विधायक प्रदीप चौधरी ने सीएचसी परिसर और एफआरयू में भर्ती मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। जन्म प्रमाण पत्र का वितरण: इस अवसर पर नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र भी मौके पर ही उनके परिजनों को प्रदान किए गए। स्वास्थ्य अधिकारी रहे मौजूद: कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्था में जुटे रहे। स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बाइट विधायक प्रदीप चौधरी2
- "24 सितंबर को जंतर-मंतर पर हमारा संवैधानिक एक दिवसीय प्रोटेस्ट है। हम देखेंगे कि जिस प्रकार सरकार आरक्षण विरोधियों के साथ चर्चाएं कर रही थी, क्या हमारे डेलिगेशन के साथ भी विस्तृत चर्चा करके हमारी मांगों पर कार्यवाही करेगी या नहीं" - *नगीना सांसद , चन्द्रशेखर आजाद*1
- कौशाम्बी बीआरसी में दो कर्मियों का वीडियो वायरल, एक सोता दिखा तो दूसरा मोबाइल चलाते नजर आया कौशाम्बी। जिले के एक बीआरसी कार्यालय में दो कर्मियों के कार्यालय के अंदर आराम करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में दो व्यक्ति कार्यालय के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति सोता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरा लेटकर मोबाइल चलाता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति वर्तमान में बाबू के पद पर कार्यरत है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान और वीडियो की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और ड्यूटी के दौरान उनकी गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में बीएसए कौशाम्बी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि, मामला अब संज्ञान में आया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखने वाली बात होगी कि विभागीय जांच में वायरल वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रहे कर्मियों की स्थिति को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।1
- सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में गली से गुजर रही महिला और उसकी गोद में मौजूद 6 महीने के भतीजे पर पड़ोसी के पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबोचकर करीब 30 सेकंड तक नोंचा, जिससे बच्चे के चेहरे और पेट पर गंभीर घाव आए हैं। दिल्ली में पेट के ऑपरेशन और 20 टांके लगने के बाद मासूम को गंभीर हालत में रोहतक PGIMS रेफर किया गया है।1