Shuru
Apke Nagar Ki App…
संसद अरुण भारती खूब बरसे सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव पर
THE LIVE Munger
संसद अरुण भारती खूब बरसे सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव पर
More news from बिहार and nearby areas
- संसद अरुण भारती खूब बरसे सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव पर1
- भटककर तारापुर थाना पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाएं, पुलिस ने परिजनों से मिलाया मंगलवार की देर संध्या भटककर तारापुर थाना गेट पर पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाओं को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित घर भेज दिया। दोनों महिलाएं झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के सिरी गांव की रहने वाली हैं। थाना पहुंचने पर दोनों काफी परेशान थीं और ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थीं। पुलिस ने महिलाओं के पास मौजूद पॉलीथिन में मिले सामान के आधार पर उनके गांव के एक दुकानदार से संपर्क किया। दुकानदार के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिजन तारापुर थाना पहुंचे और दोनों महिलाओं को अपने साथ ले गए। महिलाओं की पहचान श्रद्धा ठाकुर, पति प्रभु ठाकुर और तेतरी देवी, पति दुखी यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं अपने गांव से बस से सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर स्नान करने आई थीं। इसके बाद उन्हें देवघर पूजा करने जाना था। सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान वे अपने साथियों से बिछड़ गईं और भटकते हुए तारापुर पहुंच गईं। पुलिस के प्रयास से दोनों को परिजनों से मिलाया गया।1
- स्लग: NH-319 जाम, स्कूल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मंत्री जमा खान के खिलाफ नारेबाजी* *डेस्क: बिहार कैमूर रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *स्लग: NH-319 जाम, स्कूल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मंत्री जमा खान के खिलाफ नारेबाजी* *एंकर:* बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश को बिहार से जोड़ने वाली NH-319 को बसावनपुर के ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। पिछले 3 घंटे से अधिक समय से सड़क जाम है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। मौके पर पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों को मनाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के बसावनपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीण आज सुबह NH-319 पर उतर गए। पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद और बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई साल पहले मंत्री जमा खान ने स्कूल बनवाने का आश्वासन दिया था। पिछले चुनाव में भी उन्होंने 6 महीने में स्कूल बनने की बात कही थी, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ। स्कूल नहीं होने से बच्चे पढ़ने नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही गांव में सड़क, नाली और गली की स्थिति भी बेहद खराब है। वहीं बच्चों ने बताया कि गांव में स्कूल नहीं होने से उन्हें पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही है, इसी कारण आज सड़क जाम किया गया है। इस मामले पर चैनपुर सीओ आमिर आजमी ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत हो गई है और आवेदन प्राप्त कर लिया गया है। विभागीय कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी और जाम की समस्या से राहगीरों को जल्द निजात दिलाई जाएगी। *बाइट -* 1. आमिर आजमी, CO चैनपुर प्रखंड 2. अरविंद कुमार, स्कूल नहीं जाने वाला बच्चा 3. आरती कुंवर, ग्रामीण 4. कुंती देवी, ग्रामीण 5. आशा देवी, ग्रामीण4
- वनवर्षा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से सामूहिक चालीसा पाठ गूंजे जय श्रीराम और वीर बजरंगबली के जयकारे हवेली खड़गपुर, संवाददाता। मंगलवार की देर शाम नगर के वनवर्षा हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड इकाई की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। प्रखंड मंत्री रणवीर राज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया। सामूहिक पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और वीर बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। प्रखंड मंत्री रणवीर राज शर्मा ने कहा कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी एकजुटता, संस्कार और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों के बीच प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर बजरंग दल संयोजक प्रितम विश्वकर्मा, गौ रक्षा प्रमुख मनीष वर्मा, छात्र प्रमुख प्रियांशु कुमार, शिवप्रकाश, बिपिन कुमार सिंह, सागर कुमार, करण कुमार, अभिषेक कुमार, अमर कुमार, कुंदन कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार एवं सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में वनवर्षा के ग्रामीण मौजूद थे।3
- ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी के आरोपी को कोर्ट से निकलते ही थप्पड़! मुख्य आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया। बाहर निकलते समय अधिवक्ता आकाश पांडेय ने आरोपी को थप्पड़ मारा। अधिवक्ता ने कहा—यह थप्पड़ लोगों के आक्रोश का प्रतीक है। ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी के आरोपी को कोर्ट से निकलते ही थप्पड़! मुख्य आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया। बाहर निकलते समय अधिवक्ता आकाश पांडेय ने आरोपी को थप्पड़ मारा। अधिवक्ता ने कहा—यह थप्पड़ लोगों के आक्रोश का प्रतीक है।1
- ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना पटना से गिरफ्तार, मुंगेर कोर्ट में पेशी 15 से 20 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को पास कराने का आरोप, 22 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना पटना से गिरफ्तार, मुंगेर कोर्ट में पेशी 15 से 20 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को पास कराने का आरोप, 22 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी1
- समस्तीपुर में जमुई जैसा कांड, बीच सड़क लड़की से छेड़खानी:1
- Sultanganj dukhad ghatna flood ganga ke pani me dubne se 6. bachche ki mirtu1