Shuru
Apke Nagar Ki App…
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ सोलर प्लेट साफ करते समय करंट लगने से युवक की मौत सोलर पैनल को पानी से गीले कपड़े से साफ करते समय एक युवक को बिजली का जोरदार झटका लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोलर पैनल में दिन के समय लगातार DC करंट बनता रहता है, जिससे सफाई के दौरान खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों ने सोलर उपयोगकर्ताओं को सावधानी बरतने और सफाई करते समय डिस्कनेक्ट स्विच बंद करने की सलाह दी है। ⚠️ सावधानी: सोलर पैनल की सफाई हमेशा सुबह-शाम करें, गीले हाथों से न छुएं और रबर के दस्ताने का उपयोग करें।
Vikram Singh
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ सोलर प्लेट साफ करते समय करंट लगने से युवक की मौत सोलर पैनल को पानी से गीले कपड़े से साफ करते समय एक युवक को बिजली का जोरदार झटका लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोलर पैनल में दिन के समय लगातार DC करंट बनता रहता है, जिससे सफाई के दौरान खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों ने सोलर उपयोगकर्ताओं को सावधानी बरतने और सफाई करते समय डिस्कनेक्ट स्विच बंद करने की सलाह दी है। ⚠️ सावधानी: सोलर पैनल की सफाई हमेशा सुबह-शाम करें, गीले हाथों से न छुएं और रबर के दस्ताने का उपयोग करें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नीमच। जिले के भरभड़िया चौराये से आगे नायरा पेट्रोलियम के सामने हाइवे पर बुधवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ एक जेसीबी ने एक कार को टक्कर मारदी जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होगई वही कार में सवार चालक घायल होगया, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय नीमच पहुँचाया गया। सूत्रों से बताया जा रहा है कि जेसीबी चालक बीच रास्ते से सीधा निकलने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान यह हादसा हुआ इसमें जेसीबी चालक की घोर लापरवाही है, वही जेसीबी चालक जेसीबी लेकर मौके से फरार गया।1
- आज ग्राम पंचायत सालिया में विद्युत(लाइट) का तार गिरने से खेत में रखी पूरी की पूरी गेहूं की फसल जल गई जिससे उस परिवार को भारी नुकसान हुआ और परिवार के पास खाने तक के दाने नी रहे 🥲🥲1
- उत्तरप्रदेश के कासगंज जिले की सोरों शूकर क्षेत्र की पवित्र भूमि जहां कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने अपने शरीर का त्याग किया और भगवान सूर्य और चंद्रमा ने यहां कठोर तपस्या की कहा जाता है कि यहां की हरिपदी गंगा कुंड में अस्थियां मात्र तीन दिवस में गल जाती हैं। इस नगरी को तीर्थ नगरी की मान्यता मिली हुई है यहां पर प्रति दिन मध्य प्रदेश,गुजरात,राजस्थान, आदि राज्यों के श्रद्धालु अपने पितरों का तर्पण करने बड़ी तादाद में आते है।1
- बांसवाड़ा जिले में आमजन को एफसीएम इंजेक्शन के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी विषय को लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (बीसीएमओ) एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को लगाए जा रहे एफसीएम इंजेक्शन के बाद फॉलोअप सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उपचार से कितनी प्रभावशीलता प्राप्त हो रही है और लाभार्थियों को कितना लाभ मिल रहा है। समीक्षा के दौरान एचपीवी टीकाकरण अभियान को भी गति देने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. राठौड़ ने कहा कि अधिक से अधिक बालिकाओं को एचपीवी टीके से लाभान्वित करने के लिए शिक्षा विभाग और पंचायतीराज विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, ताकि अभियान का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग और फॉलोअप पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। एडिशनल सीएमएचओ डॉ भरत राम मीणा ने शक्ति दिवस, परिवार नियोजन गतिविधियां, अंतर इंजेक्शन, मां योजना पर समीक्षा की। आरसीएचओ डॉ दिनेश कुमार भाबोर ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका कारगर है। यह उन बालिकाओं को लगाया जाना है, जिनकी उम्र 14 वर्ष की हो चुकी है लेकिन 15 साल पूरे नहीं हुए हो। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ पीके वर्मा ने भी टीबी जांच संबंधित विचार रखे। जपाइगो टीम से लोकेश शर्मा ने डाटा का विश्लेषण प्रस्तुत किया। इस दौरान बीसीएमओ डॉ दीपिका रोत, डॉ मुकेश मईडा, डॉ अर्जुन डिंडोर, डॉ भीम सिंह, डॉ भूपेंद्र ख़ांट, डॉ जिगेश, डॉ हितेश ने अपने क्षेत्र के हुए स्वास्थ्य कार्यों की जानकारी दी। जिला अस्पताल से डॉ धर्मिष्ठा, बागीदौरा से डॉ धर्मेंद्र और परतापुर से डॉ सलोनी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपने विचार रखे। इस दौरान आईईसी सीओ अमित शाह, जपाइगो से माधव सिंह, कविता सीके, राकेश शर्मा, जयेश वैष्णव मौजूद रहे।3
- Post by Ramlal R damor1
- Post by Apni news Athana1
- सफाई के नाम पर खानापूर्ति, शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ शहर में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शहर के कई वार्डों और बस्तियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं, वहीं नालियां जाम होने से गंदगी फैल रही है। नियमित सफाई नहीं होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी कई इलाकों में नियमित रूप से नहीं पहुंचते। कई जगहों पर कचरा कई दिनों तक पड़ा रहता है, जिससे बदबू फैलने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। बाजार क्षेत्र और रिहायशी इलाकों में हालात ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा कागजों में सफाई दिखाकर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति अलग ही नजर आती है। लोगों ने प्रशासन से शहर में नियमित सफाई व्यवस्था लागू करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- कुशलगढ़ नगर में श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक चैत्र वदी अष्टमी, बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 9 बजे केसरियानाथ मंदिर से प्रभुजी का भव्य वरघोड़ा बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। चल समारोह में पुरुष वर्ग श्वेत परिधान तथा महिलाएं केसरिया परिधान में सुसज्जित होकर प्रभु भक्ति के जयघोष करती हुईं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। नगरवासियों ने अपने-अपने घरों के बाहर पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर श्रद्धाभाव व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण में निकली इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। संघ के अध्यक्ष संघवी कमलेश कावड़िया ने इस पावन दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने मानव समाज को जीवन जीने की दिशा प्रदान की तथा धर्म, त्याग और संयम का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाजजनों से भगवान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में समाज के रमेशचंद्र गादीया, मुकेश लुणावत, जयंतीलाल चंडालिया, परस मेहता, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र बसीवाला, महेंद्र नाहटा, अशोक श्रीमार, सचिव चंद्रकांत मेहता, पवन गादीया, विजय मेहता, मुकेश नाहटा, सीए पथिक मेहता, राजेश लुणावत, अनिल नाहटा, सुरेश गादिया, परिषद अध्यक्ष पंकज लुणावत, शैलेश लुणावत सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा तपस्वियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव चंद्रकांत मेहता ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वरघोड़ा पश्चात स्नात्र पूजन संपन्न हुआ। दोपहर में स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भगवान आदिनाथ पंच कल्याणक पूजन आयोजित हुआ, जिसके लाभार्थी महेंद्र कुमार एवं मुकेश कुमार नाहटा परिवार रहे। सायंकाल 7 बजे प्रभुजी की भक्ति एवं आरती के साथ दिनभर के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न1
- banswada mein Bam ki suchna Mili Hai email per khuli dhamki mil rahi hai banswada post office ko udane ki dhamki1