Shuru
Apke Nagar Ki App…
फोर लाइन हाईवे पर स्टैंड करते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया
Ramlal R damor
फोर लाइन हाईवे पर स्टैंड करते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज ग्राम पंचायत सालिया में विद्युत(लाइट) का तार गिरने से खेत में रखी पूरी की पूरी गेहूं की फसल जल गई जिससे उस परिवार को भारी नुकसान हुआ और परिवार के पास खाने तक के दाने नी रहे 🥲🥲1
- बांसवाड़ा जिले में आमजन को एफसीएम इंजेक्शन के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी विषय को लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (बीसीएमओ) एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को लगाए जा रहे एफसीएम इंजेक्शन के बाद फॉलोअप सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उपचार से कितनी प्रभावशीलता प्राप्त हो रही है और लाभार्थियों को कितना लाभ मिल रहा है। समीक्षा के दौरान एचपीवी टीकाकरण अभियान को भी गति देने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. राठौड़ ने कहा कि अधिक से अधिक बालिकाओं को एचपीवी टीके से लाभान्वित करने के लिए शिक्षा विभाग और पंचायतीराज विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, ताकि अभियान का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग और फॉलोअप पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। एडिशनल सीएमएचओ डॉ भरत राम मीणा ने शक्ति दिवस, परिवार नियोजन गतिविधियां, अंतर इंजेक्शन, मां योजना पर समीक्षा की। आरसीएचओ डॉ दिनेश कुमार भाबोर ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका कारगर है। यह उन बालिकाओं को लगाया जाना है, जिनकी उम्र 14 वर्ष की हो चुकी है लेकिन 15 साल पूरे नहीं हुए हो। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ पीके वर्मा ने भी टीबी जांच संबंधित विचार रखे। जपाइगो टीम से लोकेश शर्मा ने डाटा का विश्लेषण प्रस्तुत किया। इस दौरान बीसीएमओ डॉ दीपिका रोत, डॉ मुकेश मईडा, डॉ अर्जुन डिंडोर, डॉ भीम सिंह, डॉ भूपेंद्र ख़ांट, डॉ जिगेश, डॉ हितेश ने अपने क्षेत्र के हुए स्वास्थ्य कार्यों की जानकारी दी। जिला अस्पताल से डॉ धर्मिष्ठा, बागीदौरा से डॉ धर्मेंद्र और परतापुर से डॉ सलोनी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपने विचार रखे। इस दौरान आईईसी सीओ अमित शाह, जपाइगो से माधव सिंह, कविता सीके, राकेश शर्मा, जयेश वैष्णव मौजूद रहे।3
- Post by Ramlal R damor1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी की क़लम से क्या जल जीवन मीशन योजना कामयाब होगी या नहीं, खेतों में पानी के पाईप फुटने लगे जिम्मेदारी से आखीर क्यों झाड़ रहें पल्ला सरकार चाहे केंद्र की हो राजस्थान राज्य की प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री ने राजस्थान में जल जीवन मीशन योजना लागु की ताकी भीषण गर्मी में आम जन को साफ सुथरा पिने का पानी उपलब्ध हो सके ऐसा नहीं की काम नहीं हुआं करोड़ों की टंकीया बनी जमीन के अंदर पाईप लाईन बिछाई और हर घर बकायदा नल लगा कर कनेक्शन भी किए मगर कसते हैं ढाक के तीन पात वाली बात राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मोहकमपुरा व सातलिया यानी दोनों पंचायतों में टंकी से पानी जाता है कुछ दिन नलों में पानी आया मगर एल एन टी में ठैकेदार व विभागीय अधिकारियों ने यदी खेतों में पाईप लाईन सही बिछाई होती तो खेतों में पाईप लाईन टुटती नहीं और आम जन को भरपूर पीने का पानी उपलब्ध होता मगर इन दिनों पानी की किल्लत के चलतें लोगों में रोष व्याप्त है क्या सरकार जनप्रतिनिधि व जल जीवन मीशन योजना की और ध्यान देंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!3
- Post by VAGAD news241
- Post by Baba1
- नीमच रोड का नाला बना अतिक्रमण का शिकार, अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप सबहेडिंग: सड़क से करीब 40 फीट दूर तक चल रहा व्यवसाय, नाले की जगह पर किए गए निर्माण से पानी निकासी प्रभावित प्रतापगढ़। शहर के नीमच रोड क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले के आसपास अवैध तरीके से निर्माण कर व्यवसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सड़क से लगभग 40 फीट दूर तक व्यवसाय किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार नाले के आसपास इस तरह का निर्माण प्रतिबंधित माना जाता है। इसके बावजूद लंबे समय से यहां अतिक्रमण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है, जिसके चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नाले पर अतिक्रमण होने से बरसात के समय पानी निकासी की समस्या और जलभराव का खतरा भी बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों की मांग: क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।3
- कुशलगढ़ नगर में श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक चैत्र वदी अष्टमी, बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 9 बजे केसरियानाथ मंदिर से प्रभुजी का भव्य वरघोड़ा बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। चल समारोह में पुरुष वर्ग श्वेत परिधान तथा महिलाएं केसरिया परिधान में सुसज्जित होकर प्रभु भक्ति के जयघोष करती हुईं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। नगरवासियों ने अपने-अपने घरों के बाहर पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर श्रद्धाभाव व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण में निकली इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। संघ के अध्यक्ष संघवी कमलेश कावड़िया ने इस पावन दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने मानव समाज को जीवन जीने की दिशा प्रदान की तथा धर्म, त्याग और संयम का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाजजनों से भगवान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में समाज के रमेशचंद्र गादीया, मुकेश लुणावत, जयंतीलाल चंडालिया, परस मेहता, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र बसीवाला, महेंद्र नाहटा, अशोक श्रीमार, सचिव चंद्रकांत मेहता, पवन गादीया, विजय मेहता, मुकेश नाहटा, सीए पथिक मेहता, राजेश लुणावत, अनिल नाहटा, सुरेश गादिया, परिषद अध्यक्ष पंकज लुणावत, शैलेश लुणावत सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा तपस्वियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव चंद्रकांत मेहता ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वरघोड़ा पश्चात स्नात्र पूजन संपन्न हुआ। दोपहर में स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भगवान आदिनाथ पंच कल्याणक पूजन आयोजित हुआ, जिसके लाभार्थी महेंद्र कुमार एवं मुकेश कुमार नाहटा परिवार रहे। सायंकाल 7 बजे प्रभुजी की भक्ति एवं आरती के साथ दिनभर के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न1