logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भक्ति और उल्लास से गूंजा कुशलगढ़ : भगवान आदिनाथ जन्म-दीक्षा कल्याणक पर निकला भव्य वरघोड़ा, नगर हुआ भक्तिमय कुशलगढ़ नगर में श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक चैत्र वदी अष्टमी, बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 9 बजे केसरियानाथ मंदिर से प्रभुजी का भव्य वरघोड़ा बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। चल समारोह में पुरुष वर्ग श्वेत परिधान तथा महिलाएं केसरिया परिधान में सुसज्जित होकर प्रभु भक्ति के जयघोष करती हुईं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। नगरवासियों ने अपने-अपने घरों के बाहर पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर श्रद्धाभाव व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण में निकली इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। संघ के अध्यक्ष संघवी कमलेश कावड़िया ने इस पावन दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने मानव समाज को जीवन जीने की दिशा प्रदान की तथा धर्म, त्याग और संयम का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाजजनों से भगवान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में समाज के रमेशचंद्र गादीया, मुकेश लुणावत, जयंतीलाल चंडालिया, परस मेहता, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र बसीवाला, महेंद्र नाहटा, अशोक श्रीमार, सचिव चंद्रकांत मेहता, पवन गादीया, विजय मेहता, मुकेश नाहटा, सीए पथिक मेहता, राजेश लुणावत, अनिल नाहटा, सुरेश गादिया, परिषद अध्यक्ष पंकज लुणावत, शैलेश लुणावत सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा तपस्वियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव चंद्रकांत मेहता ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वरघोड़ा पश्चात स्नात्र पूजन संपन्न हुआ। दोपहर में स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भगवान आदिनाथ पंच कल्याणक पूजन आयोजित हुआ, जिसके लाभार्थी महेंद्र कुमार एवं मुकेश कुमार नाहटा परिवार रहे। सायंकाल 7 बजे प्रभुजी की भक्ति एवं आरती के साथ दिनभर के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न

4 hrs ago
user_धर्मेंद्र उपाध्याय
धर्मेंद्र उपाध्याय
पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
4 hrs ago

भक्ति और उल्लास से गूंजा कुशलगढ़ : भगवान आदिनाथ जन्म-दीक्षा कल्याणक पर निकला भव्य वरघोड़ा, नगर हुआ भक्तिमय कुशलगढ़ नगर में श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक चैत्र वदी अष्टमी, बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 9 बजे केसरियानाथ मंदिर से प्रभुजी का भव्य वरघोड़ा बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। चल समारोह में पुरुष वर्ग श्वेत परिधान तथा महिलाएं केसरिया परिधान में सुसज्जित होकर प्रभु भक्ति के जयघोष करती हुईं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। नगरवासियों ने अपने-अपने घरों के बाहर पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर श्रद्धाभाव व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण में निकली इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। संघ के अध्यक्ष संघवी कमलेश कावड़िया ने इस पावन दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने मानव समाज को जीवन जीने की दिशा प्रदान की तथा धर्म, त्याग और संयम का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाजजनों से भगवान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में समाज के रमेशचंद्र गादीया, मुकेश लुणावत, जयंतीलाल चंडालिया, परस मेहता, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र बसीवाला, महेंद्र नाहटा, अशोक श्रीमार, सचिव चंद्रकांत मेहता, पवन गादीया, विजय मेहता, मुकेश नाहटा, सीए पथिक मेहता, राजेश लुणावत, अनिल नाहटा, सुरेश गादिया, परिषद अध्यक्ष पंकज लुणावत, शैलेश लुणावत सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा तपस्वियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव चंद्रकांत मेहता ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वरघोड़ा पश्चात स्नात्र पूजन संपन्न हुआ। दोपहर में स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भगवान आदिनाथ पंच कल्याणक पूजन आयोजित हुआ, जिसके लाभार्थी महेंद्र कुमार एवं मुकेश कुमार नाहटा परिवार रहे। सायंकाल 7 बजे प्रभुजी की भक्ति एवं आरती के साथ दिनभर के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न

More news from राजस्थान and nearby areas
  • banswada mein Bam ki suchna Mili Hai email per khuli dhamki mil rahi hai banswada post office ko udane ki dhamki
    1
    banswada mein Bam ki suchna Mili Hai email per khuli dhamki mil rahi hai banswada post office ko udane ki dhamki
    user_Ramlal R damor
    Ramlal R damor
    Photographer बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सीमलवाड़ा डूंगरपुर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने दो दशकों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे एक शातिर और ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज में जाल बिछाकर गुजरात के सूरत में भेष बदलकर रह रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी पिछले 20 वर्षों से फरार था और जिस पर 25,000 का इनाम घोषित था | जो सरकारी शिक्षक था ओर निलंबन के दौराम फरार हो गया था। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि पीठ निवासी हंसराज सिंह पुत्र हरिसिंह चौहान के खिलाफ धम्बोला थाने में दो प्रकरण दर्ज थे | जिसमे 1 फरवरी 2006 को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते पीठ निवासी अनंत बिहारी कोठारी पर उनकी ही घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वही इसके अलावा अगले दिन 2 फरवरी 2006 को आरोपी ने एक डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर 50,000 की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा, आरोपी पर धम्बोला, सागवाड़ा और गुजरात के विभिन्न थानों में बलात्कार, लूट और डकैती जैसे कुल 5 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे | आरोपी पिछले 20 साल फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी | आरोपी सरकारी शिक्षक था, जिसे विभाग ने निलंबित किया था, इस दौरान वो फरार हो गया था। फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बिछाया जाल आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में DST टीम, साइबर सेल और धम्बोला थाना पुलिस ने एक विशेष रणनीति बनाई। पुलिस कर्मियों ने अपनी पहचान छुपाकर चाय वाला, अखबार वाला, फेरी वाला, ATM गार्ड बनकर संदिग्ध इलाकों में रेकी की। कड़ी मशक्कत और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी के ठिकाने की पुष्टि की और दबिश देकर गुजरात के सूरत उसे धर दबोचा। भेष व नाम बदलकर काट रहा था फरारी धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि आरोपी हंसराज सिंह इतना शातिर था कि उसने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली थी। वह गुजरात के सूरत और नवसारी इलाके में 'गोविन्द प्रसाद गुप्ता' के फर्जी नाम से रह रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। हंसराज सिंह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी (फिरौती) और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं | फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका गिरफ्तारी की कार्रवाई में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल, सोहनलाल, भानुप्रतापसिंह, करण भट्ट (आसूचना अधिकारी), रोशन तथा जिला साइबर सेल के हेमेन्द्र सिंह, राहुल, भव्यराजसिंह और आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    सीमलवाड़ा  डूंगरपुर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने दो दशकों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे एक शातिर और ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज में जाल बिछाकर गुजरात के सूरत में भेष बदलकर रह रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी पिछले 20 वर्षों से फरार था और जिस पर 25,000 का इनाम घोषित था | जो सरकारी शिक्षक था ओर निलंबन के दौराम फरार हो गया था।
डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि पीठ निवासी हंसराज सिंह पुत्र हरिसिंह चौहान के खिलाफ धम्बोला थाने में दो प्रकरण दर्ज थे | जिसमे 1 फरवरी 2006 को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते पीठ निवासी अनंत बिहारी कोठारी पर उनकी ही घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वही इसके अलावा अगले दिन 2 फरवरी 2006 को आरोपी ने एक डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर 50,000 की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा, आरोपी पर धम्बोला, सागवाड़ा और गुजरात के विभिन्न थानों में बलात्कार, लूट और डकैती जैसे कुल 5 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे | आरोपी पिछले 20 साल फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी | आरोपी सरकारी शिक्षक था, जिसे विभाग ने निलंबित किया था, इस दौरान वो फरार हो गया था।
फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बिछाया जाल
आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में DST टीम, साइबर सेल और धम्बोला थाना पुलिस ने एक विशेष रणनीति बनाई। पुलिस कर्मियों ने अपनी पहचान छुपाकर चाय वाला, अखबार वाला, फेरी वाला, ATM गार्ड बनकर संदिग्ध इलाकों में रेकी की। कड़ी मशक्कत और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी के ठिकाने की पुष्टि की और दबिश देकर गुजरात के सूरत उसे धर दबोचा।
भेष व नाम बदलकर काट रहा था फरारी
धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि आरोपी हंसराज सिंह इतना शातिर था कि उसने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली थी। वह गुजरात के सूरत और नवसारी इलाके में 'गोविन्द प्रसाद गुप्ता' के फर्जी नाम से रह रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। हंसराज सिंह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी (फिरौती) और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं | फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
गिरफ्तारी की कार्रवाई में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल, सोहनलाल, भानुप्रतापसिंह, करण भट्ट (आसूचना अधिकारी), रोशन तथा जिला साइबर सेल के हेमेन्द्र सिंह, राहुल, भव्यराजसिंह और आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Devilalmeena Meena
    1
    Post by Devilalmeena Meena
    user_Devilalmeena Meena
    Devilalmeena Meena
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • भारत में बढ़ते हो कम जीतने की खुशी हर घर में सारी है
    1
    भारत में बढ़ते हो कम जीतने की खुशी हर घर में सारी है
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    4
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग तथा संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने छोटी सरवन क्षेत्र में विभिन ग्राम पंचायतों -ग्राम पंचायत कुंडल , सीमलखेड़ा आदि गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और पेयजल की उपलब्धता तथा आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें अपने क्षेत्र में पानी की समस्या और आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी छोटी सरवन व पेयजल विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी पेयजल की समस्या सामने आए, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा टैंकरों के माध्यम से भी जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पेयजल की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कलेक्टर को क्षेत्र में चल रही पेयजल व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
    4
    बांसवाड़ा जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग तथा संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने छोटी सरवन क्षेत्र में विभिन ग्राम पंचायतों -ग्राम पंचायत कुंडल , सीमलखेड़ा आदि गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और पेयजल की उपलब्धता तथा आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें अपने क्षेत्र में पानी की समस्या और आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी छोटी सरवन व पेयजल विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी पेयजल की समस्या सामने आए, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा टैंकरों के माध्यम से भी जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पेयजल की समस्या नहीं रहने दी जाएगी।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कलेक्टर को क्षेत्र में चल रही पेयजल व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • yuva neta ko party mein Shamil Kiya jaega Jaya aadivasi Jay Jhabua district
    1
    yuva neta ko party mein Shamil Kiya jaega Jaya aadivasi Jay Jhabua district
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by शामलालजी शामलालजी
    3
    Post by शामलालजी शामलालजी
    user_शामलालजी शामलालजी
    शामलालजी शामलालजी
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.