logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार... "ये सदन सोरोस की विदेशी टूलकिट के इशारे पर नहीं, बल्कि संविधान और रूलबुक के आधार पर चलेगा।"

3 hrs ago
user_VAGAD news24
VAGAD news24
Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

श्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार... "ये सदन सोरोस की विदेशी टूलकिट के इशारे पर नहीं, बल्कि संविधान और रूलबुक के आधार पर चलेगा।"

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर। जिला भाजपा कार्यालय में आज 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष अशोक रणौली की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई उसके बाद जिला अध्य्क्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया  मीडिया प्रभारी हर्ष शर्मा बताया की  मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षण शिविर के प्रदेश संयोजक पंकज जी बोराणा ने प्रशिक्षण की आवश्यकता और रणनीति के संबंध में बताया । उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में प्रशिक्षण की प्रक्रिया निरंतर चलनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय के साथ संगठन की रीति-नीति और कार्यप्रणाली में जो बदलाव आते हैं, उनसे कार्यकर्ताओं को अवगत कराना आवश्यक है। बोराणा जी ने संगठन के इतिहास से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष  अशोक रणौली ने प्रशिक्षण शिविरों की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि ये शिविर पूरे जिले में आवासीय रहेंगे। प्रशिक्षण की मुख्य बातें बतायी जिसमे समय सीमा: प्रशिक्षण वर्ग 24 घंटे का होगा जिसमें कुल 7 सत्र आयोजित किए जाएंगे।शिविर के लिए ₹100 का शुल्क निर्धारित किया गया है और पंजीकरण सरल ऐप के माध्यम से होगा। सत्र के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित रहेगा और इसे बाहर ही जमा करना होगा। प्रत्येक सत्र 1 घंटे का होगा, जिसमें 40 मिनट वक्ता का उद्बोधन और 20 मिनट जिज्ञासा व समाधान के लिए रखे गए हैं। प्रमुख मुद्दे और चर्चा कार्यशाला के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार और सुझाव रखे । हितेश रावल ने यू.जी.सी क़ानून को लेकर निदान के बारे में चर्चा की । कांति लाल  डामोर ने महामहिम राष्ट्रपति जी के प्रति हुए कथित अपमान के विरोध में जिला कलेक्ट्री पर ज्ञापन देने का निवेदन किया।गिरिश जी ने गोरेखर मंडल में आवासीय प्रशिक्षण के लिए स्थान की कमी का मुद्दा उठाया। जोगेंद्र जी (जिला प्रभारी) ने जिला संगठन की मजबूती पर मार्गदर्शन दिया। कार्ययोजना और समापन प्रशिक्षण शिविरों की तैयारी के लिए अलग-अलग टोलियों का गठन किया गया है, जो भोजन, आवास, पंजीकरण और साज-सज्जा की व्यवस्था देखेंगी। कार्यक्रम के अंत में जिला सह-संयोजक रामेश जी पाटीदार ने सभी आगंतुकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया संचालन जिला महामंत्री पंकज जैन ने किया।
    1
    डूंगरपुर। जिला भाजपा कार्यालय में आज 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष अशोक रणौली की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई उसके बाद जिला अध्य्क्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया 
मीडिया प्रभारी हर्ष शर्मा बताया की  मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षण शिविर के प्रदेश संयोजक पंकज जी बोराणा ने प्रशिक्षण की आवश्यकता और रणनीति के संबंध में बताया । उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में प्रशिक्षण की प्रक्रिया निरंतर चलनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय के साथ संगठन की रीति-नीति और कार्यप्रणाली में जो बदलाव आते हैं, उनसे कार्यकर्ताओं को अवगत कराना आवश्यक है। बोराणा जी ने संगठन के इतिहास से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिला अध्यक्ष  अशोक रणौली ने प्रशिक्षण शिविरों की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि ये शिविर पूरे जिले में आवासीय रहेंगे। प्रशिक्षण की मुख्य बातें बतायी जिसमे समय सीमा: प्रशिक्षण वर्ग 24 घंटे का होगा जिसमें कुल 7 सत्र आयोजित किए जाएंगे।शिविर के लिए ₹100 का शुल्क निर्धारित किया गया है और पंजीकरण सरल ऐप के माध्यम से होगा। सत्र के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित रहेगा और इसे बाहर ही जमा करना होगा। प्रत्येक सत्र 1 घंटे का होगा, जिसमें 40 मिनट वक्ता का उद्बोधन और 20 मिनट जिज्ञासा व समाधान के लिए रखे गए हैं।
प्रमुख मुद्दे और चर्चा
कार्यशाला के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार और सुझाव रखे । हितेश रावल ने यू.जी.सी क़ानून को लेकर निदान के बारे में चर्चा की । कांति लाल  डामोर ने महामहिम राष्ट्रपति जी के प्रति हुए कथित अपमान के विरोध में जिला कलेक्ट्री पर ज्ञापन देने का निवेदन किया।गिरिश जी ने गोरेखर मंडल में आवासीय प्रशिक्षण के लिए स्थान की कमी का मुद्दा उठाया। जोगेंद्र जी (जिला प्रभारी) ने जिला संगठन की मजबूती पर मार्गदर्शन दिया।
कार्ययोजना और समापन
प्रशिक्षण शिविरों की तैयारी के लिए अलग-अलग टोलियों का गठन किया गया है, जो भोजन, आवास, पंजीकरण और साज-सज्जा की व्यवस्था देखेंगी। कार्यक्रम के अंत में जिला सह-संयोजक रामेश जी पाटीदार ने सभी आगंतुकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया संचालन जिला महामंत्री पंकज जैन ने किया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    24 min ago
  • संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रशिक्षण अनिवार्य : प्रदेश संयोजक पंकज बोराणा संवाददाता - संतोष व्यास​  ​डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत बुधवार को भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक रणौली की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की पृष्ठभूमि रखी। - ​निरंतर प्रशिक्षण से निखरता है कार्यकर्ता: पंकज बोराणा कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षण शिविर के प्रदेश संयोजक पंकज बोराणा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में प्रशिक्षण की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। बोराणा ने जोर देकर कहा कि समय के साथ संगठन की रीति-नीति और कार्यप्रणाली में जो बदलाव आते हैं, उनसे कार्यकर्ताओं को अपडेट रखना आवश्यक है। उन्होंने जनसंघ से लेकर वर्तमान भाजपा तक की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आगामी रणनीति साझा की। - ​24 घंटे का आवासीय शिविर और नो मोबाइल नियम जिलाध्यक्ष अशोक रणौली ने आगामी प्रशिक्षण शिविरों की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि ये सभी शिविर जिले में आवासीय रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग कुल 24 घंटे का होगा, जिसमें 7 विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। शिविर के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है और सभी कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। सत्र के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा और इसे बाहर जमा कराना अनिवार्य होगा। प्रत्येक सत्र 1 घंटे का होगा, जिसमें 40 मिनट वक्ता का मार्गदर्शन और 20 मिनट प्रश्नोत्तर व जिज्ञासा समाधान के लिए होंगे। - ​स्थानीय मुद्दों और सांगठनिक मजबूती पर चर्चा कार्यशाला के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। हितेश रावल ने यूजीसी कानून को लेकर चर्चा की, वहीं कांति लाल डामोर ने राष्ट्रपति के प्रति कथित अपमान के विरोध में जिला कलेक्ट्री पर ज्ञापन देने का प्रस्ताव रखा। गिरीश ने गोरेश्वर मंडल में आवासीय व्यवस्था हेतु स्थान की कमी का मुद्दा उठाया। जिला प्रभारी जोगेंद्र ने संगठन की मजबूती के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया। शिविरों की सफलता के लिए भोजन, आवास, पंजीकरण और साज-सज्जा हेतु अलग-अलग टोलियों का भी गठन किया गया है। - ​वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति मीडिया प्रभारी हर्ष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज जैन ने किया, जबकि जिला सह-संयोजक रमेश पाटीदार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभु पण्ड्या, अनीता कटारा, दीनदयाल सिंह चौहान, सुदर्शन जैन, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल, जिला महामंत्री सुरमाल परमार और कार्यालय मंत्री सतीश जैन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रशिक्षण अनिवार्य : प्रदेश संयोजक पंकज बोराणा
संवाददाता - संतोष व्यास​ 
​डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत बुधवार को भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक रणौली की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की पृष्ठभूमि रखी।
- ​निरंतर प्रशिक्षण से निखरता है कार्यकर्ता: पंकज बोराणा
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षण शिविर के प्रदेश संयोजक पंकज बोराणा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में प्रशिक्षण की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। बोराणा ने जोर देकर कहा कि समय के साथ संगठन की रीति-नीति और कार्यप्रणाली में जो बदलाव आते हैं, उनसे कार्यकर्ताओं को अपडेट रखना आवश्यक है। उन्होंने जनसंघ से लेकर वर्तमान भाजपा तक की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आगामी रणनीति साझा की।
- ​24 घंटे का आवासीय शिविर और नो मोबाइल नियम
जिलाध्यक्ष अशोक रणौली ने आगामी प्रशिक्षण शिविरों की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि ये सभी शिविर जिले में आवासीय रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग कुल 24 घंटे का होगा, जिसमें 7 विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। शिविर के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है और सभी कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। सत्र के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा और इसे बाहर जमा कराना अनिवार्य होगा। प्रत्येक सत्र 1 घंटे का होगा, जिसमें 40 मिनट वक्ता का मार्गदर्शन और 20 मिनट प्रश्नोत्तर व जिज्ञासा समाधान के लिए होंगे।
- ​स्थानीय मुद्दों और सांगठनिक मजबूती पर चर्चा
कार्यशाला के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। हितेश रावल ने यूजीसी कानून को लेकर चर्चा की, वहीं कांति लाल डामोर ने राष्ट्रपति के प्रति कथित अपमान के विरोध में जिला कलेक्ट्री पर ज्ञापन देने का प्रस्ताव रखा। गिरीश ने गोरेश्वर मंडल में आवासीय व्यवस्था हेतु स्थान की कमी का मुद्दा उठाया। जिला प्रभारी जोगेंद्र ने संगठन की मजबूती के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया। शिविरों की सफलता के लिए भोजन, आवास, पंजीकरण और साज-सज्जा हेतु अलग-अलग टोलियों का भी गठन किया गया है।
- ​वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
मीडिया प्रभारी हर्ष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज जैन ने किया, जबकि जिला सह-संयोजक रमेश पाटीदार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभु पण्ड्या, अनीता कटारा, दीनदयाल सिंह चौहान, सुदर्शन जैन, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल, जिला महामंत्री सुरमाल परमार और कार्यालय मंत्री सतीश जैन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    57 min ago
  • डूंगरपुर। जनजाति अंचल के डूंगरपुर में मई ओर जून माह से पहले ही मार्च में जहा तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते आगामी गर्मी को लेकर जिला प्रशासन पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर मुस्तैदी दिखा रहा है। वही दूसरी ओर लचर विभागीय कार्यप्रणाली के चलते हजारों लीटर अमृत जल सड़को ओर नालियों में व्यर्थ बह रहा है। बुधवार को शहर ब्रह्मस्थली कॉलोनी में जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
    1
    डूंगरपुर।  जनजाति अंचल के डूंगरपुर में मई ओर जून माह से पहले ही मार्च में जहा तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते आगामी गर्मी को लेकर जिला प्रशासन पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर मुस्तैदी दिखा रहा है। वही दूसरी ओर लचर विभागीय कार्यप्रणाली के चलते हजारों लीटर अमृत जल सड़को ओर नालियों में व्यर्थ बह रहा है। बुधवार को शहर ब्रह्मस्थली कॉलोनी में जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिले में आमजन को एफसीएम इंजेक्शन के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी विषय को लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (बीसीएमओ) एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को लगाए जा रहे एफसीएम इंजेक्शन के बाद फॉलोअप सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उपचार से कितनी प्रभावशीलता प्राप्त हो रही है और लाभार्थियों को कितना लाभ मिल रहा है। समीक्षा के दौरान एचपीवी टीकाकरण अभियान को भी गति देने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. राठौड़ ने कहा कि अधिक से अधिक बालिकाओं को एचपीवी टीके से लाभान्वित करने के लिए शिक्षा विभाग और पंचायतीराज विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, ताकि अभियान का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग और फॉलोअप पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। एडिशनल सीएमएचओ डॉ भरत राम मीणा ने शक्ति दिवस, परिवार नियोजन गतिविधियां, अंतर इंजेक्शन, मां योजना पर समीक्षा की। आरसीएचओ डॉ दिनेश कुमार भाबोर ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका कारगर है। यह उन बालिकाओं को लगाया जाना है, जिनकी उम्र 14 वर्ष की हो चुकी है लेकिन 15 साल पूरे नहीं हुए हो। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ पीके वर्मा ने भी टीबी जांच संबंधित विचार रखे। जपाइगो टीम से लोकेश शर्मा ने डाटा का विश्लेषण प्रस्तुत किया। इस दौरान बीसीएमओ डॉ दीपिका रोत, डॉ मुकेश मईडा, डॉ अर्जुन डिंडोर, डॉ भीम सिंह, डॉ भूपेंद्र ख़ांट, डॉ जिगेश, डॉ हितेश ने अपने क्षेत्र के हुए स्वास्थ्य कार्यों की जानकारी दी। जिला अस्पताल से डॉ धर्मिष्ठा, बागीदौरा से डॉ धर्मेंद्र और परतापुर से डॉ सलोनी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपने विचार रखे। इस दौरान आईईसी सीओ अमित शाह, जपाइगो से माधव सिंह, कविता सीके, राकेश शर्मा, जयेश वैष्णव मौजूद रहे।
    3
    बांसवाड़ा जिले में आमजन को एफसीएम इंजेक्शन के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।  इसी विषय को लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (बीसीएमओ) एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ विस्तार से चर्चा की।
बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को लगाए जा रहे एफसीएम इंजेक्शन के बाद फॉलोअप सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उपचार से कितनी प्रभावशीलता प्राप्त हो रही है और लाभार्थियों को कितना लाभ मिल रहा है।
समीक्षा के दौरान एचपीवी टीकाकरण अभियान को भी गति देने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. राठौड़ ने कहा कि अधिक से अधिक बालिकाओं को एचपीवी टीके से लाभान्वित करने के लिए शिक्षा विभाग और पंचायतीराज विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, ताकि अभियान का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग और फॉलोअप पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। 
एडिशनल सीएमएचओ डॉ भरत राम मीणा ने शक्ति दिवस, परिवार नियोजन गतिविधियां, अंतर इंजेक्शन, मां योजना पर समीक्षा की। 
आरसीएचओ डॉ दिनेश कुमार भाबोर ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका कारगर है। यह उन बालिकाओं को लगाया जाना है, जिनकी उम्र 14 वर्ष की हो चुकी है लेकिन 15 साल पूरे नहीं हुए हो। 
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ पीके वर्मा ने भी टीबी जांच संबंधित विचार रखे। जपाइगो टीम से लोकेश शर्मा ने डाटा का विश्लेषण प्रस्तुत किया। 
इस दौरान बीसीएमओ डॉ दीपिका रोत, डॉ मुकेश मईडा, डॉ अर्जुन डिंडोर, डॉ भीम सिंह, डॉ भूपेंद्र ख़ांट, डॉ जिगेश, डॉ हितेश ने अपने क्षेत्र के हुए स्वास्थ्य कार्यों की जानकारी दी।
जिला अस्पताल से डॉ धर्मिष्ठा, बागीदौरा से डॉ धर्मेंद्र और परतापुर से डॉ सलोनी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपने विचार रखे।
इस दौरान आईईसी सीओ अमित शाह, जपाइगो से माधव सिंह, कविता सीके, राकेश शर्मा, जयेश वैष्णव मौजूद रहे।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Ramlal R damor
    1
    Post by Ramlal R damor
    user_Ramlal R damor
    Ramlal R damor
    Voice of people बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सीमलवाड़ा डूंगरपुर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने दो दशकों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे एक शातिर और ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज में जाल बिछाकर गुजरात के सूरत में भेष बदलकर रह रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी पिछले 20 वर्षों से फरार था और जिस पर 25,000 का इनाम घोषित था | जो सरकारी शिक्षक था ओर निलंबन के दौराम फरार हो गया था। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि पीठ निवासी हंसराज सिंह पुत्र हरिसिंह चौहान के खिलाफ धम्बोला थाने में दो प्रकरण दर्ज थे | जिसमे 1 फरवरी 2006 को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते पीठ निवासी अनंत बिहारी कोठारी पर उनकी ही घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वही इसके अलावा अगले दिन 2 फरवरी 2006 को आरोपी ने एक डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर 50,000 की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा, आरोपी पर धम्बोला, सागवाड़ा और गुजरात के विभिन्न थानों में बलात्कार, लूट और डकैती जैसे कुल 5 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे | आरोपी पिछले 20 साल फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी | आरोपी सरकारी शिक्षक था, जिसे विभाग ने निलंबित किया था, इस दौरान वो फरार हो गया था। फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बिछाया जाल आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में DST टीम, साइबर सेल और धम्बोला थाना पुलिस ने एक विशेष रणनीति बनाई। पुलिस कर्मियों ने अपनी पहचान छुपाकर चाय वाला, अखबार वाला, फेरी वाला, ATM गार्ड बनकर संदिग्ध इलाकों में रेकी की। कड़ी मशक्कत और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी के ठिकाने की पुष्टि की और दबिश देकर गुजरात के सूरत उसे धर दबोचा। भेष व नाम बदलकर काट रहा था फरारी धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि आरोपी हंसराज सिंह इतना शातिर था कि उसने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली थी। वह गुजरात के सूरत और नवसारी इलाके में 'गोविन्द प्रसाद गुप्ता' के फर्जी नाम से रह रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। हंसराज सिंह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी (फिरौती) और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं | फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका गिरफ्तारी की कार्रवाई में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल, सोहनलाल, भानुप्रतापसिंह, करण भट्ट (आसूचना अधिकारी), रोशन तथा जिला साइबर सेल के हेमेन्द्र सिंह, राहुल, भव्यराजसिंह और आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    सीमलवाड़ा  डूंगरपुर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने दो दशकों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे एक शातिर और ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज में जाल बिछाकर गुजरात के सूरत में भेष बदलकर रह रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी पिछले 20 वर्षों से फरार था और जिस पर 25,000 का इनाम घोषित था | जो सरकारी शिक्षक था ओर निलंबन के दौराम फरार हो गया था।
डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि पीठ निवासी हंसराज सिंह पुत्र हरिसिंह चौहान के खिलाफ धम्बोला थाने में दो प्रकरण दर्ज थे | जिसमे 1 फरवरी 2006 को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते पीठ निवासी अनंत बिहारी कोठारी पर उनकी ही घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वही इसके अलावा अगले दिन 2 फरवरी 2006 को आरोपी ने एक डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर 50,000 की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा, आरोपी पर धम्बोला, सागवाड़ा और गुजरात के विभिन्न थानों में बलात्कार, लूट और डकैती जैसे कुल 5 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे | आरोपी पिछले 20 साल फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी | आरोपी सरकारी शिक्षक था, जिसे विभाग ने निलंबित किया था, इस दौरान वो फरार हो गया था।
फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बिछाया जाल
आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में DST टीम, साइबर सेल और धम्बोला थाना पुलिस ने एक विशेष रणनीति बनाई। पुलिस कर्मियों ने अपनी पहचान छुपाकर चाय वाला, अखबार वाला, फेरी वाला, ATM गार्ड बनकर संदिग्ध इलाकों में रेकी की। कड़ी मशक्कत और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी के ठिकाने की पुष्टि की और दबिश देकर गुजरात के सूरत उसे धर दबोचा।
भेष व नाम बदलकर काट रहा था फरारी
धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि आरोपी हंसराज सिंह इतना शातिर था कि उसने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली थी। वह गुजरात के सूरत और नवसारी इलाके में 'गोविन्द प्रसाद गुप्ता' के फर्जी नाम से रह रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। हंसराज सिंह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी (फिरौती) और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं | फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
गिरफ्तारी की कार्रवाई में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल, सोहनलाल, भानुप्रतापसिंह, करण भट्ट (आसूचना अधिकारी), रोशन तथा जिला साइबर सेल के हेमेन्द्र सिंह, राहुल, भव्यराजसिंह और आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के 16 मार्च को डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम पर प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने  अधिकारियों सहित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया तथा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने सभी प्रकार के प्रबंधन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल, प्रदर्शनी स्थल, डोम,  सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बिजली, पेयजल, बैरिकेटिंग आदि समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किये। इसी क्रम में सायं जिला कलक्टर सिंह ने जिला परिषद ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा दिए गए दायित्व के अनुसार अब तक की गई तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने प्रदर्शनी के लिए लगाए जाने वाली स्टाल, प्रदर्शनी सामग्री, लाइव डेमो, स्वागत, मंच, बैठक व्यवस्था, लाइट साउंड, पेयजल व्यवस्था, मूवेबल शौचालय, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, ट्रैफिक, पार्किंग आदि समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किये। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान दिवस सप्ताह 15 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों की दिवस वार आयोजनों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने 15 मार्च को श्विकसित राजस्थान रनश्, राजस्थान को जाने क्विज का रजिस्ट्रेशन शुरू करने, निबंध, भाषण, चित्रकारी प्रतियोगिताओं का आयोजन, ओडीओपी प्रदर्शनी का शुभारंभ, 16 मार्च को बेणेश्वर धाम पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 17 मार्च को जिला स्तर पर राजस्थान को जाने क्विज प्रतियोगिता आयोजन, 18 मार्च को सांय राजकीय मंदिर में आरती आयोजन, 19 मार्च को राजस्थान दिवस सांस्कृतिक संध्या के आयोजन को लेकर संबंधित नोडल विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली और सभी कार्यक्रमों के सुचारू एवं सफल आयोजन के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सभी अधिकारी मौजूद रहें।
    1
    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के 16 मार्च को डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम पर प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
बुधवार को जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने  अधिकारियों सहित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया तथा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने सभी प्रकार के प्रबंधन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल, प्रदर्शनी स्थल, डोम,  सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बिजली, पेयजल, बैरिकेटिंग आदि समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किये।
इसी क्रम में सायं जिला कलक्टर सिंह ने जिला परिषद ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा दिए गए दायित्व के अनुसार अब तक की गई तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने प्रदर्शनी के लिए लगाए जाने वाली स्टाल, प्रदर्शनी सामग्री, लाइव डेमो, स्वागत, मंच, बैठक व्यवस्था, लाइट साउंड, पेयजल व्यवस्था, मूवेबल शौचालय, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, ट्रैफिक, पार्किंग आदि समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किये।
इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान दिवस सप्ताह 15 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों की दिवस वार आयोजनों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने 15 मार्च को श्विकसित राजस्थान रनश्, राजस्थान को जाने क्विज का रजिस्ट्रेशन शुरू करने, निबंध, भाषण, चित्रकारी प्रतियोगिताओं का आयोजन, ओडीओपी प्रदर्शनी का शुभारंभ, 16 मार्च को बेणेश्वर धाम पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 17 मार्च को जिला स्तर पर राजस्थान को जाने क्विज प्रतियोगिता आयोजन, 18 मार्च को सांय राजकीय मंदिर में आरती आयोजन, 19 मार्च को राजस्थान दिवस सांस्कृतिक संध्या के आयोजन को लेकर संबंधित नोडल विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली और सभी कार्यक्रमों के सुचारू एवं सफल आयोजन के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सभी अधिकारी मौजूद रहें।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ​मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 16 मार्च को बेणेश्वर धाम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल, सुरक्षा और पार्किंग जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। ​इसके पश्चात, जिला कलेक्टर ने ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने प्रदर्शनी स्टॉल, चिकित्सा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही, 15 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले 'राजस्थान दिवस सप्ताह' के कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई, जिसमें 'विकसित राजस्थान रन', क्विज प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्या जैसे आयोजन शामिल होंगे।
    1
    ​मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 16 मार्च को बेणेश्वर धाम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल, सुरक्षा और पार्किंग जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
​इसके पश्चात, जिला कलेक्टर ने ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने प्रदर्शनी स्टॉल, चिकित्सा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही, 15 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले 'राजस्थान दिवस सप्ताह' के कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई, जिसमें 'विकसित राजस्थान रन', क्विज प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्या जैसे आयोजन शामिल होंगे।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डूंगरपुर। खेतों me फसल काटने गई युवती की जहरीले जानवर के काटने से तबियत बिगड़ गई। वही युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पाप जानकारी अनुसार जिले के निकटवर्ती खांड़ी ओबरी गांव निवासी रीना पिता प्रेमशंकर भनात मंगलवार शाम अपने घर के पास खेतों में गेहूं की फसल काटने के लिए गई थी। तभी फसल में छिपे जहरीले जानवर ने युवती के हाथ पर काट लिया। जिसके बाद युवती को चक्कर ओर उल्टी की शिकायत होने पर उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। युवती का उपचार चल रहा है।
    1
    डूंगरपुर। खेतों me फसल काटने गई युवती की जहरीले जानवर के काटने से तबियत बिगड़ गई। वही युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पाप जानकारी अनुसार जिले के निकटवर्ती खांड़ी ओबरी गांव निवासी रीना पिता प्रेमशंकर भनात मंगलवार शाम अपने घर के पास खेतों में गेहूं की फसल काटने के लिए गई थी। तभी फसल में छिपे जहरीले जानवर ने युवती के हाथ पर काट लिया। जिसके बाद युवती को चक्कर ओर उल्टी की शिकायत होने पर उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।  युवती का उपचार चल रहा है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.