logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 20 साल से फरार 25,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार, फ़िल्मी अंदाज में पुलिस ने बिछाया जाल, भेष बदलकर सूरत में छिपा था आरोपी सीमलवाड़ा डूंगरपुर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने दो दशकों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे एक शातिर और ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज में जाल बिछाकर गुजरात के सूरत में भेष बदलकर रह रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी पिछले 20 वर्षों से फरार था और जिस पर 25,000 का इनाम घोषित था | जो सरकारी शिक्षक था ओर निलंबन के दौराम फरार हो गया था। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि पीठ निवासी हंसराज सिंह पुत्र हरिसिंह चौहान के खिलाफ धम्बोला थाने में दो प्रकरण दर्ज थे | जिसमे 1 फरवरी 2006 को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते पीठ निवासी अनंत बिहारी कोठारी पर उनकी ही घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वही इसके अलावा अगले दिन 2 फरवरी 2006 को आरोपी ने एक डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर 50,000 की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा, आरोपी पर धम्बोला, सागवाड़ा और गुजरात के विभिन्न थानों में बलात्कार, लूट और डकैती जैसे कुल 5 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे | आरोपी पिछले 20 साल फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी | आरोपी सरकारी शिक्षक था, जिसे विभाग ने निलंबित किया था, इस दौरान वो फरार हो गया था। फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बिछाया जाल आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में DST टीम, साइबर सेल और धम्बोला थाना पुलिस ने एक विशेष रणनीति बनाई। पुलिस कर्मियों ने अपनी पहचान छुपाकर चाय वाला, अखबार वाला, फेरी वाला, ATM गार्ड बनकर संदिग्ध इलाकों में रेकी की। कड़ी मशक्कत और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी के ठिकाने की पुष्टि की और दबिश देकर गुजरात के सूरत उसे धर दबोचा। भेष व नाम बदलकर काट रहा था फरारी धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि आरोपी हंसराज सिंह इतना शातिर था कि उसने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली थी। वह गुजरात के सूरत और नवसारी इलाके में 'गोविन्द प्रसाद गुप्ता' के फर्जी नाम से रह रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। हंसराज सिंह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी (फिरौती) और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं | फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका गिरफ्तारी की कार्रवाई में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल, सोहनलाल, भानुप्रतापसिंह, करण भट्ट (आसूचना अधिकारी), रोशन तथा जिला साइबर सेल के हेमेन्द्र सिंह, राहुल, भव्यराजसिंह और आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

3 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 20 साल से फरार 25,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार, फ़िल्मी अंदाज में पुलिस ने बिछाया जाल, भेष बदलकर सूरत में छिपा था आरोपी सीमलवाड़ा डूंगरपुर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने दो दशकों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे एक शातिर और ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज में जाल बिछाकर गुजरात के सूरत में भेष बदलकर रह रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी पिछले 20 वर्षों से फरार था और जिस पर 25,000 का इनाम घोषित था | जो सरकारी शिक्षक था ओर निलंबन के दौराम फरार हो गया था। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि पीठ निवासी हंसराज सिंह पुत्र हरिसिंह चौहान के खिलाफ धम्बोला थाने में दो प्रकरण दर्ज थे | जिसमे 1 फरवरी 2006 को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते पीठ निवासी अनंत बिहारी कोठारी पर उनकी ही घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वही इसके अलावा अगले दिन 2 फरवरी 2006 को आरोपी ने एक डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर 50,000 की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा, आरोपी पर धम्बोला, सागवाड़ा और गुजरात के विभिन्न थानों में बलात्कार, लूट और डकैती जैसे कुल 5 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे | आरोपी पिछले 20 साल फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी | आरोपी सरकारी शिक्षक था, जिसे विभाग ने निलंबित किया था, इस दौरान वो फरार हो गया था। फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बिछाया जाल आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में DST टीम, साइबर सेल और धम्बोला थाना पुलिस ने एक विशेष रणनीति बनाई। पुलिस कर्मियों ने अपनी पहचान छुपाकर चाय वाला, अखबार वाला, फेरी वाला, ATM गार्ड बनकर संदिग्ध इलाकों में रेकी की। कड़ी मशक्कत और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी के ठिकाने की पुष्टि की और दबिश देकर गुजरात के सूरत उसे धर दबोचा। भेष व नाम बदलकर काट रहा था फरारी धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि आरोपी हंसराज सिंह इतना शातिर था कि उसने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली थी। वह गुजरात के सूरत और नवसारी इलाके में 'गोविन्द प्रसाद गुप्ता' के फर्जी नाम से रह रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। हंसराज सिंह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी (फिरौती) और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं | फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका गिरफ्तारी की कार्रवाई में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल, सोहनलाल, भानुप्रतापसिंह, करण भट्ट (आसूचना अधिकारी), रोशन तथा जिला साइबर सेल के हेमेन्द्र सिंह, राहुल, भव्यराजसिंह और आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • -पंचायत समिति ओगणा, सुलाव, देवला, नाई एवं कल्याणपुर है इसके लिए पात्र उदयपुर/डूंगरपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने पांच पंचायत समितियों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने की मांग की है। सांसद डॉ रावत ने मंगलवार को संसद में नियम 377 के अधीन यह मामला रखा। सांसद डॉ रावत ने संसद में बताया कि लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के अंतर्गत जिला उदयपुर की पंचायत समितियों ओगणा, सुलाव, देवला, नाई एवं कल्याणपुर में वर्तमान में एक भी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय संचालित नहीं है, जबकि ये सभी क्षेत्र जनजाति बहुल हैं। जनगणना 2011 के अनुसार पंचायत समिति ओगणा में 68 प्रतिशत, सुलाव में 95 प्रतिशत, देवला में 98 प्रतिशत, नाई में 86 प्रतिशत तथा कल्याणपुर में 88 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति जनसंख्या निवास करती है एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोले जाने हेतु सम्पूर्ण पात्रता रखती है। ये पंचायत समितियां दुर्गम एवं भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में स्थित हैं, जिससे जनजाति बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के समुचित अवसर उपलब्ध नहीं हो पाते। परिणामस्वरूप उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित होती है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से यहां एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाने की मांग की जा रही है। अतः अनुरोध है कि संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के अंतर्गत उपर्युक्त पांचों पंचायत समितियों में नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्वीकृति प्रदान कर जनजाति विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
    1
    -पंचायत समिति ओगणा, सुलाव, देवला, नाई एवं कल्याणपुर है इसके लिए पात्र
उदयपुर/डूंगरपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने पांच पंचायत समितियों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने की मांग की है। सांसद डॉ रावत ने मंगलवार को संसद में नियम 377 के अधीन यह मामला रखा।
सांसद डॉ रावत ने संसद में बताया कि लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के अंतर्गत जिला उदयपुर की पंचायत समितियों ओगणा, सुलाव, देवला, नाई एवं कल्याणपुर में वर्तमान में एक भी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय संचालित नहीं है, जबकि ये सभी क्षेत्र जनजाति बहुल हैं। जनगणना 2011 के अनुसार पंचायत समिति ओगणा में 68 प्रतिशत, सुलाव में 95 प्रतिशत, देवला में 98 प्रतिशत, नाई में 86 प्रतिशत तथा कल्याणपुर में 88 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति जनसंख्या निवास करती है एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोले जाने हेतु सम्पूर्ण पात्रता रखती है। ये पंचायत समितियां दुर्गम एवं भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में स्थित हैं, जिससे जनजाति बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के समुचित अवसर उपलब्ध नहीं हो पाते। परिणामस्वरूप उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित होती है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से यहां एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाने की मांग की जा रही है। अतः अनुरोध है कि संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के अंतर्गत उपर्युक्त पांचों पंचायत समितियों में नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्वीकृति प्रदान कर जनजाति विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। वागड़ की धरा पर इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। आगामी 26 मार्च को डूंगरपुर नगर में रामोत्सव आयोजन समिति और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीनाथजी मंदिर में सर्व हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। ​गौ रक्षा प्रमुख देवी सिंह भेखरेड ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ पारंपरिक रूप से बादल महल से होगा। इस यात्रा में अश्व, सजी-धजी बग्गियां, भव्य राम दरबार, विभिन्न धार्मिक झांकियां, अखाड़े, डीजे और बैंड मुख्य आकर्षण होंगे। शोभायात्रा बादल महल से रवाना होकर तहसील चौराहा, गेपसागर की पाल, पुराना अस्पताल, कंसारा चौक, सोनिया चौक, माणक चौक, दर्जीवाड़ा, कनेरा पोल, घूमटा बाजार और मोची बाजार होते हुए पुनः गेपसागर की पाल पहुंचेगी, जहां महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। ​विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को सुव्यवस्थित करने के लिए एक सशक्त संरक्षक मंडल बनाया गया है। इसमें डूंगरपुर के पूर्व राजपरिवार के महारावल हर्षवर्धन सिंह सहित हसमुख पंड्या, प्रकाश पंचाल, प्रभुलाल पंड्या और अन्य गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही एक मार्गदर्शक मंडल और अनूप चौबीसा व डायालाल पाटीदार के नेतृत्व में 100 प्रबुद्धजनों की संचालन समिति का गठन किया गया है। विशेष बात यह है कि इस समिति में 20 मातृ शक्तियों को भी सक्रिय जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने एकता का संदेश दिया। सनातन धर्म समिति के महामंत्री मुकेश श्रीमाल ने प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक समाज अपनी ओर से एक अश्व और झांकी शामिल करे, ताकि सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की जा सके। क्षत्रिय समाज की ओर से शार्दूल सिंह राठौर और जैन समाज की ओर से धनपाल जैन ने तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संरक्षक हसमुख पंड्या और सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने आह्वान किया कि यह आयोजन किसी पार्टी या संगठन का न होकर पूरे हिंदू समाज का है, जिसे पूरी मर्यादा और अनुशासन के साथ सफल बनाना है। ​शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह स्टाल लगाए जाएंगे। श्रीनाथजी मंदिर के बाहर सनातन धर्म समिति व तिलक शाखा, नेमिनाथ जैन मंदिर के बाहर सकल जैन समाज नवयुवक मंडल और मोची बाजार में मोची समाज द्वारा शीतल पेय और जल की व्यवस्था की जाएगी। बैठक का संचालन देवी सिंह भेखरेड ने किया और अंत में समाजसेवी अनिल पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    2
    संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। वागड़ की धरा पर इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। आगामी 26 मार्च को डूंगरपुर नगर में रामोत्सव आयोजन समिति और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीनाथजी मंदिर में सर्व हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
​गौ रक्षा प्रमुख देवी सिंह भेखरेड ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ पारंपरिक रूप से बादल महल से होगा। इस यात्रा में अश्व, सजी-धजी बग्गियां, भव्य राम दरबार, विभिन्न धार्मिक झांकियां, अखाड़े, डीजे और बैंड मुख्य आकर्षण होंगे। शोभायात्रा बादल महल से रवाना होकर तहसील चौराहा, गेपसागर की पाल, पुराना अस्पताल, कंसारा चौक, सोनिया चौक, माणक चौक, दर्जीवाड़ा, कनेरा पोल, घूमटा बाजार और मोची बाजार होते हुए पुनः गेपसागर की पाल पहुंचेगी, जहां महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
​विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को सुव्यवस्थित करने के लिए एक सशक्त संरक्षक मंडल बनाया गया है। इसमें डूंगरपुर के पूर्व राजपरिवार के महारावल हर्षवर्धन सिंह सहित हसमुख पंड्या, प्रकाश पंचाल, प्रभुलाल पंड्या और अन्य गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही एक मार्गदर्शक मंडल और अनूप चौबीसा व डायालाल पाटीदार के नेतृत्व में 100 प्रबुद्धजनों की संचालन समिति का गठन किया गया है। विशेष बात यह है कि इस समिति में 20 मातृ शक्तियों को भी सक्रिय जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने एकता का संदेश दिया। सनातन धर्म समिति के महामंत्री मुकेश श्रीमाल ने प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक समाज अपनी ओर से एक अश्व और झांकी शामिल करे, ताकि सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की जा सके। क्षत्रिय समाज की ओर से शार्दूल सिंह राठौर और जैन समाज की ओर से धनपाल जैन ने तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संरक्षक हसमुख पंड्या और सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने आह्वान किया कि यह आयोजन किसी पार्टी या संगठन का न होकर पूरे हिंदू समाज का है, जिसे पूरी मर्यादा और अनुशासन के साथ सफल बनाना है।
​शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह स्टाल लगाए जाएंगे। श्रीनाथजी मंदिर के बाहर सनातन धर्म समिति व तिलक शाखा, नेमिनाथ जैन मंदिर के बाहर सकल जैन समाज नवयुवक मंडल और मोची बाजार में मोची समाज द्वारा शीतल पेय और जल की व्यवस्था की जाएगी। बैठक का संचालन देवी सिंह भेखरेड ने किया और अंत में समाजसेवी अनिल पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कुशलगढ़ नगर में श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक चैत्र वदी अष्टमी, बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 9 बजे केसरियानाथ मंदिर से प्रभुजी का भव्य वरघोड़ा बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। चल समारोह में पुरुष वर्ग श्वेत परिधान तथा महिलाएं केसरिया परिधान में सुसज्जित होकर प्रभु भक्ति के जयघोष करती हुईं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। नगरवासियों ने अपने-अपने घरों के बाहर पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर श्रद्धाभाव व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण में निकली इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। संघ के अध्यक्ष संघवी कमलेश कावड़िया ने इस पावन दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने मानव समाज को जीवन जीने की दिशा प्रदान की तथा धर्म, त्याग और संयम का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाजजनों से भगवान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में समाज के रमेशचंद्र गादीया, मुकेश लुणावत, जयंतीलाल चंडालिया, परस मेहता, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र बसीवाला, महेंद्र नाहटा, अशोक श्रीमार, सचिव चंद्रकांत मेहता, पवन गादीया, विजय मेहता, मुकेश नाहटा, सीए पथिक मेहता, राजेश लुणावत, अनिल नाहटा, सुरेश गादिया, परिषद अध्यक्ष पंकज लुणावत, शैलेश लुणावत सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा तपस्वियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव चंद्रकांत मेहता ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वरघोड़ा पश्चात स्नात्र पूजन संपन्न हुआ। दोपहर में स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भगवान आदिनाथ पंच कल्याणक पूजन आयोजित हुआ, जिसके लाभार्थी महेंद्र कुमार एवं मुकेश कुमार नाहटा परिवार रहे। सायंकाल 7 बजे प्रभुजी की भक्ति एवं आरती के साथ दिनभर के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
    1
    कुशलगढ़ नगर में श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक चैत्र वदी अष्टमी, बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 9 बजे केसरियानाथ मंदिर से प्रभुजी का भव्य वरघोड़ा बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
चल समारोह में पुरुष वर्ग श्वेत परिधान तथा महिलाएं केसरिया परिधान में सुसज्जित होकर प्रभु भक्ति के जयघोष करती हुईं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। नगरवासियों ने अपने-अपने घरों के बाहर पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर श्रद्धाभाव व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण में निकली इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।
संघ के अध्यक्ष संघवी कमलेश कावड़िया ने इस पावन दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने मानव समाज को जीवन जीने की दिशा प्रदान की तथा धर्म, त्याग और संयम का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाजजनों से भगवान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
यात्रा में समाज के रमेशचंद्र गादीया, मुकेश लुणावत, जयंतीलाल चंडालिया, परस मेहता, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र बसीवाला, महेंद्र नाहटा, अशोक श्रीमार, सचिव चंद्रकांत मेहता, पवन गादीया, विजय मेहता, मुकेश नाहटा, सीए पथिक मेहता, राजेश लुणावत, अनिल नाहटा, सुरेश गादिया, परिषद अध्यक्ष पंकज लुणावत, शैलेश लुणावत सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजित धार्मिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा तपस्वियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव चंद्रकांत मेहता ने किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत वरघोड़ा पश्चात स्नात्र पूजन संपन्न हुआ। दोपहर में स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भगवान आदिनाथ पंच कल्याणक पूजन आयोजित हुआ, जिसके लाभार्थी महेंद्र कुमार एवं मुकेश कुमार नाहटा परिवार रहे। सायंकाल 7 बजे प्रभुजी की भक्ति एवं आरती के साथ दिनभर के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • banswada mein Bam ki suchna Mili Hai email per khuli dhamki mil rahi hai banswada post office ko udane ki dhamki
    1
    banswada mein Bam ki suchna Mili Hai email per khuli dhamki mil rahi hai banswada post office ko udane ki dhamki
    user_Ramlal R damor
    Ramlal R damor
    Photographer बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी की क़लम से क्या जल जीवन मीशन योजना कामयाब होगी या नहीं, खेतों में पानी के पाईप फुटने लगे जिम्मेदारी से आखीर क्यों झाड़ रहें पल्ला सरकार चाहे केंद्र की हो राजस्थान राज्य की प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री ने राजस्थान में जल जीवन मीशन योजना लागु की ताकी भीषण गर्मी में आम जन को साफ सुथरा पिने का पानी उपलब्ध हो सके ऐसा नहीं की काम नहीं हुआं करोड़ों की टंकीया बनी जमीन के अंदर पाईप लाईन बिछाई और हर घर बकायदा नल लगा कर कनेक्शन भी किए मगर कसते हैं ढाक के तीन पात वाली बात राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मोहकमपुरा व सातलिया यानी दोनों पंचायतों में टंकी से पानी जाता है कुछ दिन नलों में पानी आया मगर एल एन टी में ठैकेदार व विभागीय अधिकारियों ने यदी खेतों में पाईप लाईन सही बिछाई होती तो खेतों में पाईप लाईन टुटती नहीं और आम जन को भरपूर पीने का पानी उपलब्ध होता मगर इन दिनों पानी की किल्लत के चलतें लोगों में रोष व्याप्त है क्या सरकार जनप्रतिनिधि व जल जीवन मीशन योजना की और ध्यान देंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!
    3
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी की क़लम से 
क्या जल जीवन मीशन योजना कामयाब होगी या नहीं, खेतों में पानी के पाईप फुटने लगे जिम्मेदारी से आखीर क्यों झाड़ रहें पल्ला 
सरकार चाहे केंद्र की हो राजस्थान राज्य की प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री ने राजस्थान में जल जीवन मीशन योजना लागु की ताकी भीषण गर्मी में आम जन को साफ सुथरा पिने का पानी उपलब्ध हो सके ऐसा नहीं की काम नहीं हुआं करोड़ों की टंकीया बनी जमीन के अंदर पाईप लाईन बिछाई और हर घर बकायदा नल लगा कर कनेक्शन भी किए मगर कसते हैं ढाक के तीन पात वाली बात राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मोहकमपुरा व सातलिया यानी दोनों पंचायतों में टंकी से पानी जाता है कुछ दिन नलों में पानी आया मगर एल एन टी में ठैकेदार व विभागीय अधिकारियों ने  यदी खेतों में पाईप लाईन सही बिछाई होती तो खेतों में पाईप लाईन टुटती नहीं और आम जन को भरपूर पीने का पानी उपलब्ध होता मगर इन दिनों पानी की किल्लत के चलतें लोगों में रोष व्याप्त है क्या सरकार जनप्रतिनिधि व जल जीवन मीशन योजना की और ध्यान देंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    Kushalgarh, Banswara•
    2 hrs ago
  • Post by Kailash Bhajat
    3
    Post by Kailash Bhajat
    user_Kailash Bhajat
    Kailash Bhajat
    झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    30 min ago
  • डूंगरपुर। खेतों me फसल काटने गई युवती की जहरीले जानवर के काटने से तबियत बिगड़ गई। वही युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पाप जानकारी अनुसार जिले के निकटवर्ती खांड़ी ओबरी गांव निवासी रीना पिता प्रेमशंकर भनात मंगलवार शाम अपने घर के पास खेतों में गेहूं की फसल काटने के लिए गई थी। तभी फसल में छिपे जहरीले जानवर ने युवती के हाथ पर काट लिया। जिसके बाद युवती को चक्कर ओर उल्टी की शिकायत होने पर उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। युवती का उपचार चल रहा है।
    1
    डूंगरपुर। खेतों me फसल काटने गई युवती की जहरीले जानवर के काटने से तबियत बिगड़ गई। वही युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पाप जानकारी अनुसार जिले के निकटवर्ती खांड़ी ओबरी गांव निवासी रीना पिता प्रेमशंकर भनात मंगलवार शाम अपने घर के पास खेतों में गेहूं की फसल काटने के लिए गई थी। तभी फसल में छिपे जहरीले जानवर ने युवती के हाथ पर काट लिया। जिसके बाद युवती को चक्कर ओर उल्टी की शिकायत होने पर उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।  युवती का उपचार चल रहा है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • ​डूंगरपुर। जीव दया ही सबसे बड़ी सेवा है और इसी मानवीय मूल्य को चरितार्थ करते हुए शहर के प्रमुख समाजसेवी संगठन एमएमबी ग्रुप ने भीषण गर्मी के दस्तक देते ही बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने का बीड़ा उठाया है। ग्रुप द्वारा मस्तान बाबा दरगाह परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस अभियान का शुभारंभ मौलाना अब्दुल मुस्तफा, मोहम्मद हासिम, सद्दाम हुसैन, अफजल और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने कहा कि हमारा देश सूफी-संतों की सरजमीं है, जहाँ खिदमत (सेवा) को इबादत से ऊपर माना गया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले हर घर के आंगन में पक्षियों के लिए सकोरे और दाना-पानी रखने की समृद्ध संस्कृति थी, लेकिन आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इन जरूरी संस्कारों से दूर होती जा रही है। मकरानी ने जोर दिया कि नई पीढ़ी को सेवा के प्रति प्रेरित करने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर चलाने की आवश्यकता है। मौलाना अब्दुल मुस्तफा ने ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एमएमबी ग्रुप मस्तान बाबा की याद में न केवल पक्षियों की सेवा कर रहा है, बल्कि इंसानियत को कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि यह ग्रुप पूरे संभाग में अपनी विशिष्ट समाज सेवा के लिए पहचाना जाता है। इनके द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी और सर्दियों में स्वेटर का वितरण, नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जीवन बचाना, स्वच्छता अभियान के तहत कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, गरीबों को राशन वितरण और कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल उपलब्ध कराना जैसे काम किये जा रहे है। मस्तान बाबा के शांति और इंसानियत के पैगाम को आगे बढ़ाते हुए एमएमबी ग्रुप का यह परिंडा अभियान अब शहर के अन्य हिस्सों में भी चलाया जाएगा। ग्रुप के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपनी इस गौरवशाली संस्कृति और पुरखों द्वारा दी गई सेवा की विरासत को रुकने नहीं देंगे। इस पहल की शहरवासियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
    2
    ​डूंगरपुर। जीव दया ही सबसे बड़ी सेवा है और इसी मानवीय मूल्य को चरितार्थ करते हुए शहर के प्रमुख समाजसेवी संगठन एमएमबी ग्रुप ने भीषण गर्मी के दस्तक देते ही बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने का बीड़ा उठाया है। ग्रुप द्वारा मस्तान बाबा दरगाह परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस अभियान का शुभारंभ मौलाना अब्दुल मुस्तफा, मोहम्मद हासिम, सद्दाम हुसैन, अफजल और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने कहा कि हमारा देश सूफी-संतों की सरजमीं है, जहाँ खिदमत (सेवा) को इबादत से ऊपर माना गया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले हर घर के आंगन में पक्षियों के लिए सकोरे और दाना-पानी रखने की समृद्ध संस्कृति थी, लेकिन आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इन जरूरी संस्कारों से दूर होती जा रही है। मकरानी ने जोर दिया कि नई पीढ़ी को सेवा के प्रति प्रेरित करने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर चलाने की आवश्यकता है।
मौलाना अब्दुल मुस्तफा ने ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एमएमबी ग्रुप मस्तान बाबा की याद में न केवल पक्षियों की सेवा कर रहा है, बल्कि इंसानियत को कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि यह ग्रुप पूरे संभाग में अपनी विशिष्ट समाज सेवा के लिए पहचाना जाता है। इनके द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी और सर्दियों में स्वेटर का वितरण, नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जीवन बचाना, स्वच्छता अभियान के तहत कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, गरीबों को राशन वितरण और कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल उपलब्ध कराना जैसे काम किये जा रहे है।
मस्तान बाबा के शांति और इंसानियत के पैगाम को आगे बढ़ाते हुए एमएमबी ग्रुप का यह परिंडा अभियान अब शहर के अन्य हिस्सों में भी चलाया जाएगा। ग्रुप के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपनी इस गौरवशाली संस्कृति और पुरखों द्वारा दी गई सेवा की विरासत को रुकने नहीं देंगे। इस पहल की शहरवासियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग तथा संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने छोटी सरवन क्षेत्र में विभिन ग्राम पंचायतों -ग्राम पंचायत कुंडल , सीमलखेड़ा आदि गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और पेयजल की उपलब्धता तथा आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें अपने क्षेत्र में पानी की समस्या और आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी छोटी सरवन व पेयजल विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी पेयजल की समस्या सामने आए, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा टैंकरों के माध्यम से भी जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पेयजल की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कलेक्टर को क्षेत्र में चल रही पेयजल व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
    4
    बांसवाड़ा जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग तथा संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने छोटी सरवन क्षेत्र में विभिन ग्राम पंचायतों -ग्राम पंचायत कुंडल , सीमलखेड़ा आदि गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और पेयजल की उपलब्धता तथा आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें अपने क्षेत्र में पानी की समस्या और आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी छोटी सरवन व पेयजल विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी पेयजल की समस्या सामने आए, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा टैंकरों के माध्यम से भी जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पेयजल की समस्या नहीं रहने दी जाएगी।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कलेक्टर को क्षेत्र में चल रही पेयजल व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.