Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kailash Bhajat
- Kailash Bhajatझाड़ोल, उदयपुर, राजस्थानघर में आग लगने वाले दुश्मन है 🥲2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kailash Bhajat3
- गोराना में मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, कक्षा 9 की बालिकाओं को मिली साइकिलें1
- उदयपुर। शहर में बिना सचित्र चेतावनी वाले सिगरेट और तम्बाकू बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर भारी मात्रा में सिगरेट, तम्बाकू और हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी प्रतापनगर की टीम और डीएसटी ने ड्रग इंस्पेक्टर उदयपुर के सहयोग से आदर्श नगर ई-ब्लॉक, पायडा स्थित एक ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मुकेश पुत्र सुजानमल के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 3260 पैकेट (कुल 65,200 सिगरेट), 60 पैकेट तम्बाकू और 11 हुक्के जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इन उत्पादों पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जो कानूनन अपराध है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 154/2026 दर्ज कर COTPA एक्ट 2003 की धारा 07/20 में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह माल कहां से लाया गया और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाता था। इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ऐसे कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Hashtags: #Udaipur #PoliceAction #COTPAAct #TobaccoRaid #UdaipurPolice #BreakingNews #RajasthanNews #LakeCityNews1
- जय श्री भैंसाया गैर बावासी4
- मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीशीतला माता (ऊंठाला माता) मंदिर में शीतला अष्टमी के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर शीतला माताजी का विधिविधान से पूजन किया। शीतला अष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने माताजी को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में ऊंठाला के नाम से प्रसिद्ध वल्लभनगर कस्बे में लगभग 1400 वर्ष पूर्व चित्तौड़ के महाराजा समर सिंह द्वारा श्रीशीतला माता (बोदरी माताजी) की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर का निर्माण करवाया। इस ऐतिहासिक मंदिर में स्थापित शीतला बोदरी माता ऊंठाला माता के नाम से प्रसिद्ध हैं।1
- डूंगरपुर जिले के दोवडा थाना क्षेत्र के पालथुर गाँव में एक बुजुर्ग ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है | जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई | विषाक्त पदार्थ सेवन के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |1
- डूंगरपुर। शहर में प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव के तहत बुधवार सुबह 7 बजे गैप सागर की पाल से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान शहर की गलियां आदिनाथ के जयकारों से गूंज उठीं और जगह-जगह श्रद्धालु प्रभु भक्ति में शामिल होते गए। श्री अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में सुबह 6 बजे श्वेत वस्त्रों में महिला-पुरुष हाथों में धर्म ध्वजा लेकर भक्ति गीत गाते हुए रवाना हुए। प्रभात फेरी सुपरमार्केट, पुराना हॉस्पिटल, कंसारा चौक, सोनिया चौक और घूमटा बाजार होते हुए मानक चौक स्थित आदिनाथ मंदिर पहुंची।जिनालय में देव दर्शन के बाद भक्ताम्बर स्त्रोत का पाठ किया गया। इसके बाद भाग्य भक्ति ड्रॉ का आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं का बहुमान नर्मदा बेन गोवर्धनलाल सरैया परिवार ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभु का जल-दूध से पक्षाल, केसर पूजा, आरती और महिला मंडल के सानिध्य में सामूहिक स्नात्र पूजा हुई। अंत में शीला बेन महावीर कुमार दोषी परिवार द्वारा प्रभावना वितरित की गई।1
- देवास में किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण, 40 किसानों ने लिया भाग1