logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अवगत कराना है कि 27.09.2026 को थाना अरवल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गंगपुर में नारेन्द्र पुत्र दिनेश निवासी ग्राम कुशमरा थाना किसनी जनपद मैनपुरी व गंगपुर निवासी महिला के मध्य रूपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था , इसी बात को लेकर महिला के परिजनों द्वारा नारेन्द्र के साथ मारपीट व अभद्रता की गयी । नारेन्द्र द्वारा बताया गया कि महिला पूर्व से ही परीचित है । इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अरवल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा दी गयी बाइट* *अवगत कराना है कि 27.09.2026 को थाना अरवल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गंगपुर में नारेन्द्र पुत्र दिनेश निवासी ग्राम कुशमरा थाना किसनी जनपद मैनपुरी व गंगपुर निवासी महिला के मध्य रूपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था , इसी बात को लेकर महिला के परिजनों द्वारा नारेन्द्र के साथ मारपीट व अभद्रता की गयी । नारेन्द्र द्वारा बताया गया कि महिला पूर्व से ही परीचित है । इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अरवल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा दी गयी बाइट*

2 hrs ago
user_रवि प्रकाश शुक्ला
रवि प्रकाश शुक्ला
Shahabad, Hardoi•
2 hrs ago

*अवगत कराना है कि 27.09.2026 को थाना अरवल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गंगपुर में नारेन्द्र पुत्र दिनेश निवासी ग्राम कुशमरा थाना किसनी जनपद मैनपुरी व गंगपुर निवासी महिला के मध्य रूपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था , इसी बात को लेकर महिला के परिजनों द्वारा नारेन्द्र के साथ मारपीट व अभद्रता की गयी । नारेन्द्र द्वारा बताया गया कि महिला पूर्व से ही परीचित है । इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अरवल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा दी गयी बाइट* *अवगत कराना है कि 27.09.2026 को थाना अरवल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गंगपुर में नारेन्द्र पुत्र दिनेश निवासी ग्राम कुशमरा थाना किसनी जनपद मैनपुरी व गंगपुर निवासी महिला के मध्य रूपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था , इसी बात को लेकर महिला के परिजनों द्वारा नारेन्द्र के साथ मारपीट व अभद्रता की गयी । नारेन्द्र द्वारा बताया गया कि महिला पूर्व से ही परीचित है । इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अरवल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा दी गयी बाइट*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दलितों की शिकायतों पर अफसरों की जवाबदेही तय,*** 👉 आयोग सदस्य ने कहा—लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई शाहजहांपुर, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुण्डे ने सोमवार को सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों और सरकारी योजनाओं की प्रगति परखी। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिले और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में डीडीओ और अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आयोग सदस्य ने विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को समय से वेतन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। समीक्षा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के 1,081 के लक्ष्य के सापेक्ष 1,063 सामूहिक विवाह संपन्न होने की जानकारी दी गई। इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 377 लाभार्थी शामिल हैं। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 902 लाभार्थियों के भुगतान लंबित पाए गए। सदस्य ने उपलब्ध बजट के अनुसार अधिक से अधिक पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए। अत्याचार से पीड़ित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की आर्थिक सहायता योजना की समीक्षा में 214 प्रकरणों में 286 पीड़ित सामने आए। इनमें हत्या के छह, बलात्कार के चार और अन्य अत्याचार के 176 प्रकरण शामिल हैं। लंबित मामलों में 127 पीड़ितों को भुगतान के लिए 259.15 लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई। बैठक में शादी अनुदान, वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन तथा पीएम-अजय योजना की भी समीक्षा हुई। वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजना के तहत जिले में 1,06,308 लाभार्थियों को भुगतान किया गया है, जिनमें 20,942 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लाभार्थी शामिल हैं। आयोग सदस्य ने बैठक के बाद जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    दलितों की शिकायतों पर अफसरों की जवाबदेही तय,***

👉 आयोग सदस्य ने कहा—लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
शाहजहांपुर, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुण्डे ने सोमवार को सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों और सरकारी योजनाओं की प्रगति परखी। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिले और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में डीडीओ और अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आयोग सदस्य ने विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को समय से वेतन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
समीक्षा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के 1,081 के लक्ष्य के सापेक्ष 1,063 सामूहिक विवाह संपन्न होने की जानकारी दी गई। इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 377 लाभार्थी शामिल हैं।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 902 लाभार्थियों के भुगतान लंबित पाए गए। सदस्य ने उपलब्ध बजट के अनुसार अधिक से अधिक पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
अत्याचार से पीड़ित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की आर्थिक सहायता योजना की समीक्षा में 214 प्रकरणों में 286 पीड़ित सामने आए। इनमें हत्या के छह, बलात्कार के चार और अन्य अत्याचार के 176 प्रकरण शामिल हैं। लंबित मामलों में 127 पीड़ितों को भुगतान के लिए 259.15 लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई।
बैठक में शादी अनुदान, वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन तथा पीएम-अजय योजना की भी समीक्षा हुई। वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजना के तहत जिले में 1,06,308 लाभार्थियों को भुगतान किया गया है, जिनमें 20,942 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लाभार्थी शामिल हैं।
आयोग सदस्य ने बैठक के बाद जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • 43वीं श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा 43वीं श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा परशुरामपुरी 43वीं श्रीराम कथा अमृतवर्षा के उपलक्ष्य में सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान श्रीराम का स्मरण किया। बताया गया कि हरिओम क्षत्रिय के आवास पर श्रीराम कथा अमृतवर्षा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान संतों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों का वर्णन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की।
    1
    43वीं श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा
43वीं श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा
परशुरामपुरी 43वीं श्रीराम कथा अमृतवर्षा के उपलक्ष्य में सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान श्रीराम का स्मरण किया।
बताया गया कि हरिओम क्षत्रिय के आवास पर श्रीराम कथा अमृतवर्षा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान संतों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों का वर्णन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की।
    user_विमल गुप्ता पत्रकार
    विमल गुप्ता पत्रकार
    Advertising agency जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • _शाहजहांपुर पुलिस का एंटी रोमियो चेकिंग अभियान_ आज दिनांक 28.09.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहांपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। _शाहजहांपुर पुलिस का एंटी रोमियो चेकिंग अभियान_ आज दिनांक 28.09.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहांपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों के बाहर चेकिंग की गई और छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। - वीमेन पावर लाइन - 1090 - पुलिस आपातकालीन सेवा - 112 - महिला हेल्पलाइन - 181 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - 1076 - चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098 पुलिस द्वारा छात्राओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असहज स्थिति में बिना संकोच पुलिस को सूचित करें। फोटो में श्री बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज के बाहर पुलिस टीम छात्राओं को जागरूक करती हुई। स्रोत: मीडिया सेल, शाहजहांपुर पुलिस रिपोर्ट: राहुल गुप्ता
    1
    _शाहजहांपुर पुलिस का एंटी रोमियो चेकिंग अभियान_

आज दिनांक 28.09.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहांपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
_शाहजहांपुर पुलिस का एंटी रोमियो चेकिंग अभियान_
आज दिनांक 28.09.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहांपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों के बाहर चेकिंग की गई और छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
- वीमेन पावर लाइन - 1090
- पुलिस आपातकालीन सेवा - 112
- महिला हेल्पलाइन - 181
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - 1076
- चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098
पुलिस द्वारा छात्राओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असहज स्थिति में बिना संकोच पुलिस को सूचित करें।
फोटो में श्री बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज के बाहर पुलिस टीम छात्राओं को जागरूक करती हुई।
स्रोत: मीडिया सेल, शाहजहांपुर पुलिस
रिपोर्ट: राहुल गुप्ता
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • aelrgi ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen aelrgi ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen
    1
    aelrgi ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen 
aelrgi ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नानकसागर डैम 3 दिन की बेमौसम बारिश से लाइव मंज़र !! #Nanakmattanews #Nanakmatta #Barish #Mausam #BreakingNews
    1
    नानकसागर डैम 3 दिन की बेमौसम बारिश से लाइव मंज़र !!

#Nanakmattanews #Nanakmatta #Barish #Mausam #BreakingNews
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लगातार बारिश से किसानों पर टूटा आफत का कहर, मकान क्षतिग्रस्त और फसलें बर्बाद किसान यूनियन पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर लिया जायजा, क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे ऑनलाइन कराने की कार्रवाई शुरू लगातार बारिश से किसानों पर टूटा आफत का कहर, मकान क्षतिग्रस्त और फसलें बर्बाद किसान यूनियन पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर लिया जायजा, क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे ऑनलाइन कराने की कार्रवाई शुरू पाली। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं कच्चे मकान धराशायी हो गए तो कहीं पेड़ गिरने से पक्के मकानों की दीवारों और छतों में दरारें आ गईं। खेतों में खड़ी फसलों को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला महासचिव प्रमुख एवं आईटी सेल कृष्ण मोहन बाजपेई, भरखनी ब्लॉक अध्यक्ष अमन पाठक एवं बृजमोहन त्रिवेदी ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने ख्वाजगीपुर एवं रंधीपुर में बारिश से प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। ख्वाजगीपुर निवासी रामराज पुत्र हिम्मा, गंगाराम पुत्र रामलाल, बालकराम पुत्र रामलाल तथा पुजारीलाल पुत्र दृगपाल के मकानों को बारिश एवं पेड़ गिरने से नुकसान होने की जानकारी सामने आई। बताया गया कि गंगाराम एवं बालकराम के मकानों के पास करीब 100 वर्ष पुराना पाकड़ का पेड़ गिरने से मकानों की दीवारें एवं अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी तरह रंधीपुर निवासी सतीश चंद्र पाठक पुत्र महाराज नारायण पाठक एवं विभा दीक्षित पत्नी स्व. करुणेश कुमार के कच्चे मकान लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। मकान गिरने से घर में रखा खाद्यान्न, चारपाई, बिस्तर सहित घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ। लेखपाल और कृषि विभाग को दी जानकारी किसान यूनियन पदाधिकारियों ने मौके से ही संबंधित लेखपाल विनोद दीक्षित को प्रभावित परिवारों और क्षतिग्रस्त मकानों की जानकारी दी तथा नियमानुसार सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके साथ ही कृषि प्रभारी प्रमोद सिंह, पाली से संपर्क कर बारिश से फसलों को हुए नुकसान का भी सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता दिलाने को लेकर वार्ता की गई। पदाधिकारियों के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने जल्द सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं लेखपाल विनोद दीक्षित द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए किसान यूनियन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कर उनकी रिपोर्ट ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। किसान यूनियन पदाधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेने के लिए लेखपाल विनोद दीक्षित का आभार जताया। किसान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश से जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उनका भी नियमानुसार सर्वे कराया जाना जरूरी है, ताकि पात्र किसानों को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता एवं मुआवजा मिल सके। पंचायत भवन में किसानों की बैठक, 24 अक्टूबर को लखनऊ चलने का आह्वान मौके के निरीक्षण के बाद पंचायत भवन में किसानों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में आगामी 24 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित विशाल किसान महापंचायत को लेकर लखनऊ चलो अभियान पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। बैठक में मौजूद किसानों ने महापंचायत में शामिल होने तथा भारतीय किसान क्रांति यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने की सहमति जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान सहित किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर संगठन प्रशासन के समक्ष मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। बारिश से प्रभावित परिवार: रामराज पुत्र हिम्मा, ख्वाजगीपुर गंगाराम पुत्र रामलाल, ख्वाजगीपुर बालकराम पुत्र रामलाल, ख्वाजगीपुर पुजारीलाल पुत्र दृगपाल, ख्वाजगीपुर सतीश चंद्र पाठक पुत्र महाराज नारायण पाठक, रंधीपुर विभा दीक्षित पत्नी स्व. करुणेश कुमार, रंधीपुर
    1
    लगातार बारिश से किसानों पर टूटा आफत का कहर, मकान क्षतिग्रस्त और फसलें बर्बाद
किसान यूनियन पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर लिया जायजा, क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे ऑनलाइन कराने की कार्रवाई शुरू
लगातार बारिश से किसानों पर टूटा आफत का कहर, मकान क्षतिग्रस्त और फसलें बर्बाद
किसान यूनियन पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर लिया जायजा, क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे ऑनलाइन कराने की कार्रवाई शुरू
पाली। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं कच्चे मकान धराशायी हो गए तो कहीं पेड़ गिरने से पक्के मकानों की दीवारों और छतों में दरारें आ गईं। खेतों में खड़ी फसलों को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला महासचिव प्रमुख एवं आईटी सेल कृष्ण मोहन बाजपेई, भरखनी ब्लॉक अध्यक्ष अमन पाठक एवं बृजमोहन त्रिवेदी ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया।
पदाधिकारियों ने ख्वाजगीपुर एवं रंधीपुर में बारिश से प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। ख्वाजगीपुर निवासी रामराज पुत्र हिम्मा, गंगाराम पुत्र रामलाल, बालकराम पुत्र रामलाल तथा पुजारीलाल पुत्र दृगपाल के मकानों को बारिश एवं पेड़ गिरने से नुकसान होने की जानकारी सामने आई। बताया गया कि गंगाराम एवं बालकराम के मकानों के पास करीब 100 वर्ष पुराना पाकड़ का पेड़ गिरने से मकानों की दीवारें एवं अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
इसी तरह रंधीपुर निवासी सतीश चंद्र पाठक पुत्र महाराज नारायण पाठक एवं विभा दीक्षित पत्नी स्व. करुणेश कुमार के कच्चे मकान लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। मकान गिरने से घर में रखा खाद्यान्न, चारपाई, बिस्तर सहित घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ।
लेखपाल और कृषि विभाग को दी जानकारी
किसान यूनियन पदाधिकारियों ने मौके से ही संबंधित लेखपाल विनोद दीक्षित को प्रभावित परिवारों और क्षतिग्रस्त मकानों की जानकारी दी तथा नियमानुसार सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके साथ ही कृषि प्रभारी प्रमोद सिंह, पाली से संपर्क कर बारिश से फसलों को हुए नुकसान का भी सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता दिलाने को लेकर वार्ता की गई।
पदाधिकारियों के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने जल्द सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं लेखपाल विनोद दीक्षित द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए किसान यूनियन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कर उनकी रिपोर्ट ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। किसान यूनियन पदाधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेने के लिए लेखपाल विनोद दीक्षित का आभार जताया।
किसान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश से जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उनका भी नियमानुसार सर्वे कराया जाना जरूरी है, ताकि पात्र किसानों को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता एवं मुआवजा मिल सके।
पंचायत भवन में किसानों की बैठक, 24 अक्टूबर को लखनऊ चलने का आह्वान
मौके के निरीक्षण के बाद पंचायत भवन में किसानों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में आगामी 24 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित विशाल किसान महापंचायत को लेकर लखनऊ चलो अभियान पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में मौजूद किसानों ने महापंचायत में शामिल होने तथा भारतीय किसान क्रांति यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने की सहमति जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान सहित किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर संगठन प्रशासन के समक्ष मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।
बारिश से प्रभावित परिवार:
रामराज पुत्र हिम्मा, ख्वाजगीपुर
गंगाराम पुत्र रामलाल, ख्वाजगीपुर
बालकराम पुत्र रामलाल, ख्वाजगीपुर
पुजारीलाल पुत्र दृगपाल, ख्वाजगीपुर
सतीश चंद्र पाठक पुत्र महाराज नारायण पाठक, रंधीपुर
विभा दीक्षित पत्नी स्व. करुणेश कुमार, रंधीपुर
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ****दहेज के लिए प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी सागर राठौर (23) को सीएमओ कार्यालय तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर सलोनी को अतिरिक्त दहेज में प्लाट की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मामले में 19 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तार करने वाली टीम: व0उ0नि0 संजीव कुमार और रि0का0 दीपक, थाना कोतवाली।
    1
    ****दहेज के लिए प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार***

शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी सागर राठौर (23) को सीएमओ कार्यालय तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर सलोनी को अतिरिक्त दहेज में प्लाट की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मामले में 19 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
गिरफ्तार करने वाली टीम: व0उ0नि0 संजीव कुमार और रि0का0 दीपक, थाना कोतवाली।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहजहांपुर बाढ़ खंड की आज सुबह 8 बजे की रिपोर्ट बाढ़ खंड शाहजहांपुर द्वारा जारी आज दिनांक 28.09.2026 के आंकड़ों के अनुसार - शाहजहांपुर बाढ़ खंड की आज सुबह 8 बजे की रिपोर्ट बाढ़ खंड शाहजहांपुर द्वारा जारी आज दिनांक 28.09.2026 के आंकड़ों के अनुसार - रामगंगा नदी डबरी घाट पर जलस्तर 137.48 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 137.30 मीटर से 0.18 मीटर अधिक है। खन्नौत नदी लोधीपुर में 145.90 मीटर पर है, जो खतरे के निशान से 0.15 मीटर ऊपर है। गर्रा नदी में डूनी बैराज से 13854 क्यूसेक जल छोड़ा गया है। जिला प्रशासन द्वारा निगरानी की जा रही है। निचले क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील है। स्रोत: अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड शाहजहांपुर। रिपोर्ट - राहुल गुप्ता, शाहजहांपुर एक्सप्रेस भारत
    1
    शाहजहांपुर बाढ़ खंड की आज सुबह 8 बजे की रिपोर्ट

बाढ़ खंड शाहजहांपुर द्वारा जारी आज दिनांक 28.09.2026 के आंकड़ों के अनुसार -
शाहजहांपुर बाढ़ खंड की आज सुबह 8 बजे की रिपोर्ट
बाढ़ खंड शाहजहांपुर द्वारा जारी आज दिनांक 28.09.2026 के आंकड़ों के अनुसार -
रामगंगा नदी डबरी घाट पर जलस्तर 137.48 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 137.30 मीटर से 0.18 मीटर अधिक है।
खन्नौत नदी लोधीपुर में 145.90 मीटर पर है, जो खतरे के निशान से 0.15 मीटर ऊपर है।
गर्रा नदी में डूनी बैराज से 13854 क्यूसेक जल छोड़ा गया है।
जिला प्रशासन द्वारा निगरानी की जा रही है। निचले क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील है।
स्रोत: अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड शाहजहांपुर।
रिपोर्ट - राहुल गुप्ता, शाहजहांपुर एक्सप्रेस भारत
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अवगत कराना है कि आज दिनांक को थाना कोतवाली शहर मे ग्राम भिठारी के पास बावन रो़ड पर चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल के मध्य एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहले पहुंचकर मौके से तीन घायलो को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्तपाल उपचार हेतु रवाना अवगत कराना है कि आज दिनांक को थाना कोतवाली शहर मे ग्राम भिठारी के पास बावन रो़ड पर चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल के मध्य एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहले पहुंचकर मौके से तीन घायलो को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्तपाल उपचार हेतु रवाना किया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा 1.सोहेल पुत्र सर्वेश उम्र 30 वर्ष 2. गुड्डी पत्नी सर्वेश उम्र 55 वर्ष निवासीगण भवन पूर्वा थाना लोनार जनपद हरदोई 3. रमेश पुत्र राजेंद्र उम्र 40 वर्ष निवासी रामापुर छईया थाना लोनार हरदोई को मृत घोषित कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है।अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गई बाइट -*
    1
    अवगत कराना है कि आज दिनांक को थाना कोतवाली शहर मे ग्राम भिठारी के पास बावन रो़ड पर चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल के मध्य एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहले पहुंचकर मौके से तीन घायलो को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्तपाल उपचार हेतु रवाना
अवगत कराना है कि आज दिनांक को थाना कोतवाली शहर मे ग्राम भिठारी के पास बावन रो़ड पर चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल के मध्य एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहले पहुंचकर मौके से तीन घायलो को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्तपाल उपचार हेतु रवाना किया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा 1.सोहेल पुत्र  सर्वेश उम्र 30 वर्ष 2. गुड्डी पत्नी सर्वेश उम्र 55 वर्ष निवासीगण भवन पूर्वा थाना लोनार जनपद हरदोई 3. रमेश पुत्र राजेंद्र उम्र 40 वर्ष निवासी रामापुर छईया  थाना लोनार हरदोई को मृत घोषित कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है।अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गई बाइट -*
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह सम्पादक
    राजीव यादव पत्रकार सह सम्पादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.