औरैया कोतवाली समेत जिलेभर में मनाई गयी जन्माष्टमी, डीएम व एसपी मौजूद औरैया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोतवाली औरैया परिसर स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी व्रजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सहित जनपद के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। भक्ति एवं उल्लास से सराबोर इस आयोजन में सभी ने एक साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। इस पावन अवसर पर समस्त जनपदवासियों को शुभकामनाएं भी दी गई। वही कोतवाली बिधूना परिसर स्थित मन्दिर में कोतवाली प्रभारी वीनेश कुमार सिंह ने वेदमन्त्रों के बीच पूजन कर जन्माष्टमी कार्यक्रम को आरम्भ किया। देररात्री कृष्णजन्म होते ही आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सभी कोतवाली के अधिकारी गढ़ मौजूद रहे। वही थाना एरवाकटरा में थाना प्रभारी गंगादास गौतम में थाना परिसर में स्थित मन्दिर में पूजा-अर्चना की गई। देररात्री कृष्णजन्म होते थी थानाध्यक्ष गंगादास गौतम समेत मौजूद सभी भक्तिभाव से आरती की। जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
औरैया कोतवाली समेत जिलेभर में मनाई गयी जन्माष्टमी, डीएम व एसपी मौजूद औरैया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोतवाली औरैया परिसर स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी व्रजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सहित जनपद के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। भक्ति एवं उल्लास से सराबोर इस आयोजन में सभी ने एक साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। इस पावन अवसर पर समस्त जनपदवासियों को शुभकामनाएं भी दी गई। वही कोतवाली बिधूना परिसर स्थित मन्दिर में कोतवाली प्रभारी वीनेश कुमार सिंह ने वेदमन्त्रों के बीच पूजन कर जन्माष्टमी कार्यक्रम को आरम्भ किया। देररात्री कृष्णजन्म होते ही आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सभी कोतवाली के अधिकारी गढ़ मौजूद रहे। वही थाना एरवाकटरा में थाना प्रभारी गंगादास गौतम में थाना परिसर में स्थित मन्दिर में पूजा-अर्चना की गई। देररात्री कृष्णजन्म होते थी थानाध्यक्ष गंगादास गौतम समेत मौजूद सभी भक्तिभाव से आरती की। जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
- औरैया: बेला थाना क्षेत्र में घर के अंदर महिला का मिला शव, एसपी पहुंचे औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में घर के अंदर महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां घटना की जांच पड़ताल की। साथ ही उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती घटनास्थल पर पहुंचे।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से इकदिल निवासी 16 वर्षीय रैयान की मौत *इटावा के कोतवाली भरथना क्षेत्र के इटावा-कन्नौज हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से इकदिल निवासी 16 वर्षीय रैयान की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम…!!*1
- *थाना बेला क्षेत्रांर्गत ग्राम पट्टी ज्ञानी में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट।*1
- मथुरा में CM योगी आदित्यनाथ जी को बड़ा बयान, कृष्ण भक्ति पर जोर मथुरा में CMयोगी आदित्यनाथ जी का बड़ा बयान, कृष्ण भक्ति पर जोर1
- *कानपुर देहात: मुंगीसापुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमण से कराई जमीन कब्जा मुक्त* *कानपुर देहात: मुंगीसापुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमण से कराई जमीन कब्जा मुक्त* *कानपुर देहात | मुंगीसापुर -* कस्बे में लंबे समय से सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने मुंगीसापुर में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क और नाले के किनारे कुछ लोगों ने अस्थाई दुकानें और टीन शेड लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिससे राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कई बार नोटिस और मुनादी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। शुक्रवार सुबह तहसीलदार और लेखपाल की मौजूदगी में पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखी। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना और विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- जन्माष्टमी पर गुलजार हुआ संदलपुर बाजार, खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़ जन्माष्टमी पर गुलजार हुआ संदलपुर बाजार, खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़ . सजावटी सामान से लेकर झूले और गुब्बारों तक की जमकर हुई बिक्री, शाम चार बजे तक बाजार में बनी रही चहल-पहल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को संदलपुर कस्बे का बाजार भारी भीड़ से गुलजार नजर आया। सुबह से ही बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो शाम तक लगातार बढ़ती रही। शुक्रवार शाम करीब चार बजे तक कस्बे के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते दिखाई दिए, जिससे पूरे बाजार में रौनक बनी रही। जन्माष्टमी को लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में सजी दुकानों पर झालर, रंग-बिरंगी पन्नियां, गुब्बारे, झूले, सजावटी सामान सहित भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने घरों में कान्हा की झांकी सजाने के लिए अपनी पसंद का सामान खरीदा, वहीं बच्चों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे और झूले जमकर पसंद किए। त्योहार के चलते बाजार में उमड़ी भीड़ का सीधा फायदा स्थानीय दुकानदारों को मिलता नजर आया। सजावटी सामान और बच्चों से जुड़ी सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। कई दुकानदारों के यहां लगातार खरीदारी होती रही, जिससे व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। जन्माष्टमी के पर्व ने संदलपुर के बाजार को भक्ति, उत्साह और खरीदारी के रंग में रंग दिया। शुक्रवार शाम चार बजे तक बाजार में बनी भारी भीड़ ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया। एक ओर लोग भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे रहे, तो दूसरी ओर बाजार की चहल-पहल से स्थानीय कारोबार को भी अच्छा सहारा मिलता दिखाई दिया।1
- थाना बेला क्षेत्रांर्गत ग्राम पट्टी ज्ञानी में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट।1
- हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज 30 अगस्त की सुबह बाइक से सिकंदरा गैस एजेंसी के लिए निकला था विनय कुमार उर्फ पिंटू, कई दिन बाद भी नहीं मिला सुराग मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिसावा निवासी करीब 40 वर्षीय युवक विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। युवक 30 अगस्त की सुबह घर से खाली गैस सिलेंडर लेकर बाइक से सिकंदरा स्थित गैस एजेंसी के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। ग्राम हिसावा निवासी जगतनारायण पुत्र कृष्णादीन ने मंगलपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे गैस सिलेंडर भराने के लिए बाइक से सिकंदरा गया था। इसके बाद से वह लापता है। परिजनों के अनुसार युवक की उम्र करीब 40 वर्ष, कद लंबा, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। घटना के समय उसने काली टी-शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था तथा पैरों में चप्पल थी। परिवार द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। मामले में मंगलपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम द्वारा उसे खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन जल्द से जल्द उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।1
- झींझक में कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन-झांकियों ने मोहा मन रात भर डटे रहे भक्त ,पालिका अध्यक्ष के आवास पर हुआ कार्यक्रम झींझक। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने भव्य झांकियों और मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व चेयरमैन संतोष तिवारी, विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संयोजिका लता तिवारी और समाजसेवी यशोवर्धन ने भगवान राधा-कृष्ण की आरती एवं पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।2