logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात वाहन की टक्कर से इकदिल निवासी 16 वर्षीय रैयान की मौत *इटावा के कोतवाली भरथना क्षेत्र के इटावा-कन्नौज हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से इकदिल निवासी 16 वर्षीय रैयान की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम…!!*

4 hrs ago
user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

अज्ञात वाहन की टक्कर से इकदिल निवासी 16 वर्षीय रैयान की मौत *इटावा के कोतवाली भरथना क्षेत्र के इटावा-कन्नौज हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से इकदिल निवासी 16 वर्षीय रैयान की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम…!!*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *थाना बेला क्षेत्रांर्गत ग्राम पट्टी ज्ञानी में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट।*
    1
    *थाना बेला क्षेत्रांर्गत ग्राम पट्टी ज्ञानी में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्री लड्डू गोपाल मंदिर में महाराज जी के द्वारा किया गया महाभिषेक
    2
    श्री लड्डू गोपाल मंदिर में महाराज जी के द्वारा किया गया महाभिषेक
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया में अवैध मीट-मछली की दुकानों पर प्रशासन की कार्यवाही औरैया के तकिया तिराहे पर एसडीएम सदर ब्रम्हानंद, खाद्य सुरक्षा विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बिना अनुमति चल रही मीट-मछली दुकानों पर गुरुवार को छापा मारा। तीन दुकानों पर अनियमितता मिली। दुकानदारों को त्यौहारों से पहले पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए, वरना दुकानें बंद रहेंगी और सख्त कार्रवाई होगी। दुकानदारों पर की गई कार्यवाही से जिलेभर में हड़कम्प मचा हुआ है
    1
    औरैया में अवैध मीट-मछली की दुकानों पर प्रशासन की कार्यवाही
औरैया के तकिया तिराहे पर एसडीएम सदर ब्रम्हानंद, खाद्य सुरक्षा विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बिना अनुमति चल रही मीट-मछली दुकानों पर गुरुवार को छापा मारा। तीन दुकानों पर अनियमितता मिली। दुकानदारों को त्यौहारों से पहले पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए, वरना दुकानें बंद रहेंगी और सख्त कार्रवाई होगी। दुकानदारों पर की गई कार्यवाही से जिलेभर में हड़कम्प मचा हुआ है
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *कानपुर देहात: मुंगीसापुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमण से कराई जमीन कब्जा मुक्त* *कानपुर देहात: मुंगीसापुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमण से कराई जमीन कब्जा मुक्त* *कानपुर देहात | मुंगीसापुर -* कस्बे में लंबे समय से सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने मुंगीसापुर में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क और नाले के किनारे कुछ लोगों ने अस्थाई दुकानें और टीन शेड लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिससे राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कई बार नोटिस और मुनादी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। शुक्रवार सुबह तहसीलदार और लेखपाल की मौजूदगी में पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखी। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *कानपुर देहात: मुंगीसापुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमण से कराई जमीन कब्जा मुक्त*
*कानपुर देहात: मुंगीसापुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमण से कराई जमीन कब्जा मुक्त*
*कानपुर देहात | मुंगीसापुर -* कस्बे में लंबे समय से सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने मुंगीसापुर में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया।
बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क और नाले के किनारे कुछ लोगों ने अस्थाई दुकानें और टीन शेड लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिससे राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कई बार नोटिस और मुनादी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
शुक्रवार सुबह तहसीलदार और लेखपाल की मौजूदगी में पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखी।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • जन्माष्टमी पर गुलजार हुआ संदलपुर बाजार, खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़ जन्माष्टमी पर गुलजार हुआ संदलपुर बाजार, खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़ . सजावटी सामान से लेकर झूले और गुब्बारों तक की जमकर हुई बिक्री, शाम चार बजे तक बाजार में बनी रही चहल-पहल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को संदलपुर कस्बे का बाजार भारी भीड़ से गुलजार नजर आया। सुबह से ही बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो शाम तक लगातार बढ़ती रही। शुक्रवार शाम करीब चार बजे तक कस्बे के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते दिखाई दिए, जिससे पूरे बाजार में रौनक बनी रही। जन्माष्टमी को लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में सजी दुकानों पर झालर, रंग-बिरंगी पन्नियां, गुब्बारे, झूले, सजावटी सामान सहित भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने घरों में कान्हा की झांकी सजाने के लिए अपनी पसंद का सामान खरीदा, वहीं बच्चों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे और झूले जमकर पसंद किए। त्योहार के चलते बाजार में उमड़ी भीड़ का सीधा फायदा स्थानीय दुकानदारों को मिलता नजर आया। सजावटी सामान और बच्चों से जुड़ी सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। कई दुकानदारों के यहां लगातार खरीदारी होती रही, जिससे व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। जन्माष्टमी के पर्व ने संदलपुर के बाजार को भक्ति, उत्साह और खरीदारी के रंग में रंग दिया। शुक्रवार शाम चार बजे तक बाजार में बनी भारी भीड़ ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया। एक ओर लोग भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे रहे, तो दूसरी ओर बाजार की चहल-पहल से स्थानीय कारोबार को भी अच्छा सहारा मिलता दिखाई दिया।
    1
    जन्माष्टमी पर गुलजार हुआ संदलपुर बाजार, खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़
जन्माष्टमी पर गुलजार हुआ संदलपुर बाजार, खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़
.
सजावटी सामान से लेकर झूले और गुब्बारों तक की जमकर हुई बिक्री, शाम चार बजे तक बाजार में बनी रही चहल-पहल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को संदलपुर कस्बे का बाजार भारी भीड़ से गुलजार नजर आया। सुबह से ही बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो शाम तक लगातार बढ़ती रही। शुक्रवार शाम करीब चार बजे तक कस्बे के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते दिखाई दिए, जिससे पूरे बाजार में रौनक बनी रही।
जन्माष्टमी को लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में सजी दुकानों पर झालर, रंग-बिरंगी पन्नियां, गुब्बारे, झूले, सजावटी सामान सहित भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने घरों में कान्हा की झांकी सजाने के लिए अपनी पसंद का सामान खरीदा, वहीं बच्चों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे और झूले जमकर पसंद किए।
त्योहार के चलते बाजार में उमड़ी भीड़ का सीधा फायदा स्थानीय दुकानदारों को मिलता नजर आया। सजावटी सामान और बच्चों से जुड़ी सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। कई दुकानदारों के यहां लगातार खरीदारी होती रही, जिससे व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी।
जन्माष्टमी के पर्व ने संदलपुर के बाजार को भक्ति, उत्साह और खरीदारी के रंग में रंग दिया। शुक्रवार शाम चार बजे तक बाजार में बनी भारी भीड़ ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया। एक ओर लोग भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे रहे, तो दूसरी ओर बाजार की चहल-पहल से स्थानीय कारोबार को भी अच्छा सहारा मिलता दिखाई दिया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज 30 अगस्त की सुबह बाइक से सिकंदरा गैस एजेंसी के लिए निकला था विनय कुमार उर्फ पिंटू, कई दिन बाद भी नहीं मिला सुराग मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिसावा निवासी करीब 40 वर्षीय युवक विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। युवक 30 अगस्त की सुबह घर से खाली गैस सिलेंडर लेकर बाइक से सिकंदरा स्थित गैस एजेंसी के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। ग्राम हिसावा निवासी जगतनारायण पुत्र कृष्णादीन ने मंगलपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे गैस सिलेंडर भराने के लिए बाइक से सिकंदरा गया था। इसके बाद से वह लापता है। परिजनों के अनुसार युवक की उम्र करीब 40 वर्ष, कद लंबा, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। घटना के समय उसने काली टी-शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था तथा पैरों में चप्पल थी। परिवार द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। मामले में मंगलपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम द्वारा उसे खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन जल्द से जल्द उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
    1
    हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
हिसावा गाँव से गैस सिलेंडर भराने निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
30 अगस्त की सुबह बाइक से सिकंदरा गैस एजेंसी के लिए निकला था विनय कुमार उर्फ पिंटू, कई दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
मंगलपुर  थाना क्षेत्र के ग्राम हिसावा निवासी करीब 40 वर्षीय युवक विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। युवक 30 अगस्त की सुबह घर से खाली गैस सिलेंडर लेकर बाइक से सिकंदरा स्थित गैस एजेंसी के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
ग्राम हिसावा निवासी जगतनारायण पुत्र कृष्णादीन ने मंगलपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र विनय कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे गैस सिलेंडर भराने के लिए बाइक से सिकंदरा गया था। इसके बाद से वह लापता है।
परिजनों के अनुसार युवक की उम्र करीब 40 वर्ष, कद लंबा, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। घटना के समय उसने काली टी-शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था तथा पैरों में चप्पल थी। परिवार द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है।
मामले में मंगलपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम द्वारा उसे खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
युवक के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन जल्द से जल्द उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल रूरा निवासनीय शुभि ने क्या कहा आइये जानते हैं
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल रूरा निवासनीय शुभि ने क्या कहा आइये जानते हैं
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की शादी का वीडियो
    1
    पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की शादी का वीडियो
    user_Subhash Awasthi
    Subhash Awasthi
    Derapur, Kanpur Dehat•
    4 hrs ago
  • राजपुर क्षेत्र में बकरियां चराने गई किशोरी को चार युवकों ने खेत में दबोचा, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; बेहोश होने पर छोड़कर भागे राजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरियां चराने गई नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने किशोरी को घेरकर पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी खलिहान के पास बकरियां चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी विवेक, विकास, आशीष और अर्जुन ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी उसे खेतों की ओर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में किशोरी के बयान दर्ज किए। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
    1
    राजपुर क्षेत्र में बकरियां चराने गई किशोरी को चार युवकों ने खेत में दबोचा, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; बेहोश होने पर छोड़कर भागे
राजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरियां चराने गई नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने किशोरी को घेरकर पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी खलिहान के पास बकरियां चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी विवेक, विकास, आशीष और अर्जुन ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी उसे खेतों की ओर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में किशोरी के बयान दर्ज किए।
राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.