logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फरार पशु तस्कर कालू गिरफ्तार, न्यायालय से जमानत रद्द होने पर आरोपी को भेजा जेल पांढुर्णा। जुलाई माह के दौरान रात में ग्राम सिराठा-गोरलीखापा मार्ग पर 10 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे पिकअप वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा था। इस दौरान फरार हुआ वाहन चालक कालू उर्फ परवेज अफजल शाह को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र के वरूड़ से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमित दानी ने मुख्य पशु तस्कर कालू को न्यायालय में पेश किया जहां आरोपी की जमानत निरस्त होने पर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज है। इस मामले में पहले भी एक व्यक्ति की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया था। हालांकि इस मामले में एक राजनीतिक दल द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत उच्च अधिकारियों को कर उचित जांच की मांग की गई है। ऐसे नराधम लोग जो बेजुबान पशुओं पर अपनी क्रूरता दिखाते हैं और अपने निजी स्वार्थ व फायदे के लिए उन्हें कत्लखानों में कटने के लिए भेजते हैं, समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप हैं। गौवंश और अन्य बेजुबान मूक प्राणियों पर अत्याचार करने वाले ऐसे अपराधियों के खिलाफ देश और राज्य में इतने कठोर कानून बनने चाहिए कि कोई भी आरोपी इस तरह के घृणित अपराध के बाद आसानी से बच न सके। जनता और विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि पशु क्रूरता और गौवंश तस्करी रोकने के लिए कानूनों को और अधिक सख्त किया जाए ताकि ऐसे दोषियों को उम्रकैद या सख्त से सख्त सजा मिले और भविष्य में कोई भी इस प्रकार के अमानवीय कृत्य करने की हिम्मत न जुटा सके।

4 hrs ago
user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
f228ade6-241a-4165-9e4b-32951a8a0932

फरार पशु तस्कर कालू गिरफ्तार, न्यायालय से जमानत रद्द होने पर आरोपी को भेजा जेल पांढुर्णा। जुलाई माह के दौरान रात में ग्राम सिराठा-गोरलीखापा मार्ग पर 10 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे पिकअप वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा था। इस दौरान फरार हुआ वाहन चालक कालू उर्फ परवेज अफजल शाह को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र के वरूड़ से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमित दानी ने मुख्य पशु तस्कर कालू को न्यायालय में पेश किया जहां आरोपी की जमानत निरस्त होने पर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज है। इस मामले में पहले भी एक व्यक्ति की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया था। हालांकि इस मामले में एक राजनीतिक दल द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत उच्च अधिकारियों को कर उचित जांच की मांग की गई है। ऐसे नराधम लोग जो बेजुबान पशुओं पर अपनी क्रूरता दिखाते हैं और अपने निजी स्वार्थ व फायदे के लिए उन्हें कत्लखानों में कटने के लिए भेजते हैं, समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप हैं। गौवंश और अन्य बेजुबान मूक प्राणियों पर अत्याचार करने वाले ऐसे अपराधियों के खिलाफ देश और राज्य में इतने कठोर कानून बनने चाहिए कि कोई भी आरोपी इस तरह के घृणित अपराध के बाद आसानी से बच न सके। जनता और विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि पशु क्रूरता और गौवंश तस्करी रोकने के लिए कानूनों को और अधिक सख्त किया जाए ताकि ऐसे दोषियों को उम्रकैद या सख्त से सख्त सजा मिले और भविष्य में कोई भी इस प्रकार के अमानवीय कृत्य करने की हिम्मत न जुटा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर ने नगर परिषद मोहगांव प्लांट और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण मोहगांव 26 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को नगर परिषद मोहगांव का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली उन्होंने कर्मचारियों से उनके दायित्व लंबित प्रकरणों तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने जनगणना से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली नगर परिषद कार्यालय में आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना एवं शासन की योजनाओं से संबंधित सूचना बोर्ड की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया उन्होंने मौके पर प्लांट की नपती कराते हुए निर्माण कार्य की स्थिति एवं संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पांढुर्णा को निर्देशित किया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाए उन्होंने ठेकेदार को प्लांट से संबंधित पूर्ण ड्राइंग एवं डिजाइन का बोर्ड मौके पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जारी रहने तक कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना अनिवार्य रहेगा उन्होंने संबंधित पटवारी एवं आरआई को भी नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए क्यूब टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित निर्माण कार्य को रोकना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में नियमों का पालन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है मौके पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए नगर परिषद मोहगांव में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अमृत 2.0 ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा विशेष निधि के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं रोड डिवाइडर एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है अमृत 2.0 के तहत ग्रीन स्पेसेस एवं वाटर बॉडी रिज्यूवनेशन के कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं जबकि वाटर सप्लाई वर्क का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण बताया गया है कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए कलेक्टर ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली कार्यों की स्थिति से संतुष्ट होकर उन्होंने लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं उन्होंने स्टाफ को इसी तरह बेहतर कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री सिद्धार्थ पटेल सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
    1
    कलेक्टर ने नगर परिषद मोहगांव प्लांट और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

मोहगांव 26 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को नगर परिषद मोहगांव का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली उन्होंने कर्मचारियों से उनके दायित्व लंबित प्रकरणों तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने जनगणना से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली नगर परिषद कार्यालय में आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना एवं शासन की योजनाओं से संबंधित सूचना बोर्ड की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया उन्होंने मौके पर प्लांट की नपती कराते हुए निर्माण कार्य की स्थिति एवं संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पांढुर्णा को निर्देशित किया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाए उन्होंने ठेकेदार को प्लांट से संबंधित पूर्ण ड्राइंग एवं डिजाइन का बोर्ड मौके पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जारी रहने तक कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना अनिवार्य रहेगा उन्होंने संबंधित पटवारी एवं आरआई को भी नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए
निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए क्यूब टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित निर्माण कार्य को रोकना सुनिश्चित करें
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में नियमों का पालन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है मौके पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए
नगर परिषद मोहगांव में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अमृत 2.0 ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा विशेष निधि के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं रोड डिवाइडर एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है अमृत 2.0 के तहत ग्रीन स्पेसेस एवं वाटर बॉडी रिज्यूवनेशन के कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं जबकि वाटर सप्लाई वर्क का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण बताया गया है
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली कार्यों की स्थिति से संतुष्ट होकर उन्होंने लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं उन्होंने स्टाफ को इसी तरह बेहतर कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री सिद्धार्थ पटेल सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार बैतूल। Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी कर 1 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरियादी को WhatsApp पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया और खाते से ₹1,01,990 की राशि ट्रांसफर कर ली थी। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को चुनालोमा निवासी बाकेबिहारी गोहे ने शिकायत दर्ज कराई थी। इंटरनेट से मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपी ने APK फाइल भेजी, जिसे खोलते ही मोबाइल हैक हो गया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी मोहम्मद आशिफ (27) निवासी ग्राम हसनपुर, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से आईफोन 11 प्रो मोबाइल और ₹25 हजार नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान APK फाइल डाउनलोड न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
    2
    Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार
बैतूल। Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी कर 1 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरियादी को WhatsApp पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया और खाते से ₹1,01,990 की राशि ट्रांसफर कर ली थी।
पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को चुनालोमा निवासी बाकेबिहारी गोहे ने शिकायत दर्ज कराई थी। इंटरनेट से मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपी ने APK फाइल भेजी, जिसे खोलते ही मोबाइल हैक हो गया।
तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी मोहम्मद आशिफ (27) निवासी ग्राम हसनपुर, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से आईफोन 11 प्रो मोबाइल और ₹25 हजार नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान APK फाइल डाउनलोड न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Meesho कस्टमर केयर के नाम पर APK भेजकर ₹1.01 लाख की साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार
    1
    Meesho कस्टमर केयर के नाम पर APK भेजकर ₹1.01 लाख की साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *आमला में धूमधाम से मनाया गया हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस* *विशाल जुलूस में उमड़ा मुस्लिम समाज, जगह-जगह हुआ स्वागत; अमन, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश* आमला। मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस ईद-मिलाद-उन-नबी के रूप में बड़े जोश, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक की गूंज और धार्मिक नारों से पूरा शहर गूंज उठा। विशाल जुलूस सुबह 11 बजे जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ। जुलूस इतवारी चौक, ढीमर मोहल्ला, मुख्य मार्ग, पीर मंजिल, मटन मार्केट, बस स्टैंड, मुंशी चौक, रेलवे कॉलोनी एवं हवाई अड्डा होते हुए बोडखी एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस लौटते हुए दोपहर करीब 2 बजे छोटी मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। *जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत* जुलूस के मार्ग में नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्य बाजार में व्यापारी संघ द्वारा पुष्पवर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया गया। पीर मंजिल पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बोडखी में अजय सोलंकी की टीम द्वारा समाजजनों का स्वागत किया गया। वहीं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भी जुलूस का आत्मीय स्वागत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। युवा डीजे की धुन पर उत्साह के साथ नजर आए, वहीं नात-ए-पाक की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की झलक देखने को मिली। अमन का पैग़ाम है, मोहब्बत की पहचान है, नबी का जश्न है ये, रहमतों की जान है। जहां में फैले खुशबू, हर दिल में ईमान हो, मुहम्मद के नाम से रोशन सारा जहान हो। *पुलिस प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था* जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा गया। शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए मुस्लिम समाज ने पुलिस प्रशासन के सहयोग और व्यवस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। जामा मस्जिद में जुलूस के समापन के बाद विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इसमें देश की तरक्की, अमन, शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं की गईं। इसके बाद समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया। जुलूस की अगुवाई जामा मस्जिद सदर जाहिद पटेल ने की। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा आमला, शाहिद पटेल, शेख आबिद, हाफिज एहसान, शोएब मेमन, जावेद मेमन, इजरायल शाह, शोएब फजलानी, तहरीम खान, जावेद लंघा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी मौजूद रहे।
    4
    *आमला में धूमधाम से मनाया गया हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस*
*विशाल जुलूस में उमड़ा मुस्लिम समाज, जगह-जगह हुआ स्वागत; अमन, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश*
आमला। मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस ईद-मिलाद-उन-नबी के रूप में बड़े जोश, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक की गूंज और धार्मिक नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
विशाल जुलूस सुबह 11 बजे जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ। जुलूस इतवारी चौक, ढीमर मोहल्ला, मुख्य मार्ग, पीर मंजिल, मटन मार्केट, बस स्टैंड, मुंशी चौक, रेलवे कॉलोनी एवं हवाई अड्डा होते हुए बोडखी एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस लौटते हुए दोपहर करीब 2 बजे छोटी मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया।
*जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत*
जुलूस के मार्ग में नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्य बाजार में व्यापारी संघ द्वारा पुष्पवर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया गया। पीर मंजिल पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बोडखी में अजय सोलंकी की टीम द्वारा समाजजनों का स्वागत किया गया। वहीं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भी जुलूस का आत्मीय स्वागत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।
जुलूस में बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। युवा डीजे की धुन पर उत्साह के साथ नजर आए, वहीं नात-ए-पाक की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की झलक देखने को मिली।
अमन का पैग़ाम है, मोहब्बत की पहचान है,
नबी का जश्न है ये, रहमतों की जान है।
जहां में फैले खुशबू, हर दिल में ईमान हो,
मुहम्मद के नाम से रोशन सारा जहान हो।
*पुलिस प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था*
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा गया। शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए मुस्लिम समाज ने पुलिस प्रशासन के सहयोग और व्यवस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
जामा मस्जिद में जुलूस के समापन के बाद विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इसमें देश की तरक्की, अमन, शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं की गईं। इसके बाद समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया।
जुलूस की अगुवाई जामा मस्जिद सदर जाहिद पटेल ने की। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा आमला, शाहिद पटेल, शेख आबिद, हाफिज एहसान, शोएब मेमन, जावेद मेमन, इजरायल शाह, शोएब फजलानी, तहरीम खान, जावेद लंघा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी मौजूद रहे।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कुंडीपुरा थाना, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार आरोपियों के कब्जे से 320 किलो गांजा, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन और 24 हजार 90 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अशोक लीलैंड कंटेनर और टाटा सफारी भी जब्त की है। गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस कोतस्करों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद नरसिंहपुर-नागपुर हाईवे पर सिंगोड़ी पेंच नदी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने टाटा सफारी को पुलिस द्वारा खड़े किए गए कंटेनर में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। छिंदवाड़ा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कुंडीपुरा थाना, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार आरोपियों के कब्जे से 320 किलो गांजा, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन और 24 हजार 90 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अशोक लीलैंड कंटेनर और टाटा सफारी भी जब्त की है। गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस कोतस्करों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद नरसिंहपुर-नागपुर हाईवे पर सिंगोड़ी पेंच नदी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने टाटा सफारी को पुलिस द्वारा खड़े किए गए कंटेनर में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।
    1
    छिंदवाड़ा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कुंडीपुरा थाना, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार  आरोपियों के कब्जे से 320 किलो गांजा, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन और 24 हजार 90 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अशोक लीलैंड कंटेनर और टाटा सफारी भी जब्त की है। गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है।

छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस कोतस्करों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद नरसिंहपुर-नागपुर हाईवे पर सिंगोड़ी पेंच नदी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने टाटा सफारी को पुलिस द्वारा खड़े किए गए कंटेनर में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।
छिंदवाड़ा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कुंडीपुरा थाना, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार  आरोपियों के कब्जे से 320 किलो गांजा, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन और 24 हजार 90 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अशोक लीलैंड कंटेनर और टाटा सफारी भी जब्त की है। गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है।
छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस कोतस्करों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद नरसिंहपुर-नागपुर हाईवे पर सिंगोड़ी पेंच नदी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने टाटा सफारी को पुलिस द्वारा खड़े किए गए कंटेनर में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी पहल की है। भरतादेव वाटर प्लांट परिसर में 20 हजार सीड बॉल का प्रक्षेपण किया गया। इस अभियान का लक्ष्य निगम क्षेत्र में कुल एक लाख सीड बॉल का प्रक्षेपण कर प्राकृतिक हरियाली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू सहित नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ये सीड बॉल तैयार किए। अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला रोजगार, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
    4
    छिंदवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी पहल की है। भरतादेव वाटर प्लांट परिसर में 20 हजार सीड बॉल का प्रक्षेपण किया गया। इस अभियान का लक्ष्य निगम क्षेत्र में कुल एक लाख सीड बॉल का प्रक्षेपण कर प्राकृतिक हरियाली को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू सहित नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ये सीड बॉल तैयार किए। अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला रोजगार, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी --- बैतूल, 26 अगस्त 2026/ बैतूल विकासखंड के ग्राम कोसमी में बुधवार को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों को दी गई। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद मीणा ने किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब तथा भारत सरकार की एआईएफ योजना सहित कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा के नेशनल हेड डिस्ट्रीब्यूशन कपिल मल्होत्रा, बैतूल डीलर अमित जैन, महिंद्रा इंश्योरेंस की टीम सहित प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी तथा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर कस्टम हायरिंग योजना से लाभान्वित हितग्राही मुकेश आहाके को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। 000
    1
    कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी
कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी
---
बैतूल, 26 अगस्त 2026/ बैतूल विकासखंड के ग्राम कोसमी में बुधवार को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों को दी गई।  
संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद मीणा ने किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब तथा भारत सरकार की एआईएफ योजना सहित कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।  
कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा के नेशनल हेड डिस्ट्रीब्यूशन कपिल मल्होत्रा, बैतूल डीलर अमित जैन, महिंद्रा इंश्योरेंस की टीम सहित प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी तथा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर कस्टम हायरिंग योजना से लाभान्वित हितग्राही मुकेश आहाके को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। 
000
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    5 hrs ago
  • एक APK ने उड़ाए ₹1 लाख से ज्यादा — बैतूल पुलिस ने उड़ीसा से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा एक APK ने उड़ाए ₹1 लाख से ज्यादा — बैतूल पुलिस ने उड़ीसा से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा 🔹 *Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर फ्रॉड, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का विवरण* थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 17.02.2026 को फरियादी बाकेबिहारी पिता अमृतलाल गोहे, उम्र 42 वर्ष, निवासी चुनालोमा, बैतूल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने Meesho ऐप से खरीदी गई सामग्री वापस करने के लिए इंटरनेट पर कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर तलाशकर संपर्क किया। 🔹कॉल के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से फरियादी को एक APK फाइल भेजी गई। उक्त फाइल को मोबाइल में खोलते ही मोबाइल हैक हो गया तथा अज्ञात आरोपी द्वारा *फरियादी के खाते से ₹1,01,990/- की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई।* 🔹 *अपराध पंजीयन* फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में *अपराध क्रमांक 126/2026, धारा 318(4), 319(2), 308 BNS* के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔹 *तकनीकी जांच से उड़ीसा तक पहुंची पुलिस* प्रकरण की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं साइबर सेल की सहायता से प्राप्त साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध आरोपी की पहचान मोहम्मद आशिफ के रूप में हुई। 🔹पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादी के साथ साइबर धोखाधड़ी कर UPI के माध्यम से ₹1,01,990/- का ट्रांजेक्शन कराना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* *मोहम्मद आशिफ पिता मो. मुनाजिर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा।* 🔹 *जप्त माल* 1. 01 आईफोन 11 प्रो मोबाइल फोन, एप्पल कंपनी 2. ₹25,000/- नगद 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि राकेश कुमार सरयाम, सउनि अरुण यादव, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 703 प्रदीप कहार, आर. 310 पंकज नरवरिया एवं सायबर सेल बैतूल की विशेष भूमिका रही। --- 🚨 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की साइबर सुरक्षा अपील* “कस्टमर केयर इंटरनेट पर नहीं, हमेशा आधिकारिक ऐप/वेबसाइट पर तलाशें—अनजान APK आपके मोबाइल और बैंक खाते दोनों को खतरे में डाल सकती है।” 🔹 किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग या अन्य सेवा का कस्टमर केयर नंबर Google/Search Engine से आंख बंद करके प्राप्त न करें। संबंधित कंपनी के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही संपर्क नंबर प्राप्त करें।
    1
    एक APK ने उड़ाए ₹1 लाख से ज्यादा — बैतूल पुलिस ने उड़ीसा से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा 
एक APK ने उड़ाए ₹1 लाख से ज्यादा — बैतूल पुलिस ने उड़ीसा से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा 
🔹 *Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर फ्रॉड, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार* 
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
🔹 *घटना का विवरण* 
थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 17.02.2026 को फरियादी बाकेबिहारी पिता अमृतलाल गोहे, उम्र 42 वर्ष, निवासी चुनालोमा, बैतूल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने Meesho ऐप से खरीदी गई सामग्री वापस करने के लिए इंटरनेट पर कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर तलाशकर संपर्क किया।
🔹कॉल के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से फरियादी को एक APK फाइल भेजी गई। उक्त फाइल को मोबाइल में खोलते ही मोबाइल हैक हो गया तथा अज्ञात आरोपी द्वारा *फरियादी के खाते से ₹1,01,990/- की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई।* 
🔹 *अपराध पंजीयन* 
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में *अपराध क्रमांक 126/2026, धारा 318(4), 319(2), 308 BNS* के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔹 *तकनीकी जांच से उड़ीसा तक पहुंची पुलिस* 
प्रकरण की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं साइबर सेल की सहायता से प्राप्त साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध आरोपी की पहचान मोहम्मद आशिफ के रूप में हुई।
🔹पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादी के साथ साइबर धोखाधड़ी कर UPI के माध्यम से ₹1,01,990/- का ट्रांजेक्शन कराना स्वीकार किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 
*मोहम्मद आशिफ पिता मो. मुनाजिर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा।* 
🔹 *जप्त माल* 
1. 01 आईफोन 11 प्रो मोबाइल फोन, एप्पल कंपनी
2. ₹25,000/- नगद
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि राकेश कुमार सरयाम, सउनि अरुण यादव, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 703 प्रदीप कहार, आर. 310 पंकज नरवरिया एवं सायबर सेल बैतूल की विशेष भूमिका रही।
---
🚨 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की साइबर सुरक्षा अपील* 
“कस्टमर केयर इंटरनेट पर नहीं, हमेशा आधिकारिक ऐप/वेबसाइट पर तलाशें—अनजान APK आपके मोबाइल और बैंक खाते दोनों को खतरे में डाल सकती है।”
🔹 किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग या अन्य सेवा का कस्टमर केयर नंबर Google/Search Engine से आंख बंद करके प्राप्त न करें। संबंधित कंपनी के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही संपर्क नंबर प्राप्त करें।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.