कन्या महाविद्यालय हेतमसर में नशा मुक्ति पर व्याख्यान का आयोजन मंडावा। राज्य में उच्च शिक्षण संस्थाओं में मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों को रोकने तथा "विकसित प्रदेश नशा मुक्त राजस्थान" की संकल्पना को साकार करने के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय हेतमसर में नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र योजना तथा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को नशा मुक्ति पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. पी.एल. भालोठिया, मनोचिकित्सक, राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल, झुंझुनूं रहे। डॉ. पी.एल. भालोठिया ने नशा मुक्ति के साथ- साथ डिजिटल एडिक्शन के विविध रूप, कारण और निवारण के उपाय बताएं। तथा छात्राओं ने प्रश्नों द्वारा अपनी समस्याओं का समाधान भी किया। प्राचार्य वन्दना कुमारी ने छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त जीवन जीने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. योगेन्द्र कुमार, रविकान्त मीणा, अविनाश कुमार मील, प्रियंका, डॉ. अभिलाषा, प्रियंका, सुनिता कुमारी, दिनेश कुमार आदि स्टाफ सदस्य एवं छात्राऐं उपस्थित रही।
कन्या महाविद्यालय हेतमसर में नशा मुक्ति पर व्याख्यान का आयोजन मंडावा। राज्य में उच्च शिक्षण संस्थाओं में मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों को रोकने तथा "विकसित प्रदेश नशा मुक्त राजस्थान" की संकल्पना को साकार करने के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय हेतमसर में नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र योजना तथा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को नशा मुक्ति पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. पी.एल. भालोठिया, मनोचिकित्सक, राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल, झुंझुनूं
रहे। डॉ. पी.एल. भालोठिया ने नशा मुक्ति के साथ- साथ डिजिटल एडिक्शन के विविध रूप, कारण और निवारण के उपाय बताएं। तथा छात्राओं ने प्रश्नों द्वारा अपनी समस्याओं का समाधान भी किया। प्राचार्य वन्दना कुमारी ने छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त जीवन जीने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. योगेन्द्र कुमार, रविकान्त मीणा, अविनाश कुमार मील, प्रियंका, डॉ. अभिलाषा, प्रियंका, सुनिता कुमारी, दिनेश कुमार आदि स्टाफ सदस्य एवं छात्राऐं उपस्थित रही।
- कन्या महाविद्यालय हेतमसर में नशा मुक्ति पर व्याख्यान का आयोजन मंडावा। राज्य में उच्च शिक्षण संस्थाओं में मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों को रोकने तथा "विकसित प्रदेश नशा मुक्त राजस्थान" की संकल्पना को साकार करने के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय हेतमसर में नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र योजना तथा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को नशा मुक्ति पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. पी.एल. भालोठिया, मनोचिकित्सक, राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल, झुंझुनूं रहे। डॉ. पी.एल. भालोठिया ने नशा मुक्ति के साथ- साथ डिजिटल एडिक्शन के विविध रूप, कारण और निवारण के उपाय बताएं। तथा छात्राओं ने प्रश्नों द्वारा अपनी समस्याओं का समाधान भी किया। प्राचार्य वन्दना कुमारी ने छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त जीवन जीने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. योगेन्द्र कुमार, रविकान्त मीणा, अविनाश कुमार मील, प्रियंका, डॉ. अभिलाषा, प्रियंका, सुनिता कुमारी, दिनेश कुमार आदि स्टाफ सदस्य एवं छात्राऐं उपस्थित रही।2
- लुटाना में पुलिस टीम पर हमला, ASI की वर्दी फाड़ी सादुलपुर। बस के शीशे तोड़ने के बस कंडक्टर मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला का आरोप, ASI महेन्द्र कुमार व हैड कांस्टेबल प्रमोद की वर्दी फाड़ी, ASI महेंद्र कुमार घायल। आरोपी विजेन्द्र उर्फ गोलू व संदीप स्वामी ने परिवार के साथ मिलकर मारपीट का आरोप, राजनीतिक पकड़ व वर्दी उतरवाने की धमकी का आरोप। अतिरिक्त बल पहुँचने पर आरोपी फरार। BNS में केस दर्ज।1
- दो सड़क हादसों में दो घायल जिनमें से एक गंभीर घायल को किया रेफर दो को मामूली चोटे। दो सड़क हादसों मे दो घायल,जिनमे से एक गंभीर घायल को किया रेफर,दो को मामूली चोट.. सालासर 29 अक्टूबर गुरुवार सुबह सुजानगढ़ सालासर रोड पर दो अलग अलग हादसे हुए. पहला हादसा सालासर रोड पर चौधरी होटल के पास हुआ जिसमे मोटरसाइकिल सवार युवकों को निजी बस ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे मोहन सिंह पुत्र दयाल सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी तिडोकी बड़ी, तथा सुरेंद्र सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी मोल्यासी दोनों ज़िला सीकर घायल हो गए. सुरेंद्र सिंह के दोनों पैरो के ऊपर से बस का टायर निकल गया जिससे पैर बुरी तरह कुचल गए तथा वो गंभीर घायल हो गया. सूचना मिलने पर 108 के दिनेश, रोहित, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकर भरत और अन्य की सहायता से सुजानगढ़ अस्पताल की इमरजेंसी मे भर्ती कराया तथा इलाज शुरू कराया गया. डॉ रामरत्न बिस्सू सुभाष आदि ने इलाज किया तथा सुरेंद्र सिंह को गंभीर स्थिति के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. सूचना पर कोतवाली थाना सुजानगढ़ के SI रामस्वरूप मौक़े पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली. मोटरसाइकिल सवार भी सालासर साइड से सुजानगढ़ और बस भी सुजानगढ़ साइड आ रही थी कि बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी.दोनों युवक निजी फाइनेंस कंपनी मे काम करते है.पुलिस मामले की जाँच कर रही है. घटना के बाद एक बार चालक और खलासी मौक़े से बस छोड़कर फरार हो गए. वही दूसरी घटना मे सालासर रोड पर ओम बन्ना मंदिर से पहले सवारी टेम्पो और मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर मे एक कन्टेनर पलट गया जिससे उसका चालक अंदर ही फंस गया जिसे स्थानीय लोगो ने बाहर निकाला. सूचना पर सदर थाना सुजानगढ़ से SI गीता रानी, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, 108 के रोहित मौक़े पर पहुंचे तथा मामूली चोट आये ड्राइवर प्रदीप पुत्र रामेश्वर जाट उम्र 30 वर्ष निवासी कैंथल हरियाणा को अस्पताल आने मे मना करने पर वही प्राथमिक उपचार दिया गया.वही मोटरसाइकिल सवार श्याम को मामूली खरोच आयी. ड्राइवर के अनुसार वो गुजरात साइड से पंजाब साइड जा रहा था कि बोबासर पुलिया से नीचे उतरते समय सामने से अचानक मोटरसाइकिल और सवारी टेम्पो आ गए, 6-7 लोगो को बचाने के चक्कर मे उसका कन्टेनर पलट गया. एक बार का तो आधी रोड पर पलटने से यातायात मे रुकावट आयी पर क्रेनो की सहायता से कन्टेनर को खड़ा कर यातायात सुचारु रूप से चालू किया गया.1
- दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर नारनौल के PWD रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्रगढ़ जिला प्रभारी एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने की। बैठक में नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक राव दान सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में महेंद्रगढ़ जिले के सभी ब्लॉकों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली महारैली में शामिल करने की रणनीति पर चर्चा की गई। देखिए महेंद्रगढ़, नारनौल और हरियाणा की ताजा राजनीतिक खबरें। 📺 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर करें। #Congress #DelhiMaharally #NarnaulNews1
- राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एसीबी की हुई कार्रवाई. पंचायत समिति मुण्डावर के विकास अधिकारी संजय कुमार यादव एवं कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार. पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी ) भरने की एवज में मांगी गई थी 65 हजार रूपए की राशि. खैरथल-तिजारा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाड़ी ने मुण्डावर विकास अधिकारी संजय कुमार यादव एवं कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार को 65हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भिवाड़ी को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म मैसर्स अमनदीप को पंचायत समिति मुण्डावर से ग्राम पंचायत मातौर एवं ग्राम पंचायत नगंलीओझा में सफाई के ठेके पूर्व में जारी किए गए थे। उक्त ठेकों तथा फर्म द्वारा किए गए पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने की एवज में मुण्डावर विकास अधिकारी संजय कुमार यादव 65 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान कर रहा है।इस शिकायत पर 23अक्टूबर को एसीबी द्वारा रिश्वत मांगने का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी बीडीओ संजय कुमार यादव द्वारा पूर्व में जारी किए गए ठेकों एवं माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने की एवज में परिवादी से 65हजार रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करने के लिए सहमत होना पाया गया।जिसमें पीयूष दीक्षित,पुलिस अधीक्षक पुलिस-प्रथम,एसीबी जयपुर के सुपरविजन में एसीबी चौकी भिवाड़ी के प्रभारी एवं ट्रैप कार्यवाही अधिकारी सुरजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप की कार्यवाही की गई। इस दौरान आरोपी विकास अधिकारी संजय कुमार यादव एवं कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह कार्यालय पंचायत समिति मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा को 65हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस.परिमला के सुपरविजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिले, तो प्रकरण की वस्तुस्थिति एवं उपलब्ध तथ्यों की जानकारी हेतु भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार औपचारिक रूप से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष /स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकता है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दोष सिद्ध होने से पूर्व, तथ्यों एवं प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण कर नियमानुसार ही अग्रिम कार्रवाई की जाती है।सरकारी विभागों में आम आदमी से काम करने के बदले में यदि किसी भी तरह की रिश्वत मांगी जाती है तो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान शिकायत कर सकते हैं। एसीबी आम आदमी के वैध कार्य को बिना रिश्वत दिए काम को करवाने में पूरी सहायता करेगी।3
- बहरोड़ के खेड़की गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों को मिली सीख और सौगात, इचिबान कंपनी ने बांटी यंग भास्कर और पानी की बोतलें* बहरोड़।* कस्बे के निकटवर्ती गांव खेड़की स्थित सरकारी स्कूल में आज एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इचिबान कंपनी के मैनेजर ओम प्रकाश रोहिल्ला व एच आर भूपेन्द्र यादव, के सहयोग से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यंग भास्कर समाचार पत्र और सभी बच्चों को पानी की बोतलें वितरित की गईं। यह वितरण कार्यक्रम कंपनी के मैनेजर श्री ओमप्रकाश रोहिल्ला और कंपनी के एचआर श्री भूपेंद्र यादव के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना और उन्हें समसामयिक घटनाओं से जोड़ना था। इस अवसर पर कंपनी प्रतिनिधियों ने बच्चों को नियमित अध्ययन, समाचार पत्र पढ़ने और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यंग भास्कर जैसे बाल समाचार पत्र बच्चों के ज्ञानवर्धन और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा बेदी, शिक्षिका अनिता यादव , सुनीता यादव, प्रियंका यादव, सुमन यादव, सुरेश, संदीप सुनिल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाध्यापिका रेखा बेदी ने इचिबान कंपनी और मैनेजर ओमप्रकाश रोहिल्ला व एचआर भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से सरकारी स्कूलों के बच्चों का मनोबल बढ़ता है। बच्चों ने पानी की बोतल और यंग भास्कर प्राप्त कर खुशी जाहिर की और कंपनी का धन्यवाद किया।4
- *व्यापारी पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार: नारनौल पुलिस ने 2 साथी भी पकड़े; फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग की, फिर ब्लैकमेल किया* *वीडियो का कैप्शन -* नारनौल में व्यापारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला। हरियाणा के नारनौल में व्यापारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला व उसके दो साथियों को पुलिस ने हनीट्रैप के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया।1
- राजस्थान में कलयुगी मां का खौफनाक कांडः प्रेमी संग मिलकर की दो बेटों की हत्या, दोनों गिरफ्तार 10 दिन पहले बेटो ने मां और उसके प्रेमी को साथ देखा था, राज खुलने के डर से रची हत्या की साज़िश1