अमरपुर में आम की बागवानी को लेकर बढ़ा उत्साह, चौराहे से बिके आठ हजार पौधे अमरपुर चौराहा बना आम के नए पौधों का बिक्री केंद्र लगभग दो माह पहले वन विभाग के जागरूकता कार्यक्रम के बाद बढ़ी पौधरोपण की रुचि, नए बाग लगाने की तैयारी में किसान स्याना.अमरपुर की फल पट्टी में आम की बागवानी को लेकर किसानों का रुझान एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमरपुर चौराहे से करीब आठ हजार आम के पौधों की बिक्री हो चुकी है। बड़ी संख्या में पौधों की खरीदारी से क्षेत्र में नए बाग विकसित करने और पुराने बागों का विस्तार करने को लेकर किसानों की बढ़ती दिलचस्पी सामने आई है। अमरपुर क्षेत्र लंबे समय से आम की बागवानी के लिए जाना जाता है। क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान आम के बागों से जुड़े हैं। इन दिनों अमरपुर चौराहे पर आम की विभिन्न प्रजातियों के पौधे खरीदने के लिए किसानों और बागवानों की आवाजाही बढ़ गई है। कई किसान नए बाग लगाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि कुछ पुराने बागों में भी पौधों की संख्या बढ़ा रहे हैं। *जागरूकता कार्यक्रम के बाद बढ़ी पौधरोपण की रुचि* बताया जाता है कि करीब दो माह पहले वन विभाग की ओर से अमरपुर चौराहे पर जादूगर के माध्यम से लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया गया था। कार्यक्रम में पेड़-पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया था। इसके बाद क्षेत्र में पौधरोपण और बागवानी को लेकर लोगों की रुचि बढ़ने की बात सामने आ रही है। *पर्यावरण के साथ आमदनी का भी जरिया* स्थानीय ग्रामीण इरशाद खां और दीपक शर्मा ने बताया कि आम के पौधे लगाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य में फल उत्पादन का लाभ भी मिलता है। पेड़-पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। अमरपुर क्षेत्र में आम की बागवानी लंबे समय से किसानों की आय का महत्वपूर्ण साधन रही है। चौराहे से करीब आठ हजार पौधों की बिक्री के बाद अब क्षेत्र में नए बाग विकसित होने की उम्मीद है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में इन पौधों से बेहतर फल उत्पादन के साथ उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।
अमरपुर में आम की बागवानी को लेकर बढ़ा उत्साह, चौराहे से बिके आठ हजार पौधे अमरपुर चौराहा बना आम के नए पौधों का बिक्री केंद्र लगभग दो माह पहले वन विभाग के जागरूकता कार्यक्रम के बाद बढ़ी पौधरोपण की रुचि, नए बाग लगाने की तैयारी में किसान स्याना.अमरपुर की फल पट्टी में आम की बागवानी को लेकर किसानों का रुझान एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमरपुर चौराहे से करीब आठ हजार आम के पौधों की बिक्री हो चुकी है। बड़ी संख्या में पौधों की खरीदारी से क्षेत्र में नए
बाग विकसित करने और पुराने बागों का विस्तार करने को लेकर किसानों की बढ़ती दिलचस्पी सामने आई है। अमरपुर क्षेत्र लंबे समय से आम की बागवानी के लिए जाना जाता है। क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान आम के बागों से जुड़े हैं। इन दिनों अमरपुर चौराहे पर आम की विभिन्न प्रजातियों के पौधे खरीदने के लिए किसानों और बागवानों की आवाजाही बढ़ गई है। कई किसान नए बाग लगाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि कुछ पुराने बागों में भी पौधों की संख्या बढ़ा रहे हैं। *जागरूकता कार्यक्रम के बाद
बढ़ी पौधरोपण की रुचि* बताया जाता है कि करीब दो माह पहले वन विभाग की ओर से अमरपुर चौराहे पर जादूगर के माध्यम से लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया गया था। कार्यक्रम में पेड़-पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया था। इसके बाद क्षेत्र में पौधरोपण और बागवानी को लेकर लोगों की रुचि बढ़ने की बात सामने आ रही है। *पर्यावरण के साथ आमदनी का भी जरिया* स्थानीय ग्रामीण इरशाद खां और दीपक शर्मा ने बताया कि आम के पौधे लगाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य
में फल उत्पादन का लाभ भी मिलता है। पेड़-पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। अमरपुर क्षेत्र में आम की बागवानी लंबे समय से किसानों की आय का महत्वपूर्ण साधन रही है। चौराहे से करीब आठ हजार पौधों की बिक्री के बाद अब क्षेत्र में नए बाग विकसित होने की उम्मीद है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में इन पौधों से बेहतर फल उत्पादन के साथ उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।
- जनपद अमरोहा की विधानसभा हसनपुर 42 से आजाद समाज पार्टी काशीराम न चौधरी शाहनवाज पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतार दिया है1
- बालिकाओं से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया, भोजन चखकर परखी गुणवत्ता अनूपशहर, संवाददाता एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं को मिल रही शैक्षिक, आवासीय और खान-पान संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। मंगलवार को एसडीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से बातचीत कर भोजन, वस्त्र धुलाई, साफ-सफाई और रात्रि में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में भी छात्राओं से फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यालय में तैयार भोजन को स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता परखी। विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं उचित मिलने पर एसडीएम ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वार्डन मनीष कुमारी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और रहने की व्यवस्थाओं को इसी प्रकार सुचारु रूप से संचालित किया जाए।1
- बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न सम्भावित प्रत्याशी मुकेश पंडित ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान शिकारपुर : बहुजन समाज पार्टी के सम्भावित विधानसभा प्रत्याशी मुकेश पंडित के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई और क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया बैठक के दौरान सम्भावित प्रत्याशी मुकेश पंडित ने उपस्थित सभी पार्टी सदस्यों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने सभी से एकजुट होकर बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में हर कदम पर मुकेश पंडित का साथ देने और कंधे से कंधा मिलाकर चलने का पूर्ण आश्वासन दिया कार्यकर्ताओं के इस अटूट विश्वास और उत्साह से अभिभूत होकर मुकेश पंडित ने बैठक में पधारे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा मैं उन सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है और हर परिस्थिति में साथ रहने का वादा किया है कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की असली ताकत है इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया सम्भावित विधायक प्रत्याशी मुकेश पंडित ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर और गले में बसपा का पट्टा नीला पटका पहनाकर सम्मानित किया अपने नेता से मिले इस सम्मान और स्नेह से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया बैठक के अन्त में सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुकेश पंडित के नेतृत्व की सराहना करते हुए आगामी चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया इस दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता और बसपा समर्थक मौजूद रहे ।1
- पत्रकार समीर चौधरी परवाना के दमदार अंदाज में दमदार बोलो में सच्चाई के साथ ईमानदारी के साथ अपनी बात रखते हुए पत्रकार समीर चौधरी परवाना के दमदार अंदाज में दमदार बोलो में सच्चाई के साथ ईमानदारी के साथ अपनी बात रखते हुए1
- गौ माता से बड़ी कोई सेवा नहीं लंपी बीमारी से गौवंश के बचाव हेतु भारतीय गौरक्षा परिषद का विशेष वैक्सीनेशन अभियान गौसेवा के संकल्प के साथ धरातल पर उतरे संगठन के कार्यकर्ता हापुड़। गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय गौरक्षा परिषद द्वारा लंपी बीमारी से गौवंश के बचाव हेतु विशेष वैक्सीनेशन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरातल पर पहुंचकर गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए गौसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सरकार द्वारा बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विशेष टीमें तैनात किए जाने के बीच भारतीय गौरक्षा परिषद ने भी सामाजिक सहभागिता के रूप में अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। संगठन का उद्देश्य केवल गौ संरक्षण की बात करना नहीं, बल्कि आवश्यकता के समय धरातल पर पहुंचकर गौवंश की सहायता करना और पशुपालकों को जागरूक करना है। 🌺 प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत के मार्गदर्शन में अभियान भारतीय गौरक्षा परिषद के प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन द्वारा गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व की पहल से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। 🚩 जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका अभियान में जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वैक्सीनेशन एवं गौसेवा संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाया। उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क के चलते अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने में सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि गौवंश के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए समय रहते जागरूकता और पशु चिकित्सा सेवाओं से जुड़ना आवश्यक है। 🐄 कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी अभियान के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए आवश्यक सहयोग किया और पशुपालकों को बीमारी के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि गौवंश में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं उपचार करने के बजाय योग्य पशु चिकित्सक से संपर्क करें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत, जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप, जिला सचिव टिंकू राना, नितिन सैनी, सोनू राणा, अजय राणा, लकी सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 🚩 प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा भारतीय गौरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि संगठन गौ माता की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। लंपी बीमारी जैसी चुनौतियों से गौवंश के बचाव के लिए जागरूकता, समय पर पशु चिकित्सा सहयोग और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार टीकाकरण जैसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ लगातार धरातल पर काम करेंगे और जहां भी गौवंश के स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकता सामने आएगी, वहां संबंधित विभाग एवं पशु चिकित्सकों के सहयोग से सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी का संकल्प है। 🙏 आमजन से अपील भारतीय गौरक्षा परिषद ने गौभक्तों, पशुपालकों एवं आमजन से अपील की कि गौवंश के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल योग्य पशु चिकित्सक अथवा संबंधित पशुपालन विभाग से संपर्क करें तथा विभागीय सलाह के अनुसार आवश्यक टीकाकरण और उपचार सुनिश्चित कराएं। गौ माता की सेवा एवं संरक्षण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है। जय श्री राम 🚩 जय गौ माता 🐄 प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी भारतीय गौरक्षा परिषद4
- बागपत में नलकूप चोर गिरोह का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल; 3 गिरफ्तार बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि तलाशी अभियान चलाकर दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं और नलकूप उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के उपकरण, मोटरसाइकिल और रहड़ा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र पर करीब 50 और आशुतोष पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।1
- उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी एक नजर इस तरफ भी घायल गौ माता उपचार के लिए तड़पती रही, जिम्मेदारी को लेकर विभाग पर उठे सवाल हापुड़, उत्तर प्रदेश | 22 सितंबर 2026 जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित झड़ीना पशु चिकित्सा केंद्र के अंतर्गत ग्राम नयागांव में एक गौ माता घायल अवस्था में उपचार के लिए तड़पती रही। मामले में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को लेकर पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। गोसेवकों के अनुसार, जब उन्होंने पशु चिकित्सक से घायल गौ माता की स्थिति को गंभीर बताते हुए तत्काल उपचार की मांग की, तो डॉक्टर साहब ने कथित तौर पर कहा— “घायल को मैं पकड़ लूंगा, क्या मैं किसी को फोन नहीं करता? गोसेवक तुम किस लिए हो?” इस पर गोसेवकों ने कहा कि “अगर गौ माता को कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी।” आरोप है कि इस बात पर डॉक्टर साहब नाराज हो गए और कथित रूप से बोले— “जब तुम्हारा जी करे तब मिल लो, या अभी तुम्हारे पास आऊं?” घटना के संबंध में भारतीय गोरक्षा परिषद का सवाल है कि जब कोई गौ माता घायल अवस्था में उपचार के लिए तड़प रही हो, तो विभागीय अधिकारियों का प्राथमिक दायित्व उसे समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना होना चाहिए। गोसेवकों से सहयोग लिया जा सकता है, लेकिन उपचार और चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट रहनी चाहिए। भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन से मांग की है कि घायल गौ माता को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर यह निर्धारित किया जाए कि सूचना मिलने के बाद समय पर चिकित्सा सहायता क्यों नहीं पहुंची। परिषद ने यह भी मांग की है कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी घायल पशु को उपचार के लिए इस प्रकार परेशान न होना पड़े। भारतीय गोरक्षा परिषद टीम मोहित चौधरी, उत्तर प्रदेश1
- बुलंदशहर। पुलिस की वर्दी और सख्त जिम्मेदारियों के बीच इंसानियत की तस्वीर भी देखने को मिलती है। बुलंदशहर एसएसपी कार्यालय स्थित महिला सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अलका चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह महिला सेल के छोटे से कार्यालय में खटोले पर बैठे एक मासूम बच्चे को दुलारते और खिलाते हुए नजर आ रही हैं। यह तस्वीर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में सड़क पर दो पक्षों में गाली-गलौच के बाद मारपीट । वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक युवक चोटिल हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी लखावटी में कराया भर्ती । पीड़ित पक्ष ने कई हमलावरों को नामजद करते हुए थाने में दी तहरीर। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के में बाजार का मामला।1