Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधान परिषद निर्वाचन-2026 के मतदान के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट। विधान परिषद निर्वाचन-2026 के मतदान के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।
Nitesh Kumar
विधान परिषद निर्वाचन-2026 के मतदान के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट। विधान परिषद निर्वाचन-2026 के मतदान के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तालाब में मछली मारने गया अधेड़ मिला शव, परिजनों में कोहराम दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के झारोकला गांव निवासी 57 वर्षीय रामकरन गोंड़ पुत्र स्व. बृजमोहन, की शुक्रवार सुबह गांव से लगभग 300 मीटर दूर स्थित तालाब में उतराता हुआ शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे मछली मारने के लिए तालाब की ओर गया था, लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार, रात भर उसके घर न लौटने पर सबको लगा कि वह देर से आ जाएगा और सभी सो गए। सुबह तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजन और ग्रामीण तालाब की ओर खोजने निकले। तालाब पहुंचने पर रामकरन का शव पानी के ऊपर उतरा हुआ देखा गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार पुत्र हैं, जो सभी विवाहित हैं। सबसे छोटे पुत्र सिद्धि सिंह गोड़ ने बताया कि पिता हिंडाल्को में ठेकदार के माध्यम से मजदूरी करते थे। मृतक के तालाब में डूबने के बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।1
- विधान परिषद निर्वाचन-2026 के मतदान के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट। विधान परिषद निर्वाचन-2026 के मतदान के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सोनभद्र 🗳️ स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न। 🔹 स्नातक निर्वाचन में 50.21% और शिक्षक निर्वाचन में 75.48% मतदान। 🔹 जिले के 34 मतदान केंद्रों पर हुई वोटिंग। 🔹 डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने केंद्रों का किया निरीक्षण। 🔹 भाजपा और सपा नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का जताया भरोसा। 🔹 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद होगा प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला। Yogi Adityanath Brajesh Pathak संजीव सिंह गोंड Bhupesh Chaubey DM Sonbhadra SP Sonbhadra #Sonbhadra #MLCचुनाव #BreakingNews #कामेश्वर_विश्वकर्मा_रिपोर्ट1
- मछली पालन में मिसाल बने डंडई के नरेश प्रजापति, 50 तालाबों में तैयार कर रहे मछली के बच्चे; मछली पालन में मिसाल बने डंडई के नरेश प्रजापति, 50 तालाबों में तैयार कर रहे मछली के बच्चे; किसानों को भी दिखा रहे आत्मनिर्भरता की राह 2014 से मत्स्य पालन के क्षेत्र में सक्रिय डंडई प्रखंड अंतर्गत पचौर पंचायत के सूअरजंघा गांव निवासी नरेश प्रजापति ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में वर्ष 2014 से मछली पालन और मछली के बच्चों के उत्पादन एवं बिक्री के कार्य में जुटे हुए हैं। नरेश आज न केवल अपनी आजीविका को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों को भी मत्स्य पालन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नरेश प्रजापति का कार्य केवल मछली पालन तक सीमित नहीं है। वह मछली के बच्चों का उत्पादन कर आसपास के मत्स्य पालकों को उनकी आपूर्ति भी करते हैं। उनके अनुसार, वह लगभग 50 तालाबों में मछली के बच्चों का पालन कर रहे हैं। इनमें 20 सदाबहार तालाब और करीब 30 मौसमी तालाब शामिल हैं। इन तालाबों के माध्यम से वह मछली के बच्चों को तैयार कर बाजार में बिक्री तथा अन्य मत्स्य पालकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। नरेश बताते हैं कि मछली के बच्चों का उत्पादन और उनकी आपूर्ति उनके व्यवसाय का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके लिए वह लगातार मेहनत करते हैं, ताकि क्षेत्र के मछली पालने वाले किसानों को समय पर मछली के बच्चे उपलब्ध हो सकें और उनका व्यवसाय आगे बढ़ सके।नरेश का अनुभव बताता है कि तालाबों का बेहतर उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। जरूरत है तो केवल सही जानकारी, मेहनत और इस क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति की। नरेश प्रजापति की पहचान केवल एक मत्स्य पालक के रूप में नहीं, बल्कि किसानों को जागरूक करने वाले व्यक्ति के रूप में भी बनी है। वह गांव-गांव घूमकर तालाबों की जानकारी जुटाते हैं और किसानों को मछली पालन के प्रति जागरूक करते हैं। उनके प्रयासों से अब तक करीब 45 किसान मत्स्य विभाग से जुड़कर इस क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित हुए हैं। नरेश ने बताया कि धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात तालाबों का निर्माण कराया गया है। इन तालाबों के माध्यम से भी अब मछली पालन की संभावनाएं विकसित होंगी। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार का अवसर मिलने और उनकी आय बढ़ाने की उम्मीद है। तालाबों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध जल संसाधनों के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यदि इन तालाबों में योजनाबद्ध तरीके से मछली पालन किया जाए और किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन मिले, तो यह पहल क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान दे सकती है। छह क्विंटल मछली के बच्चों का उत्पादन, लाखों की कमाई का आधार नरेश प्रजापति के अनुसार, वह वर्तमान में करीब छह क्विंटल मछली के बच्चों को तैयार कर रहे हैं, जिनकी बिक्री और आपूर्ति से उन्हें अच्छी आमदनी की उम्मीद है। उनका कहना है कि मछली के बच्चों के उत्पादन और बिक्री के काम से पिछले कई वर्षों से वह जुड़े हुए हैं। इस व्यवसाय से उनकी सालाना आमदनी लगभग छह लाख रुपये तक होने का अनुमान है।1
- चिनियां में जंगली हाथियों के झुंड को लेकर रेड अलर्ट जारी, सात गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील चिनिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के जंगलों में जंगली हाथियों के एक झुंड के विचरण की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने शुक्रवार रात 7 बजे से रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है। वन विभाग के अनुसार, खुर्री, मसरा, नग्सिली, रनपुरा, परशुखांड़, बेता सहित आसपास के जंगलों में हाथियों के झुंड की मौजूदगी हो सकती है। ऐसे में संबंधित गांवों के ग्रामीणों को सावधान रहने की जरूरत है। विभाग ने अपील की है कि ग्रामीण जंगल की ओर जाने में सावधानी बरतें और हाथियों के नजदीक जाने, उन्हें छेड़ने या घेरने की कोशिश न करें। यदि किसी अन्य स्थान पर भी हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलती है, तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।1
- जिले को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में बड़ी पहल! ✍️📖 सिंगरौली को शत-प्रतिशत साक्षर करने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिलेभर में महा-परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस महा-अभियान के सफल संचालन के लिए पूरे जिले में 863 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 51,600 से अधिक परीक्षार्थी शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें पंजीकृत नवसाक्षर अपनी सुविधानुसार निर्धारित समयावधि में परीक्षा दे सकेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत संघप्रिय ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, पंचायत प्रतिनिधियों और अक्षर-मित्रों से इस परीक्षा को एक जन-आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की है। उन्होंने गांव-गांव में नवसाक्षरों को प्रेरित करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। आइए, हम सब मिलकर इस सामूहिक प्रयास में सहभागी बनें और सिंगरौली को पूर्ण साक्षर बनाने के लक्ष्य को हासिल करें! 🤝✨1
- पुलिस अधीक्षक ने जनरल परेड का किया निरीक्षण, आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल से परखी तैयारियां पुलिस अधीक्षक ने जनरल परेड का किया निरीक्षण, आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल से परखी तैयारियां अनुशासन, शारीरिक दक्षता और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश नन्दु कुशवाहा बलरामपुर। पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन बलरामपुर में जनरल परेड एवं आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने जनरल परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के अनुशासन, टर्नआउट, शारीरिक दक्षता और परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। आपदा से निपटने की तैयारियों का अभ्यास जनरल परेड के बाद आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का अभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को तत्परता से संचालित करने पर जोर दिया। इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रखना, कार्यक्षमता बढ़ाना तथा आपदा के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) प्रमोद किसपोट्टा, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन, प्रशिक्षु सूबेदार ज्योति साहू सहित पुलिस1
- कटे तार की चपेट में आया बक्से का ढक्कन, करंट लगने से महिला अचेत,सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी दुद्धी (सोनभद्र) क्षेत्र के टेढ़ा गांव में शुक्रवार सुबह घर के अंदर बक्सा खोल रही एक महिला बिजली की चपेट में आने से अचेत हो गई। परिजनों द्वारा समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण महिला की जान बच गई, और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी रामनाथ की 23 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर के अंदर बक्से में सामान रखने के लिए उसे खोल रही थीं। इसी दौरान बक्से के ऊपर से गुजर रहे कटे हुए बिजली के तार से बक्से का ढक्कन छू गया। ढक्कन में करंट उतर आने से महिला को तेज झटका लगा और वह दूर जा गिरीं। बिजली का झटका लगते ही वह मौके पर ही अचेत हो गईं। घटना के समय पास ही मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना बाकी परिजनों सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम ईएमटी पंकज कुमार और चालक शनि मौके पर पहुंची और अचेत महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में महिला का तुरंत इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, रेशमा देवी की स्थिति स्थिर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।4