logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरलीधर व्यास नगर में जनरेटर की बैटरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी बीकानेर। शहर के मुरलीधर व्यास नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक और वारदात सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर 27 मिनट पर सेक्टर नंबर 4 स्थित माया पब्लिक स्कूल के पास आरएस उत्सव कुंज भवन के बाहर खड़े जनरेटर से एक युवक करीब 40 हजार रुपये कीमत की बैटरी चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है और पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह जनरेटर भास्कर इलेक्ट्रिक का है, जिसका उपयोग शादी विवाह और अन्य आयोजनों में बिजली आपूर्ति के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मौके पर पहुंचा और जनरेटर से बैटरी निकालकर वहां से लेकर फरार हो गया। घटना का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में एक युवक जनरेटर से बैटरी निकालते हुए साफ नजर आ रहा है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुरलीधर व्यास नगर सहित शहर के कई इलाकों में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों ने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात होना चिंताजनक है और इससे चोरों के बेखौफ होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। #बीकानेर #bikanerlocal #news

2 hrs ago
user_Bikaner local news
Bikaner local news
Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•

More news from Rajasthan and nearby areas
  • दोस्तो अगर आपको समाचार का शोक है तो आईरा चैनल को फॉलो करे, वादा करता हू आपको अखबार पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
    1
    दोस्तो अगर आपको समाचार का शोक है तो आईरा चैनल को फॉलो करे, वादा करता हू आपको अखबार पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • Post by Bikaner local news
    1
    Post by Bikaner local news
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by SSSO News
    1
    Post by SSSO News
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आज जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी SP कावेंद्र सिंह सागर ने श्री डूंगरगढ़ में अधिकारियों के साथ एक बैठक ली जिसमें उपखंड मे हो रही दुर्घटना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
    1
    आज जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी SP कावेंद्र सिंह सागर ने श्री डूंगरगढ़ में अधिकारियों के साथ एक बैठक ली जिसमें उपखंड मे हो रही दुर्घटना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पादूकलां,नागौर जिले के पादूकलां में शीतला सप्तमी और अष्टमी का पर्व श्रद्धा और परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के सार्वजनिक तालाब किनारे स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने सौलह श्रृंगार कर सिर पर पूजा की थाली सजाई और मंगल गीत गाते हुए मंदिर पहुंचकर माता शीतला की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने दही, छाछ, राबड़ी, पूड़ी, पूआ सहित ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पर्व की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में “एक शाम शीतला माता के नाम” भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें कलाकार नोरत टेहला, मुरली मांडल, हनुमान कुडकी और रामस्वरूप गोरा ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। सुबह महिलाओं ने समूह में मंगल गीत गाते हुए मंदिर और कुम्हार के घरों में पहुंचकर पारंपरिक बसौड़ा यानी बासी भोजन का भोग लगाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता शीतला से परिवार को बीमारियों से बचाने, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पादूकलां में शीतला माता का यह पर्व आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम बनकर सामने आया।
    3
    पादूकलां,नागौर जिले के पादूकलां में शीतला सप्तमी और अष्टमी का पर्व श्रद्धा और परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के सार्वजनिक तालाब किनारे स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने सौलह श्रृंगार कर सिर पर पूजा की थाली सजाई और मंगल गीत गाते हुए मंदिर पहुंचकर माता शीतला की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने दही, छाछ, राबड़ी, पूड़ी, पूआ सहित ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पर्व की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में “एक शाम शीतला माता के नाम” भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें कलाकार नोरत टेहला, मुरली मांडल, हनुमान कुडकी और रामस्वरूप गोरा ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
सुबह महिलाओं ने समूह में मंगल गीत गाते हुए मंदिर और कुम्हार के घरों में पहुंचकर पारंपरिक बसौड़ा यानी बासी भोजन का भोग लगाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता शीतला से परिवार को बीमारियों से बचाने, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पादूकलां में शीतला माता का यह पर्व आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम बनकर सामने आया।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हल की पहली लकीर के साथ शुरू हुआ नया सफर, किसान की मेहनत से ही भरता है हर घर। 🚜 #हलोतिया #किसानजीवन #खेतीबाड़ी #देसीलाइफस्टाइल #गांवकीजिंदगी #धरतीमां #किसान #VillageLife #FarmingLife #DesiCulture #RuralLife #IndianFarmer #KhetKhaliyan #TractorLife #VillageVlog
    1
    हल की पहली लकीर के साथ शुरू हुआ नया सफर, किसान की मेहनत से ही भरता है हर घर। 🚜
#हलोतिया #किसानजीवन #खेतीबाड़ी #देसीलाइफस्टाइल #गांवकीजिंदगी #धरतीमां #किसान #VillageLife #FarmingLife #DesiCulture #RuralLife #IndianFarmer #KhetKhaliyan #TractorLife #VillageVlog
    user_Dinesh Mundel Lalap RLP
    Dinesh Mundel Lalap RLP
    Farmer Kheenvsar, Nagaur•
    8 hrs ago
  • 🚨 खानुवाली दुखांतिका पर गरजे प्रशासक दिनेश कुमार सोनी – अब दोषियों को बचाने की कोशिश मत करना! 🚨 खानुवाली की दर्दनाक सुदेश कुमारी प्रकरण ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस मामले पर रावला के प्रशासक दिनेश कुमार सोनी ने बेहद तीखे तेवर दिखाते हुए साफ कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सोनी ने कहा कि एक बेगुनाह बहन की जान चली गई और अगर अब भी प्रशासन की कार्रवाई धीमी रहती है तो यह न्याय के साथ खुला खिलवाड़ होगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सुदेश कुमारी को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को कानून के शिकंजे में लाकर सलाखों के पीछे डाला जाए। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। अगर दोषियों को बचाने की कोशिश हुई या कार्रवाई में देरी की गई तो जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटेगा और बड़ा आंदोलन खड़ा होगा। ⚡ अब यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज की इज्जत और न्याय की लड़ाई बन चुका है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक आवाज उठती रहेगी और संघर्ष जारी रहेगा। 🔥 न्याय चाहिए… और अभी चाहिए!
    1
    🚨 खानुवाली दुखांतिका पर गरजे प्रशासक दिनेश कुमार सोनी – अब दोषियों को बचाने की कोशिश मत करना! 🚨
खानुवाली की दर्दनाक सुदेश कुमारी प्रकरण ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस मामले पर रावला के प्रशासक दिनेश कुमार सोनी ने बेहद तीखे तेवर दिखाते हुए साफ कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
सोनी ने कहा कि एक बेगुनाह बहन की जान चली गई और अगर अब भी प्रशासन की कार्रवाई धीमी रहती है तो यह न्याय के साथ खुला खिलवाड़ होगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सुदेश कुमारी को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को कानून के शिकंजे में लाकर सलाखों के पीछे डाला जाए।
उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। अगर दोषियों को बचाने की कोशिश हुई या कार्रवाई में देरी की गई तो जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटेगा और बड़ा आंदोलन खड़ा होगा।
⚡ अब यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज की इज्जत और न्याय की लड़ाई बन चुका है।
जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक आवाज उठती रहेगी और संघर्ष जारी रहेगा।
🔥 न्याय चाहिए… और अभी चाहिए!
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    JOURNALIST अनूपगढ़, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Bikaner local news
    1
    Post by Bikaner local news
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.