खजनी हत्याकांड के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों का कैंडल मार्च, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग संतकबीरनगर। गोरखपुर के चर्चित खजनी वैभव वर्मा हत्याकांड के विरोध में रविवार को खलीलाबाद के स्वर्ण व्यवसायियों ने अरविन्द स्वर्णकार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रारंभ हुआ मार्च आजाद चौक पहुंचकर शोकसभा में परिवर्तित हो गया, जहां बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने न्याय की मांग उठाई। शोकसभा को संबोधित करते हुए अरविन्द स्वर्णकार ने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि चर्चित हत्याकांड में कथित मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई की मांग की। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे व्यापारी समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा। कैंडल मार्च के दौरान वैभव वर्मा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अमरकांत वर्मा, अशोक प्रधान, हनुमान वर्मा, मंगल प्रसाद वर्मा, राजू वर्मा, अमन वर्मा, हरिओम वर्मा, डब्लू वर्मा, रोहित वर्मा, नीतीश वर्मा, मोहित, सुशील वर्मा सहित सैकड़ों स्वर्ण व्यवसायी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

- विश्व स्तनपान सप्ताह: नुक्कड़ नाटकों के जरिए गांव-गांव पहुंचा मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश विश्व स्तनपान सप्ताह: नुक्कड़ नाटकों के जरिए गांव-गांव पहुंचा मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश सहजनवा, गोरखपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बाल विकास विभाग, गोरखपुर एवं प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सहजनवा विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहजनवा तथा बेलहर और जुड़ियन गांवों में मातृ एवं शिशु पोषण जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्तनपान, कुपोषण की रोकथाम और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. व्यास कुशवाहा एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ऋचा पांडेय ने किया। डॉ. व्यास कुशवाहा ने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए संतुलित पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ऋचा पांडेय ने कहा कि कुपोषित बच्चों का प्रबंधन घर पर भी प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के भोजन में कम से कम चार खाद्य समूह शामिल करने, दूध एवं दुग्ध उत्पादों का नियमित सेवन कराने तथा पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की। साथ ही प्रोग्रेसिव फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। "सही पोषण–स्वस्थ बचपन" विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने गीत, संवाद और अभिनय के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की देखभाल, सुरक्षित संस्थागत प्रसव, छह माह तक केवल स्तनपान, समय पर पूरक आहार, नियमित टीकाकरण और कुपोषण की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी संदेश दिए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अंत में ऋचा पांडेय ने बताया कि यह जागरूकता अभियान 1 से 3 अगस्त 2026 तक सहजनवा, उरुवा और खोराबार विकास खंड के चयनित गांवों में संचालित किया जाएगा, ताकि "सही पोषण–देश रोशन" का संदेश अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाया जा सके।4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 में आप सबका हार्दिक स्वागत अभिनंदन है आपका अपना लुक भेज चैनल सूर्यांश में 24 हर खबर पर नजर1
- दिनाँक:-3-8-2026 ई0, शिकायत है :- "लापरवाह और आलसी सिस्टम " ❗ 👉🏾 वरिष्ठ शास्निक, प्रशासनिक अधिकारियों का लापरवाही एवं उदासीन रवैया का यह प्रमाण है ❗👈 ग्राम पंचायत भगवानपुर, ब्लाक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, परगना (मगहरपुर्व ) उत्तर प्रदेश। यह समस्या अन्य भंडारण केंद्र (गोदाम) से जुड़ा हुआ है । ➡️ पिछले एक वर्ष से ग्राम पंचायत भगवानपुर में अंन्न भन्डारण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है । इस गोदाम का निर्माण पिछले 1 वर्ष से चल रहा है । ‼️ लेकिन लापरवाह एवं आलसी तथा उदासीन रवैया के कारण यह अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है ‼️ जैसा की स्पष्ट फोटो में दिखाई दे रहा है कि 👉🏾 यह आधा अधूरा काम करके छोड़ दिया गया है । किसी भी अधिकारी को इसकी चिंता नहीं है कि यह अभी तक क्यों नहीं तैयार हुआ ⁉️ और अधिकारी समुदाय चिंता कर भी नहीं सकते क्योंकि उनकी जांच पड़ताल करने वाला कौन है ⁉️ जब जांच पड़ताल करने वाली टीम ही बिक जाए तो पब्लिक को मिलने वाली सुविधाएं भगवान के सहारे चलता है । ➡️ किसी को कोई सुविधा मिल गई तो चमत्कार समझे । स्पष्ट प्रमाण दिखाई दे रहा है । ‼️ स्पष्ट प्रमाण दे रहा हूं ‼️ सबसे बड़े विडम्बना तो यह है कि किसी भी समस्या के उपाय के लिए कोई भी अधिकारी जवाब नहीं देता है । जैसे उन्हें इन सब समाचारों से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ उन्हें अपनी सैलरी और अपने सुख सुविधाओं , गाड़ियों से मतलब है । "ब्लॉक स्तर के यही विकास सेवाएं हैं"! ऐसे ही पब्लिक का विकास किया जा रहा है। 🔥 पब्लिक का विकास तो नहीं होता, लेकिन शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों का विकास अवश्य हो रहा है। ब्लॉक / जिला / जनपद संत कबीर नगर के अधिकारी प्रमाणित करेंगे ⁉️ कि यह गोदाम कितने दिनों में तैयार होगा ❓ अगर यह बन भी गया तो यह चालू कब होगा ❓ यहां पर अनाज का वितरण कब प्रारंभ होगा ❓1
- गोरखपुर में गरजे मुकेश साहनी! 'कार्यक्रम नहीं करने दिया जा रहा', निषाद पार्टी और BJP पर बड़ा हमला1
- बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर मासूम की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों का पुलिस पर गम्भीर आरोप गोरखपुर जिले के पिपराइच थानाक्षेत्र के माधोपुर बेला गांव में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर नौ साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आधा दर्जन से अधिक लड़कों ने पहचे दोनों बच्चों को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। जब परिवार के लोग पहुंचे तो उन पर भी पथराव किया। इसके बाद भाग गए। परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार सुबह सरस सिंह (9) की मौत हो गई। वहीं, शिवकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मामले में गांव के ही 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि मामले में लापरवाही बरतने पर पिपराइच थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह झंगहा थाना प्रभारी रहे अनुप सिंह को थाना पिपराइच का प्रभारी बनाया गया है। सीओ कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि पिपराइच के बेला क्षेत्र में माधवपुर ग्राम में एक मारपीट की घटना हुई जिसमें एक किशोर को चोटें आईं। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1
- दिव्यांश एजेंसी गिडा गोरखपुर thok फुटकर विक्रेता फिनायल एसिड हार्पिक क्लीनर1
- Gorakhpur Murder: छेड़खानी की रंजिश में खूनी खेल, 9 वर्षीय बालक की मौत, इलाके में भारी पुलिस तैनात1