जालोखरा में आग से तीन परिवारों का सामान राख दमकल व ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू, पांच बकरियां जिंदा जलीं गंगापुर सिटी के निकट जालोखरा गांव में रविवार को आग लगने से तीन परिवारों को भारी नुकसान हुआ। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मुरारी, बाबूलाल और मुकेश माली के खेत स्थित छप्परपोश में अचानक आग लग गई। तेज धूप और हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और छप्पर धू-धू कर जलने लगे। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर नियंत्रण पाया। खसरा नंबर 198 में लगी इस आग से भारी नुकसान हुआ। आगजनी में पांच बकरियां जलकर मर गईं। चार छप्परपोश, छह ट्रैक्टर-ट्रॉली तूड़ा, 20 बोरी गेहूं, दो मोटरसाइकिल, 30 प्लास्टिक पाइप और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार करीब पौने दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
जालोखरा में आग से तीन परिवारों का सामान राख दमकल व ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू, पांच बकरियां जिंदा जलीं गंगापुर सिटी के निकट जालोखरा गांव में रविवार को आग लगने से तीन परिवारों को भारी नुकसान हुआ। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मुरारी, बाबूलाल और मुकेश माली के खेत स्थित छप्परपोश में अचानक आग लग गई। तेज धूप और हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और छप्पर धू-धू कर जलने लगे। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर नियंत्रण पाया। खसरा नंबर 198 में लगी इस आग से भारी नुकसान हुआ। आगजनी में पांच बकरियां जलकर मर गईं। चार छप्परपोश, छह ट्रैक्टर-ट्रॉली तूड़ा, 20 बोरी गेहूं, दो मोटरसाइकिल, 30 प्लास्टिक पाइप और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार करीब पौने दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
- हिंडौन शहर में मेडिकल वालों द्वारा मरीजो से लूट का एक नया मामला सामने आया है।जहां डॉक्टर की लिखी पर्ची पर मैडीकल द्वारा मरीज को दिया गोलियों का पैकेट पत्ता अंदर से खाली निकाला जिसमें एक भी गोली नहीं मिली।ये देखकर मरीज के होश उड गए।मरीज उमेश सिंह निवासी मिल्की का पुरा ने अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए हिंडौन जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर राम हरी मीणा से दवाई की पर्ची लिखवाई थी, जब वह दवाई लेने मेडिकल पर पहुंचा तो मेडिकल वालों ने गोलियों का पैकेट उसको दे दिया।मरीज उमेश सिंह ने गोलियों का पैकेट खोला तो पत्ता पूरी तरह खाली निकला खाली पैकिंग का गोलियों का पैकेट मेडिकल वालों ने मरीज उमेश सिंह को थमा दिया, यह देखकर उमेश सिंह को ठगी का एहसास हुआ रविवार सुबह मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- 🚨 दर्दनाक हादसा 🚨 📍 बांदीकुई (दौसा) वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई महिला टीचर की मौत दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला टीचर की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला किशनगढ़ में पोस्टेड थी और हादसे के समय रेलवे प्लेटफॉर्म पार कर रही थी। इसी दौरान वह मोबाइल पर बात करने में व्यस्त थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गई। ⚠️ यह हादसा एक बार फिर सावधानी की जरूरत को दर्शाता है— रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्क रहें, मोबाइल का उपयोग न करें। #bandikui #dausa #RajasthanNews #TrainAccident #VandeBharat #VkNewsRajasthan1
- 131 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न लालसोट। डीडवाना धाकड़ा ढाणी में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के तत्वावधान में सैनी समाज का नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में 131 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पाणिग्रहण संस्कार कर वैवाहिक बंधन में बंधे। सम्मेलन की शुरुआत गणेश स्थापना के साथ हुई। आयोजन के दौरान 2100 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। डीजे, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और पुष्पवर्षा ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। समिति द्वारा 40 बीघा भूमि पर विशाल पंडाल, आवास व्यवस्था और भोजनशाला तैयार की गई, जहां 100 हलवाइयों की टीम और 5000 कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं। करीब 10 जिलों से आए लगभग 60 हजार लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। नवदंपतियों को समाज की ओर से उपहार भेंट किए गए तथा सभी जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शाम को आशीर्वाद एवं विदाई समारोह के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।7
- premanand ji maharaj1
- हिंडौन सिटी। शहर की ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को श्रद्धा के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्र हुए। जहां विधिवत रूप से भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन कर आरती उतारी।1
- सवाई माधोपुर । जिला कलक्टर कानाराम ने रविवार को चंबल–नादौती–सवाई माधोपुर वृहद पेयजल परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता चम्बल परियोजना के एम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने मण्डरायल स्थित चंबल सीडब्ल्यूआर सेंटर, फिल्टर प्लांट एवं राजघाट पर बने इनटेक वेल का भी अवलोकन कर जल उपलब्धता एवं क्षमता का आंकलन किया। इस दौरान उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली । उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दीर्घकालिक एवं सतत पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। जिला कलक्टर काना राम ने मण्डरायल के निकट चंबल नदी पर प्रस्तावित इनटेक वेल का निरीक्षण कर परियोजना की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत मण्डरायल के निकट चंबल नदी पर प्रस्तावित इनटेक वेल से जल को पम्प कर रॉ-वॉटर जलाशय में संग्रहित किया जाएगा, तत्पश्चात जल शोधन संयंत्र के माध्यम से शुद्ध कर पाइपलाइन द्वारा उच्च जलाशयों में पहुंचाकर गांवों एवं शहरों में वितरित किया जाएगा। साथ ही 3 माह की अतिरिक्त जल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त क्षमता के जलाशय भी निर्मित किए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता जी.एस. शर्मा ने अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अंतर्गत लगभग 4060 करोड़ रुपये की लागत से चंबल आधारित इस वृहद पेयजल परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। पूर्व में एस.एल.एस.एस.सी. की स्वीकृति अनुसार सवाईमाधोपुर और करौली जिले के कुल 1426 गांव एवं 8 शहरों को कवर किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें सवाई माधोपुर जिले के 579 गांव एवं 4 शहर (सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बामनवास एवं महूकलां) शामिल हैं। परियोजना के तहत सवाई माधोपुर जिले की विभिन्न तहसीलों में वजीरपुर के 40 गांव, गंगापुर सिटी के 78, बामनवास के 139, खण्डार के 126, सवाई माधोपुर के 147 एवं चौथ का बरवाड़ा के 49 गांवों को लाभान्वित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2054 तक की पेयजल मांग को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई है, जिसमें सवाई माधोपुर जिले की 2054 में अनुमानित जनसंख्या लगभग 19.5 लाख तक को ध्यान में रखते हुए जल आपूर्ति का प्रावधान किया गया है। परियोजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत सवाई माधोपुर जिले के 126 गांवों में लगभग 22,098 घरेलू जल कनेक्शन प्रदान किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि परियोजना को तीन पैकेजों में विभाजित कर कार्य किया जा रहा है— प्रथम (इनटेक वेल एवं रॉ-वॉटर संरचना), द्वितीय (क्लस्टर पम्प हाउस एवं मुख्य पाइपलाइन) एवं तृतीय (गांवों में वितरण प्रणाली)। जिला कलक्टर ने भूमि आवंटन की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वर्तमान में अधिकांश स्थलों पर भूमि आवंटन किया जा चुका है तथा शेष कार्य प्रक्रियाधीन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यों में गति लाई जाए। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण उपरांत जिला कलक्टर काना राम ने अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह के साथ गंगापुर सिटी स्थित चम्बल पम्प हाउस (हिंगोटिया) का निरीक्षण कर जलदाय विभाग कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ट्यूबवेल संचालन हेतु विद्युत कनेक्शन जारी करने के लिए विद्युत विभाग को 7 दिवस की समयसीमा निर्धारित की तथा 15 नए ट्यूबवेल प्रारंभ करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता गंगापुर सिटी रामकेश मीणा को दिए। साथ ही परियोजना से अतिरिक्त 2 एमएलडी जल उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए बताया कि वर्तमान में 4 एमएलडी जल प्राप्त हो रहा है, जिसे बढ़ाकर लगभग 6 एमएलडी किए जाने से गंगापुर सिटी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा और आमजन को राहत मिलेगी। जिला कलक्टर ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी तथा इसके पूर्ण होने पर हजारों परिवारों को दीर्घकालिक राहत प्राप्त होगी।2
- 🚨 जयपुर में दर्दनाक हादसा: ठीकरिया टोल पर ट्रक ने 3 बाइकों को रौंदा, 100 मीटर तक घसीटा जयपुर। जयपुर-अजमेर हाईवे पर बगरू क्षेत्र के ठीकरिया टोल के पास रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने आगे चल रही तीन मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रक तीनों बाइकों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कितने लोग घायल या हताहत हुए हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ⚠️ प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ हो सकता है। 👉 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। #VkNewsRajasthan #JaipurAccident #RajasthanNews #RoadAccident #BreakingNews #Jaipur #HighwayAccident1
- लोकेशन खण्डार सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर बद्रीनाथ मंदिर के खुले कपाट सुबह मंगला आरती के साथ ही लगा दर्शनार्थियो का तांता सवाई माधोपुर जिले के खण्डार शहर में स्थित एक मात्र बद्रीनाथ मंदिर जो अति प्राचीन है के कपाट आज अक्षय तृतीया के दिन वर्ष में एक बार ही खुलते है जिनके दर्शन सुबह मंगला आरती के साथ 5:30 पर शुरू हो गये जो रात्रि 8 बजे तक जारी रहेंगे। भक्तो का सुबह से दर्शनो के लिए तांता लग गया जो अभी 2 बजे तक भी जारी है। मंदिर के मुख्य पुजारी अनिल वैष्णव ने बताया कि मन्दिर कमेटी की ओर से साफ सफाई एवं सजावट व छाया पानी की उचित व्यवस्था की गई है जिससे आने वाले श्रृद्धालुओं को भीषणगर्मी में असुविधा का सामना नही करना पड़े साथ ही मन्दिर प्रशासन की ओर से भक्तो के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।3
- कड़ी धूप और तेज गर्मी के इस दौर में जहां इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान पक्षी भी प्यास से बेहाल हैं, वहीं एक छोटी सी बच्ची ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है। बच्ची ने अपने घर के बाहर परींडा (छीका) लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को एक बड़ा संदेश मिला — दया और सेवा के लिए उम्र नहीं, सोच मायने रखती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जीवनदायी साबित हो सकते हैं। हर व्यक्ति अपने घर, छत, आंगन या पेड़ों पर पानी के बर्तन रखकर पक्षियों की प्यास बुझाने में योगदान1