Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंडौन में श्रद्धा के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, विधिवत की पूजा अर्चना...... हिंडौन सिटी। शहर की ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को श्रद्धा के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्र हुए। जहां विधिवत रूप से भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन कर आरती उतारी।
Krishan murari rajora
हिंडौन में श्रद्धा के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, विधिवत की पूजा अर्चना...... हिंडौन सिटी। शहर की ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को श्रद्धा के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्र हुए। जहां विधिवत रूप से भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन कर आरती उतारी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन सिटी। शहर की ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को श्रद्धा के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्र हुए। जहां विधिवत रूप से भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन कर आरती उतारी।1
- हिंडौन सिटी। भाजपा के खेड़ा मंडल कार्यालय पर शनिवार शाम को संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता जिला मीडिया संयोजक एवं मंडल प्रभारी मुकेश सालौत्री रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा की खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने की। भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर भारत माता के उदघोष के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। इसके बाद स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता संगठन मण्डल प्रभारी मुकेश सालौत्री जी ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमें सांस्कृतिक ,राष्ट्रवाद ,सुशासन, अंत्योदय, सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास का प्रयास केवल नारा नहीं बल्कि भाजपा के कार्य की यही दिशा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की लोकप्रिय विषयों पर मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को हर बूथ तक सुनना , आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक माह की प्रथम सप्ताह में मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। शक्ति केंद्रों व बूथ पर भी बैठकें आयोजित की जावेगी। बैठक में मण्डल महामंत्री विकास व्यास, मंत्री शोभा तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवाड़ी, छोटेलाल जी, जगदीश चौधरी, पृथ्वी सिंह नाटानी , मोहन महावर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।5
- शहर में इन दिनों सावों में खरीदारी का सीजन अपने पूरे चरम पर है। इसी के चलते शहर के बाजारों में शादी-विवाह की खरीददारी को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कपड़ों से लेकर ज्वैलरी और सजावटी सामान तक हर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हिन्डौन सिटी के मुख्य बाजारों कटरा बाजार, डैम्प रोड़, दिलसुख की टाल कटला, शीतला चौराहा, जगदम्बा मार्केट में सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है। सावों के चलते शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। कपड़ा बाजार, ज्वेलरी शॉप्स और गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर खासा उत्साह देखा जा रहा है1
- premanand ji maharaj1
- करौली जिले के बालघाट थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया थाना अधिकारी महेश कुमार मीणा ने रविवार सुबह 9:00 बजे बताया कि दिनाक 16.03.2026 को श्रीकिशन राजपूत निवासी गोरडा ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की दिनाक 13-03-26 को करीब रात 01 बजे को उसकी एक भैंस व एक पाडा हमारे घर के सामने बधे हुये थे रात्री को हम सब घर वाले घर के अन्दर सो गये थे रात्री को प्रार्थी बजे बाहर निकला तो प्रार्थी ने अपनी भैस व पाडा को गायब देखा आस पास देखने पर हमे हमारी भैंस नही मिली हमने पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी फुटेज व राकेश सरपंच नागल के सीसीटीवी फुटेज में देखा तो हमारी भैस को एक टेम्पू मैजिक दिन भर उक्त टेम्पू को ढूंढा लेकिन हमे नही मिला हमारी गैस पाडा को अज्ञात चोर मेजिक टेम्पू से चुराकर ले गए।आदि परिवाद की जांच की गई दौराने जांच फुटेज प्रति प्राप्त कर शामिल जांच कि गई एवं नगला अण्डुवा थाना बयाना से जरिये मोबाइल वार्ता कि जिस पर जाहिर किया कि मैने मेरा उक्त टेम्पू जरिये इकरारनामा पर आदिल कुरेशी कसाई पाडा बयाना को बेचा था, लेकिन आदिल ने भी टेम्पू उक्त को जरिये इकरारनामा शोईब कुरेशी कसाई पाडा हिण्डौन सिटी को बेच दिया था संदिगघ उक्त टेम्पू कि तलाश हेतु हिण्डौन सिटी पहुंच कर टेम्पू की जाच की।हाल वाहन स्वामी शोईब कुरैशी की जांच हेतू तलाश किया नहीं मिला जिस पर जांच कर वाहन टेम्पू को थाना बालघाट पर खडा किया गया।दौराने जांच पाया गया शोईब कुरैशी व नदीम कुरैशी वगै० संदिग्ध कार्य करन हेतू टैंपू को उपयोग में लेते हैं। दौराने अनुसंधान मैजिक टैम्पू को जप्त किया जाकर आरोपी नदीम पुत्र फकरू निवासी कसाई पाडा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।1
- गुलरघटा बरखेड़ा की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की की जहरीला पदार्थ खाने हुई मौत1
- !! फ्री लाईब्रेरी तिघरिया हिंडौन सिटी !! आज फ्री लाईब्रेरी का शुभारंभ हो गया है इससे कुछ न कुछ तो परिवर्तन होगा एक दिन में नहीं बल्कि एक दिन जरूर होगा इसी आशा और उम्मीद के साथ आप सभी ईमानदारी से लाईब्रेरी में अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से बनाएं रखें आपकी सेवा में फ्री लाईब्रेरी टीम तिघरिया हिंडौन सिटी करौली राजस्थान 🙏🙏1
- गांव जगर और प्याऊ का पूरा के बीच जगर नदी के बहाव क्षेत्र में अधूरे पड़े पुल निर्माण से बड़ी समस्या आ रही है बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहा है खाना पकाने के लिए सिलेंडर लेने के लिए 22 किलोमीटर चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है रास्ता न होने के कारण गांव के सभी बच्चे प्राइवेट स्कूलों में बस के द्वारा पढ़ने के लिए जाते हैं सामाजिक कार्यकर्ता नाहर सिंह डागुर ने बताया की गरीब परिवारों को प्राइवेट विद्यालयों के लिए एक मोटी रकम देनी पड़ रही है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जगर के प्रधानाचार्य बालकृष्ण एवं शिक्षक सतीश डागुर ने बताया कि पहले हमारे विद्यालय में प्याऊ का पूरा गांव से 65 से 70 बच्चे विद्यालय में अध्ययन करने के लिए आते थे उन सभी बच्चों का नामांकन था रास्ता न होने के कारण अब गांव से सिर्फ तीन से चार बच्चे का ही नामांकन रह गया है बच्चे घर पर बैठे हुए हैं जो बच्चे स्कूल आ रहे हैं जैसे तैसे करके परिवारजन उनको पानी के रास्ते से ही ट्यूब में बिठाकर लाते हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है2