logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली के पावन अवसर पर निर्मल ग्राम पंचायत सेल में शंकर मंदिर में भजन कीर्तन के साथ मनाई होली

14 hrs ago
user_Praveen Gour पत्रकार
Praveen Gour पत्रकार
पत्रकार Dolariya, Narmadapuram•
14 hrs ago

होली के पावन अवसर पर निर्मल ग्राम पंचायत सेल में शंकर मंदिर में भजन कीर्तन के साथ मनाई होली

  • user_Praveen Gour पत्रकार
    Praveen Gour पत्रकार
    Dolariya, Narmadapuram
    🙏
    14 hrs ago
More news from Narmadapuram and nearby areas
  • होली के पावन अवसर पर निर्मल ग्राम पंचायत सेल में शंकर मंदिर में भजन कीर्तन के साथ मनाई होली
    1
    होली के पावन अवसर पर निर्मल ग्राम पंचायत सेल में शंकर मंदिर में भजन कीर्तन के साथ मनाई होली
    user_Praveen Gour पत्रकार
    Praveen Gour पत्रकार
    पत्रकार Dolariya, Narmadapuram•
    14 hrs ago
  • नर्मदापुरम जिले के इटारसी में होली पर्व से पहले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। इटारसी पुलिस द्वारा बीती रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत चार पृथक प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, 90 पाव देशी शराब, 76 पाव अंग्रेजी शराब तथा 25 केन बीयर जब्त की। कुल मिलाकर 43.74 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26,490 रुपये बताई जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई होली पर्व को ध्यान में रखते हुए की गई, ताकि अवैध शराब की बिक्री और उससे होने वाली संभावित घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इटारसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    नर्मदापुरम जिले के इटारसी में होली पर्व से पहले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। इटारसी पुलिस द्वारा बीती रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत चार पृथक प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, 90 पाव देशी शराब, 76 पाव अंग्रेजी शराब तथा 25 केन बीयर जब्त की। कुल मिलाकर 43.74 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26,490 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की यह कार्रवाई होली पर्व को ध्यान में रखते हुए की गई, ताकि अवैध शराब की बिक्री और उससे होने वाली संभावित घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इटारसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Pitambar Joshi
    Pitambar Joshi
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्राम कलवार में अज्ञात कारणो के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान कन्नौद तहसील के ग्राम कलवार में बुधवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग अज्ञात कारणों के चलते किसान दीपक मीणा के खेत में आग लग गई आग लग जाने से करीब 18 एकड़ से अधिक क्षेत्र में खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई सूचना मिलने पर आसपास से फायर ब्रिगेड भी पहुंची लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप लेकर आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे लाखों रुपए की किसान की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक गेहूं के खेत में आग लगने की सूचना मिली जाकर देखा तो आग विकराल होकर गेहूं की फसल को चौपट कर रही थी समीप के खेतों में भी आग फैलने से अनेक किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई मशक्कत के बाद किसानों ने भी आग बुझाने के काफी प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि किसानों का काफी नुकसान हो गया,
    1
    ग्राम कलवार में अज्ञात कारणो के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान
कन्नौद तहसील के ग्राम कलवार में बुधवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग अज्ञात कारणों के चलते किसान दीपक मीणा के खेत में आग लग गई आग लग जाने से करीब 18 एकड़ से अधिक क्षेत्र में खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई 
सूचना मिलने पर आसपास से फायर ब्रिगेड भी पहुंची लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप लेकर आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे लाखों रुपए की किसान की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक गेहूं के खेत में आग लगने की सूचना मिली जाकर देखा तो आग विकराल होकर गेहूं की फसल को चौपट कर रही थी समीप के खेतों में भी आग फैलने से अनेक किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई मशक्कत के बाद किसानों ने भी आग बुझाने के काफी प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि किसानों का  काफी नुकसान हो गया,
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • डोलरिया में होलिका दहन के दूसरे दिन निकली पारंपरिक रंग रैली, गाजे-बाजे के साथ घर-घर पहुंची खुशियां राधा-कृष्ण मंदिर से हुआ शुभारंभ, पहली होली वाले घरों में विशेष रूप से लगाया गया गुलाल नर्मदापुरम जिले के डोलरिया ग्राम में होलिका दहन के एक दिन बाद वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य रंग रैली निकाली गई। गांव में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल रहा। रैली की शुरुआत गांव के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से की गई। ग्रामीण रंग की बाल्टियां और गुलाल की पोटलियां लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा नाचते-गाते पूरे गांव में भ्रमण करते रहे और घर-घर जाकर रंग डाला तथा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।विशेष रूप से जिन घरों में इस वर्ष पहली होली थी, वहां रैली पहुंची और परंपरा के अनुसार गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। पूरे गांव में भ्रमण के बाद रैली का समापन पुनः राधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया, जहां सभी ग्रामीण एकत्रित हुए। रैली में अनिल बुंदेला, सरपंच पति राजेश साहू, जग्गा सोनी, प्रमोद परिहार, गजेन्द्र राजपूत, देवेंद्र बघेले, योगेंद्र सिंह भदोरिया (टीजर), दिनेश सिंह बुंदेला एवं भूरा भदोरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे। यह आयोजन गांव की एकता, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ग्रामीणों ने कहा कि यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक इसी तरह जारी रखी जाएगी।
    1
    डोलरिया में होलिका दहन के दूसरे दिन निकली पारंपरिक रंग रैली, गाजे-बाजे के साथ घर-घर पहुंची खुशियां
राधा-कृष्ण मंदिर से हुआ शुभारंभ, पहली होली वाले घरों में विशेष रूप से लगाया गया गुलाल
नर्मदापुरम जिले के डोलरिया ग्राम में होलिका दहन के एक दिन बाद वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य रंग रैली निकाली गई। गांव में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल रहा। रैली की शुरुआत गांव के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से की गई। ग्रामीण रंग की बाल्टियां और गुलाल की पोटलियां लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा नाचते-गाते पूरे गांव में भ्रमण करते रहे और घर-घर जाकर रंग डाला तथा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।विशेष रूप से जिन घरों में इस वर्ष पहली होली थी, वहां रैली पहुंची और परंपरा के अनुसार गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। पूरे गांव में भ्रमण के बाद रैली का समापन पुनः राधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया, जहां सभी ग्रामीण एकत्रित हुए। रैली में अनिल बुंदेला, सरपंच पति राजेश साहू, जग्गा सोनी, प्रमोद परिहार, गजेन्द्र राजपूत, देवेंद्र बघेले, योगेंद्र सिंह भदोरिया (टीजर), दिनेश सिंह बुंदेला एवं भूरा भदोरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे। यह आयोजन गांव की एकता, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ग्रामीणों ने कहा कि यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक इसी तरह जारी रखी जाएगी।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • एक दूसरे को गुलाल लगाना, हुल्लड़बाजी करना, सड़कों पर घूमना ये तो नकली होली खेलने के उदाहरण हैं। जिसका न तो कोई लाभ है और न ही हमारे सद्ग्रंथो में नलकी होली मनाने की विधि का कहीं वर्णन है। असली होली तो राम नाम की होली खेलना है अर्थात परमात्मा के नाम का हर स्वांस में जाप करना।  कबीर परमात्मा कहते हैं कि: स्वांस उसवांस में नाम जपो, व्यर्था स्वांस मत खोये। न जाने इस स्वांस का, आवन होक ना हो।। उपरोक्त वाणी का अर्थ है कि हमें हर स्वांस में परमात्मा का नाम लेना चाहिए क्योंकि हमें नहीं पता कि अगले ही पल हमारे साथ क्या हो जाना है। विचारणीय बात यह है कि तकरीबन सभी नकली संत तथा उनके शिष्य रंगों से होली मनाते हैं, नाचते गाते हैं जो शास्त्र विरुद्ध साधना करते और करवाते हैं। जबकि आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज अपनी अमृतमय वाणी में वास्तविक होली की महिमा करते हुए बताते है, ध्रु प्रहलाद जहां खेलहीं रंग होरी हो,  नारद का उपदेश राम रंग होरी हो | हाथ पिचकारी प्रेम की रंग होरी हो, खेलत हैं हमेश राम रंग होरी हो ||
    1
    एक दूसरे को गुलाल लगाना, हुल्लड़बाजी करना, सड़कों पर घूमना ये तो नकली होली खेलने के उदाहरण हैं। जिसका न तो कोई लाभ है और न ही हमारे सद्ग्रंथो में नलकी होली मनाने की विधि का कहीं वर्णन है। असली होली तो राम नाम की होली खेलना है अर्थात परमात्मा के नाम का हर स्वांस में जाप करना। 
कबीर परमात्मा कहते हैं कि:
स्वांस उसवांस में नाम जपो, व्यर्था स्वांस मत खोये।
न जाने इस स्वांस का, आवन होक ना हो।।
उपरोक्त वाणी का अर्थ है कि हमें हर स्वांस में परमात्मा का नाम लेना चाहिए क्योंकि हमें नहीं पता कि अगले ही पल हमारे साथ क्या हो जाना है। विचारणीय बात यह है कि तकरीबन सभी नकली संत तथा उनके शिष्य रंगों से होली मनाते हैं, नाचते गाते हैं जो शास्त्र विरुद्ध साधना करते और करवाते हैं।
जबकि आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज अपनी अमृतमय वाणी में वास्तविक होली की महिमा करते हुए बताते है,
ध्रु प्रहलाद जहां खेलहीं रंग होरी हो,  नारद का उपदेश राम रंग होरी हो |
हाथ पिचकारी प्रेम की रंग होरी हो, खेलत हैं हमेश राम रंग होरी हो ||
    user_Prem Pawar
    Prem Pawar
    Kannod, Dewas•
    13 hrs ago
  • शहर में बुधवार को होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों में रंग खेलने को लेकर खासा जोश देखने को मिला। मोहल्लों की गलियां रंग-बिरंगे गुलाल और पानी के रंगों से सराबोर नजर आईं। बच्चों ने हाथों में पिचकारियाँ और पानी से भरे गुब्बारे लेकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछारें कीं। कई जगहों पर बच्चों के लिए खास आयोजन भी किए गए, जिनमें रंग-खेल प्रतियोगिता और मिठाइयों का वितरण शामिल रहा। माता-पिता भी बच्चों की खुशी में शामिल होते दिखाई दिए। होली के मौके पर बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ती रही। त्योहार के चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे लोग निश्चिंत होकर त्यौहार का आनंद ले सके कुल मिलाकर होली का यह त्यौहार बच्चों के उत्साह और रंगों की मस्ती के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शहर भर में रंगों की रौनक और उत्सव की खुशी देर तक बनी रही
    1
    शहर में बुधवार को होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों में रंग खेलने को लेकर खासा जोश देखने को मिला। मोहल्लों की गलियां रंग-बिरंगे गुलाल और पानी के रंगों से सराबोर नजर आईं।
बच्चों ने हाथों में पिचकारियाँ और पानी से भरे गुब्बारे लेकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछारें कीं। कई जगहों पर बच्चों के लिए खास आयोजन भी किए गए, जिनमें रंग-खेल प्रतियोगिता और मिठाइयों का वितरण शामिल रहा। माता-पिता भी बच्चों की खुशी में शामिल होते दिखाई दिए।
होली के मौके पर बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ती रही। त्योहार के चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे लोग निश्चिंत होकर त्यौहार का आनंद ले सके
कुल मिलाकर होली का यह त्यौहार बच्चों के उत्साह और रंगों की मस्ती के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शहर भर में रंगों की रौनक और उत्सव की खुशी देर तक बनी रही
    user_Basant Manjhi
    Basant Manjhi
    बुधनी, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रंग लगाओ, गिले मिटाओ। 💛 होली है… दिल से खेलो! आज मूड है — रंगीन! 🌸 पिचकारी नहीं, खुशियाँ बरसाओ। हर रंग में बस पॉजिटिव वाइब्स। ✨ दोस्त, रंग और मस्ती — परफेक्ट होली! चलो इस होली दिलों को भी रंग दें। ❤️ रंग बरसे… और मुस्कान तरसे नहीं! होली 2026 — यादगार बनानी है! 🔥 पहले मिठाई, फिर रंगाई! 😄 होली की फील आ गई… 🌈 इस बार सेल्फी भी होगी रंगीन! 📸
    1
    रंग लगाओ, गिले मिटाओ। 💛
होली है… दिल से खेलो!
आज मूड है — रंगीन! 🌸
पिचकारी नहीं, खुशियाँ बरसाओ।
हर रंग में बस पॉजिटिव वाइब्स। ✨
दोस्त, रंग और मस्ती — परफेक्ट होली!
चलो इस होली दिलों को भी रंग दें। ❤️
रंग बरसे… और मुस्कान तरसे नहीं!
होली 2026 — यादगार बनानी है! 🔥
पहले मिठाई, फिर रंगाई! 😄
होली की फील आ गई… 🌈
इस बार सेल्फी भी होगी रंगीन! 📸
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    21 hrs ago
  • नर्मदापुरम - शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बोहरा मस्जिद के सामने का है, जहां दिनदहाड़े खड़ी एक एक्टिवा को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में एक्टिवा लेकर फरार हो गए। CCTV फुटेज में तीनों संदिग्ध गाड़ी के पास घूमते और फिर उसे ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वाहन मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहरवासियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    1
    नर्मदापुरम - शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बोहरा मस्जिद के सामने का है, जहां दिनदहाड़े खड़ी एक एक्टिवा को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में एक्टिवा लेकर फरार हो गए। CCTV फुटेज में तीनों संदिग्ध गाड़ी के पास घूमते और फिर उसे ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वाहन मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहरवासियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_Pitambar Joshi
    Pitambar Joshi
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.