रक्षाबंधन पर अनाथ आश्रम की बच्चियों ने पुलिस और SSB जवानों को बांधी राखी *रक्षाबंधन पर अनाथ आश्रम की बच्चियों ने पुलिस और SSB जवानों को बांधी राखी** जोहर झारखण्ड/आर पी सिंह महुआडांड़। रक्षाबंधन के अवसर पर RPS सेवा संस्थान अनाथ आश्रम की बच्चियों ने महुआडांड़ थाना तथा बांसकरचा स्थित SSB कैंप पहुंचकर पुलिस अधिकारियों, जवानों और SSB जवानों की कलाई पर राखी बांधी। बच्चियों ने जवानों के माथे पर तिलक लगाकर उनके स्वस्थ, सुरक्षित और सुखमय जीवन की कामना की। महुआडांड़ थाना परिसर में थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास समेत पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बच्चियों का स्वागत किया। बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को अपना भाई मानकर राखी बांधी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को उपहार दिए, जिसे पाकर बच्चियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। वहीं बांसकरचा SSB कैंप में भी रक्षाबंधन को लेकर आत्मीय माहौल रहा। 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार के नेतृत्व में SSB जवानों ने आश्रम की बच्चियों का स्वागत किया। अधिकारी निरंजन कुमार सहित जवानों ने बच्चियों के साथ समय बिताया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कैंप में बच्चियों के लिए नाश्ता और चाय की व्यवस्था भी की गई। थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पर्व है। बच्चियों द्वारा जवानों को राखी बांधना भावुक और सम्मान का क्षण है। वहीं RPS सेवा संस्थान के संचालक कमलेश यादव एवं मुकेश यादव ने पुलिस और SSB जवानों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाने से बच्चियों को परिवार जैसा अपनापन मिला। यह आयोजन केवल पर्व मनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चियों और जवानों के बीच स्नेह, विश्वास और भाईचारे का रिश्ता मजबूत हुआ। मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र के अजय उरांव, श्रवण यादव सहित पुलिस एवं SSB के अधिकारी-जवान, समाजसेवी और RPS अनाथ आश्रम की बच्चियां मौजूद थीं।
रक्षाबंधन पर अनाथ आश्रम की बच्चियों ने पुलिस और SSB जवानों को बांधी राखी *रक्षाबंधन पर अनाथ आश्रम की बच्चियों ने पुलिस और SSB जवानों को बांधी राखी** जोहर झारखण्ड/आर पी सिंह महुआडांड़। रक्षाबंधन के अवसर पर RPS सेवा संस्थान अनाथ आश्रम की बच्चियों ने महुआडांड़ थाना तथा बांसकरचा स्थित SSB कैंप पहुंचकर पुलिस अधिकारियों, जवानों और SSB जवानों की कलाई पर राखी बांधी। बच्चियों ने जवानों के माथे पर तिलक लगाकर उनके स्वस्थ, सुरक्षित और सुखमय जीवन की कामना की। महुआडांड़ थाना परिसर में थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास समेत पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बच्चियों का स्वागत किया। बच्चियों ने
पुलिसकर्मियों को अपना भाई मानकर राखी बांधी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को उपहार दिए, जिसे पाकर बच्चियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। वहीं बांसकरचा SSB कैंप में भी रक्षाबंधन को लेकर आत्मीय माहौल रहा। 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार के नेतृत्व में SSB जवानों ने आश्रम की बच्चियों का स्वागत किया। अधिकारी निरंजन कुमार सहित जवानों ने बच्चियों के साथ समय बिताया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कैंप में बच्चियों के लिए नाश्ता और चाय की व्यवस्था भी की गई। थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पर्व है। बच्चियों द्वारा
जवानों को राखी बांधना भावुक और सम्मान का क्षण है। वहीं RPS सेवा संस्थान के संचालक कमलेश यादव एवं मुकेश यादव ने पुलिस और SSB जवानों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाने से बच्चियों को परिवार जैसा अपनापन मिला। यह आयोजन केवल पर्व मनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चियों और जवानों के बीच स्नेह, विश्वास और भाईचारे का रिश्ता मजबूत हुआ। मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र के अजय उरांव, श्रवण यादव सहित पुलिस एवं SSB के अधिकारी-जवान, समाजसेवी और RPS अनाथ आश्रम की बच्चियां मौजूद थीं।
- सावन पूर्णिमा पर साल्वे शिव मंदिर में गूंजा हर हर महादेव, डोमाखाड़ कोयल नदी से जल उठाकर किया जलाभिषेक *सावन पूर्णिमा पर साल्वे शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, डोमाखाड़ कोयल नदी से जल उठाकर किया जलाभिषेक* *सावन पूर्णिमा पर शिवमय हुआ साल्वे, गूंजा हर-हर महादेव* *डोमाखाड़ कोयल नदी से जल उठाकर श्रद्धालुओं ने प्राचीन साल्वे शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, महाप्रसाद का हुआ वितरण* *प्राचीन शिव मंदिर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ* *डोमाखाड़ कोयल नदी से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा* जोहर झारखण्ड/आर पी सिंह लातेहर/गारू प्रखंड अंतर्गत कोटाम पंचायत के साल्वे स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सावन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने डोमाखाड़ कोयल नदी से पवित्र जल उठाया। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर साल्वे स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला, पुरुष एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर धार्मिक आयोजन में भाग लिया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और शिव के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। धार्मिक आयोजन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ से परिवार, समाज एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सावन पूर्णिमा पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम साल्वे क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था।4
- भाई-बहन के प्यार का जश्न: गारू-सरयू में रक्षाबंधन को लेकर बाजार गुलजार, दुकानों पर लगी भीड़* गारू। भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन कल शुक्रवार को है, जिसे लेकर आज गुरुवार को गारू और सरयू बाजार में जबरदस्त रौनक रही। सुबह से ही दोनों बाजारों में ऐसा नजारा था कि देखते ही बनता था।बाजार में सुबह से ही बहनों की टोली अपने भाइयों के लिए सबसे सुंदर राखी ढूंढने में लगी थी। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की सजावट ऐसी कि नजर ही न हटे। कहीं रेशम की राखी, कहीं मोतियों वाली, कहीं कार्टून वाली, तो कहीं लाइट वाली राखी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही थी।उधर मिठाई की दुकानों पर तो मेला लगा था। रसगुल्ले से लेकर काजू कतली तक, हर मिठाई पर ग्राहकों की लंबी कतार देखी गई। राखी-मिठाई के साथ-साथ उपहारों की भी जमकर खरीदारी हुई आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दुकानदारों को ग्राहकों के लिए खास इंतजाम करना पड़ा।दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी त्योहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और बिक्री खूब बढ़ी है। कुल मिलाकर पूरे बाजार में त्योहार की रौनक छाई हुई है और शुक्रवार को हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पूरी तरह तैयार है।1
- वज्रपात से दो युवकों की मौत पर परिजनों से मिले प्रभात कुमार, हरसंभव मदद का भरोसा लातेहार।सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया डैम के पास वज्रपात से दो युवकों की मौत की सूचना पर युवा झामुमो नेता सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार सदर अस्पताल पहुंचे।उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।प्रभात कुमार ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलायाउन्होंने कहा कि जरूरत के समय वे परिवार के साथ खड़े रहेंगे मौके पर झामुमो नेता अंकित पांडे, रिशु राज गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- प्रखंड सह अंचल को थाना चल रही है यह आरोप जिला परिषद सदस्य मनिका बलवंत सिंह ने शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे लगाया है। विगत दिनों जेएलकेएम के डुमरी विधायक जयराम महतो के आए विवादित बयान पर पुलिस एसोसिएशन झारखंड के बढ़ते शिकंजी को लेकर , लातेहार जिला के मल्लिका प्रखंड के जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि विगत दिनों प्रखंड और अंचल को थाना चल रही है। जो बिल्कुल नियम संगत नहीं है।1
- लातेहार बालूमाथ में जनसुनवाई में हंगामा, किसानों ने NLC अधिकारियों का किया विरोध बालूमाथ में जनसुनवाई में हंगामा, किसानों ने NLC अधिकारियों को मंच से खदेड़ा, बोले- "जमीन मांगोगे तो चीर देंगे लातेहार बालूमाथ में जनसुनवाई में हंगामा, किसानों ने NLC अधिकारियों का किया विरोध बालूमाथ में जनसुनवाई में हंगामा, किसानों ने NLC अधिकारियों को मंच से खदेड़ा, बोले- "जमीन मांगोगे तो चीर देंगे" लातेहार बालूमाथ के धाधू कोल ब्लॉक को लेकर बालूमाथ प्रखंड परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। धाधू, भैंसादोन, नावाडीह, चित्रपुर, हेमपुर और सिमर स्रोत गांवों से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने NLC कंपनी के प्रस्ताव का विरोध करते हुए जनसुनवाई का बहिष्कार कर दिया। किसानों के विरोध के कारण कंपनी के अधिकारी मंच तक नहीं पहुंच सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा। जनसुनवाई स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पोस्टर-बैनर लेकर पहुंच गए थे। पोस्टरों पर “जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे” और “NLC कंपनी वापस जाओ” जैसे नारे लिखे थे। किसानों ने मंच के आसपास घेरा बना लिया। NLC के अधिकारियों के मंच पर जाने के प्रयास का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया, जिसके बाद अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। किसानों का आरोप है कि उनकी उपजाऊ जमीन को कागजों में बंजर बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इसी जमीन पर वे टमाटर, धान और मक्का समेत विभिन्न फसलों की खेती करते हैं और एक सीजन में लाखों रुपये की आय होती है। किसानों ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि गांव में अब तक ग्रामसभा कर किसानों की राय नहीं ली गई है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि कंपनी को जमीन से संबंधित कोई बात करनी है तो गांव में ग्रामसभा बुलाकर किसानों से सीधे बातचीत करनी चाहिए। ग्राम प्रधान ने भी प्रखंड परिसर में जनसुनवाई आयोजित करने के बजाय गांव में ग्रामीणों के बीच चर्चा किए जाने की मांग की। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी उपजाऊ जमीन देने को तैयार नहीं हैं। जनसुनवाई के दौरान हुए विरोध के कारण कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ सका। इधर, जनसुनवाई को लेकर NLC कंपनी के जनरल मैनेजर से मीडिया ने पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।1
- आवा हो चंदा मामा आवा हो अंजोरीय, बीत जाला रतीय सुहानी बलम राउआ बीत जाला रतीयाँ सुहानी1
- लातेहार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाइयां और राखी जमकर खरीदारी हुई।। लातेहार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाइयां और राखी जमकर खरीदारी हुई।।1
- बरवाडीह व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष पद हेतु मेन रोड निवासी एवं रंगोली हार्डवेयर के संचालक समाजसेवी मनोज प्रसाद ने नामांकन के बाद अपने आवास पर प्रेस वार्ता किया शुक्रवार की दोपहर 1:00। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों के हित में काम करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही। साथ ही अन्य कई घोषणाएं करते हुए सभी दुकानदार भाइयों से सहयोग और समर्थन की अपील की।1