कछौना पुलिस ने चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, नगदी व माल बरामद #हरदोई। जनपद में अपराध की रोकथाम और चोरी व लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कछौना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी का सामान, एक पड्वा (भैंसा) और ₹37,100 नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में लाल मोहम्मद उर्फ बुद्धा पुत्र घसीटे निवासी: चिरकाटी, थाना कछौना, हरदोई, आशीफ अली पुत्र दिलदार निवासी: दुलारखेड़ा, थाना कछौना, हरदोई, पूछताछ में हुए अहम खुलासे: कड़ाई से की गई पूछताछ में अभियुक्तों ने क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की: 24 अगस्त 2026: गंगाराम की टंकी के पास एक महिला से मंगलसूत्र छीना (मु0अ0सं0 274/26, धारा 309(4) BNS)। 29 अगस्त 2026: ग्राम मोहाई से एक पड्वा चोरी किया (मु0अ0सं0 286/26, धारा 303(2) BNS)। 18 अगस्त 2026: ग्राम चिरकाहटी से भैंस चोरी की (मु0अ0सं0 287/26, धारा 303(2) BNS)। 28 जुलाई 2026: ग्राम बनियनखेड़ा से रात्रि में भैंस चोरी की (मु0अ0सं0 288/26, धारा 303(2) BNS)। 16 अगस्त 2026: ग्राम बरवा (थाना बघौली) से भैंस चोरी की। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 01 अदद लॉकेट, 01 अदद पड्वा (भैंसा) और ₹37,100 नगद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दर्ज मामलों में धारा 317(2) BNS की वृद्धि करते हुए पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कछौना पुलिस ने चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, नगदी व माल बरामद #हरदोई। जनपद में अपराध की रोकथाम और चोरी व लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कछौना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी का सामान, एक पड्वा (भैंसा) और ₹37,100 नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में लाल मोहम्मद उर्फ बुद्धा पुत्र घसीटे निवासी: चिरकाटी, थाना कछौना, हरदोई, आशीफ अली पुत्र दिलदार निवासी: दुलारखेड़ा, थाना कछौना, हरदोई, पूछताछ में हुए अहम खुलासे: कड़ाई से की गई पूछताछ में अभियुक्तों ने क्षेत्र में कई
वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की: 24 अगस्त 2026: गंगाराम की टंकी के पास एक महिला से मंगलसूत्र छीना (मु0अ0सं0 274/26, धारा 309(4) BNS)। 29 अगस्त 2026: ग्राम मोहाई से एक पड्वा चोरी किया (मु0अ0सं0 286/26, धारा 303(2) BNS)। 18 अगस्त 2026: ग्राम चिरकाहटी से भैंस चोरी की (मु0अ0सं0 287/26, धारा 303(2) BNS)। 28 जुलाई 2026: ग्राम बनियनखेड़ा से रात्रि में भैंस चोरी की (मु0अ0सं0 288/26, धारा 303(2) BNS)। 16 अगस्त 2026: ग्राम बरवा (थाना बघौली) से भैंस चोरी की। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 01 अदद लॉकेट, 01 अदद पड्वा (भैंसा) और ₹37,100 नगद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दर्ज मामलों में धारा 317(2) BNS की वृद्धि करते हुए पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- संडीला: दुकान की टीन काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 4 गिरफ्तार; भारी मात्रा में किराना सामान व नगदी बरामद #हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने दुकान की टीन काटकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई भारी मात्रा में छोटी व बड़ी इलायची, बादाम और नगदी बरामद की गई है। क्या था पूरा मामला? संडीला के मोहल्ला बहादुर नगर निवासी राजेश कुमार पुत्र स्व. इन्द्रल प्रसाद ने 31 अगस्त 2026 को थाने में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान की टीन काटकर किराना सामान और नगदी पार कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 338/26 (धारा 305(a)/331(4) बीएनएस) दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। बरामदगी और गिरफ्तारी संडीला पुलिस ने सुरागकसी करते हुए मामले में संलिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से, 2.5 किलोग्राम छोटी इलायची, 2.8 किलोग्राम बड़ी इलायची, 6.2 किलोग्राम बादाम, ₹2,030 नगद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष कुमार पुत्र रामखेलावन निवासी: ग्राम कुरारी, थाना माखी, जनपद उन्नाव, पवन कुमार पुत्र राजू निवासी: भरिगहना, थाना संडीला, जनपद हरदोई, गौतम पुत्र बाबाशंकर निवासी: ग्राम व थाना माखी, जनपद उन्नाव, नीतू पत्नी गौतम निवासी: ग्राम व थाना माखी, जनपद उन्नाव को पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।2
- जिला मंत्री सत्यम शुक्ला व मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर जिला मंत्री सत्यम शुक्ला व मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर1
- चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, एक युवक गिरफ्तार, पचदेवरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) में कार्रवाई पचदेवरा । थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार 2 सितंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान दीपक पुत्र स्वामी शरण, निवासी ग्राम अमनगंज उर्फ अहमदगंज गोटिया, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी और पूछताछ के दौरान पुलिस ने युवक के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या DL4SCY9817 बरामद की। पुलिस का कहना है कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की थी। मामले में आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।1
- पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागा, 25 मीटर पीछा कर दबोचा जांच में निकली दिल्ली से चोरी बाइक, आरोपी गिरफ्तार पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागा, 25 मीटर पीछा कर दबोचा जांच में निकली दिल्ली से चोरी बाइक, आरोपी गिरफ्तार पचदेवरा। भाभर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भाग रहे युवक को पुलिस ने करीब 25 मीटर पीछा कर पकड़ लिया। जांच में बरामद बाइक दिल्ली के रनहोला थाना क्षेत्र से चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक विक्रांत शर्मा पुलिस टीम के साथ बुधवार सुबह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। करीब 9 बजे पुलिस टीम भाभर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से वहां पहुंचा। पुलिस को देखकर उसने बाइक रोक दी और उसे मौके पर छोड़कर खेत की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर करीब 20-25 मीटर दूर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दीपक (21) पुत्र स्वामी शरण निवासी अमनगंज उर्फ अहमदगंज गौटिया, थाना जलालाबाद, शाहजहांपुर बताया। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में युवक ने चेकिंग से डरकर भागने की बात कही। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। जिपनेट पर चेक करने पर खुला राज पुलिस ने बरामद बाइक का नंबर DL4SCY9817 जिपनेट के स्टोलन व्हीकल इंटीग्रेटेड नेटवर्क पर चेक किया। जांच में बाइक के चोरी होने की पुष्टि हुई। बाइक चोरी के संबंध में 10 सितंबर 2025 को दिल्ली के रनहोला थाने में मुकदमा दर्ज पाया गया। इसके बाद ई-चालान एप पर वाहन की जानकारी चेक की गई। पुलिस ने चोरी की बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी दीपक को सुबह 10:33 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी। कार्रवाई की कराई गई वीडियोग्राफी पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई। घटनाक्रम को ई-साक्ष्य एप पर भी रिकॉर्ड किया गया। पुलिस के अनुसार, मौके पर स्वतंत्र गवाह बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई व्यक्ति गवाही देने के लिए तैयार नहीं हुआ। बरामद बाइक को पुलिस कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- कोतवाली गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने युवक पर बरसाए थप्पड़—VIDEO वायरल शाहाबाद शाहाबाद। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे शाहाबाद कोतवाली के गेट से चंद कदम की दूरी पर उस समय हंगामा मच गया, जब फरियाद लेकर पहुंची एक महिला की विपक्षी पक्ष के युवक से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया। इसी बीच महिला ने युवक पर लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ के बीच हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोतवाली के ठीक सामने विवाद बढ़ता रहा और महिला-युवक के बीच मारपीट जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को क्या शिकायत दी गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- जिला हरदोई UP 30.साहुआपुर गांव के विद्यालय का मामला है हरदोई के ब्लॉक भरखनी साहुआपुर में स्थित सिविलियन स्कूल कक्षा 8 की छात्रा अपने क्लासमेट की शिकायत करने टीचर के पास गई तो टीचर ने उसी छात्रा को बेरहमी से पिटा1
- बारिश बनी काल! रास्ते से गुजर रहे किशोर पर भरभराकर गिरी दीवार,दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत कन्नौज संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार दोपहर खेतों की ओर जा रहे 14 वर्षीय किशोर के ऊपर अचानक मकान की पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के उमरन गांव के ताहरपुर निवासी रहीसुद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र सोहेब बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से खेतों की ओर जा रहा था। वह गांव में दिलीप के मकान के पास रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान लगातार बारिश के चलते मकान की पक्की दीवार अचानक भरभराकर किशोर के ऊपर जा गिरी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। वहां किशोर ईंटों और मलबे के नीचे दबा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सोहेब को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना ठठिया पुलिस तथा राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सतीश कन्नौजिया और लेखपाल उमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों और परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सोहेब की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम किशोर की मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया। ग्रामीणों ने लगातार बारिश के चलते कमजोर हो चुके जर्जर मकानों और दीवारों को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसे स्थानों का सर्वे कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।1
- सीतापुर: नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ घाट पर बढ़ते जलस्तर के चलते श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई। सीतापुर: नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ घाट पर बढ़ते जलस्तर के चलते श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई। कई वर्षों बाद चक्रतीर्थ और आसपास के घाटों पर पानी का स्तर तेजी से बढ़ा। साधु-संतों, पुजारियों और धर्मगुरुओं ने श्रद्धालुओं से स्नान व आचमन के लिए घाट पर न जाने की अपील की। लाउडस्पीकर समेत अन्य माध्यमों से लगातार सावधानी बरतने की सूचना दी जा रही है।1
- खेत में आम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस खेत में आम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस कनकापुर गांव में घटना से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार सवायजपुर, हरदोई। थाना सवायजपुर क्षेत्र के कनकापुर गांव में 28 वर्षीय युवक द्वारा खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, 01 सितंबर 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कनकापुर निवासी कुलदीप पुत्र रामहेत, उम्र करीब 28 वर्ष ने खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस टीम और फील्ड यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 02 सितंबर 2026 को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा जानकारी दी गई है।1