यूपी बोर्ड परीक्षा में एलआरके इंटर कॉलेज के मेधावियों ने लहराया परचम कक्षा 10 के प्रांशु गुप्ता व इंटर में विशाल यादव ने किया स्कूल टॉप उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपना स्थान बनाने वाले सभी बच्चों का विधायक ने किया सम्मान रुदौली,अयोध्या ! तहसील रुदौली के मवई ब्लॉक अंतर्गत गायत्रीनगर पटरंगा स्थित लाला राम कुमार इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी मेधावियों को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह के रूप में शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कक्षा 10 व 12 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने वाले कक्षा 10A में अनुज गुप्ता ने 485 अंक(82.5%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।किशन ने 482 अंक (80.3%) के साथ द्वितीय तथा संजना 466 अंक (77.7%) के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।कक्षा 10B में अभिषेक कुमार ने 510 अंक (85.0%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजय कुमार ने 452 अंक (75.3%) के साथ द्वितीय तथा अंकित 440 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा 10C में प्रमोद ने 527 अंक (87.83%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रिंकू यादव 511 अंक (85.16%) के साथ द्वितीय तथा अंकुल यादव 506 अंक (84.33%) के साथ तृतीय स्थान पर रहे।इसी तरह कक्षा 12A में सूरज यादव ने 365 अंक (73%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वासी सानी 361 अंक (72.2%) के साथ द्वितीय तथा राकेश 359 अंक (71.8%) के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा 12B में विष्णु प्रसाद ने 327 अंक (65.4%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृष्ण कुमार 320 अंक (64%) के साथ द्वितीय तथा सचिन 316 अंक (63.2%) के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा 12C में विशाल यादव ने 435 अंक (87%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सतीश कुमार 411 अंक (82.2%) के साथ द्वितीय तथा राहुल 393 अंक (78.6%) के साथ तृतीय स्थान पर रहे।मुख्य अतिथि विधायक रामचन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल कर रहे हैं। यह परिणाम उनकी लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। ऐसे मेधावी छात्र ही समाज और देश का भविष्य हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के वातावरण के कारण छात्र निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह के अंत में अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा0 केके यादव अध्यापक विजय शुक्ला सुधाकर पांडेय रामचंद्र यादव दीपचंद्र यादव राम प्रेस यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षा में एलआरके इंटर कॉलेज के मेधावियों ने लहराया परचम कक्षा 10 के प्रांशु गुप्ता व इंटर में विशाल यादव ने किया स्कूल टॉप उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपना स्थान बनाने वाले सभी बच्चों का विधायक ने किया सम्मान रुदौली,अयोध्या ! तहसील रुदौली के मवई ब्लॉक अंतर्गत गायत्रीनगर पटरंगा स्थित लाला राम कुमार इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी मेधावियों को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह के रूप में शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कक्षा 10 व 12 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने वाले कक्षा 10A में अनुज गुप्ता ने 485 अंक(82.5%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।किशन ने 482 अंक (80.3%) के साथ द्वितीय तथा संजना 466 अंक (77.7%) के साथ
तृतीय स्थान पर रहीं।कक्षा 10B में अभिषेक कुमार ने 510 अंक (85.0%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजय कुमार ने 452 अंक (75.3%) के साथ द्वितीय तथा अंकित 440 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा 10C में प्रमोद ने 527 अंक (87.83%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रिंकू यादव 511 अंक (85.16%) के साथ द्वितीय तथा अंकुल यादव 506 अंक (84.33%) के साथ तृतीय स्थान पर रहे।इसी तरह कक्षा 12A में सूरज यादव ने 365 अंक (73%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वासी सानी 361 अंक (72.2%) के साथ द्वितीय तथा राकेश 359 अंक (71.8%) के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा 12B में विष्णु प्रसाद ने 327 अंक (65.4%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृष्ण कुमार 320 अंक (64%) के साथ द्वितीय तथा सचिन 316 अंक (63.2%) के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा 12C में विशाल यादव ने 435 अंक (87%) के साथ
प्रथम स्थान प्राप्त किया। सतीश कुमार 411 अंक (82.2%) के साथ द्वितीय तथा राहुल 393 अंक (78.6%) के साथ तृतीय स्थान पर रहे।मुख्य अतिथि विधायक रामचन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल कर रहे हैं। यह परिणाम उनकी लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। ऐसे मेधावी छात्र ही समाज और देश का भविष्य हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के वातावरण के कारण छात्र निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह के अंत में अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा0 केके यादव अध्यापक विजय शुक्ला सुधाकर पांडेय रामचंद्र यादव दीपचंद्र यादव राम प्रेस यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
- Post by अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)2
- आपके भी फोन पर अचानक आया 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' का मैसेज? क्या है पूरा संदेश, जानें इसका मतलब अगर आपको भी आज अपने स्मार्टफोन पर अचानक ही एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा है 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' तो परेशान मत होइए। आप अकेले नहीं हैं, जिसे इस तरह का मैसेज आया है। दरअसल, देशभर में नागरिकों को इमरजेंसी अलर्ट की तेज और अधिक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ किया गया है। इस सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से विकसित किया है। जिससे आपात स्थितियों के दौरान नागरिकों तक महत्वपूर्ण जानकारी का तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से प्रसार किया जा सके।1
- Post by राम अचल रावत1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में वर्ष 2009-10 में निर्मित आदर्श तालाब आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी ग्रामीणों के लिए जलस्रोत और सौंदर्य का केंद्र रहा यह तालाब अब पूरी तरह सूख चुका है और झाड़-झंखाड़ में तब्दील हो गया है। तालाब के चारों ओर लगाई गई बाउंड्री और लोहे के एंगल पूरी तरह गायब हो चुके हैं, जबकि मुख्य गेट भी नहीं बचा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां पशु-पक्षियों और मवेशियों के लिए पानी का संकट गहराता जा रहा है, वहीं इस तालाब की दुर्दशा ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रही है। सरकार द्वारा तालाबों में पानी उपलब्ध होने के दावों के बीच यह तालाब हकीकत बयां कर रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति गायादत्त यादव ने बताया कि तालाब का निर्माण उनके कार्यकाल से पहले, वर्ष 2010 में हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बनाए गए अमृत सरोवर में पर्याप्त पानी मौजूद है। वहीं ग्राम सचिव शाश्वत अचारी ने कहा कि इस तालाब की स्थिति की जानकारी नहीं थी, जांच कर शीघ्र साफ-सफाई कराई जाएगी। खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण शिवलाल, रामबहोर, राम आसरे और बोधिराम ने प्रशासन से तालाब की मरम्मत व सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की है, ताकि जल संकट से राहत मिल सके।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- welcome All members1
- बताते चले कि बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल को हुई मारपीट में घायल युवक के इलाज के दौरान मौत हो गई शुक्रवार को युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया उन्होंने कोटवा सड़क कोटवा धाम मार्ग पर हथौड़ा पुलिस चौकी के पास शव आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया प्रदर्शनकरियो ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे थे तो वहीँ बता दे की प्रदर्शन की सूचना मिलने है पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया बाराबंकी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकरियो को समझने का प्रयास किया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया जा सका इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ यह घटना रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र ग्राम कुटी मजरा गाजीपुर की है मृतक के भाई संदीप ने बताया कि उनके भाई श्याम गांव में सिलाई का काम करते थे 15 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे श्याम अपनी दुकान पर मौजूद थे तभी गांव के कुछ लोग शराब के नशे में वहां पहुंचे उन्होंने श्याम पर दुकान खाली करने का दबाव बनाया श्याम द्वारा कुछ समय की मोहलत मांगने पर आरोपी भड़क गए उन्होंने श्याम को जबरन दुकान के पीछे ले जाकर लात गुंसो से बेरहमी से पिटाई कर दी मारपीट इतनी गंभीर थी कि आरोपी श्याम को मृत समझकर मौके से फरार हो गए बाद में ग्रामीणों ने श्याम को घायल अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी गंभीर हालत में उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई फिलहाल पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन सब लेकर घर लौट गए हैं स्थिति सामान्य बताई जा रही है1
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दुल्हन के अधूरे रह गए अरमान खेतासराय(जौनपुर)। शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात में अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद (22) की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की पुत्री सोनी के साथ तय थी। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से खेतासराय के लिए रवाना हुई थी। बताया जाता है कि जैसे ही दूल्हे की गाड़ी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बादशाही मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के पेट और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को आनन-फानन में खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, बीबीपुर गांव में जहां बारात पहुंचनी थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। डीजे की आवाज थम गई और दुल्हन के रूप में सजी सोनी बिंद के अरमान अधूरे रह गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा ।1