logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

DM School

1 day ago
user_Boss
Boss
Psychologist सुपौल, सुपौल, बिहार•
1 day ago

DM School

More news from बिहार and nearby areas
  • फारबिसगंज विधायक के साथ क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा, समाधान को लेकर बनी
    1
    फारबिसगंज विधायक के साथ क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा, समाधान को लेकर बनी
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • गांधी मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक आए हैं ।
    1
    गांधी मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक आए हैं ।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    15 hrs ago
  • सुपौल में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देशानुसार जिले भर में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी सूचना सुपौल पुलिस के ऑफिशल फेसबुक पेज के माध्यम से आज रविवार दोपहर 2:30 बजे दिया गया है इस अभियान के तहत विभिन्न चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और कागजातों की कमी पाए जाने पर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का उद्देश्य है कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और लोग सुरक्षित वातावरण में पर्व का आनंद उठा सकें। इस सघन अभियान से जिले में सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होती नजर आ रही है।
    1
    सुपौल में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देशानुसार जिले भर में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी सूचना सुपौल पुलिस के ऑफिशल फेसबुक पेज के माध्यम से आज रविवार दोपहर 2:30 बजे दिया गया है
इस अभियान के तहत विभिन्न चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और कागजातों की कमी पाए जाने पर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का उद्देश्य है कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और लोग सुरक्षित वातावरण में पर्व का आनंद उठा सकें।
इस सघन अभियान से जिले में सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होती नजर आ रही है।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    23 hrs ago
  • ​सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग के काले खेल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर जप्त किए हैं। ​गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई ​जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शाहपुर पंचायत में अवैध रूप से गैस के भंडारण और ऊंचे दामों पर रिफिलिंग की सूचना मिल रही थी। नवहट्टा थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर संदिग्ध ठिकाने पर अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके से अवैध खेप को अपने कब्जे में ले लिया। ​पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जप्त किए गए सिलेंडरों में कई घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध गैस का धंधा किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा था। ​नवहट्टा पुलिस अपर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार, जप्त किए गए सिलेंडरों की गिनती और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसका मुख्य सरगना कौन है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
    1
    ​सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग के काले खेल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर जप्त किए हैं।
​गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
​जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शाहपुर पंचायत में अवैध रूप से गैस के भंडारण और ऊंचे दामों पर रिफिलिंग की सूचना मिल रही थी। नवहट्टा थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर संदिग्ध ठिकाने पर अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके से अवैध खेप को अपने कब्जे में ले लिया। ​पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जप्त किए गए सिलेंडरों में कई घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध गैस का धंधा किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा था। ​नवहट्टा पुलिस अपर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार, जप्त किए गए सिलेंडरों की गिनती और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसका मुख्य सरगना कौन है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    4 hrs ago
  • सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहपुर पंचायत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं। दरअसल, नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव में एक घर के अंदर अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है और उन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद हैरान करने वाली थी। पुलिस ने मौके से कुल 135 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 73 खाली और 62 भरे हुए HP गैस सिलेंडर शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का एक ही स्थान पर मिलना इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि यहां लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी संजय कुमार दास से जब पूछताछ की गई, तो उसने इस पूरे नेटवर्क में अपने भाई संतोष कुमार दास की संलिप्तता भी बताई। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ये लोग घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से इकट्ठा कर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
    1
    सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहपुर पंचायत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं।
दरअसल, नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव में एक घर के अंदर अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है और उन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई शुरू की।
छापेमारी के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद हैरान करने वाली थी। पुलिस ने मौके से कुल 135 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 73 खाली और 62 भरे हुए HP गैस सिलेंडर शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का एक ही स्थान पर मिलना इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि यहां लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा था।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी संजय कुमार दास से जब पूछताछ की गई, तो उसने इस पूरे नेटवर्क में अपने भाई संतोष कुमार दास की संलिप्तता भी बताई। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ये लोग घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से इकट्ठा कर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    7 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है... जहां स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ही सवालों के घेरे में आ गई है। पुरैनी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र का है जहां रविवार की शाम उस वक्त बवाल मच गया, जब कमांडो दस्ते की कार्रवाई पर ही ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पूर्वी औराय वार्ड 07 निवासी प्रीतम उर्फ पुतन की पत्नी शालू कुमारी को कमांडो दस्ते ने स्मैक के साथ पकड़ा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया। इसी बात से नाराज़ ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी इसी घर पर छापेमारी हुई थी, लेकिन हर बार पैसे लेकर मामला दबा दिया जाता है। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कथित ढिलाई से इलाके में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और अपराध भी बढ़ रहे हैं। बाइट -ग्रामीण अगर पुलिस ही तस्करों को बचाएगी तो गांव कैसे सुरक्षित रहेगा... हम लोग अब चुप नहीं बैठेंगे। मामले की सूचना मिलते ही पुरैनी थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद महिला को दोबारा थाना लाया गया और विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाएंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो और आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।
    4
    बिहार के मधेपुरा से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है... जहां स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ही सवालों के घेरे में आ गई है। पुरैनी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दरअसल मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र का है जहां  रविवार की शाम उस वक्त बवाल मच गया, जब कमांडो दस्ते की कार्रवाई पर ही ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पूर्वी औराय वार्ड 07 निवासी प्रीतम उर्फ पुतन की पत्नी शालू कुमारी को कमांडो दस्ते ने स्मैक के साथ पकड़ा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया।
इसी बात से नाराज़ ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी इसी घर पर छापेमारी हुई थी, लेकिन हर बार पैसे लेकर मामला दबा दिया जाता है। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कथित ढिलाई से इलाके में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और अपराध भी बढ़ रहे हैं।
बाइट -ग्रामीण
अगर पुलिस ही तस्करों को बचाएगी तो गांव कैसे सुरक्षित रहेगा... हम लोग अब चुप नहीं बैठेंगे।
मामले की सूचना मिलते ही पुरैनी थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद महिला को दोबारा थाना लाया गया और विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही जा रही है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाएंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो और आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • मधेपुर प्रखंड के परवलपुर पंचायत से जमीन विवाद में मारपीट का मामला सामने आया अस्पताल पहुंचे इलाज के लिए कारवाई की मांग ? #Madhepur #Madhubani #Bihar #news #DM #Madhubani #Madhubani #police न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    1
    मधेपुर प्रखंड के परवलपुर पंचायत से जमीन विवाद में मारपीट का मामला सामने आया अस्पताल पहुंचे इलाज के लिए कारवाई की मांग ?
#Madhepur #Madhubani #Bihar #news #DM #Madhubani 
#Madhubani #police 
न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    user_न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    पत्रकार मधेपुर, मधुबनी, बिहार•
    16 hrs ago
  • आंधी-तूफान से तबाही: विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश, जल्द क्षेत्र में आने का आश्वासन
    1
    आंधी-तूफान से तबाही: विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश, जल्द क्षेत्र में आने का आश्वासन
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.