Shuru
Apke Nagar Ki App…
₹150 की चप्पल को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया। गोपालपुर निवासी दुकानदार एवं वार्ड नंबर-9 के सभासद विनय कुमार सैनी ने तहरीर देकर गाली-गलौज, धमकी और पेट्रोल डालने के प्रयास का आरोप लगाया है। दुकानदार ने खुद और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। #Gorakhpur #GolaGorakhpur #Gola #GorakhpurNews #TajaKhabar #BadiKhabar #BreakingNews #UttarPradesh #UPNews #SthaniyaSamachar #ChappalVivad #Dukandaar #ThaneMeinTahrir #PoliceJanch #PetrolChhidakneKaAarop #JaanKaKhatra #Vivad #AajKiKhabar #GorakhpurSamachar #TazaSamachar
Vande Times
₹150 की चप्पल को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया। गोपालपुर निवासी दुकानदार एवं वार्ड नंबर-9 के सभासद विनय कुमार सैनी ने तहरीर देकर गाली-गलौज, धमकी और पेट्रोल डालने के प्रयास का आरोप लगाया है। दुकानदार ने खुद और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। #Gorakhpur #GolaGorakhpur #Gola #GorakhpurNews #TajaKhabar #BadiKhabar #BreakingNews #UttarPradesh #UPNews #SthaniyaSamachar #ChappalVivad #Dukandaar #ThaneMeinTahrir #PoliceJanch #PetrolChhidakneKaAarop #JaanKaKhatra #Vivad #AajKiKhabar #GorakhpurSamachar #TazaSamachar
More news from Gorakhpur and nearby areas
- “हे महाराज! गांव के रास्तवा कचड़वे में काढ़ल जा…” बुजुर्ग की फरियाद VIDEO वायरल हरिहरपुर, खजनी ब्लॉक, गोरखपुर के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग गांव के रास्ते की समस्या को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सुनवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है कि यदि रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो अब तक इसके समाधान के लिए क्या प्रयास किए गए? Vande Times इस वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। #Gorakhpur #Khajni #Haripur #GorakhpurNews #UPNews #ViralVideo #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #गोरखपुर #खजनी #हरिहरपुर1
- आजमगढ़ : पंचायत सहायकों की मांगों पर बड़ा ऐलान, डीबीटी से मिलेगा मानदेय ₹6 हजार से ₹9 हजार करने का प्रस्ताव सीएम को भेजने की तैयारी हटाने का अधिकार डीएम को, मातृत्व अवकाश और मुकदमे वापसी की घोषणा; आजमगढ़/लखनऊ। पंचायत सहायकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर बुधवार को लखनऊ में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में पंचायत सहायकों को कई बड़ी राहत देने की घोषणा की गई। मंत्री ने कहा कि अब पंचायत सहायकों के मानदेय का भुगतान सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए किया जाएगा। पंचायत सहायकों को रखने और हटाने का अंतिम अधिकार जिलाधिकारी के पास रहेगा। महिला पंचायत सहायकों को नियमानुसार मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा धरना-प्रदर्शन में शामिल पंचायत सहायकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर समाप्त किए जाएंगे। फैसलों का प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत करते हुए मंत्री का आभार जताया।1
- अब मोबाइल से UPI पेमेंट करने पर लगेगा टैक्स, नरेंद्र मोदी सरकार ने लगाया 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर 20 रुपये से लेकर 300 तक का टैक्स। दिल्ली: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने साफ किया है कि यह नया नियम 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। अगर आप भी रोजाना सामान खरीदने या पेमेंट करने के लिए फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे डिजिटल ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ने 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स (PSS) एक्ट 2007' में बदलाव करते हुए 2,000 रुपए से ज्यादा के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यानी किसी दुकानदार या व्यापारी को किए जाने वाले UPI ट्रांसफर पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने को मंजूरी दे दी है।1
- "अखिलेश को शिवपाल पर भरोसा ही नहीं!" - ओमप्रकाश राजभर.1
- "अखिलेश को शिवपाल पर भरोसा ही नहीं!" - ओमप्रकाश राजभर #OPRajbhar #ShivpalYadav #AkhileshYadav #LohiaTrust #UPPolitics #SamajwadiParty #OmPrakashRajbhar #BreakingNewsUP #HindiNews #UttarPradesh #YogiCabinet #SBSP #ChachaBhatija #NewsUpdateUPUK #UPPoliticalWar1
- आजमगढ़ बिलरियागंज तीज पर मंदिर में महिला के गले से चेन छीनने वाली महिला गिरफ्तार, आजमगढ़ बिलरियागंज तीज पर मंदिर में महिला के गले से चेन छीनने वाली महिला गिरफ्तार, चेन बरामद...आजमगढ़ बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बड़िहारी शिव मंदिर में तीज पर्व पर पूजा के दौरान चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ कर चोरी की चेन बरामद कर ली। जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को तीज के अवसर पर बड़िहारी शिव मंदिर में भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला ने दूसरी महिला के गले से सोने की चेन छपट्टा मारकर तोड़ ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और तलाशी में चेन बरामद हुई।इस मामले में थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 233/2026 धारा 304/317(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। पकड़ी गई अभियुक्ता की पहचान रीमा कुमारी पत्नी बीनो निवासी बसखरी, जनपद अम्बेडकर नगर के रूप में हुई है। उसे उ0नि0 संतोष कुमार पाठक की टीम ने 14 सितंबर रात करीब 10:26 बजे बड़िहारी मंदिर से गिरफ्तार किया।1
- लखनऊ में EMI के लिए युवक को 5 दिन बंधक बनाने और ब्लड बैंक में खून निकलवाने का आरोप लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। निगोहां क्षेत्र के राजाराम खेड़ा पुरहिया निवासी युवक ने आरोप लगाया है कि EMI न भरने के विवाद में एक रिकवरी एजेंट ने उसे करीब 5 दिन तक कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और मजदूरी कराई। पीड़ित ने ब्लड बैंक में खून निकलवाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, चौकी पहुंचने के बाद भी उसे कथित तौर पर मदद नहीं मिली और परिवार को भी थाने से वापस भेज दिया गया। मामले में DCP साउथ के आदेश के बाद अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू करने और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो में देखें इस पूरे मामले की जानकारी और पीड़ित द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप।#Lucknow #LucknowNews #Nigoha #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #HindiNews #CrimeNews #RecoveryAgent #EMI #ViralNews #Police #DCP #VandeTimes #DainikAdhyay #DainikAdhyayNews #UPPolice #LucknowPolice #LatestNews1
- हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना भलुअनी पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक से करौंदी मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* वादी उपेन्द्र सिंह द्वारा थाना भलुअनी पर तहरीर दी गयी कि उनके भाई मनीष सिंह उर्फ मोनू जो अपने व्यक्तिगत कार्य से भलुअनी चौराहे से वापस घर आ रहे थे, तभी अभियुक्तगण 01. चाइना अंसारी 02. अम्बुज विश्वकर्मा 03. जयकिशन यादव 04. नागेश यादव द्वारा पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला कर मनीष की हत्या कर दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जयकिशन यादव को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में 02 अभियुक्तों चाइना अंसारी व अंबुज विश्वकर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -* 1.थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र थाना भलुअनी 2.उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी थाना भलुअनी 3.का0 अरविन्द यादव थाना भलुअनी विश्वजीत राजभर थाना भलुअनी विनोद यादव थाना भलुअनी ओमकार यादव था बैदेही मोदनवाल थाना भलुअनी विजयलक्ष्मी थाना भलुअनी2