logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवरात्रि पर हरिद्वार पुलिस का जनता को एक खूबसूरत तोहफा *कोतवाली भगवानपुर* *कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने लौटाई उदास चेहरो पर मुस्कान* *नवरात्रि व रमजान के अवसर पर गुम हुए मोबाइल फोन की वापसी की उम्मीद खो बैठे फोन स्वामियों को उनके फोन लौटाकर दिया तोहफा* *CIER पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों से बरामद किये करीब 06 लाख रूपये के 25 मोबाइल फोन* *CIER पोर्टल बना लोगो की मुस्कान वापसी का जरिया* *क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में लौटाए गये मोबाइल स्वामियों के गुम हुए मोबाइल फोन** *विभिन्न राज्यों से रिकवर कर फोन स्वामियों को किए सुपुर्द* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार CIER पोर्टल पर प्राप्त गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए CIER पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 25 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹06 लाख है, विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए। आज दिनांक 19.03.2026 को नवरात्रि एवं रमजान के पावन अवसर पर कोतवाली भगवानपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में गुम हुए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाए गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर फोन स्वामियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और त्योहार के इस अवसर पर उनकी खुशियां दोगुनी हो गईं।

3 hrs ago
user_Dpk Chauhan
Dpk Chauhan
Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
3 hrs ago

नवरात्रि पर हरिद्वार पुलिस का जनता को एक खूबसूरत तोहफा *कोतवाली भगवानपुर* *कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने लौटाई उदास चेहरो पर मुस्कान* *नवरात्रि व रमजान के अवसर पर गुम हुए मोबाइल फोन की वापसी की उम्मीद खो बैठे फोन स्वामियों को उनके फोन लौटाकर दिया तोहफा* *CIER पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों से बरामद किये करीब 06 लाख रूपये के 25 मोबाइल फोन* *CIER पोर्टल बना लोगो की मुस्कान वापसी का जरिया* *क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में लौटाए गये मोबाइल स्वामियों के गुम हुए मोबाइल फोन** *विभिन्न राज्यों से रिकवर कर फोन स्वामियों को किए सुपुर्द* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार CIER पोर्टल पर प्राप्त गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए CIER पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 25 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹06 लाख है, विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए। आज दिनांक 19.03.2026 को नवरात्रि एवं रमजान के पावन अवसर पर कोतवाली भगवानपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में गुम हुए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाए गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर फोन स्वामियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और त्योहार के इस अवसर पर उनकी खुशियां दोगुनी हो गईं।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • *कोतवाली भगवानपुर* *कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने लौटाई उदास चेहरो पर मुस्कान* *नवरात्रि व रमजान के अवसर पर गुम हुए मोबाइल फोन की वापसी की उम्मीद खो बैठे फोन स्वामियों को उनके फोन लौटाकर दिया तोहफा* *CIER पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों से बरामद किये करीब 06 लाख रूपये के 25 मोबाइल फोन* *CIER पोर्टल बना लोगो की मुस्कान वापसी का जरिया* *क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में लौटाए गये मोबाइल स्वामियों के गुम हुए मोबाइल फोन** *विभिन्न राज्यों से रिकवर कर फोन स्वामियों को किए सुपुर्द* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार CIER पोर्टल पर प्राप्त गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए CIER पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 25 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹06 लाख है, विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए। आज दिनांक 19.03.2026 को नवरात्रि एवं रमजान के पावन अवसर पर कोतवाली भगवानपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में गुम हुए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाए गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर फोन स्वामियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और त्योहार के इस अवसर पर उनकी खुशियां दोगुनी हो गईं।
    1
    *कोतवाली भगवानपुर*
*कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने लौटाई उदास चेहरो पर मुस्कान*
*नवरात्रि व रमजान के अवसर पर गुम हुए मोबाइल फोन की वापसी की उम्मीद खो बैठे फोन स्वामियों को उनके फोन लौटाकर दिया तोहफा*
*CIER पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों से बरामद किये करीब 06 लाख रूपये के 25 मोबाइल फोन*
*CIER पोर्टल बना लोगो की मुस्कान वापसी का जरिया*
*क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में लौटाए गये मोबाइल स्वामियों के गुम हुए  मोबाइल फोन** 
*विभिन्न राज्यों से रिकवर कर फोन स्वामियों को किए सुपुर्द*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार CIER पोर्टल पर प्राप्त गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए CIER पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 25 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹06 लाख है, विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए।
आज दिनांक 19.03.2026 को नवरात्रि एवं रमजान के पावन अवसर पर कोतवाली भगवानपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में गुम हुए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाए गए।
अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर फोन स्वामियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और त्योहार के इस अवसर पर उनकी खुशियां दोगुनी हो गईं।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • चैत्र नवरात्रि में उमड़ी आस्था की अपार धारा जय माता दी के जयकारों से गूंजा मनसा देवी पर्वत, हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन मनोकामनाओं के धागों, भक्ति गीतों और श्रद्धा के साथ भक्तों ने चढ़ाया आस्था का प्रसाद स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से धर्मनगरी हरिद्वार में पावन चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। मां शक्ति की आराधना के इस पावन पर्व पर मनसा देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मनसा देवी पर्वत की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। “जय माता दी, जोर से बोलो जय माता दी, प्रेम से बोलो जय माता दी” के जयकारों के साथ भक्त माता के दरबार की ओर बढ़ते नजर आए। भक्ति और उत्साह के साथ चढ़ते रहे भक्त मनसा देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु पैदल मार्ग से पहाड़ की चढ़ाई करते हुए मां के दरबार तक पहुंच रहे थे। कई श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए और कई स्पीकर पर माता के भजन सुनते हुए माता के दरबार की ओर बढ़ रहे थे। भक्ति का यह दृश्य इतना मनमोहक था कि हर तरफ केवल श्रद्धा, आस्था और भक्ति की ही झलक दिखाई दे रही थी। कुछ श्रद्धालु पहाड़ी रास्तों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए मां के दर्शन के लिए जा रहे थे, तो कई श्रद्धालु रोपवे (उड़न खटोला) के माध्यम से भी माता के दरबार तक पहुंच रहे थे। प्रसाद और श्रद्धा के साथ मां के चरणों में अर्पित हुईं मनोकामनाएं माता के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रसाद अर्पित किया। कोई नारियल और चुनरी चढ़ा रहा था, तो कोई पेड़ा, बर्फी और फल माता के चरणों में अर्पित कर रहा था। भक्तों के मन में केवल एक ही भावना थी— “हे मां, हमारी मनोकामनाएं पूर्ण करें।” किसी ने अपने व्यापार में उन्नति की कामना की, किसी ने परिवार की सुख-समृद्धि मांगी, तो कोई संतान प्राप्ति की प्रार्थना करता दिखाई दिया। कई युवा अपने विवाह और भविष्य की खुशियों के लिए भी मां से प्रार्थना करते नजर आए। चामुंडा माता मंदिर में बांधे गए मनोकामना के धागे मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित चामुंडा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। यहां भक्त अपनी मनोकामनाओं के साथ लाल धागा बांधते हुए दिखाई दिए। श्रद्धालु धागा बांधते समय माता का स्मरण करते हुए अपनी मनोकामना बोलते और संकल्प लेते हुए कहते— “हे मां, जब हमारी मनोकामना पूर्ण होगी, तब हम वापस आकर यह धागा खोलेंगे और आपका प्रसाद अर्पित करेंगे।” नवरात्र के पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां धागा बांधते हुए दिखाई दिए। मनसा देवी क्यों कहलाती हैं ‘मनोकामना पूर्ण करने वाली’ इस अवसर पर महंत डॉ. रवींद्र पुरी, जो अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मनसा देवी मंदिर हरिद्वार के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि मां का नाम मनसा देवी इसलिए है कि वह मन बात जान लेती है वह भक्तों की मनसा अर्थात मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन और श्रद्धा से माता के दरबार में आता है, मां उसकी हर प्रार्थना अवश्य सुनती हैं। भाव की भूखी हैं मां मनसा देवी महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि माता केवल भाव की भूखी हैं। उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं कि भक्तों को सभी मंत्र या विधि-विधान आते हों। यदि कोई भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से माता को याद करता है, तो मां उसकी हर पुकार सुनती हैं और उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से नवरात्रों के दौरान मां दुर्गा की आराधना करने, दुर्गा सप्तशती का पाठ करने और अपने भाव से माता की पूजा करने का आह्वान किया। हर दिन उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि नवरात्रों के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से भी हजारों भक्त हरिद्वार पहुंचते हैं और मां मनसा देवी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते हैं। यही कारण है कि मनसा देवी मंदिर आस्था और विश्वास का एक विशाल केंद्र बन चुका है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम चैत्र नवरात्रि के पहले ही दिन मनसा देवी पर्वत पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने यह सिद्ध कर दिया कि मां शक्ति में लोगों की आस्था आज भी अटूट है। माता के दरबार में गूंजते जयकारे, भक्ति गीतों की धुन और श्रद्धालुओं के चेहरों पर दिखाई देता विश्वास यह संदेश देता है कि जब मन सच्चा हो और श्रद्धा अटूट हो, तो मां शक्ति की कृपा से हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। ✍️ स्वतंत्र पत्रकार – रामेश्वर गौड़
    4
    चैत्र नवरात्रि में उमड़ी आस्था की अपार धारा
जय माता दी के जयकारों से गूंजा मनसा देवी पर्वत, हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
मनोकामनाओं के धागों, भक्ति गीतों और श्रद्धा के साथ भक्तों ने चढ़ाया आस्था का प्रसाद
स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से
धर्मनगरी हरिद्वार में पावन चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। मां शक्ति की आराधना के इस पावन पर्व पर मनसा देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
सुबह से ही मनसा देवी पर्वत की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। “जय माता दी, जोर से बोलो जय माता दी, प्रेम से बोलो जय माता दी” के जयकारों के साथ भक्त माता के दरबार की ओर बढ़ते नजर आए।
भक्ति और उत्साह के साथ चढ़ते रहे भक्त
मनसा देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु पैदल मार्ग से पहाड़ की चढ़ाई करते हुए मां के दरबार तक पहुंच रहे थे। कई श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए और कई स्पीकर पर माता के भजन सुनते हुए माता के दरबार की ओर बढ़ रहे थे।
भक्ति का यह दृश्य इतना मनमोहक था कि हर तरफ केवल श्रद्धा, आस्था और भक्ति की ही झलक दिखाई दे रही थी। कुछ श्रद्धालु पहाड़ी रास्तों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए मां के दर्शन के लिए जा रहे थे, तो कई श्रद्धालु रोपवे (उड़न खटोला) के माध्यम से भी माता के दरबार तक पहुंच रहे थे।
प्रसाद और श्रद्धा के साथ मां के चरणों में अर्पित हुईं मनोकामनाएं
माता के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रसाद अर्पित किया। कोई नारियल और चुनरी चढ़ा रहा था, तो कोई पेड़ा, बर्फी और फल माता के चरणों में अर्पित कर रहा था।
भक्तों के मन में केवल एक ही भावना थी—
“हे मां, हमारी मनोकामनाएं पूर्ण करें।”
किसी ने अपने व्यापार में उन्नति की कामना की, किसी ने परिवार की सुख-समृद्धि मांगी, तो कोई संतान प्राप्ति की प्रार्थना करता दिखाई दिया। कई युवा अपने विवाह और भविष्य की खुशियों के लिए भी मां से प्रार्थना करते नजर आए।
चामुंडा माता मंदिर में बांधे गए मनोकामना के धागे
मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित चामुंडा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
यहां भक्त अपनी मनोकामनाओं के साथ लाल धागा बांधते हुए दिखाई दिए। श्रद्धालु धागा बांधते समय माता का स्मरण करते हुए अपनी मनोकामना बोलते और संकल्प लेते हुए कहते—
“हे मां, जब हमारी मनोकामना पूर्ण होगी, तब हम वापस आकर यह धागा खोलेंगे और आपका प्रसाद अर्पित करेंगे।”
नवरात्र के पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां धागा बांधते हुए दिखाई दिए।
मनसा देवी क्यों कहलाती हैं ‘मनोकामना पूर्ण करने वाली’
इस अवसर पर महंत डॉ. रवींद्र पुरी, जो अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मनसा देवी मंदिर हरिद्वार के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि मां का नाम मनसा देवी इसलिए है कि वह मन बात जान लेती है वह भक्तों की मनसा अर्थात मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं।
उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन और श्रद्धा से माता के दरबार में आता है, मां उसकी हर प्रार्थना अवश्य सुनती हैं।
भाव की भूखी हैं मां मनसा देवी
महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि माता केवल भाव की भूखी हैं।
उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं कि भक्तों को सभी मंत्र या विधि-विधान आते हों। यदि कोई भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से माता को याद करता है, तो मां उसकी हर पुकार सुनती हैं और उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करती हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं से नवरात्रों के दौरान मां दुर्गा की आराधना करने, दुर्गा सप्तशती का पाठ करने और अपने भाव से माता की पूजा करने का आह्वान किया।
हर दिन उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़
महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि नवरात्रों के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से भी हजारों भक्त हरिद्वार पहुंचते हैं और मां मनसा देवी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते हैं।
यही कारण है कि मनसा देवी मंदिर आस्था और विश्वास का एक विशाल केंद्र बन चुका है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम
चैत्र नवरात्रि के पहले ही दिन मनसा देवी पर्वत पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने यह सिद्ध कर दिया कि मां शक्ति में लोगों की आस्था आज भी अटूट है।
माता के दरबार में गूंजते जयकारे, भक्ति गीतों की धुन और श्रद्धालुओं के चेहरों पर दिखाई देता विश्वास यह संदेश देता है कि जब मन सच्चा हो और श्रद्धा अटूट हो, तो मां शक्ति की कृपा से हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।
✍️ स्वतंत्र पत्रकार – रामेश्वर गौड़
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • हरिद्वार पुलिस ने आमजन को एक खास तोहफा दिया है। खोए हुए मोबाइल फोन वापस दिलाकर पुलिस ने निराश चेहरों पर फिर से मुस्कान बिखेर दी। मोबाइल खोने से परेशान लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि पुलिस ने कुल 120 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹50 लाख बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमें लगातार इस अभियान में जुटी रहीं। मोबाइल फोन की तलाश के लिए CEIR पोर्टल की मदद ली गई, जिससे अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस की मेहनत और तकनीकी सहयोग के चलते यह बड़ी सफलता हासिल हुई। आज कोतवाली परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी क्राइम निशा यादव और अन्य पुलिस अधिकारियों ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। इस सराहनीय पहल से हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि वह जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    1
    हरिद्वार पुलिस ने आमजन को एक खास तोहफा दिया है। खोए हुए मोबाइल फोन वापस दिलाकर पुलिस ने निराश चेहरों पर फिर से मुस्कान बिखेर दी।
मोबाइल खोने से परेशान लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि पुलिस ने कुल 120 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹50 लाख बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमें लगातार इस अभियान में जुटी रहीं। मोबाइल फोन की तलाश के लिए CEIR पोर्टल की मदद ली गई, जिससे अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया।
कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस की मेहनत और तकनीकी सहयोग के चलते यह बड़ी सफलता हासिल हुई। आज कोतवाली परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी क्राइम निशा यादव और अन्य पुलिस अधिकारियों ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। इस सराहनीय पहल से हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि वह जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • हरिद्वार में आगामी वर्ष पड़ने वाले अर्धकुंभ का आयोजन सरकार कुंभ की तर्ज पर कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने 1527 करोड़ के महाबजट की व्यवस्था की है। यदि इस धन का सही उपयोग हुआ तो निश्चित ही इस मेले के बाद हरिद्वार में अवस्थापना से जुड़ी कोई समस्या नहीं दिखाई देगी। सिर्फ इतना ही नहीं केंद्र के विभाग भी अपने स्तर पर मेले की तैयारियों में जुटे हैं।एक दिन पूर्व संसद में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कुंभ के दृष्टिगत केंद्रीय रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर के बीच शटल ट्रेन सहित कुछ आरओबी बनाने,लक्सर–रुड़की एवं रुड़की–सहारनपुर रेल खंड पर छोटे स्टेशनों के पास रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण हरिद्वार- देहरादून रेल लाइन पर रायवाला (सैनिक छावनी) व विधानसभा भवन, देहरादून से डिफेंस कॉलोनी के मध्य बढ़ते ट्रैफिक दबाव के दृष्टिगत RUB निर्माण, हरिद्वार–लक्सर–सहारनपुर रेल खंड पर सटल/पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की। (-कुमार दुष्यंत)
    1
    हरिद्वार में आगामी वर्ष पड़ने वाले अर्धकुंभ का आयोजन सरकार कुंभ की तर्ज पर कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने 1527 करोड़ के महाबजट की व्यवस्था की है। यदि इस धन का सही उपयोग हुआ तो  निश्चित ही इस मेले के बाद हरिद्वार में अवस्थापना से जुड़ी कोई समस्या नहीं दिखाई देगी। सिर्फ इतना ही नहीं केंद्र के विभाग भी अपने स्तर पर मेले की तैयारियों में जुटे हैं।एक दिन पूर्व संसद में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कुंभ के दृष्टिगत केंद्रीय रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर के बीच शटल ट्रेन सहित कुछ आरओबी बनाने,लक्सर–रुड़की एवं रुड़की–सहारनपुर रेल खंड पर छोटे स्टेशनों के पास रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण
हरिद्वार- देहरादून रेल लाइन पर रायवाला (सैनिक छावनी)
व विधानसभा भवन, देहरादून से डिफेंस कॉलोनी के मध्य बढ़ते ट्रैफिक दबाव के दृष्टिगत RUB निर्माण,
हरिद्वार–लक्सर–सहारनपुर रेल खंड पर सटल/पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की।
(-कुमार दुष्यंत)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • 📍 देहरादून से खबर 🎉 त्यौहारों को लेकर दून पुलिस अलर्ट मोड में नवरात्र, अलविदा जुम्मा और ईद के मद्देनज़र देहरादून पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पूरे जनपद को 3 सुपर ज़ोन, 6 ज़ोन और 17 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। 👮‍♂️ संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, PCR और मोबाइल टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी। 📱 सोशल मीडिया पर भी 24×7 निगरानी—अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। 🙏 पुलिस की अपील: त्यौहार खुशियों से मनाएं, लेकिन शांति और सौहार्द बनाए रखें। हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
    1
    📍 देहरादून से खबर
🎉 त्यौहारों को लेकर दून पुलिस अलर्ट मोड में
नवरात्र, अलविदा जुम्मा और ईद के मद्देनज़र देहरादून पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पूरे जनपद को 3 सुपर ज़ोन, 6 ज़ोन और 17 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
👮‍♂️ संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, PCR और मोबाइल टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी।
📱 सोशल मीडिया पर भी 24×7 निगरानी—अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
🙏 पुलिस की अपील:
त्यौहार खुशियों से मनाएं, लेकिन शांति और सौहार्द बनाए रखें। हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    6 hrs ago
  • Post by HNNK News Sabir
    1
    Post by HNNK News Sabir
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *कोतवाली नगर* *नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की निरंतर प्रभावी कार्रवाई* *भारी मात्रा में अवैध देशी शराब, स्कूटी व ई-रिक्शा बरामद* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों (शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में दिनांक 13.03.2026 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के धंधे में संलिप्त 05 तस्करों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी शराब के साथ स्कूटी एवं ई-रिक्शा भी बरामद किए गए हैं। सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. मु0अ0स0- 110/2026 राजवीर सैनी S/O स्व0 हरि किशन R/O रानी गली शिवनगर कोतवाली नगर हरिद्वार में उम्र-35 वर्ष  70 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा मय ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन नम्बर-UK08ER7623 2. मु0अ0स0 111/2026 सूफियान पुत्र युनुस निवासी मौ0 ईदगाह गली नं0-4 थाना सदर शाहजहाँपुर उ0प्र0 हाल C/O सन्नी चौहान गली नं0-1 पीठ बाजार थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष  90 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा मय स्कूटी नम्बर -UK08BE9031 3. मु0अ0स0 113/2026 पप्पू वर्मा पुत्र शंकर वर्मा निवासी ग्राम हरौनपूर्वा थाना खरबपुर बाजार जिला गोण्डा उ0प्र0 हाल निवासी झुग्गी झोपडी  T.V.S. वर्कशॉप मुखिया गली भूपतवाला हरिद्वार उम्र 40 वर्ष  25 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा 4. मु0अ0स0 114/2026 नकुल चौधरी पुत्र स्व0 राजेन्द्र चौधरी निवासी शिवगढ भीमगौडा कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष  23 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा 5. मु0अ0स0 115/2026 मोहित पुत्र अतर सिंह निवासी नई बस्ती रामगढ खडखडी हरिद्वार उम्र 27 वर्ष   25 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा *पुलिस टीम* 1. का0 श्रीकांत 2. ⁠का0 निर्मल 3. ⁠का0 सुनील चौहान 4. ⁠का0 राकेश 5. ⁠का0 अरुण नेगी 6. ⁠का0 राहुल धानिक 7. ⁠का0 विकास गैरोला 8. ⁠का0 शिवानंद 9. ⁠का0 पवनीश कवि
    1
    *कोतवाली नगर*
*नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की निरंतर प्रभावी कार्रवाई*
*भारी मात्रा में अवैध देशी शराब, स्कूटी व ई-रिक्शा बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों (शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में दिनांक 13.03.2026 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के धंधे में संलिप्त 05 तस्करों को हिरासत में लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी शराब के साथ स्कूटी एवं ई-रिक्शा भी बरामद किए गए हैं। सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. मु0अ0स0- 110/2026
राजवीर सैनी S/O स्व0 हरि किशन R/O रानी गली शिवनगर कोतवाली नगर हरिद्वार में उम्र-35 वर्ष  
70 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा मय ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन नम्बर-UK08ER7623
2. मु0अ0स0 111/2026
सूफियान पुत्र युनुस निवासी मौ0 ईदगाह गली नं0-4 थाना सदर शाहजहाँपुर उ0प्र0 हाल C/O सन्नी चौहान गली नं0-1 पीठ बाजार थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष  
90 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा मय स्कूटी नम्बर -UK08BE9031
3. मु0अ0स0 113/2026
पप्पू वर्मा पुत्र शंकर वर्मा निवासी ग्राम हरौनपूर्वा थाना खरबपुर बाजार जिला गोण्डा उ0प्र0 हाल निवासी झुग्गी झोपडी  T.V.S. वर्कशॉप मुखिया गली भूपतवाला हरिद्वार उम्र 40 वर्ष  
25 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा 
4. मु0अ0स0 114/2026
नकुल चौधरी पुत्र स्व0 राजेन्द्र चौधरी निवासी शिवगढ भीमगौडा कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष  
23 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा 
5. मु0अ0स0 115/2026
मोहित पुत्र अतर सिंह निवासी नई बस्ती रामगढ खडखडी हरिद्वार उम्र 27 वर्ष   
25 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा 
*पुलिस टीम*
1. का0 श्रीकांत
2. ⁠का0 निर्मल
3. ⁠का0 सुनील चौहान
4. ⁠का0 राकेश
5. ⁠का0 अरुण नेगी
6. ⁠का0 राहुल धानिक
7. ⁠का0 विकास गैरोला
8. ⁠का0 शिवानंद
9. ⁠का0 पवनीश कवि
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.