Shuru
Apke Nagar Ki App…
त्यौहारों को लेकर देहरादून पुलिस अलर्ट मोड पर। जारी की एडवाइजरी। 📍 देहरादून से खबर 🎉 त्यौहारों को लेकर दून पुलिस अलर्ट मोड में नवरात्र, अलविदा जुम्मा और ईद के मद्देनज़र देहरादून पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पूरे जनपद को 3 सुपर ज़ोन, 6 ज़ोन और 17 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। 👮♂️ संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, PCR और मोबाइल टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी। 📱 सोशल मीडिया पर भी 24×7 निगरानी—अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। 🙏 पुलिस की अपील: त्यौहार खुशियों से मनाएं, लेकिन शांति और सौहार्द बनाए रखें। हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
त्यौहारों को लेकर देहरादून पुलिस अलर्ट मोड पर। जारी की एडवाइजरी। 📍 देहरादून से खबर 🎉 त्यौहारों को लेकर दून पुलिस अलर्ट मोड में नवरात्र, अलविदा जुम्मा और ईद के मद्देनज़र देहरादून पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पूरे जनपद को 3 सुपर ज़ोन, 6 ज़ोन और 17 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। 👮♂️ संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, PCR और मोबाइल टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी। 📱 सोशल मीडिया पर भी 24×7 निगरानी—अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। 🙏 पुलिस की अपील: त्यौहार खुशियों से मनाएं, लेकिन शांति और सौहार्द बनाए रखें। हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- happy navratri to all 🙏🙏🚩1
- जिला कारागार हरिद्वार में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की दिव्य ध्वनि प्रथम नवरात्रि पर कलश यात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ कैदियों के जीवन में परिवर्तन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगा धार्मिक आयोजन स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से धर्मनगरी हरिद्वार में पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन जिला कारागार हरिद्वार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। यह आयोजन श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री केसरी अपने श्रीमुख से सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा आरंभ होने से पहले श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नव प्रथम नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि प्रथम नवरात्रि का दिन अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था और महाराज युधिष्ठिर का भी राजतिलक इसी शुभ अवसर पर हुआ था। उन्होंने बताया कि सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा ने भी इसी दिन से सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी, इसलिए यह दिन हिंदू नववर्ष और आध्यात्मिक आरंभ का प्रतीक माना जाता है। कैदियों के जीवन में बदलाव का संदेश कार्यक्रम के आयोजक पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि हर वर्ष हिंदू नववर्ष के अवसर पर जिला कारागार में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि जेल में सजा काट रहे बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और उनके मन को भगवान की भक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से यह धार्मिक आयोजन किया जाता है। उनका मानना है कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी दिव्य कथा है जो मनुष्य के जीवन को बदलने की शक्ति रखती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति से जीवन में गलतियां हो गई हों, तो भगवान की भक्ति और सत्संग के माध्यम से वह अपने जीवन को सही दिशा दे सकता है। भागवत कथा से मिलती है जीवन बदलने की प्रेरणा इस अवसर पर पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत से एक प्रेरणादायक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि प्राचीन काल में एक व्यक्ति था जो जीवन में अनेक गलत कार्य करता था। वह लोगों को परेशान करता और पाप के मार्ग पर चलता था। लेकिन एक दिन संयोग से उसने संतों के मुख से भगवान की कथा सुनी। उस कथा ने उसके जीवन की दिशा ही बदल दी। उसने अपने गलत कार्यों का त्याग किया, भगवान का स्मरण किया और बाद में वही व्यक्ति समाज में एक आदर्श और सम्मानित व्यक्ति बन गया। कथा व्यास ने कहा कि यही श्रीमद्भागवत कथा का संदेश है— भक्ति और सत्संग मनुष्य के जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। धार्मिक आयोजनों से मिलते हैं सकारात्मक परिणाम इस अवसर पर जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने सभी को हिंदू नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कारागार में हर वर्ष आयोजित होने वाली भागवत कथाओं से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से बंदियों के मन में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और वे अपने जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कारागार में इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम बंदियों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में एक सार्थक पहल हैं। कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस धार्मिक आयोजन में स्वामी कार्तिक गिरी, बलविंदर चौधरी, अमित पुंडीर, बृजमोहन शर्मा, कुलदीप शर्मा, जलज कौशिक, संजू अग्रवाल, संजय शर्मा, रूपेश कौशिक और यशपाल शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। निष्कर्ष जिला कारागार हरिद्वार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का आध्यात्मिक प्रयास है। यह संदेश देती है कि यदि मनुष्य सच्चे मन से भगवान की शरण में आ जाए, तो उसका जीवन अंधकार से निकलकर प्रकाश के मार्ग पर चल सकता है। ✍️ स्वतंत्र पत्रकार – रामेश्वर गौड़4
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार में आगामी वर्ष पड़ने वाले अर्धकुंभ का आयोजन सरकार कुंभ की तर्ज पर कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने 1527 करोड़ के महाबजट की व्यवस्था की है। यदि इस धन का सही उपयोग हुआ तो निश्चित ही इस मेले के बाद हरिद्वार में अवस्थापना से जुड़ी कोई समस्या नहीं दिखाई देगी। सिर्फ इतना ही नहीं केंद्र के विभाग भी अपने स्तर पर मेले की तैयारियों में जुटे हैं।एक दिन पूर्व संसद में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कुंभ के दृष्टिगत केंद्रीय रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर के बीच शटल ट्रेन सहित कुछ आरओबी बनाने,लक्सर–रुड़की एवं रुड़की–सहारनपुर रेल खंड पर छोटे स्टेशनों के पास रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण हरिद्वार- देहरादून रेल लाइन पर रायवाला (सैनिक छावनी) व विधानसभा भवन, देहरादून से डिफेंस कॉलोनी के मध्य बढ़ते ट्रैफिक दबाव के दृष्टिगत RUB निर्माण, हरिद्वार–लक्सर–सहारनपुर रेल खंड पर सटल/पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की। (-कुमार दुष्यंत)1
- देहरादून के बाला सुंदरी क्षेत्र में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच के दौरान पता चला कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- *युवती के साथ छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास व तमंचा दिखाकर धमकाने के मामले में था फरार* *माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW, पुलिस ने आरोपी को एक अदद तमंचे के साथ दबोचा* *आरोपी पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जा चुका है जेल* दिनांक 25.01.2026 को वादी निवासी सुमननगर, रानीपुर द्वारा सूचना दी गई कि आरोपी वाजिद व उसके साथी द्वारा उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी गई। सूचना के आधार पर कोतवाली रानीपुर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी की तलाश की गई। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय से NBW प्राप्त किया गया। दिनांक 18.03.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सलेमपुर मार्ग से आरोपी वाजिद पुत्र मेहबूब निवासी ग्राम राजपुर, रानीपुर (उम्र 24 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने युवती से दोस्ती का प्रयास किया था, मना करने पर अपने साथी के साथ मिलकर उसे जबरन ले जाने की कोशिश की, लेकिन विरोध होने पर तमंचा दिखाकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। *नाम पता आरोपित* वाजिद पुत्र मेहबूब, निवासी ग्राम राजपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार (उम्र 24 वर्ष) *बरामदगी* एक अदद तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस *आपराधिक इतिहास* मुक़दमा अपराध संख्या-277/25 *पुलिस टीम* 1. आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक 2. उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर 3. का0 जयदेव 4. का0 दीपक रावत1
- *हरिद्वार पुलिस* *नवरात्रों में उमड़ी आस्था, माँ मनसा देवी और माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिर के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें* *हर कोई मैया के दर्शन का अभिलाषी, लाइनों को व्यवस्थित करने हेतु हरिद्वार पुलिस मुस्तैद* *SSP हरिद्वार के निर्देश पर नवरात्रों के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगायी गई अतिरिक्त ड्यूटियाँ* चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मनसा देवी मंदिर एवं चंडी देवी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफ़ी संख्या दर्शन हेतु मंदिर आ रही है। हर कोई माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने को उत्साहित नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार नवरात्रों के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे सुरक्षा एवं व्यवस्था दोनों सुनिश्चित की जा सके। प्रमुख मंदिर मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। भक्तों की संख्या को देखते हुए कतारों को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं। हरिद्वार पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं धैर्य बनाए रखें, ताकि सभी को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन का लाभ मिल सके।1