Bilaspur News Today | Bilaspur Police Alert | Chhattisgarh News लगातार हो रही बारिश के बीच बिलासपुर पुलिस ने जिले के नदी-नालों, डैम, झरनों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बहते पानी में रील, सेल्फी और स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें। बारिश के मौसम में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन ने सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। इस वीडियो में जानिए— बिलासपुर पुलिस का नया अलर्ट पर्यटन स्थलों पर बढ़ी निगरानी बहते पानी में रील और सेल्फी पर चेतावनी बारिश के मौसम में क्या रखें सावधानी 👉 वीडियो को Like, Share और Subscribe करना न भूलें। POWER NEWS 24 BHARAT – सच की ताकत #BilaspurNews #BilaspurPolice #ChhattisgarhNews #BreakingNews #Bilaspur #MonsoonAlert #Reel #Selfie #TouristSpot #PoliceAlert #RainAlert #POWERNEWS24BHARAT #NewsToday #CGNews #HindiNews
Bilaspur News Today | Bilaspur Police Alert | Chhattisgarh News लगातार हो रही बारिश के बीच बिलासपुर पुलिस ने जिले के नदी-नालों, डैम, झरनों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बहते पानी में रील, सेल्फी और स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें। बारिश के मौसम में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन ने सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। इस वीडियो में जानिए— बिलासपुर पुलिस का नया अलर्ट पर्यटन स्थलों पर बढ़ी निगरानी बहते पानी में रील और सेल्फी पर चेतावनी बारिश के मौसम में क्या रखें सावधानी 👉 वीडियो को Like, Share और Subscribe करना न भूलें। POWER NEWS 24 BHARAT – सच की ताकत #BilaspurNews #BilaspurPolice #ChhattisgarhNews #BreakingNews #Bilaspur #MonsoonAlert #Reel #Selfie #TouristSpot #PoliceAlert #RainAlert #POWERNEWS24BHARAT #NewsToday #CGNews #HindiNews
- बिलासपुर नगर निगम की हालिया एमआईसी बैठक में एक टिप्पणी ने माहौल गर्म कर दिया। बैठक के दौरान पार्षद बंधु मौर्य ने निगम के इंजीनियरों को 'नाकारा' कह दिया, जिससे इंजीनियरों में भारी नाराजगी फैल गई। इस टिप्पणी के बाद नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भी तुरंत आपत्ति जताई और कहा कि यदि किसी एक अधिकारी या कर्मचारी से शिकायत है तो उसका नाम लेकर बात करें, लेकिन पूरे इंजीनियरिंग अमले को नाकारा कहना उचित नहीं है। सोमवार को बड़ी संख्या में नगर निगम के इंजीनियर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने काली पट्टी बांधकर एमआईसी मेंबर बंधु मौर्य के बयान का विरोध किया और ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इंजीनियरों का कहना था कि निगम का इंजीनियरिंग अमला बारिश, गर्मी और अन्य कठिन परिस्थितियों में भी लगातार जनता के लिए कार्य करता है। ऐसे में पूरे विभाग को अपमानित करने वाली टिप्पणी से कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हुआ है।1
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में ऐतिहासिक कमी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में ऐतिहासिक कमी सोमवार की रात 8 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा न्यायिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, संवेदनशील तथा समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे निरंतर एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक लंबित प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में कुल 75,667 प्रकरण लंबित थे। जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक 30,831 नए प्रकरण संस्थित हुए। इन प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप 27 जुलाई 2026 तक कुल 32,747 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया, जिससे दिनांक 27/07/2026 की स्थिति में लंबित प्रकरणों की संख्या घटकर 73,751 हो गई। इन प्रयासों के फलस्वरूप जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक में लंबित प्रकरणों की संख्या में 2.53 प्रतिशत की शुद्ध कमी दर्ज की गई। विशेष रूप से उल्लेखनीय तथ्य यह है कि इस अवधि में निराकरण दर 106.21 प्रतिशत रही, जो यह दर्शाती है कि नए संस्थित प्रकरणों की तुलना में अधिक संख्या में पुराने लंबित प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान लंबित प्रकरणों की संख्या में वृद्धि हुई थी। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने अपनी खंडपीठ में अधिक संख्या में प्रकरणों की सुनवाई की। 1 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के मध्य मात्र 19 कार्य दिवसों में उन्होंने 2111 प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर न्यायिक कार्यों में गति प्रदान की। यह उपलब्धि माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के दूरदर्शी नेतृत्व, उच्च न्यायालय के सभी माननीय न्यायाधीशों की प्रतिबद्धता तथा न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के समर्पित एवं समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है। इन प्रयासों से न केवल न्यायिक व्यवस्था की कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण एवं मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।1
- नंगे पैर 90 किलोमीटर का पैदल सफर कर पदयात्रा कर मेहंदी बजरंग बली का दर दर्शन किया1
- बलौदाबाजार के प्रसिद्ध महामाया मंदिर से देवी प्रतिमा के सोने के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे ग्राम गबौद से घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 19 निवासी रोहित कुमार साहू ने 26 जुलाई को सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जुलाई की सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने महामाया मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा से 5 पत्ती वाला मंगलसूत्र और 1 पत्ती वाला सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। मामले में अपराध क्रमांक 626/2026 के तहत धारा 331(3) एवं 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी विश्लेषण से आरोपी की पहचान अमन कुमार यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम सिंधोरा, थाना पलारी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने पहले आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन उसके ग्राम गबौद में रिश्तेदारी में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने ग्राम गबौद में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मंदिर से सोने के आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने के 6 लाकेट/पत्ती तथा घटना में प्रयुक्त एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया। आरोपी को सोमवार, 27 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।2
- बलौदाबाजार के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में देवी प्रतिमा से सोने के आभूषण चोरी करने की वारदात का सिटी कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के छह आभूषण (लॉकेट/पत्ती) तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने यह सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 19 निवासी रोहित कुमार साहू ने 26 जुलाई को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई की सुबह लगभग 9:30 से 10:30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने महामाया मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा से पांच पत्ती वाला मंगलसूत्र और एक पत्ती वाला सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 626/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(3) एवं 305 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी जांच के दौरान आरोपी की पहचान अमन कुमार यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम सिंधोरा, थाना पलारी के रूप में हुई। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। सूचना मिली कि वह ग्राम गबौद स्थित रिश्तेदारी में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम गबौद में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर से सोने के आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के छह लॉकेट/पत्ती तथा घटना के दौरान उपयोग किया गया एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर अपराध करने वालों के खिलाफ इसी तरह त्वरित एवं कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- बहू के साथ मारपीट करने वाले सास और उनकी दो ननंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- Bilaspur News Today | Bilaspur Police Alert | Chhattisgarh News लगातार हो रही बारिश के बीच बिलासपुर पुलिस ने जिले के नदी-नालों, डैम, झरनों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बहते पानी में रील, सेल्फी और स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें। बारिश के मौसम में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन ने सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। इस वीडियो में जानिए— बिलासपुर पुलिस का नया अलर्ट पर्यटन स्थलों पर बढ़ी निगरानी बहते पानी में रील और सेल्फी पर चेतावनी बारिश के मौसम में क्या रखें सावधानी 👉 वीडियो को Like, Share और Subscribe करना न भूलें। POWER NEWS 24 BHARAT – सच की ताकत #BilaspurNews #BilaspurPolice #ChhattisgarhNews #BreakingNews #Bilaspur #MonsoonAlert #Reel #Selfie #TouristSpot #PoliceAlert #RainAlert #POWERNEWS24BHARAT #NewsToday #CGNews #HindiNews1
- चकरभाटा मार्केट काम मे जाने को निकली 26 वर्षीय यूवती हुई लापता परिजनों ने थाना च चकरभाटा मार्केट काम मे जाने को निकली 26 वर्षीय यूवती हुई लापता परिजनों ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराई गुमसुदगी की रिपोर्ट सोमवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचक उम्र 58 वर्षीय पिता पता सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने सौमवार की साम 4.48 बजे थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बेटी उम्र 26 साल साकिन सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर दिनांक 23/07/2026 के सुबह करीबन 10/00 बजे घर ग्राम सेवार से काम करने चकरभाठा जा रही बोलकर निकली है जो रिपोर्ट दिनांक तक वापस घर नही आई है जिसका आस पास व रिश्तेदारो मे पता किये कोई पता नही चला जिसकी हुलिया कद 5 फिट, रंग गोरी, चेहरा लम्बा, बाल काला लम्बा, शरीर सामान्य, सलवार सूट पहनी है कक्षा 05 वी तक पढी है अपने साथ मोबाइल रखी है सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया गुम इंसान कायमी की सूचना जरिये RM सर्व थाना चौकी प्रभारी DCRB को भेजी जाती है1
- बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र से दो महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों महिलाएं बीच सड़क पर एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करती नजर आ रही हैं। मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं, लेकिन गुस्से में दोनों महिलाएं लगातार एक-दूसरे पर हमला करती रहीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ। हालांकि, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।1