जबलपुर में प्रतिबंधित ई-सिगरेट का कारोबार पकड़ा, पान दुकान संचालक गिरफ्तार जबलपुर। केंट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए सदर चौपाटी स्थित पान दुकान संचालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 हजार रुपये कीमत की 5 नग प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुकान नंबर 29 के संचालक द्वारा पान-सिगरेट की दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचकर अवैध लाभ कमाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दुकान संचालक राजा चौधरी (29), निवासी पुरानी बस्ती कजरवारा, गोराबाजार को पकड़ा। तलाशी के दौरान अलग-अलग कंपनियों की 5 ई-सिगरेट बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी इन ई-सिगरेट के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने सभी ई-सिगरेट जब्त कर आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का निषेध अधिनियम की धारा 4(1), 5(ए), 7 एवं 8 के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में उप निरीक्षक जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक प्रमोद, नितिन एवं माधव सिंह की सराहनीय भूमिका रही। #जबलपुर #ब्रेकिंगन्यूज #केंटथाना #पुलिसकार्रवाई #ईसिगरेट #प्रतिबंधितईसिगरेट #सदर #अपराध #पुलिस #जबलपुरन्यूज
जबलपुर में प्रतिबंधित ई-सिगरेट का कारोबार पकड़ा, पान दुकान संचालक गिरफ्तार जबलपुर। केंट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए सदर चौपाटी स्थित पान दुकान संचालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 हजार रुपये कीमत की 5 नग प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुकान नंबर 29 के संचालक द्वारा पान-सिगरेट की दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचकर अवैध लाभ कमाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दुकान
संचालक राजा चौधरी (29), निवासी पुरानी बस्ती कजरवारा, गोराबाजार को पकड़ा। तलाशी के दौरान अलग-अलग कंपनियों की 5 ई-सिगरेट बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी इन ई-सिगरेट के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने सभी ई-सिगरेट जब्त कर आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का निषेध अधिनियम की धारा 4(1), 5(ए), 7 एवं 8 के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में उप निरीक्षक जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक प्रमोद, नितिन एवं माधव सिंह की सराहनीय भूमिका रही। #जबलपुर #ब्रेकिंगन्यूज #केंटथाना #पुलिसकार्रवाई #ईसिगरेट #प्रतिबंधितईसिगरेट #सदर #अपराध #पुलिस #जबलपुरन्यूज
- शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का चातुर्मास महोत्सव कार्यक्रम1
- पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब आठों जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा व पूजन; आर्यिका विज्ञान मति माताजी के सानिध्य से बढ़ा उत्साह पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब आठों जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा व पूजन; आर्यिका विज्ञान मति माताजी के सानिध्य से बढ़ा उत्साह गोटेगांव। जैन समाज का पावन पर्यूषण पर्व बुधवार से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हुआ। पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना के अवसर पर नगर के सभी आठों जैन जिनालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्री पारसनाथ जिनालय, श्री शांतिनाथ जिनालय सहित सभी मंदिरों में जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, विशेष आरती एवं पूजन-अर्चना की गई। मंत्रोच्चार और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय रहे। नगर में परम पूजनीय 105 आर्यिका मां विज्ञान मति माताजी ससंघ के विराजमान होने से इस बार पर्व का उत्साह और बढ़ गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दर्शन तथा दशलक्षण धर्म पर उनकी अमृतवाणी सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। श्री शांतिनाथ जिनालय रम्मेलाल सदानंद ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष अमित जैन, प्रचार मंत्री अनिल जैन पत्रकार, प्रबंधक सचिन शास्त्री, सह प्रबंधक संजय जैन, सह कोषाध्यक्ष सुनील जैन, महेश जैन, राकेश जैन, मधु जैन, प्रभात जैन, अखिलेश जैन सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने बताया कि दस दिवसीय पर्व में प्रतिदिन दशलक्षण धर्म के विभिन्न स्वरूपों की आराधना, प्रवचन एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे।1
- धनवाही में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, पेयजल-बिजली की समस्या पर भी जताया आक्रोश कटनी/बहोरीबंद। ग्राम धनवाही में करीब चार माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन के साथ पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी जमकर विरोध जताया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने मांग की कि चार माह से लंबित राशन का तत्काल वितरण कराया जाए तथा पेयजल और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।1
- दिव्यांग कोच में सोई मिली अज्ञात महिला, कटनी स्टेशन पर RPF ने उतारा कटनी रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से राजगीर जा रही जनता एक्सप्रेस (13202) के दिव्यांग कोच में एक अज्ञात महिला के सोए होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस कॉमर्शियल, RPF टीम और सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा। यात्रियों ने बताया कि मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला को दिव्यांग कोच में लिटाकर छोड़ दिया था। इसके बाद वह उसी कोच में यात्रा कर रही थी। महिला की स्वास्थ्य जांच कराने के साथ उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला को किसने और किन परिस्थितियों में ट्रेन में बैठाया, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।1
- कटनी: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 30 बकरियों की मौत, 3 महिलाएं बच गई 💥*बड़ी खबर*💥 *इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 30 बकरियों की मौत, 3 महिलाएं बाल-बाल बचीं, घटना का लाइव वीडियो आया सामने* इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 30 बकरियों की मौत हो गई। जबकि, बकरियों की झुंड इधर-उधर भागती रहीं। संयोग ही रहा कि बकरियां चरा रहीं महिलाएं बाल-बाल बच गईं।हथिगवां के कृष्णा राम का पुरवा बिसहिया के पास रेलवे फाटक के समीप बुधवार सुबह 11 बजे कुछ महिलाएं बकरियां चरा रहीं थीं, तभी ट्रेन की चपेट मे आने से हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मामले की जांच की इस दौरान ट्रेन 10 मिनट तक रुकी रही!1
- जर्जर भवन से तिरपाल तक पहुंची शिक्षा व्यवस्था बम्हनगांव में मासूमों की पढ़ाई का दर्दनाक सच, निजी परिसर में अस्थायी इंतजाम; ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल कटनी। शिक्षा के अधिकार के साथ बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन बड़वारा विकासखंड के ग्राम बम्हनगांव की तस्वीर इन दावों के बीच गंभीर सवाल खड़े करती है। यहां संचालित शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चे जर्जर भवन के कारण अब तिरपाल की छांव में पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल की बदहाल व्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। जर्जर भवन के कारण निजी परिसर में शिफ्ट हुई कक्षाएं जानकारी के अनुसार स्कूल का मूल भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय को अस्थायी रूप से एक निजी मकान के परिसर में संचालित किया जा रहा है। यहां दीवार के सहारे और तिरपाल लगाकर बरामदे में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। बार-बार पत्राचार, फिर भी स्थायी समाधान नहीं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश तिवारी के अनुसार स्कूल भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही विद्यालय को अस्थायी स्थान पर शिफ्ट किया गया। भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार के संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश में सांप-बिच्छू का खतरा, अभिभावकों में चिंता ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर बच्चों की कक्षाएं लग रही हैं, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बाउंड्रीवॉल नहीं होने और खुले परिसर के कारण बारिश के मौसम में सांप, बिच्छू सहित जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। ऐसे माहौल में छोटे बच्चों को पढ़ाना अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय नागरिक राजाराम पटेल सहित ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की मांग—या तो नया भवन बने, या तत्काल मरम्मत हो अभिभावकों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय के लिए नए भवन की स्वीकृति और निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। यदि नए भवन के निर्माण में समय लगता है तो जर्जर भवन की आवश्यक मरम्मत कराकर बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नौनिहालों को तिरपाल के नीचे पढ़ने की मजबूरी से निजात मिल सके। कटनी | संवाददाता बाल किशन नामदेव1
- माढ़ोताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 251 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 251 बोतल अंग्रेजी शराब, 2 एंड्रॉयड मोबाइल और शराब परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की है। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार, 15 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बसा में एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर प्रियांश अग्निहोत्री निवासी ग्राम बसा और आशुतोष उर्फ चुंगा यादव निवासी ग्राम मड़ई, रांझी को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान कार में 19 कार्टूनों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा पोर्च में रखे एक बड़े काले थैले से भी शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब करीब 10 दिन पहले अर्जुन केवट निवासी ग्वारीघाट से बिक्री के लिए मंगवाने की बात बताई। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की कार भी जब्त की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हृदयानंद, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक सचिन मेहरा, आरक्षक विनय सिंह, कुनाल यादव और राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही। #जबलपुर #माढ़ोताल #माढ़ोतालपुलिस #अवैधशराब #शराबतस्करी #पुलिसकार्रवाई #क्राइम_न्यूज #BreakingNews #JabalpurNews3
- सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं हनुमान मंदिर की सफाई गोटेगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खमरिया-झांसी घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं हनुमान मंदिर की सफाई गोटेगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खमरिया-झांसी घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शाला परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ नगर देवता श्री हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर की भी सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वच्छता, सेवा और सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं मंदिर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित किया गया1
- कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक में मंगलवार सुबह वाहन की टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आजाद चौक से बलदेऊ टेंट के पास तक हुए विवाद में मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना में अभिषेक निषाद, कलश मालिक और महेंद्र कुमार घायल हुए हैं। कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक में मंगलवार सुबह वाहन की टक्कर को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आजाद चौक से लेकर बलदेऊ टेंट के पास तक हुए विवाद के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में तीन युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जबलपुर रेफर किया है, जबकि दो घायलों का कटनी के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत वाहन की टक्कर को लेकर हुई बताई जा रही है। घायल पक्ष द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद करीब 8 से 10 लोगों द्वारा मारपीट किए जाने तथा चाकू और पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों और विवाद के पीछे की पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना में अभिषेक निषाद, कलश मालिक और महेंद्र कुमार के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा विवाद के दौरान मौजूद लोगों और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, चाकूबाजी में कौन-कौन लोग शामिल थे और घटना में किसकी भूमिका रही। फिलहाल क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।1