Shuru
Apke Nagar Ki App…
अप्पन साथी सभक संग बीतल वर्षक होली के याद करैत अहिबेरक तैयारी में लागल छि। अपने सभ शुभचिंतक साथी के महापर्व होलीक अग्रिम शुभकामनाएं।❤️🙏🏻
Deepak kumar Jha
अप्पन साथी सभक संग बीतल वर्षक होली के याद करैत अहिबेरक तैयारी में लागल छि। अपने सभ शुभचिंतक साथी के महापर्व होलीक अग्रिम शुभकामनाएं।❤️🙏🏻
- Ram sakal jhaहयाघाट, दरभंगा, बिहारJay ho1 hr ago
More news from Darbhanga and nearby areas
- समस्तीपुर में भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान जिले के आठ अलग-अलग स्थानों पर काल्पनिक रूप से भूकंप आने की स्थिति बनाई गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन किया गया। मॉक ड्रिल शुरू होने से पूर्व सभी विभागों की टीमें पटेल मैदान में एकत्रित हुईं, जहां जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। ब्रीफिंग के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, अग्निशमन दल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें एंबुलेंस के साथ सायरन बजाते हुए निर्धारित स्थलों की ओर रवाना हुईं। निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर टीमों ने मलबे में फंसे लोगों को निकालने, प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास किया। जख्मी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कैंप में लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और संसाधनों के उपयोग का भी परीक्षण किया गया। प्रशासन ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि भूकंप या किसी भी आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।1
- अपने सभ शुभचिंतक साथी के महापर्व होलीक अग्रिम शुभकामनाएं।❤️🙏🏻1
- दरभंगा के बहेड़ी प्रखंड के बिठौली में हुई घटना1
- बेलारी वार्ड संख्या 8 में गरीब बेटी की शादी में समाजसेवी राजू सहनी ने फर्नीचर सामाग्री व आर्थिक मदद कर मिशाल कायम किया! समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या 8 में आर्थिक तंगी के कारण एक बेटी की शादी में आ रही सारी अड़चन को चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने एक बार फिर दुर कर किया, अब उस बेटी की शादी 26 फरबरी को धूमधाम से हो सकेगा,उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने उक्त बेटी की शादी में आ रही अड़चनों को दुर करते हुए कहा कि उनको सूचना मिली की बेलारी वार्ड संख्या 8 में बेचन साह व लक्ष्मी देवी की पुत्री कुमारी सिखा की शादी विगत कुछ माह पूर्व तय हो चुकी थी, लेकिन परिवार में आर्थिक परेशानी रहने के कारण उनलोगों को शादी का सारा सामान खरीदने में काफी दिक्कत हो रही है,उन्होंने उस बच्ची की शादी धूमधाम से कराने का फैसला लिया, गुरुवार को टीम के लोगों ने उक्त बच्ची के घर पहुंचकर शादी से संबंधित कोच, पलंग, कुर्शी, ट्रंक, रजाई गद्दे, वस्त्र सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री,व आर्थिक मदद उपलब्ध कराई, मदद मिलने के बाद बेचन साह ने राजू सहनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम गरीबों की मदद को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं, भगवान इस नेक दिल इंसान को हमेशा खुश रखे, वहीं इस अवसर पर सियाराम राय, पिंटु राय, बरुण राय,नरेश सहनी,बिरेन्दर सहनी उमा सहनी,टुनटुन यादव, गोविंद सहनी, सुरेश सहनी, रेणु देवी, मंजू देवी, संजू देवी,सरोजिनी देवी, सहित अन्य लोग मौजूद थे,1
- मुजफ्फरपुर जिला के बेनीबाद में बागमती तटबंध को रोकने के लिए हो रहे अनशन का असर दिखा, ग्रामीम पिछले हफ्ते से अनसन पर है1
- Post by Rahul Chaubey10
- 🔴समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित राम किशुन रामचंद्र राय प्राथमिक विद्यालय राम टोला में आज एक श्रद्धांलि सभा का आयोजन हुआ, जहां विद्यालय के भूमि दाता सह कांग्रेस नेता स्वर्गीय रामचंद्र राय की पुण्यतिथि पर उनके तैल्य चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री भी वितरित की गयी. कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र राय के पुत्र सुशील कुमार राय ने किया. मौके पर एससी. एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपनेश्वर राम, एखलाकुर रहमान सिद्दीकी, राम प्रीत राय, राजीव रंजन, सुमन कुमार, बालेश्वर राम, मनीष कुमार, पिंकू पासवान, गणेश ठाकुर, मो शमीम, रौशन कुमार, कृष्णदेव सिंह मो सोनू, एवं शिक्षकगण मौजूद रहे. |1
- दरभंगा जिला बहेड़ी प्रखंड के बिठौली गांव में बुधवार रात करीब 10:00–10:30 बजे नल-जल मेंटेनेंस कार्य से लौट रहे वंदना ट्रेडर्स के कर्मी शंकर राय के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि वार्ड संख्या–1 की वार्ड सदस्य सुनीता देवी के पुत्र गौतम राय ने बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल रोककर हमला किया, जिसमें शंकर राय का हाथ टूट गया और सिर में भी चोट आई। प्राथमिक उपचार बहेड़ी में कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल शंकर राय ने मीडिया को बताया कि वे वंदना ट्रेडर्स में सुपरवाइजर जितेंद्र झा के अधीन कार्यरत हैं। विभागीय शिकायत के आधार पर वे बिठौली वार्ड–1 में सुरेश राय और सतीश राय के यहां नल लगाने पहुंचे थे। कथित रूप से आपसी विवाद के कारण वहां नल नहीं लग पाया था । काम पूरा होने के बाद टीम चकवा भरवारी में एक इमरजेंसी कनेक्शन देने गई। वापस लौटते समय बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी बाइक रोककर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई । फिलहाल शंकर राय को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई वंदना ट्रेडर्स के सुपरवाइजर जितेंद्र झा ने कहा कि घटना के बाद मजदूरों ने काम करने से इनकार कर दिया है। कंपनी को हायाघाट, बहेड़ी, अलीनगर, बेनीपुर, घनश्यामपुर और समस्तीपुर के कई प्रखंडों में मेंटेनेंस कार्य पूरा करना है। गर्मी के महीनों में पानी की किल्लत की आशंका के बीच नल-जल सेवा ही ग्रामीणों का सहारा होती है। ऐसे में काम ठप रहने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। घटना को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की बात कही गई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्टता सामने आएगी1