Shuru
Apke Nagar Ki App…
आबूरोड: केंद्रीय कानूनमंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुचे आबू लरोड। मानपुर हवाई पट्टी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधि मौजूद, एसडीएम अंशु प्रिया, डीएसपी गोमाराम, बीजेपी के नारायन पुरोहित, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल, महामंत्री दिनेश कुमार एवं भाजपा नेत्री मीनाक्षी शर्मा समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद।
Lokesh Soni
आबूरोड: केंद्रीय कानूनमंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुचे आबू लरोड। मानपुर हवाई पट्टी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधि मौजूद, एसडीएम अंशु प्रिया, डीएसपी गोमाराम, बीजेपी के नारायन पुरोहित, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल, महामंत्री दिनेश कुमार एवं भाजपा नेत्री मीनाक्षी शर्मा समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद।
More news from Rajasthan and nearby areas
- *शिवगंज थाने में गूंजा चुंगी नाका मामला, पुलिस के पाले में अब सच की परतें,* रात के अंधेरे में चुंगी नाका गिरा, और दिन के उजाले में जवाबदेही भी कहीं मलबे में दब गई, *कागज़ों में जर्जर नहीं था भवन, मगर ईमान शायद पहले ही जर्जर हो चुका था.!*1
- प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य चल रहा है और मार्ग पर जगह-जगह कंक्रीट व निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। रात्रि के समय दृश्यता कम होने के कारण मोटरसाइकिल चालक को सड़क पर फैली कंक्रीट दिखाई नहीं दी और वाहन अचानक स्लिप हो गया। हादसे में चालक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।1
- आज शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिरोटी के अटवाल गांव में नदी पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पंचायत समिति फलासिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि आज़ादी के बाद से अब तक गांव में नदी पर पुलिया नहीं बनी है, जबकि नदी बारहों महीने बहती है। बरसात और सामान्य दिनों में भी आवागमन बाधित रहता है।1
- Post by Mukesh Lal1
- शिवगंज हाईवे पर मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन में भीषण टक्कर। मोटरसाइकिल सवार जोर सिंह पुत्र जय सिंह की मौके पर मौत। हादसा शिवगंज पुराने हाईवे पर मेवाड़ा हॉस्पिटल के सामने। तेज गति और लापरवाही से पिकअप चलाने के कारण दुर्घटना। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, दोनों वाहन थाने लाए गए। शव को शिवगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखा गया। मामले की जांच जारी।2
- सुमेरपुर- ट्रोला पलटने से लगी आग, मची अफरा-तफरी, चालक को सुरक्षित निकाला सुमेरपुर। नेशनल हाईवे-62 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब सोयाबीन तेल से भरा एक ट्रोला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रोला पलटते ही उसके केबिन में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी भगवानराम मीणा पुलिस जाप्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण ट्रोले के केबिन में चालक फंसा हुआ था और बाहर निकल नहीं पा रहा था। इस दौरान कांस्टेबल दशरथ सिंह ने साहस का परिचय देते हुए आग की लपटों के बीच पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रोले में सोयाबीन का तेल भरा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-62 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पर सुमेरपुर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और ट्रोले को पूरी तरह जलने से बचा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे ट्रोले को हटवाकर यातायात को सुचारू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रोले का संतुलन बिगड़ना और तेज गति को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।2
- सिरोही: जीरावल चौराहे के पास के पास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पांच से छह लोग एकराय होकर ऑफिस पहुंचे थे। इनमें से दो युवक ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां मौजूद एक कर्मचारी पर पिस्टल से तीन राउंड फायर किए।हालांकि कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत टेबल के पीछे छुपकर अपनी जान बचा ली। टेबल के ऊपर गोली लगने के स्पष्ट निशान देखे जा सकते हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से क्षेत्र में भय का वातावरण है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।1
- Post by Mukesh Lal1
- पाली जिले के फालना संडे का मुख्य सड़क मार्ग पर स्थापित श्री निंबेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विशाल पशु मेले का आयोजन हो रहा है जिसमें प्रदेश भर के पशु अपने पशु बिक्री को लेकर पहुंच रहे हैं वहीं आज घोड़े की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है।5