12 साल पहले मां का साया उठा, पिता ही बने मां-बाप, अब बेटी के नदी में डूबने से बदहवास मांडा। कर्णावती नदी में लापता शुभी मिश्रा गांव स्थित निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। तीन बहनों में सबसे बड़ी शुभी के नदी में डूबने की खबर से मां सोनी, बहन श्रेया और सृष्टि का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शैलेंद्र पूना शहर में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। वहीं, दूसरी लापता किशोरी अर्पिता उर्फ अंकिता तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज सुरवां दलापुर में कक्षा दस की छात्रा है। तीन बहनों में दूसरे नंबर की अंकिता के नदी में डूबने से बहन हर्षिता और अर्चिता का रो-रोकर बुरा हाल है। निजी स्कूल में शिक्षक पिता राजेश तिवारी उर्फ बबोल बेटी के नदी में डूबने की खबर के बाद गुमसुम खड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 12 वर्ष पहले राजेश की पत्नी निर्मला की मौत हो गई थी। इसके दो माह के भीतर उनके माता-पिता का भी निधन हो गया। इसके बाद राजेश ने तीनों बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले संभाली। वह बेटियों के लिए मां और पिता दोनों की भूमिका निभाते रहे। सोमवार को बेटी के नदी में लापता होने के बाद वह बदहवास नजर आए। संवाद। 12 साल पहले मां का साया उठा, पिता ही बने मां-बाप, अब बेटी के नदी में डूबने से बदहवास मांडा। कर्णावती नदी में लापता शुभी मिश्रा गांव स्थित निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। तीन बहनों में सबसे बड़ी शुभी के नदी में डूबने की खबर से मां सोनी, बहन श्रेया और सृष्टि का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शैलेंद्र पूना शहर में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। वहीं, दूसरी लापता किशोरी अर्पिता उर्फ अंकिता तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज सुरवां दलापुर में कक्षा दस की छात्रा है। तीन बहनों में दूसरे नंबर की अंकिता के नदी में डूबने से बहन हर्षिता और अर्चिता का रो-रोकर बुरा हाल है। निजी स्कूल में शिक्षक पिता राजेश तिवारी उर्फ बबोल बेटी के नदी में डूबने की खबर के बाद गुमसुम खड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 12 वर्ष पहले राजेश की पत्नी निर्मला की मौत हो गई थी। इसके दो माह के भीतर उनके माता-पिता का भी निधन हो गया। इसके बाद राजेश ने तीनों बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले संभाली। वह बेटियों के लिए मां और पिता दोनों की भूमिका निभाते रहे। सोमवार को बेटी के नदी में लापता होने के बाद वह बदहवास नजर आए। संवाद।
12 साल पहले मां का साया उठा, पिता ही बने मां-बाप, अब बेटी के नदी में डूबने से बदहवास मांडा। कर्णावती नदी में लापता शुभी मिश्रा गांव स्थित निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। तीन बहनों में सबसे बड़ी शुभी के नदी में डूबने की खबर से मां सोनी, बहन श्रेया और सृष्टि का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शैलेंद्र पूना शहर में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। वहीं, दूसरी लापता किशोरी अर्पिता उर्फ अंकिता तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज सुरवां दलापुर में कक्षा दस की छात्रा है। तीन बहनों में दूसरे नंबर की अंकिता के नदी में डूबने से बहन हर्षिता और अर्चिता का रो-रोकर बुरा हाल है। निजी स्कूल में शिक्षक पिता राजेश तिवारी उर्फ बबोल बेटी के नदी में डूबने की खबर के बाद गुमसुम खड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 12 वर्ष पहले राजेश की पत्नी निर्मला की मौत हो गई थी। इसके दो माह के भीतर उनके माता-पिता का भी निधन हो गया। इसके बाद राजेश ने तीनों बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले संभाली। वह बेटियों के लिए मां और पिता दोनों की भूमिका निभाते रहे। सोमवार को बेटी के नदी में लापता होने के बाद वह बदहवास नजर आए। संवाद। 12 साल पहले मां का साया उठा, पिता ही बने मां-बाप, अब बेटी के नदी में डूबने से बदहवास मांडा। कर्णावती नदी में लापता शुभी मिश्रा गांव स्थित निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। तीन बहनों में सबसे बड़ी शुभी के नदी में डूबने की खबर से मां सोनी, बहन श्रेया और सृष्टि का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शैलेंद्र पूना शहर में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। वहीं, दूसरी लापता किशोरी अर्पिता उर्फ अंकिता तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज सुरवां दलापुर में कक्षा दस की छात्रा है। तीन बहनों में दूसरे नंबर की अंकिता के नदी में डूबने से बहन हर्षिता और अर्चिता का रो-रोकर बुरा हाल है। निजी स्कूल में शिक्षक पिता राजेश तिवारी उर्फ बबोल बेटी के नदी में डूबने की खबर के बाद गुमसुम खड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 12 वर्ष पहले राजेश की पत्नी निर्मला की मौत हो गई थी। इसके दो माह के भीतर उनके माता-पिता का भी निधन हो गया। इसके बाद राजेश ने तीनों बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले संभाली। वह बेटियों के लिए मां और पिता दोनों की भूमिका निभाते रहे। सोमवार को बेटी के नदी में लापता होने के बाद वह बदहवास नजर आए। संवाद।
- गंगा जमुना के बढ़ते जल स्तर से झूसी समेत नदी किनारे बसे अन्य इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा बदरा गांव का संपर्क टूटा प्रयागराज में बाढ़ का खतरा बढ़ा,प्रशासन ने लोगों की आवाजाही के लिए कई नावें लगाईं झूंसी, प्रयागराज। गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। नदियों का पानी बढ़ने से झूंसी क्षेत्र के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बदरा-सोनौटी गांव का मुख्य मार्ग जलमग्न होने से गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से टूट गया है।जलस्तर बढ़ने के कारण गांव की ओर जाने वाली सड़कें पानी में डूब गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जरूरी सामान लाने ले जाने मे भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में लोगों की आवाजाही के लिए कई नावों की व्यवस्था की है। नावों के जरिए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और आवश्यक आवागमन में मदद की जा रही है।1
- सरॉयपीथा धनूपुर प्रयागराज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। सरॉयपीथा धनूपुर प्रयागराज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दी जा रही कथित तौर पर गलत या घटिया दवाओं के सेवन से मरीजों की तबीयत में सुधार होने के बजाय उनका दर्द और अधिक बढ़ रहा है। पेट दर्द और सर्दी-खांसी जैसी सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को मजबूरी में महंगे प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। मरीजों का आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टर भारी-भरकम वेतन लेने के बावजूद मरीजों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और पीड़ित मरीजों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- विंध्याचल के घमहापुर में जलभराव से हाहाकार, हर घर में घुसा पानी, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग मीरजापुर। विंध्याचल क्षेत्र के अटल चौक से 200 मीटर दूरी पर स्थित घमहापुर गांव में लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। गांव के कई घरों में बरसात का पानी घुस जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि पीड़ित परिवारों को अपने ही घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पीड़ित महिलाओं ने ग्राम प्रधान बबलू यादव को अपनी समस्या बताते हुए सवाल किया कि घर खाली करने के बाद वे लोग कहां जाएं। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान बबलू यादव ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्लाटिंग होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित हुई है। आसपास के कई गांवों का बरसात का पानी एक जगह इकट्ठा होने से घमहापुर में जलभराव हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश में इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। रिपोर्ट - पत्रकार मंजय वर्मा4
- किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO समिट के शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी ज़िंपिंग के बीच हुई मुलाक़ात.... किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात में वैश्विक स्तर पर सबका ध्यान खींचा है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस अनौपचारिक बातचीत को भारत-चीन संबंधों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ये चर्चा सम्मेलन के मुख्य सत्र की शुरुआत से पहले दोनों शीर्ष नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे से हाथ मिलाया। उसके बाद ग्रुप फोटोग्राफी के बाद भी पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग को काफी देर तक एक साथ चलते और आपस में गंभीर चर्चा करते हुए देखा गया। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी उनके साथ मौजूद रहे। मुलाकात के कूटनीतिक मायने सीमा पर हुए गलवान घाटी गतिरोध के बाद से दोनों देशों के बीच उपजे तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं। कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद और द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो सकती है।वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका SCO सम्मेलन में पीएम मोदी ने न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दोहराया, बल्कि सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी जोर दिया।1
- किसी भी कारपेंटर भाइयों का कार्पेंट्री का काम करवाना है टेबल कुर्सी में पलंग तो इस नंबर पर संपर्क कर सकता है फर्नीचर का सभी काम किया जाता है 94265419161
- मेजा रोड पावर हाउस में घुसा बारिश का पानी, आवागमन में दिक्कत पानी निकासी की व्यवस्था न होने से जेई कार्यालय परिसर में जलभराव, कर्मचारियों को हो रही परेशानी मेजा, प्रयागराज। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां नदियां उफान पर हैं, वहीं सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। मेजा रोड स्थित पावर हाउस परिसर में बारिश का पानी भर जाने से उपभोक्ताओं के साथ ही कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पावर हाउस परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है। जेई कार्यालय परिसर में भी पानी भर जाने से जेई सहित अन्य कर्मचारी कार्यालय में बैठकर काम नहीं कर पा रहे हैं। कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पावर हाउस परिसर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आता है। जलभराव के कारण कार्यालय पहुंचने में काफी परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से परिसर में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े। मेजा रोड पावर हाउस में घुसा बारिश का पानी, आवागमन में दिक्कत पानी निकासी की व्यवस्था न होने से जेई कार्यालय परिसर में जलभराव, कर्मचारियों को हो रही परेशानी मेजा, प्रयागराज। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां नदियां उफान पर हैं, वहीं सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। मेजा रोड स्थित पावर हाउस परिसर में बारिश का पानी भर जाने से उपभोक्ताओं के साथ ही कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पावर हाउस परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है। जेई कार्यालय परिसर में भी पानी भर जाने से जेई सहित अन्य कर्मचारी कार्यालय में बैठकर काम नहीं कर पा रहे हैं। कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पावर हाउस परिसर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आता है। जलभराव के कारण कार्यालय पहुंचने में काफी परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से परिसर में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े।1
- सूरत जिला एलसीबी/पैरोल फरलो दस्ते ने बारडोली तालुका के मानेकपुर चेक पोस्ट से विदेशी शराब की एक मात्रा की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और टाटा हैरियर चार पहिया वाहन के चालक को विदेशी शराब की एक मात्रा सहित कुल 13,09,624 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। सूरत ग्रामीण एल.सी.बी पुलिस सूरत जिला एलसीबी/पैरोल फरलो दस्ते ने बारडोली तालुका के मानेकपुर चेक पोस्ट से विदेशी शराब की एक मात्रा की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और टाटा हैरियर चार पहिया वाहन के चालक को विदेशी शराब की एक मात्रा सहित कुल 13,09,624 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह साहब के नेतृत्व में सूरत डिवीजन, सूरत पुलिस और पुलिस अधीक्षक राजेश गधिया साहब के नेतृत्व में सूरत ग्रामीण जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई है और ऐसी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने के लिए आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं। जिसके आधार पर सूरत ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एलसीबी पुलिस निरीक्षक श्री एन.जी. पंचानी ने अभियान के दौरान प्रभावी कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस अधिकारियों/लोगों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जिले में सूचीबद्ध जुआ और शराब तस्करों की गतिविधियों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर विदेशी शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी गई है, प्रभावी कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं और एक विशिष्ट दिशा में कार्य शुरू किया गया है। इसी के अनुरूप, एलसीबी शाखा के एच.सी. मसानी, पुलिस सब इंस्पेक्टर नाओ और पुलिस कर्मियों की विभिन्न टीमें सूरत जिले के क्षेत्र में गश्त पर तैनात थीं। इसी दौरान, एलसीबी/पैरोल फरलो स्क्वाड शाखा के एएसआई रोहितभाई बाबूभाई और एएसआई दीपकभाई आनंदराव नाओ को उनके निजी मुखबिर से सूचना मिली कि, "टाटा कंपनी की हैरियर चार पहिया वाहन (पंजीकरण संख्या GJ-05-RM-3026) का चालक आंतरिक सड़क (ने.हा. संख्या 53) से होते हुए मानेकपुर के रास्ते वडोदरा की ओर जा रहा है।" यह निश्चित है कि प्राप्त सूचना के आधार पर, एलसीबी/पैरोल फरलो के कर्मचारी मानेकपुर चेक पोस्ट से मानेकपुर गांव के बाहरी इलाके में, ने.हा. संख्या 53 पर, धुलिया से सूरत की ओर जा रही टाटा हैरियर चार पहिया वाहन की निगरानी कर रहे थे। इसी बीच, पुलिस नाकाबंदी देखकर हैरियर कार के चालक ने अपनी गाड़ी को पूरी रफ्तार से चलाया और बीच सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा दिया, जिससे गाड़ी रुक गई। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। अतः टाटा हैरियर कार के चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और गाड़ी में विदेशी शराब भरवाने वाले तथा शराब मंगवाने वाले व्यक्ति को वांछित घोषित किया गया। जब्त की गई सभी वस्तुएं बारडोली ग्रामीण पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई हैं। अभियुक्त का नाम पता 1. टाटा कंपनी की हैरियर चार पहिया कार का ड्राइवर, रजिस्ट्रेशन नंबर:- अजयभाई रोहितभाई धोडी, उम्र 32, व्यवसाय, ड्राइविंग और खेती, निवास: सरायगाम, बंधार पालियू, उमरगाम, जिला वलसाड। 2. वांछित:- टाटा हैरियर चार पहिया वाहन, पंजीकरण संख्या GJ-05-RM-3026, अच्छी स्थिति में, और जिसका चालक योगेशभाई वारली हो, निवासी सारिगम, मेन बाजार, एचडीएफसी बैंक के पीछे, तहसील उमर्गम, जी. वलसाड, जिसका पूरा नाम ज्ञात नहीं है। 3. वांछित:- वडोदरा निवासी एक अज्ञात व्यक्ति जिसने विदेशी शराब मंगवाई थी और जिसका नाम और पता ज्ञात नहीं है। उसकी पहचान करके जांच की जानी चाहिए। जब्त किये गये सामान का विवरण 1. भारतीय निर्मित विदेशी शराब, व्हिस्की और बीयर की बोतलें, टिन संख्या-1188, कुल मूल्य 2,96,904 रुपये/- 2. टाटा हैरियर फोर व्हीलर कार, पंजीकरण संख्या: GJ-05-RM-3026, मूल्य: 10,00,000/- रुपये 3. मोबाइल नंबर-02, 10,500 रुपये/- 4. आरोपी की तलाशी में बरामद नकदी 2,220 रुपये है।2
- अदवा डैम के चार गेट खुलने से बढ़ी सतर्कता प्रशासन ने ग्रामीणों से सुरक्षित रहने की कि अपील हलिया मीरजापुर हलिया विकास खंड स्थित अदवा डैम के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को चार गेट खोलकर पानी नदी में छोड़ा जा रहा है डैम से पानी छोड़े जाने के बाद अदवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने संभावना को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नदी किनारे बसे गांवों में सूचना पहुंचाकर लोगों को सावधान करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी के आसपास जाने से बचें और बच्चों व पशुओं को नदी के किनारे न जाने दें।जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है इसलिए जान जोखिम में न डालें सतर्क रहें सुरक्षित रहे प्रशासन विभाग द्वारा जनहित में जारी।4
- गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बक्शी बांध क्षेत्र का वीडियो वायरल, पानी में धंसा ट्रक प्रयागराज। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रयागराज के बक्शी बांध क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो करीब दो दिन पुराना है। हालांकि, वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो में बक्शी बांध के पास रिवर फ्रंट रोड का एक बड़ा हिस्सा गंगा के पानी में डूबा नजर आ रहा है। इसी दौरान एक ट्रक चालक पानी में डूबी सड़क से वाहन निकालने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद ट्रक अचानक सड़क से नीचे धंसने लगता है। देखते ही देखते ट्रक का आधे से अधिक हिस्सा पानी में समा जाता है और वाहन वहीं फंस जाता है। सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूबा होने के कारण उसकी वास्तविक स्थिति और गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों ने जलमग्न सड़कों और गहरे जलभराव वाले स्थानों पर वाहन लेकर जाने से बचने की अपील की है। महत्वपूर्ण: यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तैयार किया गया है। वीडियो की तारीख, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और ट्रक के पानी में धंसने की पूरी घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1