सरॉयपीथा धनूपुर प्रयागराज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। सरॉयपीथा धनूपुर प्रयागराज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दी जा रही कथित तौर पर गलत या घटिया दवाओं के सेवन से मरीजों की तबीयत में सुधार होने के बजाय उनका दर्द और अधिक बढ़ रहा है। पेट दर्द और सर्दी-खांसी जैसी सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को मजबूरी में महंगे प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। मरीजों का आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टर भारी-भरकम वेतन लेने के बावजूद मरीजों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और पीड़ित मरीजों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सरॉयपीथा धनूपुर प्रयागराज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। सरॉयपीथा धनूपुर प्रयागराज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दी जा रही कथित तौर पर गलत या घटिया दवाओं के सेवन से मरीजों की तबीयत में सुधार होने के बजाय उनका दर्द और अधिक बढ़ रहा है। पेट दर्द और सर्दी-खांसी जैसी सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को मजबूरी में महंगे प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। मरीजों का आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टर भारी-भरकम वेतन लेने के बावजूद मरीजों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और पीड़ित मरीजों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- मेजा में झमाझम बारिश से जगह-जगह जलजमाव, आवागमन प्रभावित मेजा, प्रयागराज। मंगलवार दोपहर अचानक मौसम परिवर्तित हो गया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश ने मूसलाधार रूप ले लिया। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद मेजा क्षेत्र में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेजा के प्रमुख बाजारों, संपर्क मार्गों और निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। इससे पैदल राहगीरों के साथ ही बाइक और अन्य छोटे वाहनों से आवागमन करने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई। अचानक हुई बारिश के कारण बाजार में भी चहल-पहल कम हो गई। दुकानदारों को भी बारिश के चलते परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और प्रतिष्ठानों की छतों के नीचे खड़े नजर आए। वहीं, सड़क पर जलजमाव के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या बार-बार सामने आती है। लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की नियमित सफाई और बेहतर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के समय आवागमन बाधित न हो।1
- 12 साल पहले मां का साया उठा, पिता ही बने मां-बाप, अब बेटी के नदी में डूबने से बदहवास मांडा। कर्णावती नदी में लापता शुभी मिश्रा गांव स्थित निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। तीन बहनों में सबसे बड़ी शुभी के नदी में डूबने की खबर से मां सोनी, बहन श्रेया और सृष्टि का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शैलेंद्र पूना शहर में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। वहीं, दूसरी लापता किशोरी अर्पिता उर्फ अंकिता तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज सुरवां दलापुर में कक्षा दस की छात्रा है। तीन बहनों में दूसरे नंबर की अंकिता के नदी में डूबने से बहन हर्षिता और अर्चिता का रो-रोकर बुरा हाल है। निजी स्कूल में शिक्षक पिता राजेश तिवारी उर्फ बबोल बेटी के नदी में डूबने की खबर के बाद गुमसुम खड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 12 वर्ष पहले राजेश की पत्नी निर्मला की मौत हो गई थी। इसके दो माह के भीतर उनके माता-पिता का भी निधन हो गया। इसके बाद राजेश ने तीनों बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले संभाली। वह बेटियों के लिए मां और पिता दोनों की भूमिका निभाते रहे। सोमवार को बेटी के नदी में लापता होने के बाद वह बदहवास नजर आए। संवाद। 12 साल पहले मां का साया उठा, पिता ही बने मां-बाप, अब बेटी के नदी में डूबने से बदहवास मांडा। कर्णावती नदी में लापता शुभी मिश्रा गांव स्थित निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। तीन बहनों में सबसे बड़ी शुभी के नदी में डूबने की खबर से मां सोनी, बहन श्रेया और सृष्टि का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शैलेंद्र पूना शहर में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। वहीं, दूसरी लापता किशोरी अर्पिता उर्फ अंकिता तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज सुरवां दलापुर में कक्षा दस की छात्रा है। तीन बहनों में दूसरे नंबर की अंकिता के नदी में डूबने से बहन हर्षिता और अर्चिता का रो-रोकर बुरा हाल है। निजी स्कूल में शिक्षक पिता राजेश तिवारी उर्फ बबोल बेटी के नदी में डूबने की खबर के बाद गुमसुम खड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 12 वर्ष पहले राजेश की पत्नी निर्मला की मौत हो गई थी। इसके दो माह के भीतर उनके माता-पिता का भी निधन हो गया। इसके बाद राजेश ने तीनों बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले संभाली। वह बेटियों के लिए मां और पिता दोनों की भूमिका निभाते रहे। सोमवार को बेटी के नदी में लापता होने के बाद वह बदहवास नजर आए। संवाद।1
- बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मिशन 2027 के लिये फूंका चुनावी शंखनाद... मिशन 2027 के लिए मायावती ने फूंका चुनावी शंखनाद, जिलाध्यक्षों को दिए कड़े निर्देश लखनऊ 1 सितंबर।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। उन्होंने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों और मुख्य पदाधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में मायावती ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पकड़ बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। लगभग चार घंटे चली इस उच्च स्तरीय बैठक में बसपा प्रमुख ने पिछले दिनों दिए गए टास्क की प्रगति रिपोर्ट (फीडबैक) की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे विरोधियों के लोकलुभावन वादों और भ्रामक प्रचार से सावधान रहें और जनता के बीच जाकर बसपा की नीतियों का प्रचार करें।प्रत्याशियों के चयन पर मंथन सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आगामी चुनाव के लिए जिताऊ और कर्मठ उम्मीदवारों के नामों पर भी शुरुआती चर्चा हुई। मायावती ने साफ किया कि इस बार केवल उन्हीं नेताओं को टिकट दिया जाएगा जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और पार्टी के प्रति वफादार हैं।9 अक्टूबर को दिखेगा शक्ति प्रदर्शन बैठक में पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की आगामी पुण्यतिथि 9 अक्टूबर को लेकर भी रणनीति बनाई गई। मायावती ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में रिकॉर्ड भीड़ जुटाई जाए, ताकि पार्टी की जमीनी ताकत का अहसास कराया जा सके।1
- औता में धूमधाम से मनाया गया बुढ़वा मंगल मेला, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित औता स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में मंगलवार को बुढ़वा मंगल का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे और भगवान महावीर के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग दर्शन की लाइन बनाई गई है। श्रद्धालु अपनी-अपनी कतार में खड़े होकर बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश कर भगवान महावीर के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। मेले की व्यवस्था को लेकर मेला प्रभारी पवन कुमार द्वारा श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि सभी लोग शांति और अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु एक-दूसरे का सहयोग करें और शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन करें, ताकि मेले का आयोजन सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंदिर परिसर के आसपास मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं, जहां बच्चों के खिलौने, खान-पान की सामग्री और जरूरत के सामान की दुकानें श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों और महिलाओं में भी मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और मेला आयोजन से जुड़े लोगों द्वारा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। इस दौरान ग्रामीणों सहित क्षेत्र के कई मानिंद लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बुढ़वा मंगल मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और देर तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। औता में धूमधाम से मनाया गया बुढ़वा मंगल मेला, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित औता स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में मंगलवार को बुढ़वा मंगल का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे और भगवान महावीर के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग दर्शन की लाइन बनाई गई है। श्रद्धालु अपनी-अपनी कतार में खड़े होकर बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश कर भगवान महावीर के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। मेले की व्यवस्था को लेकर मेला प्रभारी पवन कुमार द्वारा श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि सभी लोग शांति और अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु एक-दूसरे का सहयोग करें और शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन करें, ताकि मेले का आयोजन सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंदिर परिसर के आसपास मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं, जहां बच्चों के खिलौने, खान-पान की सामग्री और जरूरत के सामान की दुकानें श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों और महिलाओं में भी मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और मेला आयोजन से जुड़े लोगों द्वारा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। इस दौरान ग्रामीणों सहित क्षेत्र के कई मानिंद लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बुढ़वा मंगल मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और देर तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।1
- WATCH शामली* के SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, "...आप जानते हैं कि 26 तारीख को एक गंभीर घटना हुई थी, जिसमें अंकित बालियान नाम के एक युवा गायक की जिम के बाहर हत्या कर दी गई थी। मामला दर्ज किया गया और हमारी पुलिस टीम ने पूरी दृढ़ता के साथ इस चुनौती को स्वीकार किया... आज हमें एक बड़ी कामयाबी मिली है। सुबह करीब 4:00 बजे जट्टन इलाके में इन बदमाशों की हरकत का पता चला। चेकिंग के दौरान उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी... इस मुठभेड़ में हमारे दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए... पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हमने उनसे दो .30 पिस्तौल, एक .32-बोर पिस्तौल, 26 जिंदा कारतूस और 15 खाली कारतूस के खोल बरामद किए। हमने एक सैमसंग मोबाइल फोन (जिसे वे हत्या के दिन घटनास्थल पर लाए थे), एक मोटरसाइकिल और 5,000 रुपये नकद भी बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि सोनीपत के भोलू सपुरिया ने इस अपराध की साजिश रची थी। उसने हथियार और पैसे मुहैया कराए थे, और बदले में... हालांकि, इसका एक बड़ा संदर्भ भी है; जैसा कि आप जानते हैं, इसमें गोगी गैंग शामिल है। इसके दो मुख्य सदस्य अभी जेल में हैं और वे जेल के अंदर से ही ऐसे अपराधों की साजिश रचते हैं। इस घटना की साजिश रचने वालों में राकेश पप्पू (पानीपत का निवासी, जो अभी करनाल जेल में है) और रोहित मुई (जो अभी तिहाड़ जेल में बंद है) शामिल हैं। चिराग, जो उनके डिजिटल कामकाज को संभालता है, कनाडा में रहता है और भोलू का चचेरा भाई है... हम उस पर भी नज़र रखे हुए हैं। नामजद संदिग्धों में से तीन या चार अभी भी फरार हैं, लेकिन हमारी SWAT टीम इस मामले पर सक्रिय रूप से काम कर रही है और हम जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा देंगे।" वे आगे कहते हैं, "गोगी और टिल्लू ताजपुरिया के बीच गहरी दुश्मनी थी; टिल्लू ने वकील के भेष में दो शूटर भेजकर रोहिणी कोर्ट के अंदर गोगी की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद एक गाना बना, जिसके बोल थे, 'कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान, जज को पसीने आएंगे।' अंकित बालियान ने उस गाने में काम किया था, और गोगी गैंग - जिसमें उसका परिवार, समर्थक और बाकी सदस्य (खासकर भोलू, सपुरिया, राकेश पप्पू और रोहित मुई) शामिल थे - को लगा कि इस हरकत से उनकी बदनामी हुई है। दो साल पहले, इन लोगों ने दिल्ली में किसी को धमकी दी थी या मारा था और चेतावनी दी थी, 'तुमने बहुत बड़ी गलती की है; हम तुम्हें मार डालेंगे।' हालांकि, जिस व्यक्ति को निशाना बनाया गया था, वह सावधान रहा और उसका पता नहीं चल सका; उसने उस इलाके में आना-जाना भी कम कर दिया और छह महीने तक लोगों की नज़र से दूर रहा। फिर भी, क्योंकि वह जिम जाता था और रेगुलर स्टेटस अपडेट करता था, इसलिए उनके लिए उसका पता लगाना आसान हो गया। आज मारे गए दो बदमाश इस महीने की 20 तारीख को सूर्या होटल गए थे; वे होटल के CCTV कैमरों में कैद हो गए थे। उन्होंने होटल में अपने ID कार्ड और PAN की जानकारी दी थी और बिल भी चुकाया था। वे दो दिन रुके थे और गाड़ी में लगाने के लिए GPS डिवाइस भी लाए थे, हालांकि वे आखिर में उसका इस्तेमाल नहीं कर पाए। तय तारीख, यानी 26 तारीख को, भोलू सपुरिया ने ग्रुप को हथियार दिए। करनाल की तरफ से दो युवक आए और दो सोनीपत से; वे यहाँ इकट्ठा हुए और गोलीबारी की, जिसमें पीड़ित की मौत हो गई। उसे नौ गोलियां लगीं - .30 और .32 कैलिबर की गोलियां - जो घटनास्थल से बरामद की गईं। हमें लगता है कि हत्या में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया गया था; फोरेंसिक जांच के बाद इसकी पुष्टि हो जाएगी..."1
- गांव हंडिया मांडा खास में में जल भराव से विमारी संक्रमण फैलता नजर आ रहा है मांडा ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले गांव हंडिया में संक्रमित रोग से परेशान बच्चे बिमार स्कूल जाने असमर्थ जल भराव से दलित बस्ती बीमारी का खतरा बढ़ गया है हालांकि हालात बेकाबू हो प्रसासन को हर संभव मदद मुहैया कराई जाय1
- सूरत जिला पैरोल और फरलो दस्ते ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो महुवा पुलिस स्टेशन के हत्या मामले में अंतरिम जमानत प्राप्त करने के बाद पिछले आठ (8) वर्षों से लाजपुर केंद्रीय जेल से फरार था। सूरत जिला पैरोल और फरलो दस्ते ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो महुवा पुलिस स्टेशन के हत्या मामले में अंतरिम जमानत प्राप्त करने के बाद पिछले आठ (8) वर्षों से लाजपुर केंद्रीय जेल से फरार था। सूरत पुलिस के सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह साहब और सूरत ग्रामीण पुलिस के पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया साहब के नेतृत्व में सूरत ग्रामीण जिले में संपत्ति और शरीर से संबंधित अनसुलझे गंभीर अपराधों का पता लगाने और जिले में फरार आरोपियों, कैदियों और पैरोल/पराल अवकाश और अंतरिम अवकाश पर रह रहे आवारा लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान आयोजित किया गया। तदनुसार, श्री एन.जी. पंचानी, पुलिस इंस्पेक्टर, एलसीबी सूरत ग्रामीण, नाओ के निर्देशों और मार्गदर्शन पर, श्री जे.के. राव, पुलिस सब इंस्पेक्टर, पैरोल फरलो नाओ ने तकनीकी विश्लेषण और मानवीय खुफिया जानकारी के माध्यम से जांच की, जबकि पैरोल फरलो स्क्वाड के एच.सी. योगेशभाई श्रवणभाई और एच.सी. राजेशभाई बलदेवभाई नाओ को संयुक्त रूप से उनके निजी मुखबिर से विशिष्ट सूचना मिली कि, "केतनभाई जीवनभाई मह्यावंशी, निवासी मुड्ड गांव, तहसील महुवा, जिला सूरत, महुवा पुलिस स्टेशन में हत्या के अपराध का आरोपी, आठ साल पहले लाजपुर केंद्रीय जेल से अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल में पेश नहीं हुआ है और फरार है। वह वर्तमान में कडोदरा चौराहे पर नीले रंग की छोटी बाजू की टी-शर्ट और गहरे भूरे रंग की जींस पैंट पहने खड़ा है।" ऐसी विशिष्ट सूचना के आधार पर, पैरोल फॉलो ब्रांच के जवानों ने सूचित स्थान पर जाकर जांच करने के बाद उपरोक्त अंतरिम अवकाश से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और उसे लाजपुर केंद्रीय जेल ले गए। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण ::- केतनभाई जीवनभाई मह्यावंशी पता: मुड गांव, ता. महुवा, जिला. सूरत गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ किए गए अपराध का विवरण महुवा पुलिस स्टेशन I गु.2.नं.72/2014 ईपीसीओ धारा 302, 201,120 (बी), 114 सफल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम श्री एन.जी. पंचानी, पुलिस इंस्पेक्टर, एल.सी.बी. श्री जे.के. राव, पुलिस सब इंस्पेक्टर, पैरोल फरलो एएसआई संजयभाई गंडाभाई एच.सी. राजेशभाई बलदेवभाई एच.सी. योगेशभाई श्रवणभाई एच.सी. अशोकभाई भावरावभाई एच.सी. महेशभाई चंदूभाई2
- चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जनपदवासियों से अपील किया है कि आप बाढ़/ आपदा के समय आप धनराशि न देकर राशन कीट, लंच पैके बटवाएँ। चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जनपदवासियों से अपील किया है कि आप बाढ़/ आपदा के समय आप धनराशि न देकर राशन कीट, लंच पैके बटवाएँ।1
- कानपुर में साइबर ठगी करने वालों का पुलिस द्वारा किया गया भंडाफोड़.... कानपुर पुलिस की फजलगंज थाना टीम ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक देश-विदेश के हजारों लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस पूरे खेल की कमान दुबई में बैठा मुख्य सरगना सुल्तान मिर्जा संभाल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गरीबों के खातों से हवाला का खेल पुलिस की गिरफ्त में आए स्थानीय सरगना कपिल वर्मा और उसके साथियों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह गैंग आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं व लोन दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी फर्में और म्यूल बैंक अकाउंट्स खुलवाए जाते थे। इन खातों की चेकबुक, एटीएम कार्ड और प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड्स को कोरियर के जरिए दुबई भेजा जाता था। क्रिप्टो और हवाला से दुबई भेजी जाती थी, की रकम को सबसे पहले इन फर्जी खातों में मंगवाया जाता था। कुल रकम का 40 फीसदी हिस्सा भारत में स्थानीय नेटवर्क और कमीशन के लिए रखा जाता था, जबकि बाकी 60 फीसदी रकम को हवाला और क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर दुबई में बैठे सुल्तान मिर्जा तक पहुंचाया जाता था। इस रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार में भी हो रहा था। 23 बैंक अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायरे में इस पूरे मामले में बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल और कॉल डेटा रिकॉर्ड की जांच में 23 बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के पुख्ता सबूत मिले हैं। इन बैंककर्मियों ने बिना सही वेरिफिकेशन के धड़ल्ले से खाते और फर्में खोलने में मदद की। पुलिस अब इन सभी के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।अवैध उपकरणों का जखीरा बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में डिजिटल और बैंकिंग सामग्री बरामद की है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।1