Shuru
Apke Nagar Ki App…
– पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने की उठाई आवाज – आपस मे जुड़ने से फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम – बूथ पर बायोमेट्रिक उपलब्ध कराए जाएं – प्रेस कांफ्रेंस में उठाई आवाज
आलोक कुमार बर्नवाल
– पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने की उठाई आवाज – आपस मे जुड़ने से फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम – बूथ पर बायोमेट्रिक उपलब्ध कराए जाएं – प्रेस कांफ्रेंस में उठाई आवाज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- – पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने की उठाई आवाज – आपस मे जुड़ने से फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम – बूथ पर बायोमेट्रिक उपलब्ध कराए जाएं – प्रेस कांफ्रेंस में उठाई आवाज1
- 26-10-2026 ई0, शिकायत है ❗ 👉🏾 भगवानपुर में राशन कार्ड नही मिला❗ # आकाशवाणी# कमलाकान्त तिवारी# सामाजिक कार्यकर्ता भगवानपुर बघौली खलीलाबाद जनपद सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश । जब से ऑनलाइन प्रणाली शुरू हुई है बघौली ब्लाक जैसे कई जगहों पर असली पात्र वाले लोग रह जा रहे हैं। मेरी राय में इसके 3 मुख्य कारण है :- 1⃣ डिजिटल कार्ड :- "गांव के गरीब ,बुजुर्ग के पास फोन नहीं है। O T P नहीं आता है . ( eKYC) ई केवाईसी फेल हो जाता है।" 2⃣ सरवर और दस्तावेज की गड़बड़ी:- आधार में नाम अलग, राशन कार्ड में अलग तो ऑनलाइन रिजेक्ट । 6 यूनिट की शर्त ने भी कई संयुक्त परिवारों को बाहर कर दिया है । 3⃣ सत्यापन में देरी :- कोटेदार और विभाग में फाइल महीनों लटकी रहती है। ✅ मेरे जैसे व्यक्ति को खुद राशन कार्ड न मिलना तो सिस्टम की सबसे बड़ी लापरवाही है। 👈 सरकार से हमारी 5 मांग है :- 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 1⃣ ऑनलाइन कैंप की मांग;- ग्राम पंचायत भगवानपुर में 15 दिन का विशेष राशन कार्ड कैंप लगे । जहां लेखपाल और आपूर्ति निरीक्षक खुद बैठे । 2⃣ छूटे हुए परिवारों के नई सूची :- नया राशन कार्ड - जो लोग 2020 ई० के बाद ऑनलाइन में छूट गए हैं । उनकी ग्राम सभा से नई पात्रता सूची बनाई जाए । 3⃣ 6 यूनिट वाली शर्त में छूट :- पात्र गृहस्थी में दो या तीन सदस्य वाले तथा उनकी जो आजीवन अविवाहित हैं उन गरीब परिवारों को भी जोड़ा जाए । 4⃣ हेल्प डेस्क :- ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक में एक स्थाई राशन कार्ड हेल्प डेस्क हो । जो आधार सुधार ई केवाईसी ( eKYC) में मदद करें । 5⃣ पारदर्शिता :- किसका आवेदन क्यों रिजेक्ट हुआ❓ इसका कारण एसएमएस ( S M S) के द्वारा बताया जाए । # सामाजिक कार्यकर्ता 9451509784,2
- बांसी में पत्रकारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक गणेश शंकर विद्यार्थी की धूमधाम से मनाई जन्म जयंती सिद्धार्थनगर जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक गणेश शंकर विद्यार्थी और महर्षि वाल्मीकि की जयंती सोमवार को बांसी-बस्ती मार्ग स्थित आनंद रेस्टोरेंट में सहयोग समिति बांसी के तत्वावधान में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर एवं पूर्व प्राचार्य कालिका प्रसाद त्रिपाठी ने की। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी पत्रकारिता आज भी सच्चाई, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देती है। वहीं, महर्षि वाल्मीकि की रामायण सहित उनके साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रासंगिक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के संकलन और प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में बांसी नगर में पत्रकार भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। पत्रकारों ने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में उपलब्ध ऐसे स्थानों, जिनका समुचित उपयोग नहीं हो रहा है, उनमें से किसी उपयुक्त स्थल का चयन कर पत्रकार भवन बनवाया जाना चाहिए। इससे पत्रकारों को बैठक, संवाद, संगोष्ठी और जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने के लिए साझा मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार भवन आपसी समन्वय और एकजुटता को मजबूत करने के साथ पत्रकारों के हितों एवं पेशेवर दायित्वों को आगे बढ़ाने में भी सहायक साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा आपसी भाईचारे और सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष षटभुजा शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र द्विवेदी, राकेश त्रिपाठी, रामनरेश चौधरी, कृपाशंकर भट्ट, रवि शर्मा, अजीत मौर्य, अभय त्रिपाठी, महमूद अली, हरीराम दुबे, रोहित धर द्विवेदी, नागेश्वर मिश्रा, शिव मिश्रा, जयशंकर मिश्र, श्रीराम मिश्रा, अखिलेश दुबे, मुकेश, गिरजेश धर द्विवेदी, मारुति नंदन, सुमित गुप्ता और अनिल मौर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम में किया भव्य रुद्राभिषेक, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन संत कबीर नगर।।सहजनवा / :क्षेत्रीय जनता की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और चहुंमुखी विकास की मंगलकामना के लिए सहजनवा के लोकप्रिय विधायक श्री प्रदीप शुक्ला ने अपनी धर्मपत्नी और अपने सुपुत्र वैभव शुक्ला के साथ आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा तामेश्वर नाथ धाम में पहुंचकर विधि-विधान के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न किया।इस पावन अवसर पर विधायक ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया तथा संपूर्ण क्षेत्र के कल्याण की कामना के साथ अखंड रामायण पाठ एवं भव्य हवन का अनुष्ठान पूर्ण किया। अनुष्ठान की पूर्णता के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक प्रदीप शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्रवासियों की सेवा और उनका हरसंभव विकास ही उनके जीवन का मुख्य ध्येय है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से सहजनवा क्षेत्र प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही उनकी हार्दिक प्रार्थना है। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा।2
- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिरों में हुआ रामायण पाठ विधायकों ने खलीलाबाद, मेहदावल और महुली में किया कार्यक्रमों का शुभारंभ, 10 सफाई नायक व स्वच्छाग्राही सम्मानित (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 26 अक्टूबर। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती जिले में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर खलीलाबाद, मेहदावल, महुली सहित विभिन्न स्थानों के राम जानकी और हनुमान मंदिरों में वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन और भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने श्रीराम जानकी मंदिर खलीलाबाद और मेहदावल में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रामायण पाठ का शुभारंभ किया। वहीं, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने महुली स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। खलीलाबाद मंदिर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश ने भी महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने 10 सफाई नायकों और स्वच्छाग्रहियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खलीलाबाद में विधायक प्रतिनिधि मुरली जायसवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने भी महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। विधायकों और अपर जिलाधिकारी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन ज्ञान, भक्ति और आत्मशक्ति की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर व्यक्ति जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां जयंती के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने विभिन्न मंदिरों में रामायण पाठ, भजन और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। खलीलाबाद में हरिशंकर मौर्य एंड लोकगीत पार्टी, मेहदावल में महेश मौर्य एंड पार्टी, महुली में अमरजीत एंड पार्टी, तितौआ स्थित हनुमान मंदिर में भुआल तथा बखिरा के मंगल बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में रमेश चंद्र एंड पार्टी के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में श्रीराम जानकी मंदिर खलीलाबाद के महंत श्री श्री 108 कृष्ण मुरारी दास, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, नगर पालिका के अकाउंटेंट उमेश कुमार और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। जिले के विभिन्न विकासखंडों के मंदिरों में भी वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया।3
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- 26-10-2026 ई0. !! शिकायत है!! विषय:- ग्राम पंचायत भगवानपुर के पंचायत भवन के मुख्य गेट का दरवाजा तोड़ दिया गया ❗ स्थान :- ग्राम पंचायत भगवानपुर ( गांव - कानापार) ब्लाक बघौली, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश! सरकर के आदेशानुसार ग्राम पंचायत भगवानपुर (गांव कानापार) के क्षेत्र में मिनी सचिवअलय (पंचायत भवन) का निर्माण करवाया गया है। पंचायत भवन का मुख्य गेट स्टील लोहे का लगाया गया है। जो काफी मजबूत है। उस पर लगा हुआ तला भी काफी मजबूत और बड़ा है । कुछ सरारती तत्वों ने पंचायत भवन के मुख्य गेट के दारवाजा को तोड़ दिया है । दारवाजे की कुंडी को तोड़कर दारवाजा निकाल कर बहार गिरा दिया गया है । चोरी करने के उडदेशय से मुख्य गेट का दरवाजा तोड़ा गया । चोरी करने के लिए ऐसा काम किया गया है । यह बड़ी गंभीर घटना है । इसके पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। पंचायत भवन के निर्माण से लेकर आज तक लगभग 15 साल के अंतर्गत यह पहली घटना घटित हुई है कि पंचायत भवन के मुख्य गेट को तोड़कर चोरी करने का तरीका अपनाया गया । गेट का ताला नहीं तोड़ सके , लेकिन उसकी कुन्डी को तोड़ दिया गया । 🔥 शासन प्रशासन को इसे गम्भीरता से लेते हुए , इसका F I R (शिकायत) दर्ज करना चाहिए। # S D M (BDO) # ग्राम पंचायत_भगवानपुर_बघौली_खलीलाबाद_जनपद- सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश। शिकायत कर्ता:- # कमलाकान्त# सामाजिक कार्यकर्ता भगवानपुर बघौली खलीलाबाद जनपद सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश, 9 4 5 1 5 0 9 7 8 4 के सौजन्य से प्रस्तुत।1
- चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार। महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि राजभर (करीब 19 वर्ष), पुत्र हीरा राजभर, निवासी ग्राम नक्शा बक्सा, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 दर्ज था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़िता के बयान, उम्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना के दौरान मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 5:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल अभय कुमार सिंह और कांस्टेबल विश्वजीत सिंह शामिल रहे।1