logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगते हुए एक अखिलेश प्रशंसक, पुलिस ने किया डिटेन* *ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगते हुए एक अखिलेश प्रशंसक, पुलिस ने किया डिटेन*

11 hrs ago
user_Ankit kumar
Ankit kumar
Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

*ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगते हुए एक अखिलेश प्रशंसक, पुलिस ने किया डिटेन* *ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगते हुए एक अखिलेश प्रशंसक, पुलिस ने किया डिटेन*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगते हुए एक अखिलेश प्रशंसक, पुलिस ने किया डिटेन* *ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगते हुए एक अखिलेश प्रशंसक, पुलिस ने किया डिटेन*
    1
    *ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगते हुए एक अखिलेश प्रशंसक, पुलिस ने किया डिटेन*
*ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगते हुए एक अखिलेश प्रशंसक, पुलिस ने किया डिटेन*
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • तिस्ती में आज से पांच दिवसीय रामलीला एवं धनतेरस महोत्सव का शुभारंभ, तैयारियां पूरी 2 से 6 नवंबर तक होगा आयोजन, भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं के मंचन के साथ गूंजेगा भक्ति और धर्म का संदेश कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र के तिस्ती स्थित बीपीएसपी इंटर कॉलेज में सोमवार से पांच दिवसीय भव्य रामलीला एवं धनतेरस महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। आदर्श रामलीला समिति तिस्ती की ओर से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनकी दिव्य लीलाओं का मंचन किया जाएगा। समिति के संस्थापक श्री वाचस्पति शास्त्री एवं अध्यक्ष श्री रामअवतार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित यह महोत्सव इस वर्ष अपना 26वां वार्षिक उत्सव मना रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर श्री कौशल्यनंद गिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा नंबर-1 एवं पीठाधीश्वर आनंदेश्वर धाम आश्रम मानीमऊ, कन्नौज की उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके साथ ही अवध किशोर दास जी महाराज, रामधाम आश्रम बिठूर, श्री बृजेश आनंद जी महाराज कानपुर देहात, श्री मनोज आनंद जी महाराज (गूगल गोल्डन बाबा) कानपुर महानगर तथा श्री देवनारायण जी महाराज, महंत गौरियापुर भी आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। रामलीला भारतीय सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सपन शुक्ला ने बताया कि पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला एवं धनतेरस महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की।
    1
    तिस्ती में आज से पांच दिवसीय रामलीला एवं धनतेरस महोत्सव का शुभारंभ, तैयारियां पूरी
2 से 6 नवंबर तक होगा आयोजन, भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं के मंचन के साथ गूंजेगा भक्ति और धर्म का संदेश
कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र के तिस्ती स्थित बीपीएसपी इंटर कॉलेज में सोमवार से पांच दिवसीय भव्य रामलीला एवं धनतेरस महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। आदर्श रामलीला समिति तिस्ती की ओर से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनकी दिव्य लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
समिति के संस्थापक श्री वाचस्पति शास्त्री एवं अध्यक्ष श्री रामअवतार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित यह महोत्सव इस वर्ष अपना 26वां वार्षिक उत्सव मना रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर श्री कौशल्यनंद गिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा नंबर-1 एवं पीठाधीश्वर आनंदेश्वर धाम आश्रम मानीमऊ, कन्नौज की उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके साथ ही अवध किशोर दास जी महाराज, रामधाम आश्रम बिठूर, श्री बृजेश आनंद जी महाराज कानपुर देहात, श्री मनोज आनंद जी महाराज (गूगल गोल्डन बाबा) कानपुर महानगर तथा श्री देवनारायण जी महाराज, महंत गौरियापुर भी आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
रामलीला भारतीय सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सपन शुक्ला ने बताया कि पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला एवं धनतेरस महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की।
    user_Shailendra kumar
    Shailendra kumar
    रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रेलवे की गलती की सजा भोगती पब्लिक एक ट्रैन को दूसरी ट्रैन के समय चलाने की वजह से ट्रैन मे बुरा हाल कानपुर सेंट्रल से फफूँद जाने वाली ट्रैन जिसका समय 6,10 है उस ट्रैन को शाम 7,10 पर कानपुर सेंट्रल से रवाना किया जाता है जब कि 7,10 पर चलने वाली ट्रैन का कोई समय निश्चित नहीं है इस वजह से दोनों ट्रेनो की भीड़ एक ही ट्रैन मे घुस जाती है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी होती है प्रशासन से निवेदन है कि ट्रैन को समय से चलाया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े?
    1
    रेलवे की गलती की सजा भोगती पब्लिक एक ट्रैन को दूसरी ट्रैन के समय चलाने की वजह से ट्रैन मे बुरा हाल 
कानपुर सेंट्रल से फफूँद जाने वाली ट्रैन जिसका समय 6,10 है उस ट्रैन को शाम 7,10 पर कानपुर सेंट्रल से रवाना किया जाता है जब कि 7,10 पर चलने वाली ट्रैन का कोई समय निश्चित नहीं है इस वजह से दोनों ट्रेनो की भीड़ एक ही ट्रैन मे घुस जाती है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी होती है प्रशासन से निवेदन है कि ट्रैन को समय से चलाया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े?
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रयागपुर में मारपीट से घायल अधेड़ की मौत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी का फट्टा बरामद प्रयागपुर में मारपीट से घायल अधेड़ की मौत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी का फट्टा बरामद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गांव में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने शोभित, सुमित, सुनीता और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 57 वर्षीय रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय धनीराम का कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार चल रहा था। 30 अक्टूबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की। पुलिस के मुताबिक, सोमवार 2 नवंबर को मंगलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित शोभित पुत्र अरविंद उम्र (25)वर्ष और सुमित पुत्र अरविंद उम्र (22),वर्ष निवासी प्रयागपुर तथा राहुल पुत्र सुखवासी उम्र (32),वर्ष निवासी भानदत्तपुरवा थाना रूरा को प्रयागपुर जाने वाली सड़क के मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा भी बरामद कर लिया। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बताया कि प्रयागपुर में मारपीट के दौरान घायल रामचंद्र की उपचार के दौरान मौत के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
    1
    प्रयागपुर में मारपीट से घायल अधेड़ की मौत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी का फट्टा बरामद
प्रयागपुर में मारपीट से घायल अधेड़ की मौत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी का फट्टा बरामद
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गांव में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने शोभित, सुमित, सुनीता और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 57 वर्षीय रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय धनीराम का कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार चल रहा था। 30 अक्टूबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार 2 नवंबर को मंगलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित शोभित पुत्र अरविंद उम्र (25)वर्ष और सुमित पुत्र अरविंद उम्र (22),वर्ष निवासी प्रयागपुर तथा राहुल पुत्र सुखवासी उम्र (32),वर्ष निवासी भानदत्तपुरवा थाना रूरा को प्रयागपुर जाने वाली सड़क के मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा भी बरामद कर लिया।
मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बताया कि प्रयागपुर में मारपीट के दौरान घायल रामचंद्र की उपचार के दौरान मौत के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया  है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • सड़क बनाने को लेकर हुए विवाद में चले लाठी-डंडे व ईट -पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई को पुलिस से की मांग फफूंद औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में घर के दरवाजे के सामने सड़क बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे व ईट चलीं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने जांच पड़ताल कर मुकदमा लिखने की तैयारी शुरू कर दी है। दौलतपुर निवासी पुनीता देवी पत्नी जय नारायण ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की रविवार की देर शाम दरवाजे के सामने बनी सड़क बनाने के विवाद में परिवारिक के ही अवधेश व रामू पुत्रगण महेश चंद्र व ऋषि पुत्र अवधेश व महेश चंद्र पुत्र पन्ना लाल उसके साथ गाली गलौज करने लगे। पीड़िता ने बताया कि जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे दरवाजे के नीचे खींचकर मारपीट की। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर उसे बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने डंडों और ईटांे से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले का संज्ञान लेते हुए घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उसका इलाज किया गया। इस संबंध में सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
    1
    सड़क बनाने को लेकर हुए विवाद में चले लाठी-डंडे व ईट
-पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई को पुलिस से की मांग

फफूंद औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में घर के दरवाजे के सामने सड़क बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे व ईट चलीं।  मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने जांच पड़ताल कर मुकदमा लिखने की तैयारी शुरू कर दी है।
दौलतपुर निवासी पुनीता देवी पत्नी जय नारायण ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की रविवार की देर शाम दरवाजे के सामने बनी सड़क बनाने के विवाद में परिवारिक के ही अवधेश व रामू पुत्रगण महेश चंद्र व ऋषि पुत्र अवधेश व महेश चंद्र पुत्र पन्ना लाल  उसके साथ गाली गलौज करने लगे। पीड़िता ने बताया कि जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे दरवाजे के नीचे खींचकर मारपीट की। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर उसे बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने डंडों और ईटांे से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले का संज्ञान लेते हुए घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उसका इलाज किया गया। इस संबंध में सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सिकंदरा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप सिकंदरा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप कानपुर देहात। सिकंदरा क्षेत्र में रौशनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मिली जानकारी के अनुसार, रौशनी की शादी 10 मार्च 2026 को हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर क्षेत्र के महुर भरुआ निवासी संदीप कुमार पुत्र काशी प्रसाद के साथ हुई थी। शादी को करीब छह महीने हुए थे। बताया गया कि रौशनी देवी अपने ससुर काशी प्रसाद और बीमार सास मैना देवी के साथ रहती थीं, जबकि उनके पति संदीप कुमार दिल्ली में मजदूरी करते हैं। परिवार का बड़ा बेटा पंकज अपने परिवार के साथ जयपुर में रहता है। जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले रौशनी देवी खाना बनाने और घरेलू कामकाज करने के बाद अपने घर में थीं। इसी दौरान विजय नाम के व्यक्ति द्वारा कथित रूप से लात मारकर घर का गेट खोले जाने की बात सामने आई है। मृतका की माता का नाम उर्मिला, पिता का नाम लक्ष्मी तथा भाई का नाम अश्वनी बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष में भी चिंता और आक्रोश का माहौल है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। एक जरूरी जानकारी: रौशनी देवी की मौत किस परिस्थिति में हुई, क्या पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराया गया है?
    4
    सिकंदरा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप
सिकंदरा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप
कानपुर देहात। सिकंदरा क्षेत्र में रौशनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मिली जानकारी के अनुसार, रौशनी की शादी 10 मार्च 2026 को हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर क्षेत्र के महुर भरुआ निवासी संदीप कुमार पुत्र काशी प्रसाद के साथ हुई थी। शादी को करीब छह महीने हुए थे।
बताया गया कि रौशनी देवी अपने ससुर काशी प्रसाद और बीमार सास मैना देवी के साथ रहती थीं, जबकि उनके पति संदीप कुमार दिल्ली में मजदूरी करते हैं। परिवार का बड़ा बेटा पंकज अपने परिवार के साथ जयपुर में रहता है।
जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले रौशनी देवी खाना बनाने और घरेलू कामकाज करने के बाद अपने घर में थीं। इसी दौरान विजय नाम के व्यक्ति द्वारा कथित रूप से लात मारकर घर का गेट खोले जाने की बात सामने आई है।
मृतका की माता का नाम उर्मिला, पिता का नाम लक्ष्मी तथा भाई का नाम अश्वनी बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष में भी चिंता और आक्रोश का माहौल है।
हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
एक जरूरी जानकारी: रौशनी देवी की मौत किस परिस्थिति में हुई, क्या पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराया गया है?
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नशे में धुत पति ने पीआरवी कर्मियों से की अभद्रता, फाड़ी वर्दी बिठूर में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, आरोपित गिरफ्तार कानपुर नगर। थाना बिठूर क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम के साथ नशे में धुत व्यक्ति ने अभद्रता कर दी। आरोपित ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को पति-पत्नी के बीच विवाद होने की सूचना पीआरवी को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो पति शराब के नशे में मिला। विवाद का कारण पूछने पर वह पीआरवी कर्मियों से उलझ गया और अभद्रता करते हुए एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपित को तत्काल हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना बिठूर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम योगेश कुमार ने घटना की जानकारी दी।
    1
    नशे में धुत पति ने पीआरवी कर्मियों से की अभद्रता, फाड़ी वर्दी
बिठूर में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, आरोपित गिरफ्तार
कानपुर नगर। थाना बिठूर क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम के साथ नशे में धुत व्यक्ति ने अभद्रता कर दी। आरोपित ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को पति-पत्नी के बीच विवाद होने की सूचना पीआरवी को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो पति शराब के नशे में मिला। विवाद का कारण पूछने पर वह पीआरवी कर्मियों से उलझ गया और अभद्रता करते हुए एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपित को तत्काल हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में थाना बिठूर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम योगेश कुमार ने घटना की जानकारी दी।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमराहट पुलिस ने महेशपुर ईंट भट्ठे के पास 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, की कार्यवाही अमराहट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। अमराहट थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि उपनिरीक्षक राजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरिहरपुर मोड़ के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति देशी शराब लेकर महेशपुर गांव की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे महेशपुर ईंट भट्ठे के पास पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद उर्फ चरन सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद थैले से ट्विन टावर ब्रांड के 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुए। पुलिस द्वारा शराब रखने का लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद उपनिरीक्षक राजवीर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
    1
    अमराहट पुलिस ने महेशपुर ईंट भट्ठे के पास 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, की कार्यवाही
अमराहट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
अमराहट थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि उपनिरीक्षक राजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरिहरपुर मोड़ के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति देशी शराब लेकर महेशपुर गांव की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे महेशपुर ईंट भट्ठे के पास पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद उर्फ चरन सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद थैले से ट्विन टावर ब्रांड के 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुए। पुलिस द्वारा शराब रखने का लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद उपनिरीक्षक राजवीर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.