सड़क बनाने को लेकर हुए विवाद में चले लाठी-डंडे व ईट -पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई को पुलिस से की मांग फफूंद औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में घर के दरवाजे के सामने सड़क बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे व ईट चलीं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने जांच पड़ताल कर मुकदमा लिखने की तैयारी शुरू कर दी है। दौलतपुर निवासी पुनीता देवी पत्नी जय नारायण ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की रविवार की देर शाम दरवाजे के सामने बनी सड़क बनाने के विवाद में परिवारिक के ही अवधेश व रामू पुत्रगण महेश चंद्र व ऋषि पुत्र अवधेश व महेश चंद्र पुत्र पन्ना लाल उसके साथ गाली गलौज करने लगे। पीड़िता ने बताया कि जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे दरवाजे के नीचे खींचकर मारपीट की। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर उसे बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने डंडों और ईटांे से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले का संज्ञान लेते हुए घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उसका इलाज किया गया। इस संबंध में सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
सड़क बनाने को लेकर हुए विवाद में चले लाठी-डंडे व ईट -पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई को पुलिस से की मांग फफूंद औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में घर के दरवाजे के सामने सड़क बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे व ईट चलीं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने जांच पड़ताल कर मुकदमा लिखने की तैयारी शुरू कर दी है। दौलतपुर निवासी पुनीता देवी पत्नी जय नारायण ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की रविवार की देर शाम दरवाजे के सामने बनी सड़क बनाने के विवाद में परिवारिक के ही अवधेश व रामू पुत्रगण महेश चंद्र व ऋषि पुत्र अवधेश व महेश चंद्र पुत्र पन्ना लाल उसके साथ गाली गलौज करने लगे। पीड़िता ने बताया कि जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे दरवाजे के नीचे खींचकर मारपीट की। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर उसे बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने डंडों और ईटांे से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले का संज्ञान लेते हुए घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उसका इलाज किया गया। इस संबंध में सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
- धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम ने कर दी ठाकुर जी पर टिप्पणी यादवों ने लगाई गुहार और उठाई आवाज धीरेंद्र शास्त्री मांगने लगे माफी1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *इटावा पत्नी से विवाद के बाद युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़कर पति लटकने लगा!* *इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर युवक ने मचाया हड़कंप!* *पत्नी पर कई लड़के-लड़कियों के संपर्क में रहने का आरोप लगाकर जताई नाराजगी, खुद को बताया परेशान!* *ओवरब्रिज के निचले हिस्से पर चढ़कर लटकने लगा युवक, मौके पर जुटी राहगीरों की भारी भीड़!* *सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा!* *युवक की पहचान अब्दुल आसिम के रूप में हुई, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी!* *इटावा में पारिवारिक विवाद के चलते ओवरब्रिज पर युवक के इस हाईवोल्टेज ड्रामे से इलाके में मचा रहा हड़कंप!*1
- *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनाँक- 02.11.2026* *पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा आगामी त्योहार एवं दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा मय थाना प्रभारी थाना कोतवाली कन्नौज व पुलिस बल के साथ आगामी त्योहार एवं दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं आमजनमानस से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया तथा संबंधित को महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि करने,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त को और प्रभावी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनाँक- 02.11.2026* *पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा आगामी त्योहार एवं दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा मय थाना प्रभारी थाना कोतवाली कन्नौज व पुलिस बल के साथ आगामी त्योहार एवं दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं आमजनमानस से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया तथा संबंधित को महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि करने,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त को और प्रभावी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।3
- प्रधानमंत्री सूर्य ईघर मुफ्त विजली योजना तीन किलोवाट सोलर सिस्टम एक लाख आठ हजार सब्सिडी के साथ प्रधानमंत्री सूर्य ईघर मुफ्त विजली योजना तीन किलोवाट सोलर सिस्टम एक लाख आठ हजार सब्सिडी के1
- UP - कानपुर के मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने UP - कानपुर के मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने उस्तरे से अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। पार्षद का आरोप है कि- उनके वार्ड में विकास कार्यों की फाइलें अधिकारी दबाकर बैठे हैं और काम नहीं हो रहा है। उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे पर भी विकास कार्यों में बाधा डालने और मनमाने तरीके से बजट बांटने के आरोप लगाए। मौके पर मौजूद पार्षद विकास जायसवाल और लक्ष्मी कोरी ने उन्हें रोक लिया। पार्षद ने मांगें पूरी न होने पर और तीखे विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।1
- औरैया: अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या पर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन औरैया जिले की बिधूना तहसील में कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के अपहरण और निर्मम हत्या की घटना से पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। इस जघन्य वारदात को वकीलों की सुरक्षा और प्रदेश की कानून-व्यवस्था से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय माना जा रहा है। घटना के विरोध में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कस्बे में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से प्रमुख मार्गों पर विशाल बाइक रैली निकालकर हत्यारों को अविलंब कड़ी सजा दिलाने के नारे लगाए। प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कमल कुमार सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की गई। इसके साथ ही, प्रदेशभर में वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राज्य में जल्द से जल्द 'अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट' लागू करने का विशेष आग्रह भी किया गया है। बार एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मामले में कड़े कदम उठाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन तिवारी एवं महामंत्री अतुल तिवारी के अलावा एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागढ़ मौजूद रहे।1
- सिकंदरा के सूर्या ओवरब्रिज की क्षतिग्रस्त सड़क की जांच करने पहुंची दिल्ली की टीम, जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन सिकंदरा कस्बे के सूर्या ओवरब्रिज पर बारिश के कारण कानपुर से इटावा जाने वाली लेन धंसने से आवागमन बंद है। इसके चलते इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को पुल के नीचे से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुल की जांच के लिए पूर्व में भी कई टीमें पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मंगलवार को करीब तीन बजे दिल्ली से एक बार फिर विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम में अमशद सक्सेना, सुखदेव, असरेन और अमसद खां शामिल रहे। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से का बारीकी से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके आधार पर जल्द ही पुल की मरम्मत कराई जाएगी। फिलहाल ओवरब्रिज की एक लेन बंद होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत कार्य शुरू होने का इंतजार बना हुआ है।1
- नवादा खुर्दकला में 36 लाख रुपये लगाकर खोली गैस एजेंसी, सप्लाई बंद होने से ठप हुआ कारोबार; संदीप के सोशल मीडिया वीडियो में छलका दर्द आर्थिक तंगी, कर्ज और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे संदीप ने आत्महत्या से पहले कई वीडियो किए थे पोस्ट, कंपनी के खिलाफ भी जताई थी नाराजगी इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द कला निवासी संदीप की आत्महत्या के मामले में अब सोशल मीडिया पर उसके पोस्ट और वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। आत्महत्या से पहले संदीप ने कई वीडियो और पोस्ट के माध्यम से अपने दर्द और परेशानियों को बयां किया था। गैस एजेंसी का कारोबार शुरू करने के लिए करीब 30 से 36 लाख रुपये की पूंजी लगाने के बावजूद उसे सफलता नहीं मिली। ऑनलाइन कंपनी से गैस की सप्लाई बंद होने के कारण कारोबार ठप हो गया और उसकी बड़ी रकम फंस गई। आर्थिक तंगी, कर्ज और पारिवारिक तनाव के बीच वह लगातार परेशान चल रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में संदीप ने बताया था कि उसने 21 मई 2024 को इंदिरा गैस एजेंसी का शुभारंभ किया था। कारोबार को बेहतर बनाने और आगे बढ़ाने के लिए उसने करीब 36 लाख रुपये तक निवेश किए थे। उसे उम्मीद थी कि गैस एजेंसी से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन कंपनी की ओर से गैस की सप्लाई बंद होने के बाद उसका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया। लाखों रुपये लगाने के बाद भी आमदनी का रास्ता बंद हो गया और पूंजी फंसने से आर्थिक संकट गहराता चला गया। संदीप ने सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ पोस्ट कर गैस की सप्लाई बंद होने से हुए नुकसान पर नाराजगी भी जाहिर की थी। मौत से करीब एक सप्ताह पहले पोस्ट किए गए वीडियो में उसने कारोबार में घाटे के साथ पारिवारिक परेशानियों का भी जिक्र किया था। करवा चौथ से एक दिन पहले पोस्ट किए गए वीडियो में पत्नी से विवाद और उसके मायके चले जाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। एक अन्य वीडियो में संदीप ने जिंदगी की कड़वी हकीकत बयां करते हुए कहा था कि जब तक व्यक्ति कमाता है, तभी तक लोग उसके साथ रहते हैं। कमाई बंद होने पर अपनों का व्यवहार भी बदल जाता है। हालांकि, उसके कुछ वीडियो में मुश्किल परिस्थितियों में हार न मानने और संघर्ष करते हुए जीवन जीने का संदेश भी दिखाई दिया। उसने कहा था कि मरना आसान है, लेकिन जीना बहुत कठिन है। संदीप राष्ट्रीय मानव सेवा उत्थान समिति का जिला अध्यक्ष भी था। वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल संदीप की मौत के बाद उसके सोशल मीडिया पोस्ट और कंपनी के खिलाफ लिखी गई बातें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद उसके कारोबार में हुए नुकसान और निजी जीवन में चल रहे तनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि संदीप के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट की जानकारी भी सामने आई है। यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1