Shuru
Apke Nagar Ki App…
*विपक्षी दलों का चुनाव आयोग के खिलाफ शांति मार्च दिल्ली में शुरू* *विपक्षी दलों का चुनाव आयोग के खिलाफ शांति मार्च दिल्ली में शुरू*
Amarjeet Panday
*विपक्षी दलों का चुनाव आयोग के खिलाफ शांति मार्च दिल्ली में शुरू* *विपक्षी दलों का चुनाव आयोग के खिलाफ शांति मार्च दिल्ली में शुरू*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *विपक्षी दलों का चुनाव आयोग के खिलाफ शांति मार्च दिल्ली में शुरू* *विपक्षी दलों का चुनाव आयोग के खिलाफ शांति मार्च दिल्ली में शुरू*1
- apna sultanpur tail mrawl e j ... Andhra Pradesh karhetu snpark 87560710684
- लम्भुआ बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज लम्भुआ बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज *आकाश आनंद की वापसी से बसपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- अब हाथी की रफ्तार होगी तेज* *लम्भुआ, सुल्तानपुर।* लम्भुआ विधानसभा 190 से बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। जहां अन्य दलों के नेता टिकट की दौड़ में लखनऊ से दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं, वहीं शैलेंद्र सिंह एक-एक गांव, एक-एक घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक वे 100 से अधिक गांवों में जनसंपर्क व छोटी-छोटी बैठकें कर चुके हैं। उनके सरल स्वभाव और घर-घर जाकर मिलने के अंदाज की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है, जिसे अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इधर, बसपा में आकाश आनंद की वापसी के बाद लम्भुआ में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आकाश आनंद के आने से युवा वर्ग फिर से बसपा से जुड़ेगा और हाथी की रफ्तार तेज होगी।1
- सुप्रीम कोर्ट बोला- EC ने कानून तोड़ा तो फैसले रोकेंगे; आज से इंडिगो टिकट महंगे; भाजपा ने यूपी में राज्यसभा के सभी 8 कैंडिडेट बदले सुप्रीम कोर्ट बोला- EC ने कानून तोड़ा तो फैसले रोकेंगे; आज से इंडिगो टिकट महंगे; भाजपा ने यूपी में राज्यसभा के सभी 8 कैंडिडेट बदले1
- *लम्भुआ तहसील में कागजातों का ऐसा हाल, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल* लम्भुआ, सुल्तानपुर। तहसील कार्यालय की छत और सीढ़ियों पर कागजात रखे होने की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिन अभिलेखों की सुरक्षा और व्यवस्थित रखरखाव तहसील प्रशासन की जिम्मेदारी है, वही कागजात खुले स्थानों पर नजर आ रहे हैं। *आखिर किसकी निगरानी में चल रहा तहसील कार्यालय?* सवाल यह है कि जिला प्रशासन की ओर से सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था और अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद ऐसी स्थिति कैसे बनी? क्या संबंधित अधिकारियों ने कार्यालय का निरीक्षण नहीं किया या फिर निरीक्षण के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ? राजस्व अभिलेखों से आम लोगों के जमीन-जायदाद और अन्य महत्वपूर्ण मामले जुड़े होते हैं। ऐसे में इनके रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय हो सकती है। *पुराने प्रकरण के बाद भी नहीं बदली व्यवस्था?* पूर्व में कागजात से जुड़े एक मामले में शैलेंद्र कुमार सिंह के निलंबन और बाद में बहाली का प्रकरण भी चर्चा में रहा था। वर्तमान मामले से उसका कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है। लेकिन इस पुराने संदर्भ के बीच अब तहसील में कागजातों की स्थिति ने प्रशासनिक निगरानी पर नए सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। *अब जिलाधिकारी से जनता पूछ रही है सवाल* क्या जिला प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराएगा? कागजात छत और सीढ़ियों पर क्यों रखे गए? उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किस अधिकारी की है? और यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो क्या जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी? लम्भुआ तहसील की तस्वीरें अब प्रशासन के सामने एक सीधा सवाल बनकर खड़ी हैं—सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा आखिर किसके भरोसे है?3
- अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश, नहीं मिले सिंगर सुल्तानपुर। अवधी संगीत जगत में चर्चित गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित आवास पर पुलिस ने देर रात दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, संजय यदुवंशी के खिलाफ नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में मामले दर्ज हैं और वह इन मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने देर रात उनके घर पहुंचकर तलाश की, लेकिन संजय यदुवंशी मौके पर नहीं मिले। दबिश के दौरान पुलिस और परिवार के बीच नोकझोंक होने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं, संजय यदुवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पोस्ट के जरिए पूछा कि आखिर मामला क्या है और वारंट कहां है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक सिंगर को अपराधी क्यों बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और संजय यदुवंशी की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के लिए संबंधित मामलों और पुलिस पक्ष की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।1
- गोसाईगंज बाजार में अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने मारी जोरदार टक्कर, हुए तीन लोग गंभीर रूप से घायल सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईगंज बाजार में एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने तेज रफ्तार से आ रही थी, कि अचानक टक्कर मार दी, यह टक्कर तब लगा कि जब गाड़ी का संतुलन बिगड़ तब जहां पर तीन लोग बाजार में गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस ने सभी घायलों को मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिला अस्पताल भिजवाया ,जहां पर इलाज चल रहा है ,वहीं पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है1
- कुम्हीडड़िया दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार शिक्षण संस्थान में चोरी की नीयत से पहुंचे थे आरोपी, विरोध करने पर दंपती की कर दी हत्या; आला कत्ल, नकदी व खून लगे कपड़े बरामद कुम्हीडड़िया दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार शिक्षण संस्थान में चोरी की नीयत से पहुंचे थे आरोपी, विरोध करने पर दंपती की कर दी हत्या; आला कत्ल, नकदी व खून लगे कपड़े बरामद सुलतानपुर। कादीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडड़िया स्थित मनराजीओ शिक्षण संस्थान में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शिक्षण संस्थान में चोरी की योजना बनाई थी। चोरी के दौरान पहचान लिए जाने और विरोध किए जाने पर दोनों ने दंपती की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित फावड़ा व कुल्हाड़ी, चोरी की नकदी, मृतका का आधार कार्ड तथा घटना के समय पहने गए खून के निशान वाले कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 28/29 सितंबर 2026 की रात कादीपुर क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडड़िया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में मुकेश कुमार सिंह (53) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (47) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर कादीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस सहित पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस टीमों की जांच और प्रयासों के बाद सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार यादव पुत्र स्व. लहुरी यादव, निवासी ग्राम कुम्हीडड़िया, थाना कादीपुर, उम्र करीब 36 वर्ष। आशीष यादव उर्फ डब्बू यादव पुत्र हरिनाथ यादव, निवासी ग्राम कुम्हीडड़िया, थाना कादीपुर, उम्र करीब 26 वर्ष। दोनों की गिरफ्तारी कादीपुर क्षेत्र में बुढ़ाना पुल के पास बड़ी नहर पुलिया से करीब 50 मीटर पूर्व से की गई। चोरी की योजना बनाकर पहुंचे थे आरोपी पूछताछ में पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार यादव मनराजी शिक्षण संस्थान में बस चलाने और कंप्यूटर पढ़ाने का काम करता था। उसे संस्थान, कार्यालय और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की पूरी जानकारी थी। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उसने अपने पड़ोसी व पट्टीदार आशीष यादव उर्फ डब्बू के साथ मिलकर संस्थान में चोरी की योजना बनाई। 28 सितंबर की रात दोनों चोरी की नीयत से संस्थान पहुंचे। राकेश ने कार्यालय में रखी चाबी से अलमारी का लॉकर खोला। इसी दौरान विनीता सिंह ने उन्हें चोरी करते हुए पकड़ लिया और विरोध किया। पुलिस के अनुसार पहचान लिए जाने के डर से आरोपियों ने पहले विनीता पर हमला किया। इसके बाद जब मुकेश कुमार सिंह ने घटना देखी और जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे तो आरोपियों ने उनका पीछा कर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी भी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी लॉकर में रखी नकदी, विनीता सिंह का मोबाइल फोन और आधार कार्ड लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद राकेश ने विनीता के मोबाइल से रात में कई ट्रांजेक्शन किए और पकड़े जाने के डर से मोबाइल फोन कुएं में फेंक दिया। ये सामान हुआ बरामद घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित फावड़ा और कुल्हाड़ी राकेश यादव से 28,220 रुपये नकद आशीष यादव से 6,740 रुपये नकद मृतका विनीता सिंह का आधार कार्ड राकेश द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े आशीष द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े पुलिस के अनुसार कुल 34,960 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों के कपड़ों पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मामले में वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी कर जल्द आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा। साथ ही ऑपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को अधिकतम सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।1