logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लम्भुआ बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज लम्भुआ बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज *आकाश आनंद की वापसी से बसपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- अब हाथी की रफ्तार होगी तेज* *लम्भुआ, सुल्तानपुर।* लम्भुआ विधानसभा 190 से बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। जहां अन्य दलों के नेता टिकट की दौड़ में लखनऊ से दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं, वहीं शैलेंद्र सिंह एक-एक गांव, एक-एक घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक वे 100 से अधिक गांवों में जनसंपर्क व छोटी-छोटी बैठकें कर चुके हैं। उनके सरल स्वभाव और घर-घर जाकर मिलने के अंदाज की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है, जिसे अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इधर, बसपा में आकाश आनंद की वापसी के बाद लम्भुआ में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आकाश आनंद के आने से युवा वर्ग फिर से बसपा से जुड़ेगा और हाथी की रफ्तार तेज होगी।

8 hrs ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

लम्भुआ बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज लम्भुआ बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज *आकाश आनंद की वापसी से बसपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- अब हाथी की रफ्तार होगी तेज* *लम्भुआ, सुल्तानपुर।* लम्भुआ विधानसभा 190 से बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। जहां अन्य दलों के नेता टिकट की दौड़ में लखनऊ से दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं, वहीं शैलेंद्र सिंह एक-एक गांव, एक-एक घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक वे 100 से अधिक गांवों में जनसंपर्क व छोटी-छोटी बैठकें कर चुके हैं। उनके सरल स्वभाव और घर-घर जाकर मिलने के अंदाज की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है, जिसे अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इधर, बसपा में आकाश आनंद की वापसी के बाद लम्भुआ में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आकाश आनंद के आने से युवा वर्ग फिर से बसपा से जुड़ेगा और हाथी की रफ्तार तेज होगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • लम्भुआ बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज लम्भुआ बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज *आकाश आनंद की वापसी से बसपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- अब हाथी की रफ्तार होगी तेज* *लम्भुआ, सुल्तानपुर।* लम्भुआ विधानसभा 190 से बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। जहां अन्य दलों के नेता टिकट की दौड़ में लखनऊ से दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं, वहीं शैलेंद्र सिंह एक-एक गांव, एक-एक घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक वे 100 से अधिक गांवों में जनसंपर्क व छोटी-छोटी बैठकें कर चुके हैं। उनके सरल स्वभाव और घर-घर जाकर मिलने के अंदाज की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है, जिसे अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इधर, बसपा में आकाश आनंद की वापसी के बाद लम्भुआ में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आकाश आनंद के आने से युवा वर्ग फिर से बसपा से जुड़ेगा और हाथी की रफ्तार तेज होगी।
    1
    लम्भुआ
बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज

लम्भुआ
बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज
*आकाश आनंद की वापसी से बसपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- अब हाथी की रफ्तार होगी तेज*
*लम्भुआ, सुल्तानपुर।* लम्भुआ विधानसभा 190 से बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। जहां अन्य दलों के नेता टिकट की दौड़ में लखनऊ से दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं, वहीं शैलेंद्र सिंह एक-एक गांव, एक-एक घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अब तक वे 100 से अधिक गांवों में जनसंपर्क व छोटी-छोटी बैठकें कर चुके हैं। उनके सरल स्वभाव और घर-घर जाकर मिलने के अंदाज की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है, जिसे अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
इधर, बसपा में आकाश आनंद की वापसी के बाद लम्भुआ में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आकाश आनंद के आने से युवा वर्ग फिर से बसपा से जुड़ेगा और हाथी की रफ्तार तेज होगी।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • *सुल्तानपुर में शिक्षक पति और पत्नी की पुलिस हत्या का किया खुलासा* सुल्तानपुर में करीब हफ्ते भर पूर्व हुई शिक्षक पति और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा,कुल्हाड़ी, चोरी गए रूपये बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को जेल भेजने के साथ साथ विधिक कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल ये मामला है बीते मंगलवार का। जहां कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में रहने वाले शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता की उन्हीं के निजी विद्यालय में निर्मम हत्या कर दी गई थी। मुकेश प्राथमिक शिक्षक संघ के मोतिगरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष भी थे। वहीं डबल मर्डर की वारदात से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। डीआईजी के साथ साथ एडीजी जोन मौके पर पहुंचे हुए थे, और जल्द से जल्द पुलिस अधिकारियों को हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और पड़ताल शुरू की। पड़ताल के दौरान सबसे पहले इनका ड्राइवर राकेश यादव पर पुलिस को संदेह हुआ, जो इनके विद्यालय में गाड़ी चलाने के साथ साथ तमाम कार्य करता रहता था। उसे विनीता के सारे कागजातों पैसे के लेन देन की सारी जानकारी रहती थी। पुलिस की माने तो राकेश की माली हालत खराब थी, लिहाजा उसने अपने पड़ोसी पटीदार आशीष यादव के साथ मिलकर विद्यालय में चोरी की योजना बनाई और विद्यालय पहुंच गए। चूंकि राकेश को पहले से ही सारी जानकारी थी, लिहाजा कमरे में रखी चाभी से उसने लाकर खोल दिया, लेकिन इसी समय विनीता वहां पहुंच गई और राकेश को फटकारने लगी। जिसपर इन दोनों ने बगल में रखे फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आवाज सुनकर मुकेश वहां पहुंचा तो इन दोनों ने उसपर कुल्हाड़ी वार कर उसकी भी हत्या कर दी। घटना ने बाद उसका मोबाइल, चाभी वहां से लेकर ये दोनों फरार हो गए और सारा सामान कुएं में फेंक दिया। राकेश दूसरे दिन हमेशा की तरह विद्यालय पहुंचा और दोनों शवों को देखकर ऐसा व्यक्त किया जैसे उसे कुछ पता ही नहीं हो। लेकिन पुलिस की निगाह से नहीं बच सके। फिलहाल पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, कुल्हाड़ी, पैसे,घटना के समय पहने कपड़े इत्यादि बरामद कर लिया है, साथ ही इन दोनों को जेल भेज रही है। *बाइट-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर*
    1
    *सुल्तानपुर में शिक्षक पति और पत्नी की पुलिस हत्या का किया खुलासा*
सुल्तानपुर में करीब हफ्ते भर पूर्व हुई शिक्षक पति और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा,कुल्हाड़ी, चोरी गए रूपये बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को जेल भेजने के साथ साथ विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
दरअसल ये मामला है बीते मंगलवार का। जहां कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में रहने वाले शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता की उन्हीं के निजी विद्यालय में निर्मम हत्या कर दी गई थी। मुकेश प्राथमिक शिक्षक संघ के मोतिगरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष भी थे। वहीं डबल मर्डर की वारदात से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। डीआईजी के साथ साथ एडीजी जोन मौके पर पहुंचे हुए थे, और जल्द से जल्द पुलिस अधिकारियों को हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और पड़ताल शुरू की। पड़ताल के दौरान सबसे पहले इनका ड्राइवर राकेश यादव पर पुलिस को संदेह हुआ, जो इनके विद्यालय में गाड़ी चलाने के साथ साथ तमाम कार्य करता रहता था। उसे विनीता के सारे कागजातों पैसे के लेन देन की सारी जानकारी रहती थी। पुलिस की माने तो राकेश की माली हालत खराब थी, लिहाजा उसने अपने पड़ोसी पटीदार आशीष यादव के साथ मिलकर विद्यालय में चोरी की योजना बनाई और विद्यालय पहुंच गए। चूंकि राकेश को पहले से ही सारी जानकारी थी, लिहाजा कमरे में रखी चाभी से उसने लाकर खोल दिया, लेकिन इसी समय विनीता वहां पहुंच गई और राकेश को फटकारने लगी। जिसपर इन दोनों ने बगल में रखे फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आवाज सुनकर मुकेश वहां पहुंचा तो इन दोनों ने उसपर कुल्हाड़ी वार कर उसकी भी हत्या कर दी। घटना ने बाद उसका मोबाइल, चाभी वहां से लेकर ये दोनों फरार हो गए और सारा सामान कुएं में फेंक दिया। राकेश दूसरे दिन हमेशा की तरह विद्यालय पहुंचा और  दोनों शवों को देखकर ऐसा व्यक्त किया जैसे उसे कुछ पता ही नहीं हो। लेकिन पुलिस की निगाह से नहीं बच सके। फिलहाल पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, कुल्हाड़ी, पैसे,घटना के समय पहने कपड़े इत्यादि बरामद कर लिया है, साथ ही इन दोनों को जेल भेज रही है।
*बाइट-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर*
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सुप्रीम कोर्ट बोला- EC ने कानून तोड़ा तो फैसले रोकेंगे; आज से इंडिगो टिकट महंगे; भाजपा ने यूपी में राज्यसभा के सभी 8 कैंडिडेट बदले सुप्रीम कोर्ट बोला- EC ने कानून तोड़ा तो फैसले रोकेंगे; आज से इंडिगो टिकट महंगे; भाजपा ने यूपी में राज्यसभा के सभी 8 कैंडिडेट बदले
    1
    सुप्रीम कोर्ट बोला- EC ने कानून तोड़ा तो फैसले रोकेंगे; आज से इंडिगो टिकट महंगे; भाजपा ने यूपी में राज्यसभा के सभी 8 कैंडिडेट बदले 
 
सुप्रीम कोर्ट बोला- EC ने कानून तोड़ा तो फैसले रोकेंगे; आज से इंडिगो टिकट महंगे; भाजपा ने यूपी में राज्यसभा के सभी 8 कैंडिडेट बदले
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गोसाईगंज बाजार में अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने मारी जोरदार टक्कर, हुए तीन लोग गंभीर रूप से घायल सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईगंज बाजार में एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने तेज रफ्तार से आ रही थी, कि अचानक टक्कर मार दी, यह टक्कर तब लगा कि जब गाड़ी का संतुलन बिगड़ तब जहां पर तीन लोग बाजार में गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस ने सभी घायलों को मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिला अस्पताल भिजवाया ,जहां पर इलाज चल रहा है ,वहीं पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है
    1
    गोसाईगंज बाजार में अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने मारी जोरदार टक्कर, हुए तीन लोग गंभीर रूप से घायल
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईगंज बाजार में एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने तेज रफ्तार से आ रही थी, कि अचानक टक्कर मार दी, यह टक्कर तब लगा कि जब गाड़ी का संतुलन बिगड़ तब जहां पर तीन लोग बाजार में गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस ने सभी घायलों को मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिला अस्पताल भिजवाया ,जहां पर इलाज चल रहा है ,वहीं पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश, नहीं मिले सिंगर सुल्तानपुर। अवधी संगीत जगत में चर्चित गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित आवास पर पुलिस ने देर रात दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, संजय यदुवंशी के खिलाफ नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में मामले दर्ज हैं और वह इन मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने देर रात उनके घर पहुंचकर तलाश की, लेकिन संजय यदुवंशी मौके पर नहीं मिले। दबिश के दौरान पुलिस और परिवार के बीच नोकझोंक होने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं, संजय यदुवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पोस्ट के जरिए पूछा कि आखिर मामला क्या है और वारंट कहां है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक सिंगर को अपराधी क्यों बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और संजय यदुवंशी की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के लिए संबंधित मामलों और पुलिस पक्ष की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
    1
    अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश, नहीं मिले सिंगर
सुल्तानपुर। अवधी संगीत जगत में चर्चित गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित आवास पर पुलिस ने देर रात दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, संजय यदुवंशी के खिलाफ नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में मामले दर्ज हैं और वह इन मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं।
पुलिस टीम ने देर रात उनके घर पहुंचकर तलाश की, लेकिन संजय यदुवंशी मौके पर नहीं मिले। दबिश के दौरान पुलिस और परिवार के बीच नोकझोंक होने की भी जानकारी सामने आई है।
वहीं, संजय यदुवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पोस्ट के जरिए पूछा कि आखिर मामला क्या है और वारंट कहां है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक सिंगर को अपराधी क्यों बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और संजय यदुवंशी की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के लिए संबंधित मामलों और पुलिस पक्ष की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
    user_Arun kumar pathak
    Arun kumar pathak
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर आधी रात पुलिस का छापा, घर पर नहीं मिले सिंगर सुल्तानपुर।अवधी के मशहूर गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर पुलिस ने आधी रात छापा मारा। छापे के दौरान संजय घर पर नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक संजय कई मामलों में वांछित चल रहे हैं। उनके खिलाफ नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में केस दर्ज हैं। संजय का घर धम्मौर थाना क्षेत्र में है। छापे के दौरान पुलिस और संजय के परिवार के बीच नोंकझोंक की भी खबर है। वहीं संजय यदुवंशी ने फेसबुक पर सवाल उठाया है कि आखिर मामला क्या है, वारंट कहां है और क्यों एक सिंगर को अपराधी बनाया जा रहा है।
    3
    अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर आधी रात पुलिस का छापा, घर पर नहीं मिले सिंगर
सुल्तानपुर।अवधी के मशहूर गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर पुलिस ने आधी रात छापा मारा। छापे के दौरान संजय घर पर नहीं मिले।
पुलिस के मुताबिक संजय कई मामलों में वांछित चल रहे हैं। उनके खिलाफ नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में केस दर्ज हैं। संजय का घर धम्मौर थाना क्षेत्र में है।
छापे के दौरान पुलिस और संजय के परिवार के बीच नोंकझोंक की भी खबर है। वहीं संजय यदुवंशी ने फेसबुक पर सवाल उठाया है कि आखिर मामला क्या है, वारंट कहां है और क्यों एक सिंगर को अपराधी बनाया जा रहा है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • निषाद के बयान पर किया श्यामलाल ने पलटवार शोषण करने का लगाया आरोप 190 विधानसभा से सक्रियता और टिकट की दावेदारी
    1
    निषाद के बयान पर किया श्यामलाल ने पलटवार शोषण करने का लगाया आरोप 190 विधानसभा से सक्रियता और टिकट की दावेदारी
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुम्हीडड़िया दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार शिक्षण संस्थान में चोरी की नीयत से पहुंचे थे आरोपी, विरोध करने पर दंपती की कर दी हत्या; आला कत्ल, नकदी व खून लगे कपड़े बरामद कुम्हीडड़िया दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार शिक्षण संस्थान में चोरी की नीयत से पहुंचे थे आरोपी, विरोध करने पर दंपती की कर दी हत्या; आला कत्ल, नकदी व खून लगे कपड़े बरामद सुलतानपुर। कादीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडड़िया स्थित मनराजीओ शिक्षण संस्थान में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शिक्षण संस्थान में चोरी की योजना बनाई थी। चोरी के दौरान पहचान लिए जाने और विरोध किए जाने पर दोनों ने दंपती की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित फावड़ा व कुल्हाड़ी, चोरी की नकदी, मृतका का आधार कार्ड तथा घटना के समय पहने गए खून के निशान वाले कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 28/29 सितंबर 2026 की रात कादीपुर क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडड़िया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में मुकेश कुमार सिंह (53) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (47) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर कादीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस सहित पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस टीमों की जांच और प्रयासों के बाद सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार यादव पुत्र स्व. लहुरी यादव, निवासी ग्राम कुम्हीडड़िया, थाना कादीपुर, उम्र करीब 36 वर्ष। आशीष यादव उर्फ डब्बू यादव पुत्र हरिनाथ यादव, निवासी ग्राम कुम्हीडड़िया, थाना कादीपुर, उम्र करीब 26 वर्ष। दोनों की गिरफ्तारी कादीपुर क्षेत्र में बुढ़ाना पुल के पास बड़ी नहर पुलिया से करीब 50 मीटर पूर्व से की गई। चोरी की योजना बनाकर पहुंचे थे आरोपी पूछताछ में पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार यादव मनराजी शिक्षण संस्थान में बस चलाने और कंप्यूटर पढ़ाने का काम करता था। उसे संस्थान, कार्यालय और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की पूरी जानकारी थी। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उसने अपने पड़ोसी व पट्टीदार आशीष यादव उर्फ डब्बू के साथ मिलकर संस्थान में चोरी की योजना बनाई। 28 सितंबर की रात दोनों चोरी की नीयत से संस्थान पहुंचे। राकेश ने कार्यालय में रखी चाबी से अलमारी का लॉकर खोला। इसी दौरान विनीता सिंह ने उन्हें चोरी करते हुए पकड़ लिया और विरोध किया। पुलिस के अनुसार पहचान लिए जाने के डर से आरोपियों ने पहले विनीता पर हमला किया। इसके बाद जब मुकेश कुमार सिंह ने घटना देखी और जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे तो आरोपियों ने उनका पीछा कर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी भी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी लॉकर में रखी नकदी, विनीता सिंह का मोबाइल फोन और आधार कार्ड लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद राकेश ने विनीता के मोबाइल से रात में कई ट्रांजेक्शन किए और पकड़े जाने के डर से मोबाइल फोन कुएं में फेंक दिया। ये सामान हुआ बरामद घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित फावड़ा और कुल्हाड़ी राकेश यादव से 28,220 रुपये नकद आशीष यादव से 6,740 रुपये नकद मृतका विनीता सिंह का आधार कार्ड राकेश द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े आशीष द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े पुलिस के अनुसार कुल 34,960 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों के कपड़ों पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मामले में वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी कर जल्द आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा। साथ ही ऑपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को अधिकतम सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    कुम्हीडड़िया दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
शिक्षण संस्थान में चोरी की नीयत से पहुंचे थे आरोपी, विरोध करने पर दंपती की कर दी हत्या; आला कत्ल, नकदी व खून लगे कपड़े बरामद
कुम्हीडड़िया दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
शिक्षण संस्थान में चोरी की नीयत से पहुंचे थे आरोपी, विरोध करने पर दंपती की कर दी हत्या; आला कत्ल, नकदी व खून लगे कपड़े बरामद
सुलतानपुर। कादीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडड़िया स्थित मनराजीओ शिक्षण संस्थान में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शिक्षण संस्थान में चोरी की योजना बनाई थी। चोरी के दौरान पहचान लिए जाने और विरोध किए जाने पर दोनों ने दंपती की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित फावड़ा व कुल्हाड़ी, चोरी की नकदी, मृतका का आधार कार्ड तथा घटना के समय पहने गए खून के निशान वाले कपड़े बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 28/29 सितंबर 2026 की रात कादीपुर क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडड़िया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में मुकेश कुमार सिंह (53) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (47) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर कादीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस सहित पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस टीमों की जांच और प्रयासों के बाद सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
राकेश कुमार यादव पुत्र स्व. लहुरी यादव, निवासी ग्राम कुम्हीडड़िया, थाना कादीपुर, उम्र करीब 36 वर्ष।
आशीष यादव उर्फ डब्बू यादव पुत्र हरिनाथ यादव, निवासी ग्राम कुम्हीडड़िया, थाना कादीपुर, उम्र करीब 26 वर्ष।
दोनों की गिरफ्तारी कादीपुर क्षेत्र में बुढ़ाना पुल के पास बड़ी नहर पुलिया से करीब 50 मीटर पूर्व से की गई।
चोरी की योजना बनाकर पहुंचे थे आरोपी
पूछताछ में पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार यादव मनराजी शिक्षण संस्थान में बस चलाने और कंप्यूटर पढ़ाने का काम करता था। उसे संस्थान, कार्यालय और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की पूरी जानकारी थी। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उसने अपने पड़ोसी व पट्टीदार आशीष यादव उर्फ डब्बू के साथ मिलकर संस्थान में चोरी की योजना बनाई।
28 सितंबर की रात दोनों चोरी की नीयत से संस्थान पहुंचे। राकेश ने कार्यालय में रखी चाबी से अलमारी का लॉकर खोला। इसी दौरान विनीता सिंह ने उन्हें चोरी करते हुए पकड़ लिया और विरोध किया। पुलिस के अनुसार पहचान लिए जाने के डर से आरोपियों ने पहले विनीता पर हमला किया। इसके बाद जब मुकेश कुमार सिंह ने घटना देखी और जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे तो आरोपियों ने उनका पीछा कर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी भी हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपी लॉकर में रखी नकदी, विनीता सिंह का मोबाइल फोन और आधार कार्ड लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद राकेश ने विनीता के मोबाइल से रात में कई ट्रांजेक्शन किए और पकड़े जाने के डर से मोबाइल फोन कुएं में फेंक दिया।
ये सामान हुआ बरामद
घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित फावड़ा और कुल्हाड़ी
राकेश यादव से 28,220 रुपये नकद
आशीष यादव से 6,740 रुपये नकद
मृतका विनीता सिंह का आधार कार्ड
राकेश द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े
आशीष द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े
पुलिस के अनुसार कुल 34,960 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों के कपड़ों पर खून के निशान भी मिले हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मामले में वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी कर जल्द आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा। साथ ही ऑपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को अधिकतम सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.