logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर आधी रात पुलिस का छापा, घर पर नहीं मिले सिंगर सुल्तानपुर।अवधी के मशहूर गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर पुलिस ने आधी रात छापा मारा। छापे के दौरान संजय घर पर नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक संजय कई मामलों में वांछित चल रहे हैं। उनके खिलाफ नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में केस दर्ज हैं। संजय का घर धम्मौर थाना क्षेत्र में है। छापे के दौरान पुलिस और संजय के परिवार के बीच नोंकझोंक की भी खबर है। वहीं संजय यदुवंशी ने फेसबुक पर सवाल उठाया है कि आखिर मामला क्या है, वारंट कहां है और क्यों एक सिंगर को अपराधी बनाया जा रहा है।

1 hr ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर आधी रात पुलिस का छापा, घर पर नहीं मिले सिंगर सुल्तानपुर।अवधी के मशहूर गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर पुलिस ने आधी रात छापा मारा। छापे के दौरान संजय घर पर नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक संजय कई मामलों में वांछित चल रहे हैं। उनके खिलाफ नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में केस दर्ज हैं। संजय का घर धम्मौर थाना क्षेत्र में है। छापे के दौरान पुलिस और संजय के परिवार के बीच नोंकझोंक की भी खबर है। वहीं संजय यदुवंशी ने फेसबुक पर सवाल उठाया है कि आखिर मामला क्या है, वारंट कहां है और क्यों एक सिंगर को अपराधी बनाया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश, नहीं मिले सिंगर सुल्तानपुर। अवधी संगीत जगत में चर्चित गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित आवास पर पुलिस ने देर रात दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, संजय यदुवंशी के खिलाफ नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में मामले दर्ज हैं और वह इन मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने देर रात उनके घर पहुंचकर तलाश की, लेकिन संजय यदुवंशी मौके पर नहीं मिले। दबिश के दौरान पुलिस और परिवार के बीच नोकझोंक होने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं, संजय यदुवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पोस्ट के जरिए पूछा कि आखिर मामला क्या है और वारंट कहां है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक सिंगर को अपराधी क्यों बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और संजय यदुवंशी की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के लिए संबंधित मामलों और पुलिस पक्ष की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
    1
    अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश, नहीं मिले सिंगर
सुल्तानपुर। अवधी संगीत जगत में चर्चित गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित आवास पर पुलिस ने देर रात दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, संजय यदुवंशी के खिलाफ नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में मामले दर्ज हैं और वह इन मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं।
पुलिस टीम ने देर रात उनके घर पहुंचकर तलाश की, लेकिन संजय यदुवंशी मौके पर नहीं मिले। दबिश के दौरान पुलिस और परिवार के बीच नोकझोंक होने की भी जानकारी सामने आई है।
वहीं, संजय यदुवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पोस्ट के जरिए पूछा कि आखिर मामला क्या है और वारंट कहां है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक सिंगर को अपराधी क्यों बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और संजय यदुवंशी की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के लिए संबंधित मामलों और पुलिस पक्ष की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
    user_Arun kumar pathak
    Arun kumar pathak
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर आधी रात पुलिस का छापा, घर पर नहीं मिले सिंगर सुल्तानपुर।अवधी के मशहूर गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर पुलिस ने आधी रात छापा मारा। छापे के दौरान संजय घर पर नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक संजय कई मामलों में वांछित चल रहे हैं। उनके खिलाफ नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में केस दर्ज हैं। संजय का घर धम्मौर थाना क्षेत्र में है। छापे के दौरान पुलिस और संजय के परिवार के बीच नोंकझोंक की भी खबर है। वहीं संजय यदुवंशी ने फेसबुक पर सवाल उठाया है कि आखिर मामला क्या है, वारंट कहां है और क्यों एक सिंगर को अपराधी बनाया जा रहा है।
    3
    अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर आधी रात पुलिस का छापा, घर पर नहीं मिले सिंगर
सुल्तानपुर।अवधी के मशहूर गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर पुलिस ने आधी रात छापा मारा। छापे के दौरान संजय घर पर नहीं मिले।
पुलिस के मुताबिक संजय कई मामलों में वांछित चल रहे हैं। उनके खिलाफ नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में केस दर्ज हैं। संजय का घर धम्मौर थाना क्षेत्र में है।
छापे के दौरान पुलिस और संजय के परिवार के बीच नोंकझोंक की भी खबर है। वहीं संजय यदुवंशी ने फेसबुक पर सवाल उठाया है कि आखिर मामला क्या है, वारंट कहां है और क्यों एक सिंगर को अपराधी बनाया जा रहा है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुल्तानपुर - थाना कादीपुर के ग्राम कुम्हीडड़िया में प्रिंसिपल और पति की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार सुल्तानपुर - थाना कादीपुर के ग्राम कुम्हीडड़िया में प्रिंसिपल और पति की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार।
    1
    सुल्तानपुर - थाना कादीपुर के ग्राम कुम्हीडड़िया में प्रिंसिपल और पति की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
सुल्तानपुर - थाना कादीपुर के ग्राम कुम्हीडड़िया में प्रिंसिपल और पति की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार।
    user_देव कुमार पाण्डेय
    देव कुमार पाण्डेय
    Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर संकल्प सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर पीएम मोदी के जन्मदिन पर संकल्प सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर हैरिंग्टनगंज सीएचसी में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया स्वैच्छिक रक्तदान, करीब दो दर्जन लोगों ने दी आहुति हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘संकल्प सेवा अभियान’ के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। शिविर का आयोजन सीएचसी हैरिंग्टनगंज एवं राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। आयोजन के दौरान ‘रक्तदान-जीवनदान’, ‘रक्तदान-महादान’ और ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक आकाश गुप्ता तथा सीएचसी अधीक्षक डॉ. डी.एन. द्विवेदी की प्रमुख भूमिका रही। विश्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष रवि नंदन त्रिपाठी ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। शिविर में आदर्श कसौधन, पवन कुमार, आदित्य सिंह, राम सूरत, विपिन कुमार दुबे, सचिन कुमार, हिमांशु और शिव प्रसाद पाल सहित करीब दो दर्जन लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। डॉ. डी.एन. द्विवेदी और आकाश गुप्ता ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने की अपील की।
    1
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर संकल्प सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर
पीएम मोदी के जन्मदिन पर संकल्प सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर
हैरिंग्टनगंज सीएचसी में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया स्वैच्छिक रक्तदान, करीब दो दर्जन लोगों ने दी आहुति
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘संकल्प सेवा अभियान’ के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।
शिविर का आयोजन सीएचसी हैरिंग्टनगंज एवं राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। आयोजन के दौरान ‘रक्तदान-जीवनदान’, ‘रक्तदान-महादान’ और ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक आकाश गुप्ता तथा सीएचसी अधीक्षक डॉ. डी.एन. द्विवेदी की प्रमुख भूमिका रही। विश्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष रवि नंदन त्रिपाठी ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
शिविर में आदर्श कसौधन, पवन कुमार, आदित्य सिंह, राम सूरत, विपिन कुमार दुबे, सचिन कुमार, हिमांशु और शिव प्रसाद पाल सहित करीब दो दर्जन लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
डॉ. डी.एन. द्विवेदी और आकाश गुप्ता ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने की अपील की।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लम्भुआ बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज लम्भुआ बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज *आकाश आनंद की वापसी से बसपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- अब हाथी की रफ्तार होगी तेज* *लम्भुआ, सुल्तानपुर।* लम्भुआ विधानसभा 190 से बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। जहां अन्य दलों के नेता टिकट की दौड़ में लखनऊ से दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं, वहीं शैलेंद्र सिंह एक-एक गांव, एक-एक घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक वे 100 से अधिक गांवों में जनसंपर्क व छोटी-छोटी बैठकें कर चुके हैं। उनके सरल स्वभाव और घर-घर जाकर मिलने के अंदाज की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है, जिसे अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इधर, बसपा में आकाश आनंद की वापसी के बाद लम्भुआ में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आकाश आनंद के आने से युवा वर्ग फिर से बसपा से जुड़ेगा और हाथी की रफ्तार तेज होगी।
    1
    लम्भुआ
बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज

लम्भुआ
बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह का तूफानी जनसंपर्क जारी,गांव से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा तेज
*आकाश आनंद की वापसी से बसपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- अब हाथी की रफ्तार होगी तेज*
*लम्भुआ, सुल्तानपुर।* लम्भुआ विधानसभा 190 से बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। जहां अन्य दलों के नेता टिकट की दौड़ में लखनऊ से दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं, वहीं शैलेंद्र सिंह एक-एक गांव, एक-एक घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अब तक वे 100 से अधिक गांवों में जनसंपर्क व छोटी-छोटी बैठकें कर चुके हैं। उनके सरल स्वभाव और घर-घर जाकर मिलने के अंदाज की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है, जिसे अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
इधर, बसपा में आकाश आनंद की वापसी के बाद लम्भुआ में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आकाश आनंद के आने से युवा वर्ग फिर से बसपा से जुड़ेगा और हाथी की रफ्तार तेज होगी।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • आंधी बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन। किसानों के हक में गरजी भाकियू (बीकेय अयोध्या, रिपोर्टर दुर्गा सिंह, 3 अक्टूबर 2026 भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू), अयोध्या मंडल की मंडल कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज मण्डल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट की अध्यक्षता तथा मण्डल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज के संचालन में मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में संपन्न हुई। बैठक में विगत दिनों आई आंधी, तेज बारिश एवं खराब मौसम से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई। साथ ही संगठन के विस्तार एवं मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनका सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अगली मासिक बैठक 27 अक्टूबर 2026 को मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में आयोजित की जाएगी। बैठक के साथ ही मंडल स्तरीय किसान पंचायत भी आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस किसान पंचायत में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी एवं सुल्तानपुर जनपदों के किसानों के ज्वलंत मुद्दों को मंडलायुक्त महोदय के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव श्री राम वर्मा, प्रदेश महासचिव अभय राज ब्रह्मचारी, मंडल सचिव मोहम्मद इस्माइल, मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज, जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, श्रवण कुमार सैनी, फरीद अहमद, प्रदेश सचिव ,शमीम खान महिला जिला अध्यक्ष अमेठी, मोहनलाल मौर्य संगठन मंत्री अंबेडकर नगर (जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि), अंकित वर्मा अंबेडकर नगर, अवधेश कुमार द्विवेदी अमेठी, प्रदीप पाठक जनपद अमेठी, रविंद्र मौर्य जिला प्रचार मंत्री अयोध्या, कृष्ण कुमार चौरसिया, अमर बहादुर, जिला संगठन मंत्री, सुनीता देवी ब्लॉक अध्यक्ष, देवकीनंदन बाराबंकी, सोनू रावत, अरविंद रावत, लवकुश रावत, मोहम्मद इस्माइल सिरौली गौसपुर सहित मंडल के विभिन्न जनपदों से आए जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अयोध्या, 1 अक्टूबर 2026। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू), अयोध्या मंडल की मंडल कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज मण्डल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट की अध्यक्षता तथा मण्डल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज के संचालन में मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में संपन्न हुई। बैठक में विगत दिनों आई आंधी, तेज बारिश एवं खराब मौसम से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई। साथ ही संगठन के विस्तार एवं मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनका सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अगली मासिक बैठक 27 अक्टूबर 2026 को मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में आयोजित की जाएगी। बैठक के साथ ही मंडल स्तरीय किसान पंचायत भी आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस किसान पंचायत में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी एवं सुल्तानपुर जनपदों के किसानों के ज्वलंत मुद्दों को मंडलायुक्त महोदय के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव श्री राम वर्मा, प्रदेश महासचिव अभय राज ब्रह्मचारी, मंडल सचिव मोहम्मद इस्माइल, मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज, जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, श्रवण कुमार सैनी, फरीद अहमद, प्रदेश सचिव ,शमीम खान महिला जिला अध्यक्ष अमेठी, मोहनलाल मौर्य संगठन मंत्री अंबेडकर नगर (जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि), अंकित वर्मा अंबेडकर नगर, अवधेश कुमार द्विवेदी अमेठी, प्रदीप पाठक जनपद अमेठी, रविंद्र मौर्य जिला प्रचार मंत्री अयोध्या, कृष्ण कुमार चौरसिया, अमर बहादुर, जिला संगठन मंत्री, सुनीता देवी ब्लॉक अध्यक्ष, देवकीनंदन बाराबंकी, सोनू रावत, अरविंद रावत, लवकुश रावत, मोहम्मद इस्माइल सिरौली गौसपुर सहित मंडल के विभिन्न जनपदों से आए जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    आंधी बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन।
किसानों के हक में गरजी भाकियू (बीकेय
अयोध्या, रिपोर्टर दुर्गा सिंह,
3 अक्टूबर 2026 भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू), अयोध्या मंडल की मंडल कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज मण्डल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट की अध्यक्षता तथा मण्डल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज के संचालन में मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में संपन्न हुई।
बैठक में विगत दिनों आई आंधी, तेज बारिश एवं खराब मौसम से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई। साथ ही संगठन के विस्तार एवं मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनका सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि अगली मासिक बैठक 27 अक्टूबर 2026 को मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में आयोजित की जाएगी। बैठक के साथ ही मंडल स्तरीय किसान पंचायत भी आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस किसान पंचायत में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी एवं सुल्तानपुर जनपदों के किसानों के ज्वलंत मुद्दों को मंडलायुक्त महोदय के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव श्री राम वर्मा, प्रदेश महासचिव अभय राज ब्रह्मचारी, मंडल सचिव मोहम्मद इस्माइल, मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज, जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, श्रवण कुमार सैनी, फरीद अहमद, प्रदेश सचिव ,शमीम खान महिला जिला अध्यक्ष अमेठी, मोहनलाल मौर्य संगठन मंत्री अंबेडकर नगर (जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि), अंकित वर्मा अंबेडकर नगर, अवधेश कुमार द्विवेदी अमेठी, प्रदीप पाठक जनपद अमेठी, रविंद्र मौर्य जिला प्रचार मंत्री अयोध्या, कृष्ण कुमार चौरसिया, अमर बहादुर, जिला संगठन मंत्री, सुनीता देवी ब्लॉक अध्यक्ष, देवकीनंदन बाराबंकी, सोनू रावत, अरविंद रावत, लवकुश रावत, मोहम्मद इस्माइल सिरौली गौसपुर सहित मंडल के विभिन्न जनपदों से आए जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अयोध्या, 1 अक्टूबर 2026। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू), अयोध्या मंडल की मंडल कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज मण्डल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट की अध्यक्षता तथा मण्डल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज के संचालन में मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में संपन्न हुई।
बैठक में विगत दिनों आई आंधी, तेज बारिश एवं खराब मौसम से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई। साथ ही संगठन के विस्तार एवं मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनका सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि अगली मासिक बैठक 27 अक्टूबर 2026 को मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में आयोजित की जाएगी। बैठक के साथ ही मंडल स्तरीय किसान पंचायत भी आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस किसान पंचायत में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी एवं सुल्तानपुर जनपदों के किसानों के ज्वलंत मुद्दों को मंडलायुक्त महोदय के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव श्री राम वर्मा, प्रदेश महासचिव अभय राज ब्रह्मचारी, मंडल सचिव मोहम्मद इस्माइल, मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज, जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, श्रवण कुमार सैनी, फरीद अहमद, प्रदेश सचिव ,शमीम खान महिला जिला अध्यक्ष अमेठी, मोहनलाल मौर्य संगठन मंत्री अंबेडकर नगर (जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि), अंकित वर्मा अंबेडकर नगर, अवधेश कुमार द्विवेदी अमेठी, प्रदीप पाठक जनपद अमेठी, रविंद्र मौर्य जिला प्रचार मंत्री अयोध्या, कृष्ण कुमार चौरसिया, अमर बहादुर, जिला संगठन मंत्री, सुनीता देवी ब्लॉक अध्यक्ष, देवकीनंदन बाराबंकी, सोनू रावत, अरविंद रावत, लवकुश रावत, मोहम्मद इस्माइल सिरौली गौसपुर सहित मंडल के विभिन्न जनपदों से आए जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *सुल्तानपुर में शिक्षक पति और पत्नी की पुलिस हत्या का किया खुलासा* सुल्तानपुर में करीब हफ्ते भर पूर्व हुई शिक्षक पति और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा,कुल्हाड़ी, चोरी गए रूपये बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को जेल भेजने के साथ साथ विधिक कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल ये मामला है बीते मंगलवार का। जहां कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में रहने वाले शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता की उन्हीं के निजी विद्यालय में निर्मम हत्या कर दी गई थी। मुकेश प्राथमिक शिक्षक संघ के मोतिगरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष भी थे। वहीं डबल मर्डर की वारदात से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। डीआईजी के साथ साथ एडीजी जोन मौके पर पहुंचे हुए थे, और जल्द से जल्द पुलिस अधिकारियों को हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और पड़ताल शुरू की। पड़ताल के दौरान सबसे पहले इनका ड्राइवर राकेश यादव पर पुलिस को संदेह हुआ, जो इनके विद्यालय में गाड़ी चलाने के साथ साथ तमाम कार्य करता रहता था। उसे विनीता के सारे कागजातों पैसे के लेन देन की सारी जानकारी रहती थी। पुलिस की माने तो राकेश की माली हालत खराब थी, लिहाजा उसने अपने पड़ोसी पटीदार आशीष यादव के साथ मिलकर विद्यालय में चोरी की योजना बनाई और विद्यालय पहुंच गए। चूंकि राकेश को पहले से ही सारी जानकारी थी, लिहाजा कमरे में रखी चाभी से उसने लाकर खोल दिया, लेकिन इसी समय विनीता वहां पहुंच गई और राकेश को फटकारने लगी। जिसपर इन दोनों ने बगल में रखे फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आवाज सुनकर मुकेश वहां पहुंचा तो इन दोनों ने उसपर कुल्हाड़ी वार कर उसकी भी हत्या कर दी। घटना ने बाद उसका मोबाइल, चाभी वहां से लेकर ये दोनों फरार हो गए और सारा सामान कुएं में फेंक दिया। राकेश दूसरे दिन हमेशा की तरह विद्यालय पहुंचा और दोनों शवों को देखकर ऐसा व्यक्त किया जैसे उसे कुछ पता ही नहीं हो। लेकिन पुलिस की निगाह से नहीं बच सके। फिलहाल पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, कुल्हाड़ी, पैसे,घटना के समय पहने कपड़े इत्यादि बरामद कर लिया है, साथ ही इन दोनों को जेल भेज रही है। *बाइट-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर*
    1
    *सुल्तानपुर में शिक्षक पति और पत्नी की पुलिस हत्या का किया खुलासा*
सुल्तानपुर में करीब हफ्ते भर पूर्व हुई शिक्षक पति और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा,कुल्हाड़ी, चोरी गए रूपये बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को जेल भेजने के साथ साथ विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
दरअसल ये मामला है बीते मंगलवार का। जहां कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में रहने वाले शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता की उन्हीं के निजी विद्यालय में निर्मम हत्या कर दी गई थी। मुकेश प्राथमिक शिक्षक संघ के मोतिगरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष भी थे। वहीं डबल मर्डर की वारदात से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। डीआईजी के साथ साथ एडीजी जोन मौके पर पहुंचे हुए थे, और जल्द से जल्द पुलिस अधिकारियों को हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और पड़ताल शुरू की। पड़ताल के दौरान सबसे पहले इनका ड्राइवर राकेश यादव पर पुलिस को संदेह हुआ, जो इनके विद्यालय में गाड़ी चलाने के साथ साथ तमाम कार्य करता रहता था। उसे विनीता के सारे कागजातों पैसे के लेन देन की सारी जानकारी रहती थी। पुलिस की माने तो राकेश की माली हालत खराब थी, लिहाजा उसने अपने पड़ोसी पटीदार आशीष यादव के साथ मिलकर विद्यालय में चोरी की योजना बनाई और विद्यालय पहुंच गए। चूंकि राकेश को पहले से ही सारी जानकारी थी, लिहाजा कमरे में रखी चाभी से उसने लाकर खोल दिया, लेकिन इसी समय विनीता वहां पहुंच गई और राकेश को फटकारने लगी। जिसपर इन दोनों ने बगल में रखे फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आवाज सुनकर मुकेश वहां पहुंचा तो इन दोनों ने उसपर कुल्हाड़ी वार कर उसकी भी हत्या कर दी। घटना ने बाद उसका मोबाइल, चाभी वहां से लेकर ये दोनों फरार हो गए और सारा सामान कुएं में फेंक दिया। राकेश दूसरे दिन हमेशा की तरह विद्यालय पहुंचा और  दोनों शवों को देखकर ऐसा व्यक्त किया जैसे उसे कुछ पता ही नहीं हो। लेकिन पुलिस की निगाह से नहीं बच सके। फिलहाल पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, कुल्हाड़ी, पैसे,घटना के समय पहने कपड़े इत्यादि बरामद कर लिया है, साथ ही इन दोनों को जेल भेज रही है।
*बाइट-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर*
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हैरिंग्टनगंज सीएचसी के NHM कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान को सौंपा सामूहिक ज्ञापन हैरिंग्टनगंज सीएचसी के NHM कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान को सौंपा सामूहिक ज्ञापन अधिकारियों से लंबित समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई और शीघ्र समाधान की मांग हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों के समाधान को लेकर अधीक्षक को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन कई समस्याओं के कारण उन्हें कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। NHM कर्मचारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में संबंधित समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर अपनी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। ज्ञापन में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें आरसीएच ओपीडी, बीएएम, बीपीएम, एफडब्ल्यूसी, नर्सिंग ऑफिसर, एसआईएम, नर्सिंग ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स एमएचसीपी, फिजियोथेरेपिस्ट, एमओ आरबीएसके और आरबीएसके से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों ने अधीक्षक से समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित उच्चाधिकारियों को जानकारी भेजने और नियमानुसार समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन पर 5 अक्टूबर 2026 की तारीख अंकित है। कर्मचारियों का कहना है कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने से उन्हें कार्य करने में सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
    1
    हैरिंग्टनगंज सीएचसी के NHM कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान को सौंपा सामूहिक ज्ञापन
हैरिंग्टनगंज सीएचसी के NHM कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान को सौंपा सामूहिक ज्ञापन
अधिकारियों से लंबित समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई और शीघ्र समाधान की मांग
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों के समाधान को लेकर अधीक्षक को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन कई समस्याओं के कारण उन्हें कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
NHM कर्मचारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में संबंधित समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर अपनी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
ज्ञापन में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें आरसीएच ओपीडी, बीएएम, बीपीएम, एफडब्ल्यूसी, नर्सिंग ऑफिसर, एसआईएम, नर्सिंग ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स एमएचसीपी, फिजियोथेरेपिस्ट, एमओ आरबीएसके और आरबीएसके से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं।
कर्मचारियों ने अधीक्षक से समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित उच्चाधिकारियों को जानकारी भेजने और नियमानुसार समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन पर 5 अक्टूबर 2026 की तारीख अंकित है। कर्मचारियों का कहना है कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने से उन्हें कार्य करने में सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.