भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं का किया गया सम्मान भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं का किया गया सम्मान छिंदवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं की शक्ति, सम्मान एवं समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, राजनीति, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के लिए कई अवसर मिल रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं का किया गया सम्मान भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं का किया गया सम्मान छिंदवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं की शक्ति, सम्मान एवं समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, राजनीति, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के लिए कई अवसर मिल रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के हैप्पी किड्स पब्लिक स्कूल परासिया में कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की, साथ ही साथ पालकों ने भी विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद लिया l कार्यक्रम के अंत में K.G 2 के विद्यार्थियों को हैट गाऊन पहनाकर डिग्री के सम्मानित किया गया, अंत में किंडरगार्टन की हैड स्वाति पाल मैडम द्वारा सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।1
- भाकियू चढूनी गुट ने भारत-अमेरिका विदेश नीति ट्रेड डील की प्रति काफी जलाकर किया विरोध प्रदर्शन बदायूँ1
- जीवित समाधि स्थल सिंगोड़ी में उमडा विशाल जनसैलाब सिंगोड़ी:– रंग पंचमी के अवसर पर परंपरागत सिंगोड़ी स्थित कबीरवाडा में भव्य मेला का आयोजन आयोजित किया गया जिसे कोमी एकता का प्रतीक भी कहा जाता है। जिले में एक मात्र कबीर पंथ के जीवित समाधि स्थल में कबीर पंथ के सातवे वंशाचार्य श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण में विभिन्य धार्मिक आयोजन हुए, इस दौरान विशाल रंगपंचमी मेला कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों के अलावा मध्यप्रदेश सहित नागपुर महाराष्ट्र वर्धा छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात यूपी आंध्रप्रदेश कर्नाटक दिल्ली बिहार सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु भक्तगण इस जीवित समाधि स्थल पर अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करने हेतू यंहा पहुंचे। वही सिंगोड़ी में सुबह से ही हजारों लोगो की भीड़ देर रात तक रही, लोगो ने पुराने झूले का आनंद लिया तो वही जम कर खरीददारी भी की। 5 दिवसीय विशाल भंडारा भी लगातार सम्पन्य हुआ समिति के संयोजक परसादी पटेल और योगेश यादव ने बताया लगातार कई वर्षो से जन सहयोग से समाधि स्थल पर भंडारा का आयोजन किया जाता है वही विगत पांच दिनों से भंडारा आयोजित किया जा रहा है जो रोज सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक निरंतर चलता रहा। वही पंथ के अनुयाइयों की सुभीदाओ को लेकर जनपत सदस्य ने समाधि स्थल के पास शौचालय बनाने के लिए करीब पांच लाख की राशि अपने मद से दिया है जिसका निर्माण भी जल्द सुरु करने की बात कही गई है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष शेष राव यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे उत्तम ठाकुर टीकाराम सोनू सरसवर रमेश, डॉ उमेश शर्मा, पहलवान पुष्प कुमार जैन सहित भारी तादात में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1
- नरवाई की आग ने मचाया तांडव, दो फायर ब्रिगेड ने पाया काबू मुलताई। नगर के समीप ग्राम हीराखापा में मंगलवार को नरवाई में लगी आग ने तेज हवाओं के कारण विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी के अनुसार अनिल झलिये के खेत में लगी आग तेजी से फैलते हुए रमेश बोबडे के खेत तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से खेत में बनी झोपड़ी, पशुओं का चारा और सिंचाई के पाइप जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। आग की तीव्रता को देखते हुए दूसरा फायर वाहन भी मौके पर बुलाया गया। दोनों फायर वाहनों से फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड टीम में धनराज पवार, मनोज कड़वे, गिरिश पिपले और विजय बड़घरे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।1
- wadegaon mela1
- आत्मा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय किसान विज्ञान मेला का कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, बनखेड़ी सफलतापूर्वक आयोजन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन “आत्मा” योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 10 मार्च 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, बनखेड़ी में पिपरिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए किसान भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बनखेड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री हरीश मालानी, अक्षय कृषि परिवार एवं भूमि सुपोषण अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक तथा नवल कोचिंग इंदौर के संचालक श्री नवल रघुवंशी, भारतीय किसान संघ मध्यभारत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सर्वज्ञ दीवान, भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर के उपाध्यक्ष श्री उम्मेद सिंह पटेल, श्री मकरन सिंह पटेल, सहसचिव श्री केशव माहेश्वरी, सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह पटेल, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री विवेक महेश्वरी, श्री अनिल बारोलिया, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, न्यास के प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र गुर्जर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य (मृदा विज्ञान) श्री नीतिराज पटेल, उपसंचालक कृषि डॉ.रविकांत सिंह, उप परियोजना संचालक “आत्मा” श्री गोविंद मीना, कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक खांडे, प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संजीव कुमार गर्ग तथा कृषि एवं विभिन्न विभाग से पधारे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्तिथ रहे साथ नर्मदापुरम के विभिन्न विकासखंडो से आए हुए किसान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए I कार्यक्रम की शुरुआत में उपसंचालक कृषि डॉ. रविकांत सिंह ने कार्यक्रम का परिचय एवं रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस कृषि विज्ञान मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच उन्नत कृषि तकनीकों का प्रसार, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना तथा किसानों को नवीन कृषि नवाचारों से अवगत कराना है। नर्मदापुरम जिले के किसानों तथा विभागीय अमले को गेहूं कटाई उपरांत नरवाई जलाने की समस्या पर विशेष ध्यान देकर कृषकों को नरवाई प्रबंधन के लिए जागरूक करने के लिए कहाँ गया। उन्होंने कहाँ कि मिट्टी एक सजीव है, इसमें कई जीव- जंतु निवासरत है, जिसका भी हमें ध्यान रखना चाहिए नरवाई जलाने से सजीव मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते I उन्होंने फसल विविधीकरन पर हमें ध्यान देने के लिए कहाँ गया I उन्होंने बताया की कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर जैविक एवं प्राकृतिक खेती का हब है जहाँ आकर सुकून मिलता है, उन्होंने किसानो से संतुलित मात्रा में उर्वरको का उपयोग करने की सलाह दी I उन्होंने किसानो से आग्रह किया कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान भाई अपनी भूमि को एग्रीस्टैक आई.डी से जुडवाए जिससे ई टोकन से संतुलित उर्वरक एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। पिपरिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने किसानो से नरवाई नहीं जलाने की अपील की गई, नरवाई जलाए नहीं बल्कि उसका चारा एकत्रित करें साथ ही फसल चक्र अपनाए जिससे नरवाई नहीं जलाना पढ़े एवं जो किसान भाई अच्छी उन्नत खेती कर रहे है उन कृषक एवं वैज्ञानिकों से किसान भाईयों को जानकारी प्राप्त करनी चाहिए । सांसद प्रतिनिधि एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य (मृदा विज्ञान) श्री नीतिराज पटेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी खेती आत्मनिर्भर खेती थी जो जमीन से जुड़ी हुई थी, उन्होंने वर्तमान में केंसर के बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की एवं इसे रोकने हेतु परिवार के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए स्वयं के परिवार के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने के लिए आग्रह किया गया। श्री उम्मेद सिंह पटेल ने किसानों से आग्रह किया कि वे छोटे रकबे से ही जैविक खेती शुरू करें और धीरे-धीरे इसे बड़े स्तर पर अपनाए तथा विभाग की योजनाओं की जानकारी आधिक से अधिक किसानो तक पहुचाने की सलाह दी गई । अक्षय कृषि परिवार एवं भूमि सुपोषण अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक श्री नवल रघुवंशी ने किसानों को भूमि सुपोषण अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे देश में चैत्र नवरात्र से प्रारंभ होकर एक माह तक संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भूमि की उर्वरता को बनाए रखना तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने साथ ही बताया गया की वर्तमान में स्कूल बंद हो रहे है, हास्पिटल बढ़ रहे है एवं केंसर के मरीज भी बढ़ रहे है इसीलिए जबरदस्ती ही सही आधे बीघा में जैविक एवं प्राकृतिक खेती जरुर करें I भारतीय किसान संघ मध्यभारत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सर्वज्ञ दीवान ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिले में कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर जैसी संस्था उपलब्ध है, जो पूर्णतः जैविक खेती पर कार्य कर रही है। किसानों को इस संस्था से मार्गदर्शन लेकर जैविक खेती को अपनाना चाहिए। तकनीकी सत्र के दौरान प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका, नरवाई प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती की पद्धतियों की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक खांडे ने ग्रीष्मकालीन फसल उत्पादन तकनीक पर विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को रसायनों का सीमित उपयोग करने तथा एक ही प्रकार के कीटनाशक का बार-बार प्रयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को फसलों की उन्नतशील किस्मों के बारे में भी जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र पटैल द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की वैकल्पिक फसल उड़द एवं प्राकृतिक खेती आधारित फसलों की जानकारी बंधुओं को दी गई, डॉ. बृजेश कुमार नामदेव ने जैविक पौध संरक्षण के उपायों की जानकारी दी, डॉ. रंजीत सिंह ने किसानों को ग्रीष्मकालीन सब्जी उत्पादन तकनीक के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित कृषक-वैज्ञानिक संवाद में प्रगतिशील कृषक श्री भूपेन्द्र पटेल ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा किए। उन्होंने किसानों को फसल विविधिकरण अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि खेतों में दलहन, तिलहन एवं मोटे अनाज की फसलों को बारी-बारी से लगाने से भूमि की उर्वरता बनी रहती है और उत्पादन भी बढ़ता है। कृषि विज्ञान मेले में 30 से अधिक कृषि प्रदर्शनी लगाई गईं, जिनमें कृषि एवं संबंधित विभागों तथा कृषि से जुड़ी संस्थाओं द्वारा कृषि आदान, उत्पाद तथा उन्नत तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिले के प्रगतिशील किसानों द्वारा उत्पादित फसलों की भी प्रदर्शनी लगाई गई I कार्यक्रम के अंत में “आत्मा” योजना अंतर्गत सर्वोत्तम जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित आर्या परियोजना के अंतर्गत हितग्राही किसानों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन श्री गोविन्द मीना, डॉ. संजीव कुमार गर्ग एवं डॉ. बृजेश कुमार नामदेव द्वारा कराया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक, सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, बीटीएम, एटीएम सहित जिले के 1508 से अधिक किसान उपस्थित रहे। अंत में उप परियोजना संचालक “आत्मा” श्री गोविंद मीना द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के हैप्पी किड्स पब्लिक स्कूल परासिया ने मनाया ग्रेजुएशन सेरेमनी (दीक्षा आरम्भ समारोह) जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे परासिया के विधायक श्री सोहनलाल बाल्मीक , हरि वर्मा , बॉबी खंडूजा ,रोमी कालरा , आशीष सिकंदरपपुरे , अकबर खान , विद्यालय के संचालक अरविंदर सिंह खंडूजा ( रिंपी खंडूजा ) विद्यालय के प्राचार्य गोविंद गोस्वामी, उप प्राचार्य श्रीमति सरिता वार्ड एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।1