Shuru
Apke Nagar Ki App…
खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर..... खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....
Rajpath News
खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर..... खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....
More news from Betul and nearby areas
- खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....1
- गांव-गांव में गठित की गई आपदा प्रबंधन समितियां। शासन के आदेशानुसार जिले के चयनित ग्रामों में आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया जा रहा हैं। आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने की पहल की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बैतूल के निर्देशन में आपदा सतपुड़ा जनजागरण समिति तथा आपदा प्रबन्धन संस्थान भोपाल द्वारा जिले के चयनित गांवों में ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समितियों एवं आपदा प्रबंधन दलों का गठन कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम जौलखेड़ा में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समितियों और दलों का गठन किया गया। इनमें ग्रामीण युवाओं, स्वयंसेवकों, महिला समूहों और पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, ताकि आपदा की स्थिति में गांव स्तर पर ही त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को आपदा से पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी (एवाक्युएशन) सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जा रही है। साथ ही आगजनी, बाढ़, आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, तापघात (हीटवेव), शीतलहर (कोल्डवेव), अतिवृष्टि तथा अन्य प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं से निपटने के उपायों से भी अवगत कराया जा रहा है। समिति के प्रतिनिधि विजय राम, गौरव नागले, आकाश, यश नागले, अभिषेक हु्रमाड़े ने बताया कि, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के विभिन्न चयनित गांवों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को आपदा के प्रति जागरूक, सतर्क और सक्षम बनाना है।1
- आठनेर नगर में प्रसिद्ध स्थल गुणवंत बाबा के मंदिर में भव्य आयोजन किया गया सर्व प्रथम मंदिर में पुजा अर्चना कर पंचामृत से गुणवंत बाबा का स्नान कराया गया झंड़ा वंदन कर गुणवंत बाबा की भव्य पालकी बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई पालकी यात्रा में नगर से हजारों लोग शामिल हुए पालकी यात्रा का नगर भ्रमण कर मंदिर में कार्यक्रम का समापन कर मंदिर समिति सदस्य द्वारा महाआरती कर भव्य भमणडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोग शामिल हुए समिति सदस्यों ने बताया कि गुणवंत बाबा का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर सहित क्षेत्र के हजारों श्रृंखलाओं का विशेष सहयोग रहता है।1
- Post by Sohan Lal Rathor1
- भैंसदेही के बाजार चौक में स्थित लगभग 50 फीट ऊंची जेरी को आदिवासी परंपरा के अनुसार रंग पंचमी के दिन पूजा पाठ करके तोड़ा गया5
- महिला दिवस पर हाण्डीपानी में उमंग समिति का अनोखा आयोजन सैकड़ों महिलाओं ने केक काटकर मनाया उत्सव, चिटकोरा नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा शाहपुर/हाण्डीपानी। उमंग शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज विकास समिति द्वारा दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिलाओं ने केक काटकर इस विशेष दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। उमंग समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से ग्राम हाण्डीपानी में प्रतिवर्ष महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर तथा विशेष अतिथि के रूप में भौरा पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाहपुर थाने से एसआई सोनम साहू, मनीषा बारस्कर एवं सविता धुर्वे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसआई सोनम साहू ने महिलाओं को 181, 112, 1090 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि कई महिलाएं डर या शर्म के कारण अपने साथ हुई घटनाओं की शिकायत नहीं कर पातीं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं और पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना झिझक थाने में आकर मदद ले सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना न करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे ने कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, इंजीनियर और शिक्षक सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला कमजोर नहीं बल्कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी केसला श्री अतरसिंग जी तथा श्री चंद्रशेखर धुर्वे ने उमंग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में महिला दिवस मनाना आम बात है, लेकिन गांवों में इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए चिटकोरा नृत्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि भी अपने आप को रोक नहीं पाए और इस सांस्कृतिक रंग में शामिल होकर नृत्य किया। इस अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी से 2 तथा ग्राम सोनादेह से 1 टीम सहित कुल 3 टीमों ने चिटकोरा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में उमंग समिति से रीनू विश्वकर्मा, ललिता अखण्डे, गीता शैलू, मंतरिया शैलू, विजय विश्वकर्मा, सगन अखण्डे, संदीप चौहान एवं गुलाब शैलू का विशेष सहयोग रहा।3
- जीवित समाधि स्थल सिंगोड़ी में उमडा विशाल जनसैलाब सिंगोड़ी:– रंग पंचमी के अवसर पर परंपरागत सिंगोड़ी स्थित कबीरवाडा में भव्य मेला का आयोजन आयोजित किया गया जिसे कोमी एकता का प्रतीक भी कहा जाता है। जिले में एक मात्र कबीर पंथ के जीवित समाधि स्थल में कबीर पंथ के सातवे वंशाचार्य श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण में विभिन्य धार्मिक आयोजन हुए, इस दौरान विशाल रंगपंचमी मेला कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों के अलावा मध्यप्रदेश सहित नागपुर महाराष्ट्र वर्धा छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात यूपी आंध्रप्रदेश कर्नाटक दिल्ली बिहार सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु भक्तगण इस जीवित समाधि स्थल पर अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करने हेतू यंहा पहुंचे। वही सिंगोड़ी में सुबह से ही हजारों लोगो की भीड़ देर रात तक रही, लोगो ने पुराने झूले का आनंद लिया तो वही जम कर खरीददारी भी की। 5 दिवसीय विशाल भंडारा भी लगातार सम्पन्य हुआ समिति के संयोजक परसादी पटेल और योगेश यादव ने बताया लगातार कई वर्षो से जन सहयोग से समाधि स्थल पर भंडारा का आयोजन किया जाता है वही विगत पांच दिनों से भंडारा आयोजित किया जा रहा है जो रोज सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक निरंतर चलता रहा। वही पंथ के अनुयाइयों की सुभीदाओ को लेकर जनपत सदस्य ने समाधि स्थल के पास शौचालय बनाने के लिए करीब पांच लाख की राशि अपने मद से दिया है जिसका निर्माण भी जल्द सुरु करने की बात कही गई है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष शेष राव यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे उत्तम ठाकुर टीकाराम सोनू सरसवर रमेश, डॉ उमेश शर्मा, पहलवान पुष्प कुमार जैन सहित भारी तादात में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1
- महाविद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। मुलताई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर महिलाओं को समर्पित भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चूंकि 8 मार्च को रविवार का अवकाश था, अतः महाविद्यालय परिवार द्वारा यह विशेष आयोजन दिनांक 09 मार्च को अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन डॉ. कल्पना बिसन्द्रे द्वारा किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य डॉ. सरिया ने महिला सशक्तिकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "समाज के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अनिवार्य है।" उन्होंने उपस्थित छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता राजपूत एवं प्रो. तारा बारस्कर ने 'नारी शक्ति' के वैश्विक और स्थानीय स्वरूप पर चर्चा करते हुए कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, प्रशासन और खेल जैसे हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप पधारे श्रीमती जयप्रकाशी परते ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। इस वर्ष महिला दिवस की थीम "Rights Justice Action for all Women and Girls" पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते, सह-संयोजक प्रो. प्रियंका भोपते, डॉ. दीपिका पीपरदे, प्रो. अंजलि सौदागर, प्रो. पूजा देशमुख एवं प्रो. प्रियंका मोहबे, श्रीमती दयामनी किस्पोट्टा, लीला धूर्वे, रौशनी खातरकर ने भी महिला दिवस की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों में अभिषेक हुरमाड़े, अर्पिता जाधव ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली भाषण और कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण डोंगरे, मीसम हुसैन, पायल कड़वे और अन्य रासेयो स्वयंसेवकों का मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, महाविद्यालय स्टाफ और आगंतुकों ने समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) बनाए रखने और महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।1