Shuru
Apke Nagar Ki App…
आदिवासी रीति रिवाज से रंग पंचमी के दिन जैरी तोड़ी भैंसदेही के बाजार चौक में स्थित लगभग 50 फीट ऊंची जेरी को आदिवासी परंपरा के अनुसार रंग पंचमी के दिन पूजा पाठ करके तोड़ा गया
भैंसदेही संवाददाता
आदिवासी रीति रिवाज से रंग पंचमी के दिन जैरी तोड़ी भैंसदेही के बाजार चौक में स्थित लगभग 50 फीट ऊंची जेरी को आदिवासी परंपरा के अनुसार रंग पंचमी के दिन पूजा पाठ करके तोड़ा गया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भैंसदेही के बाजार चौक में स्थित लगभग 50 फीट ऊंची जेरी को आदिवासी परंपरा के अनुसार रंग पंचमी के दिन पूजा पाठ करके तोड़ा गया5
- Post by Sohan Lal Rathor1
- खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....1
- महिला दिवस पर हाण्डीपानी में उमंग समिति का अनोखा आयोजन सैकड़ों महिलाओं ने केक काटकर मनाया उत्सव, चिटकोरा नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा शाहपुर/हाण्डीपानी। उमंग शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज विकास समिति द्वारा दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिलाओं ने केक काटकर इस विशेष दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। उमंग समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से ग्राम हाण्डीपानी में प्रतिवर्ष महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर तथा विशेष अतिथि के रूप में भौरा पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाहपुर थाने से एसआई सोनम साहू, मनीषा बारस्कर एवं सविता धुर्वे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसआई सोनम साहू ने महिलाओं को 181, 112, 1090 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि कई महिलाएं डर या शर्म के कारण अपने साथ हुई घटनाओं की शिकायत नहीं कर पातीं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं और पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना झिझक थाने में आकर मदद ले सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना न करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे ने कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, इंजीनियर और शिक्षक सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला कमजोर नहीं बल्कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी केसला श्री अतरसिंग जी तथा श्री चंद्रशेखर धुर्वे ने उमंग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में महिला दिवस मनाना आम बात है, लेकिन गांवों में इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए चिटकोरा नृत्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि भी अपने आप को रोक नहीं पाए और इस सांस्कृतिक रंग में शामिल होकर नृत्य किया। इस अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी से 2 तथा ग्राम सोनादेह से 1 टीम सहित कुल 3 टीमों ने चिटकोरा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में उमंग समिति से रीनू विश्वकर्मा, ललिता अखण्डे, गीता शैलू, मंतरिया शैलू, विजय विश्वकर्मा, सगन अखण्डे, संदीप चौहान एवं गुलाब शैलू का विशेष सहयोग रहा।3
- महाविद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। मुलताई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर महिलाओं को समर्पित भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चूंकि 8 मार्च को रविवार का अवकाश था, अतः महाविद्यालय परिवार द्वारा यह विशेष आयोजन दिनांक 09 मार्च को अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन डॉ. कल्पना बिसन्द्रे द्वारा किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य डॉ. सरिया ने महिला सशक्तिकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "समाज के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अनिवार्य है।" उन्होंने उपस्थित छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता राजपूत एवं प्रो. तारा बारस्कर ने 'नारी शक्ति' के वैश्विक और स्थानीय स्वरूप पर चर्चा करते हुए कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, प्रशासन और खेल जैसे हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप पधारे श्रीमती जयप्रकाशी परते ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। इस वर्ष महिला दिवस की थीम "Rights Justice Action for all Women and Girls" पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते, सह-संयोजक प्रो. प्रियंका भोपते, डॉ. दीपिका पीपरदे, प्रो. अंजलि सौदागर, प्रो. पूजा देशमुख एवं प्रो. प्रियंका मोहबे, श्रीमती दयामनी किस्पोट्टा, लीला धूर्वे, रौशनी खातरकर ने भी महिला दिवस की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों में अभिषेक हुरमाड़े, अर्पिता जाधव ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली भाषण और कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण डोंगरे, मीसम हुसैन, पायल कड़वे और अन्य रासेयो स्वयंसेवकों का मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, महाविद्यालय स्टाफ और आगंतुकों ने समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) बनाए रखने और महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर ले गए करीब 40 हजार रुपये सिवनी मालवा नगर के सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर ने सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से मंदिर ट्रस्ट और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 65 वर्ष निवासी मस्जिद मोहल्ला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ट्रस्टी के अनुसार मंदिर में अशोक शर्मा पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। वे प्रतिदिन रात करीब 9 बजे मंदिर में ताला लगाकर घर चले जाते हैं। 9 मार्च की रात को भी वे मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब अशोक शर्मा मंदिर का ताला खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने अन्य ट्रस्टी राजू राठौर, देवनारायण राठौर और मदनलाल राठौर को सूचना दी। सभी ट्रस्टी मौके पर पहुंचे और मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दानपेटी का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोर दानपेटी में रखे करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में कुल 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और डायल 112 व एम्बुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें दैनिक सत्याग्रह न्यूज़ के साथ।1
- भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भीमपुर दामजिपुरा क्षेत्र के ग्राम पाली मे कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय रामू टेकाम जी प्रदेश अध्यक्ष मप्र आदिवासी ने शामिल होकर शुभारंभ किया। इस अवसर उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार मर्सकोले, मंडलम अध्यक्ष दलपत इवने जी, पंकज तुमडाम प्रदेश मिडिया समन्वयक आदिवासी कांग्रेस, रोहित नरे, मनीष आहके युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दामजिपुरा, साथ मे उपस्थित रहे।2