शादी से लौट रहे युवकों की बाइक सात फीट गहरे खेत में गिरी, दो की हालत गंभीर—सीएचसी में डॉक्टर नदारद जारी थाना क्षेत्र के डुमरटोली में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।जानकारी देते हुए शाम 5.30 बजे बताया गया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों युवक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे और रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चचालि निवासी अरुण मिंज इक्कीस वर्ष एवं युसन मिंज बाईस वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि प्रीतम कुजूर को हल्की खरोंचें लगी हैं। बताया गया कि तीनों युवक सीकरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान डुमरटोली के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगभग सात फीट गहरे गड्ढेनुमा खेत में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर पहुंचाया।हालांकि जब घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, उस समय वहां कोई भी डॉक्टर ओर सीएचओ उपस्थित नहीं थे। ऐसे में एनएम ओर जेएनएम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।चिकित्सकों ने अरुण मिंज और यूसन मिंज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया।बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर लंबे समय से चिकित्सकों की कमी और अव्यवस्था को लेकर चर्चा में रहा है। ग्रामीण का कहना है कि यहां डॉक्टर से मिलने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। ताजा घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
शादी से लौट रहे युवकों की बाइक सात फीट गहरे खेत में गिरी, दो की हालत गंभीर—सीएचसी में डॉक्टर नदारद जारी थाना क्षेत्र के डुमरटोली में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।जानकारी देते हुए शाम 5.30 बजे बताया गया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों युवक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे और रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चचालि निवासी
अरुण मिंज इक्कीस वर्ष एवं युसन मिंज बाईस वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि प्रीतम कुजूर को हल्की खरोंचें लगी हैं। बताया गया कि तीनों युवक सीकरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान डुमरटोली के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगभग सात फीट गहरे गड्ढेनुमा खेत में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल
पर पहुंचे।घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर पहुंचाया।हालांकि जब घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, उस समय वहां कोई भी डॉक्टर ओर सीएचओ उपस्थित नहीं थे। ऐसे में एनएम ओर जेएनएम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।चिकित्सकों ने अरुण मिंज और
यूसन मिंज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया।बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर लंबे समय से चिकित्सकों की कमी और अव्यवस्था को लेकर चर्चा में रहा है। ग्रामीण का कहना है कि यहां डॉक्टर से मिलने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। ताजा घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
- चैनपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माहाशिवरात्रि पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार देर शाम भव्य और दिव्य शिव बारात निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने पूरे नगर को शिवमय बना दिया। हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की बारात में शामिल होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए।1
- गुमला शादी समारोह से लौट रही नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ घाघरा थाना पहुचकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़िता गांव मे शादी समारोह में शामिल होने गयी थी, जहाँ से देर रात अपने घर वापस आ रही थी, उसी दौरान तालाब के पास घात लगाकर बैठे युवक ने जबर्दस्ती युवती को झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता अपने घर पहुचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन पीड़ता को लेकर घाघरा थाना पहुचे।1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- बड़ी खबर! चंदवा हाथी के झुंड पर कहर बनकर टूटा ट्रेन.... चपेट में आने से 1 हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल घटना के बाद से झुंड हुआ उग्र गांव में दहशत का माहौल। चंदवा टोरी रेलवे लाइन पर हाथियों का झुंड गुजर रहा था अचानक ट्रेन पहुंच गई और हाथियों की झुंड से टकरा गई जिससे एक हाथी घायल हो गया। हाथी की घायल होने से झुंड उग्र हो गया और गांव ओर मुभ कर गया है जिससे गांवों में दहशत का माहौल है।1
- नागपुरी संस्कृति कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ उठाया लुप्त सुदूरवर्ती इलाके के चंदवा गढ़गांव में आयोजन हुआ लोक नागपुरी1
- Post by उदय कुशवाहा1
- उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सुदूरवर्ती पाट क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने की पहल के तहत डुमरी प्रखंड अंतर्गत गुरून्दकोन गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शाम छह बजे बताया गया कि प्रत्येक माह निर्धारित तिथि के अनुसार एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम दूरस्थ पाट गांवों का भ्रमण कर गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की। सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पाट क्षेत्र के कई गांव स्वास्थ्य केंद्र से काफी दूरी पर स्थित हैं, जिससे ग्रामीणों को उपचार में कठिनाई होती है। ऐसे में गांव में ही शिविर लगाकर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने गांव में ही जांच और दवा मिलने पर संतोष जताया और जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। जिला प्रशासन द्वारा पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, समयबद्ध एवं मानवीय बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी है।4
- वार्ड नंबर 22 की प्रत्याशी के विचार सुनिए? #election #chunav #jharkhand #shorts #viralvideo #news1
- Post by Niraj kumar Sahu3