Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत कवई के आश्रित गांव जहाँ शुद्ध हवा, पानी मिलता है, ईब नदी का मुख्य धारा यहीं से बहती है।
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
ग्राम पंचायत कवई के आश्रित गांव जहाँ शुद्ध हवा, पानी मिलता है, ईब नदी का मुख्य धारा यहीं से बहती है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 𝐁𝐑𝐄𝐀𝐊𝐈𝐍𝐆 𝐍𝐄𝐖𝐒... ================= *♦️ख़बर का असर...* कुछ दिन पूर्व सारुडीह पठार में काले रंग की स्कॉर्पियो व बुलेट मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था,वाहन की खिड़की से दो युवक बाहर निकलकर बोतल लहराते हुए स्टंट किया जा रहा था।1
- बच्ची के साथ उसके ही पिता, चचेरे भाई और मामा ने किया दुष्कर्म; 4 साल से चल रहा था दरिंदगी का खेल केरल में एक नाबालिग के साथ उसके ही परिजनों और रिश्तेदारों ने सालों तक दरिंदगी की। घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने उसके पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।1
- व्यापारी संवाद सम्मलेन मे सरगुजा पुलिस का हुआ सम्मान। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले का चंद घंटे मे किया गया था खुलासा। :- पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं 20 लाख रुपये नगद लूट की रकम किया गया था बरामद। :- जिले भर मे पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की हुई थी सराहना। गत दिवस होटल पर्पल ओर्किंड मे आयोजित व्यापारी संवाद सम्मलेन के दौरान माननीय मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व छ.ग. श्री राजेश अग्रवाल द्वारा सरगुजा पुलिस की थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम का सम्मान कर सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना की गई। विदित हो कि दिनांक 28/12/25 को शहर के व्यापारी श्री अनिल अग्रवाल अपने दुकान से घर जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान सत्तीपारा कैलाश मोड़ के पास अज्ञात बदमाश द्वारा अचानक डंडे से जोरदार प्रहार कर व्यापारी को आहत कर रुपये से भरे बैग को छीनकर अंधेरे में फरार हो गए थे। मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चंद घंटे के भीतर प्रकरण के आरोपी (01) दीपक दास (02) रोहित दास को हिरासत मे ले लिया गया साथ ही आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं 20 लाख रुपये नगद लूट की रकम बरामद किया गया, आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा सख़्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड मे भेजा गया था। व्यापारी संवाद सम्मलेन कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री छ.ग. शासन श्री राजेश अग्रवाल, विधायक लुन्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी, व्यापारी श्री अनिल अग्रवाल एवं समस्त व्यापारी वर्ग द्वारा टीम की सराहना करते हुए *थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, नितिन सिन्हा, विवेक राय, अमित विश्वकर्मा को सम्मान स्वरुप शाल पहनाकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। सरगुजा पुलिस आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर रही है, साथ ही आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।1
- जारी थाना क्षेत्र के डुमरटोली में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।जानकारी देते हुए शाम 5.30 बजे बताया गया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों युवक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे और रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चचालि निवासी अरुण मिंज इक्कीस वर्ष एवं युसन मिंज बाईस वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि प्रीतम कुजूर को हल्की खरोंचें लगी हैं। बताया गया कि तीनों युवक सीकरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान डुमरटोली के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगभग सात फीट गहरे गड्ढेनुमा खेत में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर पहुंचाया।हालांकि जब घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, उस समय वहां कोई भी डॉक्टर ओर सीएचओ उपस्थित नहीं थे। ऐसे में एनएम ओर जेएनएम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।चिकित्सकों ने अरुण मिंज और यूसन मिंज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया।बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर लंबे समय से चिकित्सकों की कमी और अव्यवस्था को लेकर चर्चा में रहा है। ग्रामीण का कहना है कि यहां डॉक्टर से मिलने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। ताजा घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।4
- चैनपुर (झारखंड) क्षेत्र के ग्राम झरगांव में सोमवार को भव्य रूप से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा सहित वन विभाग एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वनपाल बिजेंद्र, विवेक खलखो तथा फिया फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच पर अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।1
- तीसरे दिन कड़ाके की ठंड1
- चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चैनपुर नगर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ आयोजित भव्य शिव बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। प्रमुख आकर्षण इस वर्ष की शिव बारात में उत्तर प्रदेश से आई भूत-बेताल की विशेष झांकी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय रही। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जीवंत झांकी और शिव तांडव नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। तांडव नृत्य की प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली थी कि लोग मंत्रमुग्ध होकर देखते रह गए। नगर भ्रमण और विवाह उत्सव बारात का शुभारंभ प्रेम नगर संकट मोचन मंदिर से हुआ। गाजे-बाजे और झांकियों के साथ यह बारात पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मुख्य मंदिर पहुंची। यहाँ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए चैनपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। विवाह संपन्न होने के पश्चात सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और समिति के सदस्य भी मुस्तैद रहे।3
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1