लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली। जिले के गन्नई-गजरहिया में जनविश्वास अभियान शिविर के बाद उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब जर्जर प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने लाठी लेकर देवसर SDM के वाहन के सामने खड़े होकर रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से स्कूल भवन की हालत खराब है। जर्जर भवन में बच्चों की पढ़ाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर तत्काल कार्रवाई और स्कूल भवन की मरम्मत कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों के विरोध के बाद मौके पर पहुंचे SDM ग्रामीणों के विरोध के बाद देवसर SDM ने उनसे बातचीत की और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद SDM ने मौके पर स्कूल भवन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को भवन की स्थिति सुधारने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों के मुताबिक उनकी मांग केवल इतनी है कि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर स्कूल भवन मिले, ताकि जर्जर इमारत में पढ़ने के लिए मजबूर न होना पड़े। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल SDM के वाहन के सामने ग्रामीणों के लाठी लेकर खड़े होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जर्जर स्कूल भवन और ग्रामीणों की नाराजगी को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि मौके पर दिए गए निर्देश के बाद स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत का काम वास्तव में कब शुरू होता है।
लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली। जिले के गन्नई-गजरहिया में जनविश्वास अभियान शिविर के बाद उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब जर्जर प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने लाठी लेकर देवसर SDM के वाहन के सामने खड़े होकर रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से स्कूल भवन की हालत खराब है। जर्जर भवन में बच्चों की पढ़ाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर तत्काल कार्रवाई और स्कूल भवन की मरम्मत कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों के विरोध के बाद मौके पर पहुंचे SDM ग्रामीणों के विरोध के बाद देवसर SDM ने उनसे बातचीत की और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद SDM ने मौके पर स्कूल भवन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को भवन की स्थिति सुधारने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों के मुताबिक उनकी मांग केवल इतनी है कि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर स्कूल भवन मिले, ताकि जर्जर इमारत में पढ़ने के लिए मजबूर न होना पड़े। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल SDM के वाहन के सामने ग्रामीणों के लाठी लेकर खड़े होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जर्जर स्कूल भवन और ग्रामीणों की नाराजगी को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि मौके पर दिए गए निर्देश के बाद स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत का काम वास्तव में कब शुरू होता है।
- 19 महीने बाद लौटा जनसेवा का वादा, बुजुर्ग मां को मिली अपने पक्के घर की छत विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और बुजुर्ग जुगति बाई के बीच भावनात्मक पल राधोगढ़। एक तारीख थी—09 फरवरी 2025। शाम करीब 7 बजे बेलका गांव के दौरे के दौरान एक बुजुर्ग महिला जुगती बाई सहरिया ने रास्ता रोककर अपने दिल की बात रखी थी—“कहां है बाबा साहब?” उस समय उनकी आंखों में अपने पक्के घर का एक सपना था। विधायक निधि और व्यक्तिगत सहयोग से उस सपने को साकार करने का प्रयास शुरू हुआ। फिर तारीख आई 02 सितंबर 2026 की। करीब 19 महीने बाद जब दोबारा बेलका पहुंचना हुआ तो वही बुजुर्ग मां हाथ पकड़कर उसी संकरी गली में ले गईं। सामने था उनका वर्षों पुराना सपना—अपना पक्का घर और अपने घर की छत। इस मुलाकात में एक तरफ मां की आंखों में अपने सपने के पूरा होने का सुकून था, तो दूसरी ओर जनसेवा के एक संकल्प के पूरा होने की संतुष्टि। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जाते-जाते जुगती बाई ने एक और जिम्मेदारी सौंप दी— “बाबा साहब, अब जाकी पुताई भी तुम्हें ही करवानी है।” यह छोटा-सा संवाद जनप्रतिनिधि और ग्रामीण के बीच बने उस भरोसे को भी सामने लाता है, जहां सरकारी योजनाओं और जनप्रतिनिधि के सहयोग से जुड़ी उम्मीदें व्यक्तिगत रिश्ते जैसी आत्मीयता में बदल जाती हैं। संदेश साफ है—जनसेवा केवल योजनाओं और घोषणाओं का नाम नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का प्रयास भी है। “जनसेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं।”1
- आरोन / UGC के कथित काले कानून के खिलाफ आगामी दिनों में ज्ञापन सौंपने की तैयारी को लेकर शुक्रवार शाम को स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित कीगई *UGC के खिलाफ ज्ञापन की तैयारी को लेकर बैठक* *लोकेशन आरोन* *रिपोर्ट - रोहित सक्सेना आरोन / UGC के कथित काले कानून के खिलाफ आगामी दिनों में ज्ञापन सौंपने की तैयारी को लेकर शुक्रवार शाम को स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्ण समाज के पदाधिकारी एवं समाज के सभी लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान UGC के खिलाफ आवेदन एवं ज्ञापन देने को लेकर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने प्रस्तावित कानून के संबंध में अपनी चिंताओं पर विचार-विमर्श किया तथा आगे की रणनीति बनाने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने एकजुट होकर अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें रखने की तैयारी की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक चर्चा की। स्वर्ण समाज की इस बैठक में समाज की एकता और संगठनात्मक भागीदारी पर भी जोर दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य UGC के खिलाफ आवेदन एवं ज्ञापन सौंपने की तैयारी करना रहा।1
- पुलिस की खटकिया चौराहा पर सख्त वाहन चेकिंग: 07 वाहनों के काटे चालान, 2100 रुपये का समन शुल्क वसूला पुलिस की खटकिया चौराहा पर सख्त वाहन चेकिंग: 07 वाहनों के काटे चालान, 2100 रुपये का समन शुल्क वसूला1
- छबड़ा-कुंभराज ओर मोतीपुरा वाया फलिया पक्का सड़क मार्ग जगह-जगह हुआ मदनखेड़ी तक क्षतिग्रस्त। # * संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन।* *रविवार 13 सितम्बर होगी पूर्णाहुति,आयोजको द्वारा महा प्रसाद में पदारने का किया आवाहन।* *छबड़ा-कुंभराज पक्का सड़क मार्ग जगह-जगह हुआ क्षतिग्रस्त। #मोतीपुरा थर्मल से निकल वाया कडैया हाट,फलिया,मदना खेड़ी,धींगाराड़ी मार्ग भी हुआ क्षतिग्रस्त,चौपाया वाहनों से उड़ती धूल और कीचड़ की फ्री गुलाल से पैदल राहगीर हुए परेशान। शनिवार,12 सितम्बर, कोटडा मेघनाथ पहाड़ की धार्मिक स्थल की स्थानीय यात्रा में देखे हालात,ताज्जुब तो तब हुआ जब ऐसे हालात पर भी यहां के ग्रामीण खुश और मोन है। #गाड़ी के रगड़ते हुए टायरों की आवाजों के साथ हम कथा स्थल पर आ गए वहां पहुंच श्रीमद भागवत कथा का लिया आनन्द। छबड़ा:कोटडा मेघनाथ पहाड़ आश्रम पर 07 से 13 सितम्बर 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हो रहा था आयोजन।आयोजन समिति के अनुसार 13 सितम्बर,रविवार को होगी पुर्णाहुति कथा के,कथा के प्रेरणास्रोत - पं. श्री बृजकिशोर जी पारीक (गुड्डा महाराज)सिद्ध धाम भैंसाना। व्यास पीठ पर आशीन कथा वाचक - पं. श्री शिवदयाल जी भार्गव पीपलखेड़ी वालो के मुखारविंद से प्रकट हो रही श्रीमद भागवत कथा। संचालक -पम्पापुरी त्यागी बाबा संन्यासी मेघनाथ पहाड़ आश्रम के अनुसार,बाला जी की कृपा से सात सितम्बर को कलश यात्रा के साथ कथा प्रारम्भ हुयीं जिसकी पुर्णाहुति 13.09.2026 को होगी इस अवसर पर नो कुण्डीय हवन के बाद विशाल भण्डारा प्रसाद का आयोजन होगा। मन्दिर पुजारी शिवराज जी महाराज ओर पण्डा जी शिवराज जी भार्गव ने आवाहन किया कि सभी सहयोगी ग्राम वासी ओर भक्तगण सादर रविवार के भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रित हैं।आश्रम पर हनुमान जी का मन्दिर निर्माणाधीन है सभी क्षेत्र वासी इसमे सहयोग भी करें जिससे प्राचीन स्थल मेघनाथ पहाड़ आश्रम का विकास हो सके।कथा आयोजको के अनुसार शनिवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोंग्रेस बारां जिला के अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा,जिला प्रवक्ता एस. एल.नागर ओर उनके साथ आये जिला उपाध्यक्ष राधा किशन सुमन,जिला सचिव श्री लाल भील,सदस्य सोहन सिंह मीणा,सतीश शर्मा भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और बाला जी महाराज एवं कथा व्यास मंच पर पहुंच कथा वाचक पण्डित श्री शिव दयाल जी भार्गव पीपलखेड़ी,मन्दिर पुजारी शिवराज जी भार्गव,पण्डा जी शिवराज भार्गव एवं कथा स्थल पर मौजूद मेघनाथ कोटडा,फलिया,मुण्डिया खेड़ा,नयागांव,मंदनाखेड़ी,राजपुरा,कुलिंजरा,खुरई,फेजपुरा,कडैया हाट,खेरखेड़ा भूरा,गांगन्याखेड़ी,बिशन खेड़ा, हरिपुरा,हिंगलोट,टोकराकट,पटपडी, खालकपुरा,चीलपुरा,नज्जीपुरा,हास्याखेड़ी,कडैयाचोर,खजूरी, मुकुंदखेड़ी,नगदा,नगदी,मोतीपुरा,धींगाराड़ी,नबाबपुरा,पाली,क़ाबरखो,हान्याहेड़ी एवंमौजूद समस्त भक्तगणों ओर जनता जनार्दन एवं का आशीर्वाद प्राप्त किया।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोंग्रेस के विधान सभा प्रभारी लाखन सिंह यादव नेंन कहा कि कथा स्थल पर पदारे जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा नें,कथा स्थल पर ग्रामीणों को सम्बोधन कर कहा कि मेघनाथ की पहाड़ी पर मोंजुद मेघनाथ किले के अवशेष अत्यंत प्राचीन है अब यह जीर्णशीर्ण है लेकिन क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा मिलकर इसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है जो अच्छी बात है लेंकिन छबड़ा से मेघनाथ पहाड़ी तक सारे रास्ते का रोड़ बहुत खराब,हालत में है जिसे सरकार द्वारा दुरुस्त किया जाना चाहिये।मीणा ने कहा कि यदि परमात्मा ओर गुरुदेव की कृपा से हमें राजनीति में आपके सहयोग से अवसर मिलता है तो छबड़ा-छीपाबडौद विधान सभा के दुरुस्त ग्रामीण इलाकों की सड़क,बिजली,पानी,शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार आदि की समस्या लोगों को नही रहेगी।आजादी के 80 वर्ष बाद भी हमारे ग्रामीण क्षेत्रो के हालात ठीक नही है,मीणा ने जनता का आभार जताया और कहा कि हमारे धर्म सभी धर्म ग्रंथ मानवता के रास्ते बताते है जिनपर हमें चलना चाहिए और एक दूसरे की मदद कर घर,परिवार,समाज और राष्ट्र की उन्नति में सहयोग करना चाहिए।4
- मुंगावली में 6 मांगों को लेकर कांग्रेसियों का दंडवत प्रदर्शन मुंगावली में 6 मांगों को लेकर कांग्रेसियों का दंडवत प्रदर्शन सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, राशन और आवास योजना के लाभ की मांग। अशोकनगर जिले के मुंगावली में कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से दंडवत होकर नगर परिषद कार्यालय तक पहुंचे। वे नगर की छह जनसमस्याओं को हल करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद, अशोकनगर कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुंगावली के वार्ड नंबर 15 में लोगों को फर्जी पट्टे दिए गए हैं। प्रशासन ने इस पर एक प्रेस नोट जारी कर सफाई दी थी। नेताओं ने बताया कि दो दिन में जांच का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई जांच नहीं हुई। कांग्रेस प्रदेश महासचिव यादवेंद्र सिंह यादव ने मांग की कि अगर 2023 में विधायक चुनाव के समय नियम के खिलाफ पट्टे दिए गए हैं, तो संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हो। अगर पट्टे नियमानुसार दिए गए हैं, तो उन लोगों को जमीन दी जाए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव यादवेंद्र सिंह यादव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञापन में नगर की छह मुख्य समस्याओं को हल करने की मांग की गई है। इन मांगों में स्टेशन रोड की खराब सड़क का जल्द निर्माण और मरम्मत कराना शामिल है। साथ ही, जिन गलियों में अभी तक सीसी सड़क नहीं बनी है, वहां प्राथमिकता से सड़क बनाने की मांग की गई। कांग्रेस ने नगर में बढ़ते मच्छरों को देखते हुए नियमित रूप से मच्छरनाशक दवा का छिड़काव और नालियों की सफाई कराने की भी मांग की। कांग्रेस ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जांच कर उन्हें तुरंत चालू कराने की मांग की। इसके अलावा, नगर परिषद कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने, पात्र परिवारों को राशन योजना का लाभ दिलाने और वार्ड नंबर 15 में आदिवासी व अन्य पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो कांग्रेस नगरवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।1
- भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद की बैठक संपन्न,कई मुद्दों पर हुई चर्चा भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद की बैठक संपन्न छीपाबड़ौद / बारां भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद की मासिक बैठक 13 सितंबर रविवार को त्रिवेणी धाम समेल पर तहसील संरक्षक *जगदीश घुसडीया* के सानिध्य में संपन्न हुई। तहसील अध्यक्ष *ओम आचोलिया ढोलम* ने बताया कि बैठक में खेती-किसानी से संबंधित सभी समस्याओं और उनके निवारण, भगवान बलराम की जयंती मनाने, 30 सितंबर को दिल्ली में महिला शक्ति प्रदर्शन और 17 सितंबर को जिला केंद्र बारां पर विशाल शक्ति प्रदर्शन के विषय पर चर्चा कर पंचायत प्रभारियों को ज्यादा से ज्यादा किसानों को ले जाने की व्यवस्था सौंपी गई। ओम आचोलिया ने छीपाबड़ौद तहसील में निवासरत सभी किसान भाइयों से अपील की है कि 17 सितंबर को बारां चलकर अपना शक्ति प्रदर्शन करें, क्योंकि *“अगर किसान रहेगा मौन, तो इसकी सुनेगा कौन”*। बैठक में *हीरालाल रतनपुरा, ओम अहीर रूपपुरा, रामस्वरूप गोरधनपुरा, भीमराज चौधरी देवरीजोध, कृष्ण मुरारी रावा, प्रहलाद गुरदिया, जगदीश थानीवाल, सुरेश चंद्र, महावीर मंडवाल, चंद्र मोहन गुरदिया* आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय। डोडा चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट। हरनावदा शाहजी। कुंभाखेड़ी बालाजी के स्थान पर आज अफीम किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अफीम किसानों ने भाग लिया और डोडा चूरा नष्टीकरण को लेकर सामूहिक रूप से चर्चा की। बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा किसानों को डोडा चूरा का ₹2,000 प्रति किलो अथवा उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक किसान डोडा चूरा का नष्टीकरण नहीं करवाएंगे। किसानों ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा डोडा चूरा नष्टीकरण के लिए 15 सितंबर से 25 सितंबर तक निर्धारित तिथियां तय की गई हैं। इन तिथियों के दौरान निर्धारित तोल केंद्रों पर कोई भी अफीम किसान डोडा चूरा नष्टीकरण करवाने के लिए नहीं ले जाएगा। बैठक में किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक डोडा चूरा का उचित मूल्य देने की मांग पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक नष्टीकरण की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का निर्णय कायम रहेगा, इस दौरान बैठक में सैकड़ो अफीम किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए डोडा चूरा का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके। अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय। डोडा चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट। हरनावदा शाहजी। कुंभाखेड़ी बालाजी के स्थान पर आज अफीम किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अफीम किसानों ने भाग लिया और डोडा चूरा नष्टीकरण को लेकर सामूहिक रूप से चर्चा की। बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा किसानों को डोडा चूरा का ₹2,000 प्रति किलो अथवा उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक किसान डोडा चूरा का नष्टीकरण नहीं करवाएंगे। किसानों ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा डोडा चूरा नष्टीकरण के लिए 15 सितंबर से 25 सितंबर तक निर्धारित तिथियां तय की गई हैं। इन तिथियों के दौरान निर्धारित तोल केंद्रों पर कोई भी अफीम किसान डोडा चूरा नष्टीकरण करवाने के लिए नहीं ले जाएगा। बैठक में किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक डोडा चूरा का उचित मूल्य देने की मांग पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक नष्टीकरण की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का निर्णय कायम रहेगा, इस दौरान बैठक में सैकड़ो अफीम किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए डोडा चूरा का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।4
- लाठी लेकर SDM की गाड़ी के आगे खड़े हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल को लेकर फूटा गुस्सा! सिंगरौली। जिले के गन्नई-गजरहिया में जनविश्वास अभियान शिविर के बाद उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब जर्जर प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने लाठी लेकर देवसर SDM के वाहन के सामने खड़े होकर रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से स्कूल भवन की हालत खराब है। जर्जर भवन में बच्चों की पढ़ाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर तत्काल कार्रवाई और स्कूल भवन की मरम्मत कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों के विरोध के बाद मौके पर पहुंचे SDM ग्रामीणों के विरोध के बाद देवसर SDM ने उनसे बातचीत की और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद SDM ने मौके पर स्कूल भवन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को भवन की स्थिति सुधारने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों के मुताबिक उनकी मांग केवल इतनी है कि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर स्कूल भवन मिले, ताकि जर्जर इमारत में पढ़ने के लिए मजबूर न होना पड़े। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल SDM के वाहन के सामने ग्रामीणों के लाठी लेकर खड़े होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जर्जर स्कूल भवन और ग्रामीणों की नाराजगी को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि मौके पर दिए गए निर्देश के बाद स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत का काम वास्तव में कब शुरू होता है।1