मुंगावली में 6 मांगों को लेकर कांग्रेसियों का दंडवत प्रदर्शन मुंगावली में 6 मांगों को लेकर कांग्रेसियों का दंडवत प्रदर्शन सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, राशन और आवास योजना के लाभ की मांग। अशोकनगर जिले के मुंगावली में कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से दंडवत होकर नगर परिषद कार्यालय तक पहुंचे। वे नगर की छह जनसमस्याओं को हल करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद, अशोकनगर कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुंगावली के वार्ड नंबर 15 में लोगों को फर्जी पट्टे दिए गए हैं। प्रशासन ने इस पर एक प्रेस नोट जारी कर सफाई दी थी। नेताओं ने बताया कि दो दिन में जांच का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई जांच नहीं हुई। कांग्रेस प्रदेश महासचिव यादवेंद्र सिंह यादव ने मांग की कि अगर 2023 में विधायक चुनाव के समय नियम के खिलाफ पट्टे दिए गए हैं, तो संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हो। अगर पट्टे नियमानुसार दिए गए हैं, तो उन लोगों को जमीन दी जाए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव यादवेंद्र सिंह यादव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञापन में नगर की छह मुख्य समस्याओं को हल करने की मांग की गई है। इन मांगों में स्टेशन रोड की खराब सड़क का जल्द निर्माण और मरम्मत कराना शामिल है। साथ ही, जिन गलियों में अभी तक सीसी सड़क नहीं बनी है, वहां प्राथमिकता से सड़क बनाने की मांग की गई। कांग्रेस ने नगर में बढ़ते मच्छरों को देखते हुए नियमित रूप से मच्छरनाशक दवा का छिड़काव और नालियों की सफाई कराने की भी मांग की। कांग्रेस ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जांच कर उन्हें तुरंत चालू कराने की मांग की। इसके अलावा, नगर परिषद कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने, पात्र परिवारों को राशन योजना का लाभ दिलाने और वार्ड नंबर 15 में आदिवासी व अन्य पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो कांग्रेस नगरवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।
मुंगावली में 6 मांगों को लेकर कांग्रेसियों का दंडवत प्रदर्शन मुंगावली में 6 मांगों को लेकर कांग्रेसियों का दंडवत प्रदर्शन सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, राशन और आवास योजना के लाभ की मांग। अशोकनगर जिले के मुंगावली में कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से दंडवत होकर नगर परिषद कार्यालय तक पहुंचे। वे नगर की छह जनसमस्याओं को हल करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद, अशोकनगर कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुंगावली के वार्ड नंबर 15 में लोगों को फर्जी पट्टे दिए गए हैं। प्रशासन ने इस पर एक प्रेस नोट जारी कर सफाई दी थी। नेताओं ने बताया कि दो दिन में जांच का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई जांच नहीं हुई। कांग्रेस प्रदेश महासचिव यादवेंद्र सिंह यादव ने मांग की कि अगर 2023 में विधायक चुनाव के समय नियम के खिलाफ पट्टे दिए गए हैं, तो संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हो। अगर पट्टे नियमानुसार दिए गए हैं, तो उन लोगों को जमीन दी जाए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव यादवेंद्र सिंह यादव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञापन में नगर की छह मुख्य समस्याओं को हल करने की मांग की गई है। इन मांगों में स्टेशन रोड की खराब सड़क का जल्द निर्माण और मरम्मत कराना शामिल है। साथ ही, जिन गलियों में अभी तक सीसी सड़क नहीं बनी है, वहां प्राथमिकता से सड़क बनाने की मांग की गई। कांग्रेस ने नगर में बढ़ते मच्छरों को देखते हुए नियमित रूप से मच्छरनाशक दवा का छिड़काव और नालियों की सफाई कराने की भी मांग की। कांग्रेस ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जांच कर उन्हें तुरंत चालू कराने की मांग की। इसके अलावा, नगर परिषद कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने, पात्र परिवारों को राशन योजना का लाभ दिलाने और वार्ड नंबर 15 में आदिवासी व अन्य पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो कांग्रेस नगरवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।
- मुंगावली में 6 मांगों को लेकर कांग्रेसियों का दंडवत प्रदर्शन मुंगावली में 6 मांगों को लेकर कांग्रेसियों का दंडवत प्रदर्शन सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, राशन और आवास योजना के लाभ की मांग। अशोकनगर जिले के मुंगावली में कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से दंडवत होकर नगर परिषद कार्यालय तक पहुंचे। वे नगर की छह जनसमस्याओं को हल करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद, अशोकनगर कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुंगावली के वार्ड नंबर 15 में लोगों को फर्जी पट्टे दिए गए हैं। प्रशासन ने इस पर एक प्रेस नोट जारी कर सफाई दी थी। नेताओं ने बताया कि दो दिन में जांच का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई जांच नहीं हुई। कांग्रेस प्रदेश महासचिव यादवेंद्र सिंह यादव ने मांग की कि अगर 2023 में विधायक चुनाव के समय नियम के खिलाफ पट्टे दिए गए हैं, तो संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हो। अगर पट्टे नियमानुसार दिए गए हैं, तो उन लोगों को जमीन दी जाए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव यादवेंद्र सिंह यादव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञापन में नगर की छह मुख्य समस्याओं को हल करने की मांग की गई है। इन मांगों में स्टेशन रोड की खराब सड़क का जल्द निर्माण और मरम्मत कराना शामिल है। साथ ही, जिन गलियों में अभी तक सीसी सड़क नहीं बनी है, वहां प्राथमिकता से सड़क बनाने की मांग की गई। कांग्रेस ने नगर में बढ़ते मच्छरों को देखते हुए नियमित रूप से मच्छरनाशक दवा का छिड़काव और नालियों की सफाई कराने की भी मांग की। कांग्रेस ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जांच कर उन्हें तुरंत चालू कराने की मांग की। इसके अलावा, नगर परिषद कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने, पात्र परिवारों को राशन योजना का लाभ दिलाने और वार्ड नंबर 15 में आदिवासी व अन्य पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो कांग्रेस नगरवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।1
- आरोन / UGC के कथित काले कानून के खिलाफ आगामी दिनों में ज्ञापन सौंपने की तैयारी को लेकर शुक्रवार शाम को स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित कीगई *UGC के खिलाफ ज्ञापन की तैयारी को लेकर बैठक* *लोकेशन आरोन* *रिपोर्ट - रोहित सक्सेना आरोन / UGC के कथित काले कानून के खिलाफ आगामी दिनों में ज्ञापन सौंपने की तैयारी को लेकर शुक्रवार शाम को स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्ण समाज के पदाधिकारी एवं समाज के सभी लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान UGC के खिलाफ आवेदन एवं ज्ञापन देने को लेकर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने प्रस्तावित कानून के संबंध में अपनी चिंताओं पर विचार-विमर्श किया तथा आगे की रणनीति बनाने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने एकजुट होकर अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें रखने की तैयारी की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक चर्चा की। स्वर्ण समाज की इस बैठक में समाज की एकता और संगठनात्मक भागीदारी पर भी जोर दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य UGC के खिलाफ आवेदन एवं ज्ञापन सौंपने की तैयारी करना रहा।1
- पुलिस की खटकिया चौराहा पर सख्त वाहन चेकिंग: 07 वाहनों के काटे चालान, 2100 रुपये का समन शुल्क वसूला पुलिस की खटकिया चौराहा पर सख्त वाहन चेकिंग: 07 वाहनों के काटे चालान, 2100 रुपये का समन शुल्क वसूला1
- 19 महीने बाद लौटा जनसेवा का वादा, बुजुर्ग मां को मिली अपने पक्के घर की छत विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और बुजुर्ग जुगति बाई के बीच भावनात्मक पल राधोगढ़। एक तारीख थी—09 फरवरी 2025। शाम करीब 7 बजे बेलका गांव के दौरे के दौरान एक बुजुर्ग महिला जुगती बाई सहरिया ने रास्ता रोककर अपने दिल की बात रखी थी—“कहां है बाबा साहब?” उस समय उनकी आंखों में अपने पक्के घर का एक सपना था। विधायक निधि और व्यक्तिगत सहयोग से उस सपने को साकार करने का प्रयास शुरू हुआ। फिर तारीख आई 02 सितंबर 2026 की। करीब 19 महीने बाद जब दोबारा बेलका पहुंचना हुआ तो वही बुजुर्ग मां हाथ पकड़कर उसी संकरी गली में ले गईं। सामने था उनका वर्षों पुराना सपना—अपना पक्का घर और अपने घर की छत। इस मुलाकात में एक तरफ मां की आंखों में अपने सपने के पूरा होने का सुकून था, तो दूसरी ओर जनसेवा के एक संकल्प के पूरा होने की संतुष्टि। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जाते-जाते जुगती बाई ने एक और जिम्मेदारी सौंप दी— “बाबा साहब, अब जाकी पुताई भी तुम्हें ही करवानी है।” यह छोटा-सा संवाद जनप्रतिनिधि और ग्रामीण के बीच बने उस भरोसे को भी सामने लाता है, जहां सरकारी योजनाओं और जनप्रतिनिधि के सहयोग से जुड़ी उम्मीदें व्यक्तिगत रिश्ते जैसी आत्मीयता में बदल जाती हैं। संदेश साफ है—जनसेवा केवल योजनाओं और घोषणाओं का नाम नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का प्रयास भी है। “जनसेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं।”1
- मुंगावली न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाये गये सभी विवाद अशोकनगर। आज दिनाक 12.09.2026 को न्यायालय परिसर मुगावली में मुंगावली में राष्ट्रीय लोग अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के प्रारंभ में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित मीडिया व उपस्थित पक्षकारगण को संबोधित करते हुए व्यक्त किया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आज अधिक से अधिक लबित राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरणों, विद्युत प्रकरणों, प्री-लिटिगेशन व चेक बाउंस आदि प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया जायेगा, जिसमें समस्त उपस्थित अभिभाषकगण व पक्षकारों की सहभागिता भी अपेक्षित है। लोक अदालत दाम्पत्य संबंधों में सुधार लाने का एक स्वर्णिम अवसर है, जिसके माध्यम से यदि दामपत्य जीवन के बिगड़े हुए संबंधों को आपसी सहमति से निपटा सकें, तो इस परिस्थिति न तो किसी एक पक्ष की जीत होगी एवं न ही किसी एक पक्ष की हार होगी एवं न्यायालय में लंबित प्रकरण के निराकरण से समय व धन की भी बचत होती है एवं वहीं उक्त समय व धन को भावी पीढ़ी के बच्चों की शिक्षा में खर्च किया जाये, तो न केवल एक परिवार, एक गांव, एक शहर, बल्कि देखा जाये तो देश, प्रदेश की उन्नति का द्वार खुलता है, जो संपूर्ण मानव जाति की उन्नति का आधार भी बनता है। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई द्वारा व्यक्त किया गया कि लोक अदालत राजीनामा करने का एक अच्छा माध्यम है, जिसमें राजीनामा करने के कई फायदे हैं। लोक अदालत में लोगों को सुलभ व त्वरित लाभ प्राप्त होता है एवं कोई शुल्क भी नहीं लगता है। लोक अदालत के फैसले पर कोई पुनर्विचार भी नहीं होता है। न्यायालय मुंगावली में 03 खण्डपीठ के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया गया। जिला न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया की खंडपीठ में कुल- 32 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं विद्युत अधिनियम प्रकारणो में राजीनाम हुआ। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय, के न्यायालय में कुल- 35 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई , के न्यायालय में कुल-19 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार मुंगावली न्यायालय में लंबित कुल 86 राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिनमें संपूर्ण प्रकरणों में कुल 8454110 रुपए की राशि की गई। लोक अदालत में सुलह कराने में श्री रितेश मोदी, श्री रघुवीर सिंह यादव, श्री शानमिया, श्री राजेश सुमन, श्री अभय सराफ, श्री अनिल कुलैया, श्री राधामोहन तिवारी, श्री हरिओम त्रिवेदी, श्री डी के श्रीवास्तव, श्री अमर सिंह नरवरिया व अन्य अभिभाषकगण द्वारा विशेष सहयोग किया। न्यायालय मुगावली में कार्यरत कर्मचारीगण श्री इसरार अली, श्री अरुण कुमार भट्ट , श्री राजेश मिश्रा, श्रीमती हिमांशी जैन, श्री अनिल मौर्य, श्री सोहेल खान, प्रदीप यादव व अन्य कर्मचारीगण द्वारा भी राजीनामा हेतु सराहनीय प्रयास किया गया।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक 12 सितंबर 2026* *जिला विदिशा* *पुलिस कंट्रोल रूम में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित* *महिला पुलिसकर्मियों की समस्याएं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशीलता से सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश* विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं को सुनना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। प्राप्त समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया। *महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं कार्यस्थल संबंधी मुद्दों पर चर्चा:* सम्मेलन में विशेष रूप से ग्रामीण थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली समस्याओं, महिला अपराधों में मेडिकल परीक्षण से संबंधित कठिनाइयों तथा थाना स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के लिए आवास, पेयजल एवं टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। *थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश:* पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश दिए। इन कक्षों में पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए झूले, पेंटिंग, खिलौने एवं बच्चों के अनुकूल अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों के लिए थाना परिसर का वातावरण सहज एवं अनुकूल बनाया जा सके। *महिला हेल्पडेस्क एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर:* सम्मेलन में थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क की सुविधा एवं प्रभावी संचालन की समीक्षा की गई। साथ ही सीसीटीएनएस ऑपरेटर की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नारी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, डीएसपी सुश्री मासूम पटले, थाना प्रभारी ग्यारसपुर, महिला थाना प्रभारी, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी सहित विभिन्न थानों की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।1
- बरधा में शराब दुकान बंद कराने महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर से लगाई गुहार लोकेशन:-बरधा (बीना) रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-ग्राम बरधा में शराब के कारण गृह क्लेश, हादसे और गाली-गलौज की घटनाएं बढ़ने से परेशान महिलाओं ने शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि उनके पति दिनभर की कमाई शराब में खर्च कर देते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घर के खाने तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है और कर्ज बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन में सरपंच राम नरेश राजपूत, रिंकी भट्ट, रोशनी अहिरवार सहित ग्राम की समूह की सभी महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने नारेबाजी कर जिला अधिकारी से जल्द शराब दुकान बंद कराने की मांग की।3
- चाचौड़ा में अनोखा विरोध गढ़ों में पौधे लगाकर किया समृद्धि यज्ञ चाचौड़ा में अनोखा विरोध गड्ढों में पौधे लगाकर किया सद्बुद्धि यज्ञ बायपास की बदहाली पर फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल वादों के गड्ढे नहीं भरेंगे: 7 दिन का अल्टीमेटम खत्म सड़क पर उतरे लोग1