logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरधा में शराब दुकान बंद कराने महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर से लगाई गुहार लोकेशन:-बरधा (बीना) रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-ग्राम बरधा में शराब के कारण गृह क्लेश, हादसे और गाली-गलौज की घटनाएं बढ़ने से परेशान महिलाओं ने शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि उनके पति दिनभर की कमाई शराब में खर्च कर देते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घर के खाने तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है और कर्ज बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन में सरपंच राम नरेश राजपूत, रिंकी भट्ट, रोशनी अहिरवार सहित ग्राम की समूह की सभी महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने नारेबाजी कर जिला अधिकारी से जल्द शराब दुकान बंद कराने की मांग की।

53 min ago
user_Rakesh sen
Rakesh sen
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
53 min ago
88e9ff75-eaee-4ef0-8e0e-fa3205d709aa
2b926a56-80cb-43ec-b304-a0a4d0cc35da

बरधा में शराब दुकान बंद कराने महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर से लगाई गुहार लोकेशन:-बरधा (बीना) रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-ग्राम बरधा में शराब के कारण गृह क्लेश, हादसे और गाली-गलौज की घटनाएं बढ़ने से परेशान महिलाओं ने शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि उनके पति दिनभर की कमाई शराब में खर्च कर देते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घर के खाने तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है और कर्ज बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन में सरपंच राम नरेश राजपूत, रिंकी भट्ट, रोशनी अहिरवार सहित ग्राम की समूह की सभी महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने नारेबाजी कर जिला अधिकारी से जल्द शराब दुकान बंद कराने की मांग की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बरधा में शराब दुकान बंद कराने महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर से लगाई गुहार लोकेशन:-बरधा (बीना) रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-ग्राम बरधा में शराब के कारण गृह क्लेश, हादसे और गाली-गलौज की घटनाएं बढ़ने से परेशान महिलाओं ने शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि उनके पति दिनभर की कमाई शराब में खर्च कर देते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घर के खाने तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है और कर्ज बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन में सरपंच राम नरेश राजपूत, रिंकी भट्ट, रोशनी अहिरवार सहित ग्राम की समूह की सभी महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने नारेबाजी कर जिला अधिकारी से जल्द शराब दुकान बंद कराने की मांग की।
    3
    बरधा में शराब दुकान बंद कराने महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर से लगाई गुहार
लोकेशन:-बरधा (बीना)
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :-ग्राम बरधा में शराब के कारण गृह क्लेश, हादसे और गाली-गलौज की घटनाएं बढ़ने से परेशान महिलाओं ने शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने बताया कि उनके पति दिनभर की कमाई शराब में खर्च कर देते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घर के खाने तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है और कर्ज बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शन में सरपंच राम नरेश राजपूत, रिंकी भट्ट, रोशनी अहिरवार सहित ग्राम की समूह की सभी महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने नारेबाजी कर जिला अधिकारी से जल्द शराब दुकान बंद कराने की मांग की।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • सतौरिया स्कूल में बारिश का संकट, टीन शेड के निर्माण पर विवाद से अटका काम ग्राम सतौरिया स्थित शासकीय माध्यमिक शाला की जर्जर छत से बारिश के दौरान पानी रिसने के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय कक्षाओं का संचालन तक मुश्किल हो जाता है। समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत सतौरिया के सरपंच द्वारा स्कूल भवन पर टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन चद्दर डालने का काम अभी बाकी है।
    1
    सतौरिया स्कूल में बारिश का संकट, टीन शेड के निर्माण पर विवाद से अटका काम
ग्राम सतौरिया स्थित शासकीय माध्यमिक शाला की जर्जर छत से बारिश के दौरान पानी रिसने के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय कक्षाओं का संचालन तक मुश्किल हो जाता है। समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत सतौरिया के सरपंच द्वारा स्कूल भवन पर टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन चद्दर डालने का काम अभी बाकी है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शराब कांड में 30,/हजार का इनामी हाफ, एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार। खबर जिला सागर से। सागर पुलिस दिनांक 13/09/2026 *शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार* *पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली* *आरोपी के कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक मोबाइल एवं मोटरसाइकिल बरामद* सागर। बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत पिता धर्मेन्द्र राजपूत आयु 21 वर्ष निवासी ग्राम छापरी, थाना बण्डा की गिरफ्तारी में सागर पुलिस को आज तड़के बड़ी सफलता प्राप्त हुई। आरोपी घटना बाद से फरार था जिस पर पुलिस द्वारा पूर्व से ही ₹30,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पूर्व से ही शराब तस्कर है तथा इसके ऊपर 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। दिनांक 13/09/2026 को तड़के थाना बहरोल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शराब प्रकरण का आरोपी शिवंजय राजपूत थाना बहरोल क्षेत्र अंतर्गत कठुआ नाला के पास जंगल में, मुख्य मार्ग धामोनी – बहरोल तरफ से निकलकर अपने घर छापरी थाना बंडा जाने की संभावना है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक सागर एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचने तथा आसपास के थाना प्रभारियों को भी आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए और क्षेत्र में नाकाबंदी की गई सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह एवं थाना बहरोल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थान की चारों ओर से घेराबंदी कर सघन सर्चिंग प्रारंभ की गई। *पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने की फायरिंग* पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी एवं सर्चिंग के दौरान आरोपी शिवांजय राजपूत ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य कर तीन फायर किए गए। पुलिस टीम द्वारा अपनी सुरक्षा एवं आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने तत्परता और साहसिक कार्यवाही का परिचय देते हुए घायल आरोपी शिवांजय राजपूत को सुरक्षित रूप से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को तत्काल आवश्यक उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *315 बोर देशी कट्टा सहित हथियार, mobile एवं मोटरसाइकिल बरामद* गिरफ्तार आरोपी शिवांजय के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 03 खाली कारतूस, एक मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *त्वरित सूचना पर तत्काल पुलिस रिस्पॉन्स* इस पूरी कार्रवाई में पुलिस को प्राप्त सूचना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय करने से यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। सागर पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार एवं उससे जुड़े आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शराब कांड में 30,/हजार का इनामी हाफ, एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार।
खबर जिला सागर से।
सागर पुलिस 
दिनांक 13/09/2026
*शराब कांड में सागर पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार*
*पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली*
*आरोपी के कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक मोबाइल एवं मोटरसाइकिल बरामद*
सागर। 
बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत पिता धर्मेन्द्र राजपूत आयु 21 वर्ष निवासी ग्राम छापरी, थाना बण्डा की गिरफ्तारी में सागर पुलिस को आज तड़के बड़ी सफलता प्राप्त हुई। आरोपी घटना बाद से फरार था जिस पर पुलिस द्वारा पूर्व से ही ₹30,000 का इनाम घोषित किया गया था।  आरोपी पूर्व से ही शराब तस्कर है तथा इसके ऊपर 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
दिनांक 13/09/2026 को तड़के थाना बहरोल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शराब प्रकरण का आरोपी शिवंजय राजपूत थाना बहरोल क्षेत्र अंतर्गत कठुआ नाला के पास जंगल में, मुख्य मार्ग धामोनी – बहरोल तरफ से निकलकर अपने घर छापरी थाना बंडा जाने की संभावना है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक सागर एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचने तथा आसपास के थाना प्रभारियों को भी आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए और क्षेत्र में नाकाबंदी की गई
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह एवं थाना बहरोल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थान की चारों ओर से घेराबंदी कर सघन सर्चिंग प्रारंभ की गई।
*पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने की फायरिंग*
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी एवं सर्चिंग के दौरान आरोपी शिवांजय राजपूत ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य कर तीन फायर किए गए।
पुलिस टीम द्वारा अपनी सुरक्षा एवं आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने तत्परता और साहसिक कार्यवाही का परिचय देते हुए घायल आरोपी शिवांजय राजपूत को सुरक्षित रूप से गिरफ्तार कर लिया।
घायल आरोपी को तत्काल आवश्यक उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*315 बोर देशी कट्टा सहित हथियार, mobile एवं मोटरसाइकिल बरामद*
गिरफ्तार आरोपी शिवांजय के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 03 खाली कारतूस, एक मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*त्वरित सूचना पर तत्काल पुलिस रिस्पॉन्स*
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस को प्राप्त सूचना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय करने से यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
सागर पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार एवं उससे जुड़े आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शासकीय माध्यमिक शाला सौरिया 4 महीने से स्कूल की छत टपक रही है फिर शासन को नोटिस देने के बाद भी नहीं हो रही है कोई कार्यवाही बच्चे नहीं बैठ पा रहे हैं स्कूल के भीतर
    1
    शासकीय माध्यमिक शाला सौरिया 4 महीने से स्कूल की छत टपक रही है फिर शासन को नोटिस देने के बाद भी नहीं हो रही है कोई कार्यवाही बच्चे नहीं बैठ पा रहे हैं स्कूल के भीतर
    user_बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मुंगावली न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाये गये सभी विवाद अशोकनगर। आज दिनाक 12.09.2026 को न्यायालय परिसर मुगावली में मुंगावली में राष्ट्रीय लोग अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के प्रारंभ में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित मीडिया व उपस्थित पक्षकारगण को संबोधित करते हुए व्यक्त किया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आज अधिक से अधिक लबित राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरणों, विद्युत प्रकरणों, प्री-लिटिगेशन व चेक बाउंस आदि प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया जायेगा, जिसमें समस्त उपस्थित अभिभाषकगण व पक्षकारों की सहभागिता भी अपेक्षित है। लोक अदालत दाम्पत्य संबंधों में सुधार लाने का एक स्वर्णिम अवसर है, जिसके माध्यम से यदि दामपत्य जीवन के बिगड़े हुए संबंधों को आपसी सहमति से निपटा सकें, तो इस परिस्थिति न तो किसी एक पक्ष की जीत होगी एवं न ही किसी एक पक्ष की हार होगी एवं न्यायालय में लंबित प्रकरण के निराकरण से समय व धन की भी बचत होती है एवं वहीं उक्त समय व धन को भावी पीढ़ी के बच्चों की शिक्षा में खर्च किया जाये, तो न केवल एक परिवार, एक गांव, एक शहर, बल्कि देखा जाये तो देश, प्रदेश की उन्नति का द्वार खुलता है, जो संपूर्ण मानव जाति की उन्नति का आधार भी बनता है। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई द्वारा व्यक्त किया गया कि लोक अदालत राजीनामा करने का एक अच्छा माध्यम है, जिसमें राजीनामा करने के कई फायदे हैं। लोक अदालत में लोगों को सुलभ व त्वरित लाभ प्राप्त होता है एवं कोई शुल्क भी नहीं लगता है। लोक अदालत के फैसले पर कोई पुनर्विचार भी नहीं होता है। न्यायालय मुंगावली में 03 खण्डपीठ के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया गया। जिला न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया की खंडपीठ में कुल- 32 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं विद्युत अधिनियम प्रकारणो में राजीनाम हुआ। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय, के न्यायालय में कुल- 35 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई , के न्यायालय में कुल-19 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार मुंगावली न्यायालय में लंबित कुल 86 राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिनमें संपूर्ण प्रकरणों में कुल 8454110 रुपए की राशि की गई। लोक अदालत में सुलह कराने में श्री रितेश मोदी, श्री रघुवीर सिंह यादव, श्री शानमिया, श्री राजेश सुमन, श्री अभय सराफ, श्री अनिल कुलैया, श्री राधामोहन तिवारी, श्री हरिओम त्रिवेदी, श्री डी के श्रीवास्तव, श्री अमर सिंह नरवरिया व अन्य अभिभाषकगण द्वारा विशेष सहयोग किया। न्यायालय मुगावली में कार्यरत कर्मचारीगण श्री इसरार अली, श्री अरुण कुमार भट्ट , श्री राजेश मिश्रा, श्रीमती हिमांशी जैन, श्री अनिल मौर्य, श्री सोहेल खान, प्रदीप यादव व अन्य कर्मचारीगण द्वारा भी राजीनामा हेतु सराहनीय प्रयास किया गया।
    1
    मुंगावली न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया

सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाये गये सभी विवाद
अशोकनगर। आज दिनाक 12.09.2026 को न्यायालय परिसर मुगावली में मुंगावली में राष्ट्रीय लोग अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के प्रारंभ में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान उपस्थित मीडिया व उपस्थित पक्षकारगण को संबोधित करते हुए व्यक्त किया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आज अधिक से अधिक लबित राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरणों, विद्युत प्रकरणों, प्री-लिटिगेशन व चेक बाउंस आदि प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया जायेगा, जिसमें समस्त उपस्थित अभिभाषकगण व पक्षकारों की सहभागिता भी अपेक्षित है। 
लोक अदालत दाम्पत्य संबंधों में सुधार लाने का एक स्वर्णिम अवसर है, जिसके माध्यम से यदि दामपत्य जीवन के बिगड़े हुए संबंधों को आपसी सहमति से निपटा सकें, तो इस परिस्थिति न तो किसी एक पक्ष की जीत होगी एवं न ही किसी एक पक्ष की हार होगी एवं न्यायालय में लंबित प्रकरण के निराकरण से समय व धन की भी बचत होती है एवं वहीं उक्त समय व धन को भावी पीढ़ी  के बच्चों की शिक्षा में खर्च किया जाये, तो न केवल एक परिवार, एक गांव, एक शहर, बल्कि देखा जाये तो देश, प्रदेश की उन्नति का द्वार खुलता है, जो संपूर्ण मानव जाति की उन्नति का आधार भी बनता है। 
न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई द्वारा व्यक्त किया गया कि लोक अदालत राजीनामा करने का एक अच्छा माध्यम है, जिसमें राजीनामा करने के कई फायदे हैं। लोक अदालत में लोगों को सुलभ व त्वरित लाभ प्राप्त होता है एवं कोई शुल्क भी नहीं लगता है। लोक अदालत के फैसले पर कोई पुनर्विचार भी नहीं होता है। 
न्यायालय मुंगावली में 03 खण्डपीठ के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया गया। जिला न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया की खंडपीठ में कुल- 32 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं विद्युत अधिनियम प्रकारणो में राजीनाम हुआ। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय, के न्यायालय में कुल- 35 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई , के न्यायालय में कुल-19 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार मुंगावली न्यायालय में लंबित कुल 86 राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिनमें संपूर्ण  प्रकरणों  में कुल  8454110 रुपए की राशि की गई।
लोक अदालत में सुलह कराने में श्री रितेश मोदी, श्री रघुवीर सिंह यादव, श्री शानमिया, श्री राजेश सुमन, श्री अभय सराफ, श्री अनिल कुलैया, श्री राधामोहन तिवारी, श्री हरिओम त्रिवेदी, श्री डी के श्रीवास्तव,  श्री अमर सिंह नरवरिया व अन्य अभिभाषकगण द्वारा विशेष सहयोग किया। न्यायालय मुगावली में कार्यरत कर्मचारीगण श्री इसरार अली, श्री अरुण कुमार भट्ट , श्री राजेश मिश्रा, श्रीमती  हिमांशी जैन, श्री अनिल मौर्य, श्री सोहेल खान, प्रदीप यादव व अन्य कर्मचारीगण द्वारा भी राजीनामा हेतु सराहनीय प्रयास किया गया।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    23 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *दिनांक 12 सितंबर 2026* *जिला विदिशा* *पुलिस कंट्रोल रूम में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित* *महिला पुलिसकर्मियों की समस्याएं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशीलता से सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश* विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं को सुनना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। प्राप्त समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया। *महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं कार्यस्थल संबंधी मुद्दों पर चर्चा:* सम्मेलन में विशेष रूप से ग्रामीण थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली समस्याओं, महिला अपराधों में मेडिकल परीक्षण से संबंधित कठिनाइयों तथा थाना स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के लिए आवास, पेयजल एवं टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। *थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश:* पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश दिए। इन कक्षों में पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए झूले, पेंटिंग, खिलौने एवं बच्चों के अनुकूल अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों के लिए थाना परिसर का वातावरण सहज एवं अनुकूल बनाया जा सके। *महिला हेल्पडेस्क एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर:* सम्मेलन में थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क की सुविधा एवं प्रभावी संचालन की समीक्षा की गई। साथ ही सीसीटीएनएस ऑपरेटर की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नारी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, डीएसपी सुश्री मासूम पटले, थाना प्रभारी ग्यारसपुर, महिला थाना प्रभारी, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी सहित विभिन्न थानों की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।
    1
    *प्रेस नोट*
*दिनांक 12 सितंबर 2026*
*जिला विदिशा*

*पुलिस कंट्रोल रूम में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित*

*महिला पुलिसकर्मियों की समस्याएं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशीलता से सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश*

विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं को सुनना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। प्राप्त समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।

*महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं कार्यस्थल संबंधी मुद्दों पर चर्चा:*
सम्मेलन में विशेष रूप से ग्रामीण थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली समस्याओं, महिला अपराधों में मेडिकल परीक्षण से संबंधित कठिनाइयों तथा थाना स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के लिए आवास, पेयजल एवं टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

*थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश:*
पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश दिए। इन कक्षों में पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए झूले, पेंटिंग, खिलौने एवं बच्चों के अनुकूल अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों के लिए थाना परिसर का वातावरण सहज एवं अनुकूल बनाया जा सके।

*महिला हेल्पडेस्क एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर:*
सम्मेलन में थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क की सुविधा एवं प्रभावी संचालन की समीक्षा की गई। साथ ही सीसीटीएनएस ऑपरेटर की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नारी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, डीएसपी सुश्री मासूम पटले, थाना प्रभारी ग्यारसपुर, महिला थाना प्रभारी, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी सहित विभिन्न थानों की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मड़ावरा कल से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव। मड़ावरा कल से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव। ललितपुर के मड़ावरा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्बे और ग्रामीण इलाकों में 14 सितंबर से दस दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू होगा। सार्वजनिक जगहों और चौराहों पर पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर पंडालों में विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। सुबह-शाम धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मूर्तिकार विनय राणा ने बताया कि प्रतिमाएं बनाने में करीब 45 दिन लगे हैं। ज्यादातर प्रतिमाएं तैयार हो चुकी हैं, कुछ में रंग भरना बाकी है। उनकी बनाई प्रतिमाएं मड़ावरा कस्बे के साथ सौरई, रनगांव, साडूमल और आसपास के गांवों में स्थापित होंगी।मड़ावरा कस्बे में शालाजी मंदिर प्रांगण और डाक बंगला के पास सुंदर झांकियां और पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश प्रतिमा स्थापित होने के बाद पंडालों में सुबह-शाम पूजा, हवन और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उम्मीद है कि पूरे महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर रोली, अक्षत, कलावा, कपूर, धूप-बत्ती, नारियल, सुपारी, फूल-माला और पूजा की थालियां सजी हैं। मिठाई दुकानदार मोदक और लड्डू बनाने में लगे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह दिख रहा है।
    2
    मड़ावरा कल से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव।
मड़ावरा कल से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव।
ललितपुर के मड़ावरा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्बे और ग्रामीण इलाकों में 14 सितंबर से दस दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू होगा। सार्वजनिक जगहों और चौराहों पर पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर पंडालों में विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। सुबह-शाम धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मूर्तिकार विनय राणा ने बताया कि प्रतिमाएं बनाने में करीब 45 दिन लगे हैं। ज्यादातर प्रतिमाएं तैयार हो चुकी हैं, कुछ में रंग भरना बाकी है। उनकी बनाई प्रतिमाएं मड़ावरा कस्बे के साथ सौरई, रनगांव, साडूमल और आसपास के गांवों में स्थापित होंगी।मड़ावरा कस्बे में शालाजी मंदिर प्रांगण और डाक बंगला के पास सुंदर झांकियां और पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश प्रतिमा स्थापित होने के बाद पंडालों में सुबह-शाम पूजा, हवन और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उम्मीद है कि पूरे महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर रोली, अक्षत, कलावा, कपूर, धूप-बत्ती, नारियल, सुपारी, फूल-माला और पूजा की थालियां सजी हैं। मिठाई दुकानदार मोदक और लड्डू बनाने में लगे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह दिख रहा है।
    user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बीना में लोक अदालत में 192 प्रकरण निराकृत, 2.23 करोड़ का अवार्ड पारित* *लोकेशन - बीना (सागर)* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *बीना।* नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर प्रधान जिला न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में बीना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन द्वितीय जिला न्यायाधीश संजय कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश देवेंद्र कुमार कुंडू, जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी, शरद जोशी, मृदुल जैन, अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी, सचिव सुरेश यादव सहित अधिवक्ता और पक्षकार मौजूद रहे। जिला सागर में 48 खण्डपीठ गठित की गई थीं, जिनमें बीना के लिए 5 खण्डपीठ 39 से 43 तक बनाई गईं। बीना में बैंक-फायनेंस के 3313 प्री-लिटिगेशन प्रकरण रखे गए, जिनमें 313 निराकृत हुए और 32.75 लाख का अवार्ड पारित हुआ। बैंक रिकवरी में 17.72 लाख वसूली हुई। कुल 192 प्रकरणों में 2 करोड़ 23 लाख 41 हजार 909 रुपए का निराकरण किया गया। *बिछड़े परिवार फिर मिले* 6 साल से अलग रह रहे सचिन और उसकी पत्नी के मामले में न्यायालय देवेंद्र कुमार कुंडू की समझाइश और अधिवक्ता राजाराम अहिरवार, सावन अहिरवार, मो. रईस खान की सलाह पर दोनों बच्चों के भविष्य के लिए साथ रहने को राजी हुए। दूसरे प्रकरण में 2 साल से मायके में रह रही भारती कुर्मी और पति रविशंकर कुर्मी में धारा 09 के तहत समझौता हुआ और दोनों माला पहनाकर घर गए। जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी के न्यायालय में 4 साल से अलग रह रहे हेमन्त राठौर-सोनाली राजपूत और अनिल विश्वकर्मा-रजनी विश्वकर्मा के भरण-पोषण के दो प्रकरण आपसी सुलह से समाप्त हुए। अधिवक्ता महेन्द्र रघुवंशी और राजेश रैकवार की समझाइश से दोनों दंपत्ति साथ रहने को तैयार हुए। फाइव स्टार फायनेंस कंपनी के दो प्रकरणों में अधिवक्ता रंजना यादव के प्रयास से 5.29 लाख का राजीनामा हुआ और 2 लाख रुपए ब्याज माफ किया गया। *चाचा-भतीजे का विवाद सुलह से खत्म* 20 मई 2022 को उधारी को लेकर हुए गाली-गलौज और मारपीट के मामले में न्यायाधीश शरद जोशी की समझाइश पर दोनों पक्षों ने रिश्ते को महत्व देते हुए राजीनामा कर लिया।
    1
    बीना में लोक अदालत में 192 प्रकरण निराकृत, 2.23 करोड़ का अवार्ड पारित*

*लोकेशन - बीना (सागर)*
*रिपोर्टर - राकेश सेन*
*बीना।* नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर प्रधान जिला न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में बीना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन द्वितीय जिला न्यायाधीश संजय कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश देवेंद्र कुमार कुंडू, जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी, शरद जोशी, मृदुल जैन, अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी, सचिव सुरेश यादव सहित अधिवक्ता और पक्षकार मौजूद रहे।
जिला सागर में 48 खण्डपीठ गठित की गई थीं, जिनमें बीना के लिए 5 खण्डपीठ 39 से 43 तक बनाई गईं। बीना में बैंक-फायनेंस के 3313 प्री-लिटिगेशन प्रकरण रखे गए, जिनमें 313 निराकृत हुए और 32.75 लाख का अवार्ड पारित हुआ। बैंक रिकवरी में 17.72 लाख वसूली हुई। कुल 192 प्रकरणों में 2 करोड़ 23 लाख 41 हजार 909 रुपए का निराकरण किया गया।
*बिछड़े परिवार फिर मिले*
6 साल से अलग रह रहे सचिन और उसकी पत्नी के मामले में न्यायालय देवेंद्र कुमार कुंडू की समझाइश और अधिवक्ता राजाराम अहिरवार, सावन अहिरवार, मो. रईस खान की सलाह पर दोनों बच्चों के भविष्य के लिए साथ रहने को राजी हुए।
दूसरे प्रकरण में 2 साल से मायके में रह रही भारती कुर्मी और पति रविशंकर कुर्मी में धारा 09 के तहत समझौता हुआ और दोनों माला पहनाकर घर गए।
जे.एम.एफ.सी. मीनाक्षी शर्मा जोशी के न्यायालय में 4 साल से अलग रह रहे हेमन्त राठौर-सोनाली राजपूत और अनिल विश्वकर्मा-रजनी विश्वकर्मा के भरण-पोषण के दो प्रकरण आपसी सुलह से समाप्त हुए। अधिवक्ता महेन्द्र रघुवंशी और राजेश रैकवार की समझाइश से दोनों दंपत्ति साथ रहने को तैयार हुए।
फाइव स्टार फायनेंस कंपनी के दो प्रकरणों में अधिवक्ता रंजना यादव के प्रयास से 5.29 लाख का राजीनामा हुआ और 2 लाख रुपए ब्याज माफ किया गया।
*चाचा-भतीजे का विवाद सुलह से खत्म*
20 मई 2022 को उधारी को लेकर हुए गाली-गलौज और मारपीट के मामले में न्यायाधीश शरद जोशी की समझाइश पर दोनों पक्षों ने रिश्ते को महत्व देते हुए राजीनामा कर लिया।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.