Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में शांतिपूर्ण मतदान के लिए बैठक की गई आयोजित पुलिस का मास्टर प्लान सेक्टर-जोन में बंटा जिला नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में सोमवार की दोपहर 12:30 आयोजित बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे जिले को सेक्टर और जोन में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) का गठन किया गया है, जो 22 से 23 फरवरी तक लगातार सक्रिय रहेगी
मो० फारुख (पत्रकार)
समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में शांतिपूर्ण मतदान के लिए बैठक की गई आयोजित पुलिस का मास्टर प्लान सेक्टर-जोन में बंटा जिला नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में सोमवार की दोपहर 12:30 आयोजित बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे जिले को सेक्टर और जोन में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) का गठन किया गया है, जो 22 से 23 फरवरी तक लगातार सक्रिय रहेगी
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by BINOD KUMAR1
- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना ढाबा के समीप दिल्ली – कोलकाता मार्ग पर मंगलवार की सुबह 7 बजे हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है वहीं दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपना ढाबा के ऑपोजिट जीटी रोड किनारे एक भारी वाहन खड़ी अवस्था में थी, तभी राजगंज की ओर से आ रही पिक अप वाहन ने खड़ी वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर एक पिक अप वाहन सवार की मौत हो जाने की सूचना है वहीं दो अन्य घायल हैं।1
- जी हां दोस्तो हम लोग इनसे मिल चुके है टैलेंटेड लडका है सपोर्ट करे आप सब मस्त लडका है 🚫#viralmithun 🚫1
- मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में चला सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं ने चिपकाए स्टिकर।1
- *एम पी एल के तनाशाही के खिलाफ स्थानीय एंव विस्थापित हाइवा मालिकों का कार्यकारी समिति के बैनर तले एक प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन* निरसा एम पी एल स्थानीय एवं विस्थापित हाईवा मालिकों की कार्यकारी समिति के बैनर तले एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार की सुबह सिंदरी मोड स्थित समिति के कार्यालय में की गई जिसमें मुख्य रूप से निरसा विधायक अरुप चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और पत्रकारों को संबोधित किया l प्रेस वार्ता में स्थानीय विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि एम पी एल में चलने वाले हाईवा मालिकों की स्थिति दिन-ब-दिन काफी खराब होती जा रही है सही समय पर हाईवा मालिकों का भाड़ा भुगतान नहीं होना और सुचारू ढंग से हाईवा का परिचालन नहीं होने के कारण यह विषम परिस्थिति हाईवा मालिकों के सामने उपस्थित हो गई है जिसको लेकर स्थानीय विधायक अरुप चटर्जी ने हाईवा मालिकों के समर्थन में प्रेस वार्ता किया l अपनी बातों को रखते हुए विधायक ने कहा कि विगत 6 अप्रैल 2022 को हाईवा संगठन और एम पी एल प्रबंधन के बीच द्वीपक्षीय वार्ता हुई थी जिसमें एक तय मानक के अनुसार रेल और हाईवा दोनों से कोयला परिचालन करना था पर उस वार्ता में लिए गए निर्णय का पालन फिलहाल नहीं किया जा रहा है और अधिकतम कोयले का परिचालन रेल रेक से ही किया जा रहा है जिससे हाईवा मालिकों के समक्ष रोजी रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है l काफी सोच विचार के बाद समिति के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया है कि अगर एम पी एल प्रबंधन तत्काल विगत में हुए इस समझौते पर अमल नहीं करती है तो आगामी 21 फरवरी 2026 की सुबह एम पी एल के खुशीरी मोड रेलवे ब्रिज संख्या 10 स्थित रेल लाइन पर धरना देने एवं रेल रोकने के लिए बाध्य हो जाएंगे और पूरी तरह से रेल के द्वारा कोयला परिचालन को ठप कर दिया जाएगा l इसके बाद भी अगर एम पी एल प्रबंध नहीं मानती है तो आगे यह लड़ाई जारी रहेगी l3
- निरसा विधानसभा क्षेत्र के लखी माता कोलियरी चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सिंदरी से बर्दवान जा रहा एक हाइवा, जिसका नंबर जे एच टेन सी एस जीरो छै सौ अस्सी बताया जा रहा है, एमपीएल से आ रहे दूसरे हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बर्दवान जा रहा हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान रघु गोस्वामी के रूप में हुई है, जो चौपारण, हजारीबाग का निवासी बताया जा रहा है।1
- चुनाव की दहलीज पर #मातम… #वार्ड 3 में दुख की लहर, प्रत्याशी परिवार पर टूटा गम का पहाड़ कतरास। धनबाद नगर निगम चुनाव की हलचल के बीच वार्ड संख्या तीन में एक ऐसी खबर आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध और भावुक कर दिया। वार्ड 3 की प्रत्याशी ज्योति कुमारी की गोतनी तथा जागो प्रमुख चुन्ना यादव की भाभी शशि देवी का बनारस में लंबी बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया। बताया जाता है कि शशि देवी काफी समय से गंभीर रूप से बीमार थीं और जीवन की लड़ाई लड़ रही थीं। आखिरकार यह जंग थम गई, और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जैसे ही निधन की खबर वार्ड में पहुंची, समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। चुनावी चर्चा और रणनीतियों के बीच अचानक सन्नाटा पसर गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जागो प्रमुख सह प्रत्याशी ज्योति कुमारी के पति चुन्ना यादव की आवाज भर्रा गई। भावुक होते हुए उन्होंने कहा— “एक तरफ जनता की सेवा का संकल्प लेकर मैं चुनाव मैदान में हूं… और दूसरी तरफ हमारे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। यह हमारे लिए बेहद कठिन समय है।” उन्होंने बताया कि वे अपनी भाभी के अंतिम दर्शन और दाह-संस्कार के लिए बनारस जा रहे हैं। वार्ड 3 की जनता से उन्होंने निवेदन किया कि उनकी अनुपस्थिति में भी वे अपना आशीर्वाद और समर्थन बनाए रखें। “हमने वार्ड की जनता को हमेशा अपना परिवार माना है। आज इस दुख की घड़ी में हमें अपने इस बड़े परिवार का सहारा चाहिए,” — इतना कहते-कहते उनकी आंखें नम हो गईं। इस घटना ने यह एहसास करा दिया कि राजनीति और चुनाव से ऊपर भी जीवन में ऐसे पल आते हैं, जब इंसान सिर्फ एक परिवार का सदस्य बनकर रह जाता है। वार्ड 3 में लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और इस कठिन घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दे रहे हैं।1
- Post by BINOD KUMAR1