Shuru
Apke Nagar Ki App…
निरसा के लखीमाता कोलियरी चौक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल। निरसा विधानसभा क्षेत्र के लखी माता कोलियरी चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सिंदरी से बर्दवान जा रहा एक हाइवा, जिसका नंबर जे एच टेन सी एस जीरो छै सौ अस्सी बताया जा रहा है, एमपीएल से आ रहे दूसरे हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बर्दवान जा रहा हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान रघु गोस्वामी के रूप में हुई है, जो चौपारण, हजारीबाग का निवासी बताया जा रहा है।
Ranjan Mitra
निरसा के लखीमाता कोलियरी चौक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल। निरसा विधानसभा क्षेत्र के लखी माता कोलियरी चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सिंदरी से बर्दवान जा रहा एक हाइवा, जिसका नंबर जे एच टेन सी एस जीरो छै सौ अस्सी बताया जा रहा है, एमपीएल से आ रहे दूसरे हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बर्दवान जा रहा हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान रघु गोस्वामी के रूप में हुई है, जो चौपारण, हजारीबाग का निवासी बताया जा रहा है।
More news from झारखंड and nearby areas
- *एम पी एल के तनाशाही के खिलाफ स्थानीय एंव विस्थापित हाइवा मालिकों का कार्यकारी समिति के बैनर तले एक प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन* निरसा एम पी एल स्थानीय एवं विस्थापित हाईवा मालिकों की कार्यकारी समिति के बैनर तले एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार की सुबह सिंदरी मोड स्थित समिति के कार्यालय में की गई जिसमें मुख्य रूप से निरसा विधायक अरुप चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और पत्रकारों को संबोधित किया l प्रेस वार्ता में स्थानीय विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि एम पी एल में चलने वाले हाईवा मालिकों की स्थिति दिन-ब-दिन काफी खराब होती जा रही है सही समय पर हाईवा मालिकों का भाड़ा भुगतान नहीं होना और सुचारू ढंग से हाईवा का परिचालन नहीं होने के कारण यह विषम परिस्थिति हाईवा मालिकों के सामने उपस्थित हो गई है जिसको लेकर स्थानीय विधायक अरुप चटर्जी ने हाईवा मालिकों के समर्थन में प्रेस वार्ता किया l अपनी बातों को रखते हुए विधायक ने कहा कि विगत 6 अप्रैल 2022 को हाईवा संगठन और एम पी एल प्रबंधन के बीच द्वीपक्षीय वार्ता हुई थी जिसमें एक तय मानक के अनुसार रेल और हाईवा दोनों से कोयला परिचालन करना था पर उस वार्ता में लिए गए निर्णय का पालन फिलहाल नहीं किया जा रहा है और अधिकतम कोयले का परिचालन रेल रेक से ही किया जा रहा है जिससे हाईवा मालिकों के समक्ष रोजी रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है l काफी सोच विचार के बाद समिति के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया है कि अगर एम पी एल प्रबंधन तत्काल विगत में हुए इस समझौते पर अमल नहीं करती है तो आगामी 21 फरवरी 2026 की सुबह एम पी एल के खुशीरी मोड रेलवे ब्रिज संख्या 10 स्थित रेल लाइन पर धरना देने एवं रेल रोकने के लिए बाध्य हो जाएंगे और पूरी तरह से रेल के द्वारा कोयला परिचालन को ठप कर दिया जाएगा l इसके बाद भी अगर एम पी एल प्रबंध नहीं मानती है तो आगे यह लड़ाई जारी रहेगी l3
- निरसा विधानसभा क्षेत्र के लखी माता कोलियरी चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सिंदरी से बर्दवान जा रहा एक हाइवा, जिसका नंबर जे एच टेन सी एस जीरो छै सौ अस्सी बताया जा रहा है, एमपीएल से आ रहे दूसरे हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बर्दवान जा रहा हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान रघु गोस्वामी के रूप में हुई है, जो चौपारण, हजारीबाग का निवासी बताया जा रहा है।1
- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना ढाबा के समीप दिल्ली – कोलकाता मार्ग पर मंगलवार की सुबह 7 बजे हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है वहीं दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपना ढाबा के ऑपोजिट जीटी रोड किनारे एक भारी वाहन खड़ी अवस्था में थी, तभी राजगंज की ओर से आ रही पिक अप वाहन ने खड़ी वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर एक पिक अप वाहन सवार की मौत हो जाने की सूचना है वहीं दो अन्य घायल हैं।1
- जामताड़ा। नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में भाजपा नगर चुनाव संयोजक सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में समाज कल्याण समिति कार्यालय के समीप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सोमनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी रीना कुमारी हैं और पार्टी का पूरा संगठन उनके समर्थन में एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे थे, जिस पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमनाथ सिंह ने जिला प्रशासन से नगर चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिसकी उन्होंने कड़ी निंदा की। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि कार्यकर्ताओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया जारी रहा तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी। वहीं दूसरी ओर, नगर अध्यक्ष प्रत्याशियों को लेकर भाजपा के अंदर दो गुटों के बीच मतभेद और टकराव की स्थिति भी सामने आ रही है। पार्टी के भीतर बढ़ती गुटबाजी से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनती जा रही है। हालांकि वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संगठनात्मक स्तर पर बातचीत कर स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया जाएगा। नगर चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में चला सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं ने चिपकाए स्टिकर।1
- निरसा के लखी माता कोलियरी चौक पर भीषण सड़क हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल। निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के लखी माता कोलियरी चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सिंदरी से बर्दवान जा रहा एक हाइवा, जिसका नंबर JH-10-CS-0680 बताया जा रहा है, एमपीएल का कोयला लेकर जा रहे दूसरे हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बर्दवान जा रहा हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान रघु गोस्वामी के रूप में हुई है, जो चौपारण, हजारीबाग का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस चौक पर एमपीएल की ओर से आने वाले हाइवा अक्सर यहीं से यू-टर्न लेकर धनबाद की दिशा में मुड़ते हैं। सोमवार को भी एक हाइवा इसी तरह धनबाद की ओर मुड़ रहा था, लेकिन चालक ने किसी प्रकार का इंडिकेटर या सिग्नल नहीं दिया। अचानक मोड़ लेने के कारण पीछे से आ रहे हाइवा के चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे उससे जा टकराया। टक्कर के बाद बर्दवान जा रहे हाइवा के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला और एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से उसे धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया। वहीं, दूसरा हाइवा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस चौक पर अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि लगातार हादसों के बावजूद यहां न तो ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गई है। घटना की सूचना मिलने पर निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।8